एक नई सोच, एक नई धारा

1002056360
एसएनएमएमसीएच के जिंदगी और मौत के वार्ड में घूमता सियार, झारखंड हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) के सर्जिकल आइसीयू में सियार घुसने के मामले को हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर बताई और इसके जांच के निर्देश दिए हैं।

1002056360

स्वास्थ्य विभाग के अुप मुख्य सचिव समेत अन्य पदाधिकारी को मामले को जांच करने को कहा है।

सर्जिकल आइसीयू जैसे जगह पर बाहरी जानवर के घुसने को हाई कोर्ट ने गंभीर मामला बताया है। ज्ञात हो कि 17 नवंबर की देर रात सर्जिकल आइसीयू में एक सियार घुस गया था। सियार यहां चुप कर बैठा हुआ था, जबकि सर्जिकल इस में लगभग 7 अति गंभीर मरीज अपने बेड पर भर्ती थे। कुछ तीमारदार और कर्मियों ने जब हो हल्ला किया, तो सियार निकाल कर भाग। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन रेस हुआ। भवन प्रमंडल विभाग की एक टीम मंगलवार को मेडिकल कालेज पहुंची और यहां चारदीवारी का जायजा लिया। सियार यहां कैसे घुसा, अस्पताल के एंट्री प्वाइंट कहां-कहां है, किस जगह पर दीवार टूटी हुई है। इन सभी का आकलन किया गया।

अस्पताल के पीछे वाले भाग पर कई जगहों पर दीवार टूटा मिला। अब यहां पर भवन प्रमंडल विभाग की ओर से मजबूत चारदीवारी और कल्वर्ट बनाया जाएगा। बीच में एक तालाब भी है, इसके ऊपर कल्वर्ट बनाने की योजना है।

तमाम बंदिशें के बावजूद अस्पताल परिसर के अंदर में हर दिन बाजार लगता है। यहां पर खाने-पीने की चीजें, खिलौने समेत अन्य दुकान सजाते हैं। शाम होते ही ठेला-खोमचा की ओर से काफी मात्रा में जूठन आसपास फेंक दिया जा रहा है।

इसी जूठन को खाने के लिए बाहरी जानवर अस्पताल परिसर में घूम रहे हैं। इसमें गाय-भैंस, कुत्ता तो घुमते हीं हैं, अब सियार भी दिख रहे हैं। कई बार अस्पताल प्रबंधन की ओर से ठेला-खोमचा पर रोक लगाया गया, लेकिन बाद में फिर स्थिति जस की तस हो जा रही है।

इससे पहले काफी संख्या में भैंस भी अस्पताल परिसर में घुस रहे हैं। हर दिन यहां आकर भैंस घास खा रही है। इमरजेंसी के रास्ते ही भैंस विचरण कर रहे हैं। ऐसे में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है।

1002056336
जमशेदपुर में स्‍वर्णरेखा नदी पर बनेगा सिग्नेचर ब्रिज, प्रोजेक्‍ट को अब पटरी पर उतारने की तैयारी

झारखंड में जमशेदपुरवासियों के लिए वर्षों से अधर में लटकी एक बड़ी सौगात अब हकीकत बनने जा रही है। पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित भुइयांडीह लिट्टी चौक से भिलाई पहाड़ी (एनएच-33) तक फोर लेन सड़क और स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले नए फोर लेन सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य आगामी 10 दिनों के भीतर शुरू हो जाएगा।

1002056336

यह आश्वासन जमशेदपुर पथ प्रमंडल के अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू को दिया। विधायक ने एग्रिको स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, जहां उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति पर कड़ाऐतराज जताया और इसे पूर्वी विधानसभा का सिग्नेचर प्रोजेक्ट बताते हुए तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया।

कैसा होगा जमशेदपुर का नया सिग्नेचर ब्रिज

स्वर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित पुल जमशेदपुर की नई पहचान बनेगा। योजना के मुताबिक पुल की कुल लंबाई 242 मीटर होगी। इस पर चार लेन की सड़क बनाई जाएगी।

ब्रिज को आधुनिक डिजाइन, विशेष लाइटिंग और सौंदर्यीकरण के साथ सिग्नेचर ब्रिज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। पुल बनने के बाद पूर्वी जमशेदपुर का सीधा संपर्क एनएच-33 से स्थापित हो जाएगा।

वर्तमान में शहर से बाहर निकलने के लिए मानगो ब्रिज और दोमुहानी ब्रिज पर निर्भरता के कारण भारी जाम लगता है। नया पुल तैयार होने के बाद भारी वाहन और लंबी दूरी के यात्री सीधे भिलाई पहाड़ी NH-33 से रांची और कोलकाता की ओर निकल सकेंगे।

फोर लेन सड़क का रूट भुइयांडीह लिट्टी चौक से शुरू होकर स्वर्णरेखा नदी को पार करते हुए सीधे भिलाई पहाड़ी NH-33 तक जाएगा। यह परियोजना पिछले पांच वर्षों से फाइलों के पेंच में फंसी हुई थी।

कभी अलाईनमेंट की त्रुटि, कभी वन विभाग से स्वीकृति न मिल पाने के कारण सड़क और पुल निर्माण की योजना बार-बार अटकती रही। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने इस योजन को प्राथमिकता में रखा।

उन्होंने विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। पथ निर्माण विभाग के सचिव और अभियंताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखा।

मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को अब और इंतजार नहीं कराया जा सकता। उन्‍होंने कहा क‍ि यह पुल पूर्वी जमशेदपुर के लिए लाइफलाइन साबित होगा।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज और फोर लेन सड़क बनने से भारी वाहनों का प्रवेश शहर के भीतरी हिस्सों में बंद हो जाएगा। मानगो और एमजीएम के आसपास का ट्रैफिक दबाव काफी कम होगा।

उन्‍होंने कहा क‍ि पूर्वी जमशेदपुर में व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। शहर के लिए एक नया पर्यटन भी विकसित होगा। उन्होंने कहा क‍ि मैं इस परियोजना की व्यक्तिगत निगरानी कर रही हूं। 10 दिनों में काम शुरू होने के बाद जमशेदपुर विकास की नई रफ्तार पकडेगी।

अधीक्षण अभियंता दीपक सहाय ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों के कारण प्रस्ताव अटका हुआ था, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 10 दिनों के भीतर विधिवत काम शुरू कर दिया जाएगा।

योजना एक नजर में

लागत: 39,91,72,857.53 (लगभग 40 करोड़ रुपये)

स्वीकृति: 2024-25 के 11 एसबीडी के तहत।

पुल की लंबाई: 242 मीटर (फोर लेन)

पहुंच पथ (एप्रोच रोड): 3.453 किमी

कुल परियोजना लंबाई: 3.695 किमी

1002056318
संविधान दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आज संसद भवन में होगा भव्य आयोजन

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को संसद के केंद्रीय हाल में भव्य आयोजन होगा, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री व संसद सदस्य भी मौजूद रहेंगे।

1002056318

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष सभा को करेंगे संबोधित

गौरतलब है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने के उपलक्ष्य में सरकार 2015 से संविधान दिवस मना रही है। संविधान के कुछ प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया था, लेकिन अन्य प्रावधानों को 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया, जब भारत एक गणराज्य बना।

संसदीय कार्य मंत्रालय की तरफ से एक बयान में बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के संबोधन के बाद लोकसभा अध्यक्ष और उप राष्ट्रपति सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर नौ भाषाओं में तैयार संविधान का भी डिजिटल लोकार्पण होगा।

नौ भाषाओं में तैयार संविधान का लोकार्पण

केंद्रीय कानून मंत्रालय के विधायी विभाग ने इसे तैयार कराया है। संविधान को मलयालम, मराठी, नेपाली, पंजाबी, बोड़ो, कश्मीरी, तेलुगु, उड़िया और असमिया भाषाओं में तैयार कराया गया है।

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग राष्ट्रपति के नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे। इस अवसर पर देशभर में सभी केंद्रीय मंत्रालय, उनके अधिनस्थ और संबंधित कार्यालय, राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें और स्थानिय निकाय भी तमाम कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

आयोजन में नागरिकों को भी शामिल होने का अवसर

इस आयोजन में नागरिकों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है। इसके तहत प्रस्तावना का पाठ करने के लिए वे माईजीओवी डाट इन और कॉन्स्टीट्यूशन75 डाट काम पर लाग-इन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर ‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’ के तहत आनलाइन क्विज और ब्लाग या निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने की भी योजना है।

1002056221
दिल्ली: कमला पसंद पान मसाला के मालिक की बहू ने किया सुसाइड, फंदे पर लटकी मिली लाश

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की बहू ने आत्महत्या कर ली है. मृतका का नाम दीप्ति चौरसिया है. उनकी उम्र 40 साल बताई जा रही है.

1002056221

दिप्ती का शव चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

परिवार के सदस्यों की ओर से सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें दीप्ति ने किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है. शुरुआती जांच के अनुसार, नोट में मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई थीं, हालांकि इसमें किसी तरह की प्रताड़ना, विवाद या विशेष कारणों का जिक्र नहीं था. दिप्ती का शव घर में चुन्नी से लटका हुआ मिला है.

2010 में हुई थी शादी

दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी. दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा है. परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है, जबकि दीप्ति के मायके का बैकग्राउंड बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी एक्टिव रहे हैं.

पुलिस के मुताबिक,अभी तक घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल की जाएगी. इसके साथ ही परिवार के दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.ॉ

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों पर और स्पष्टता आएगी. वहीं, सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी ताकि उसकी हैंडराइटिंग और प्रामाणिकता की पुष्टि की जा सके. यह भी देखा जा रहा है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं या नहीं. बताया जा रहा है कि दीप्ति का स्वभाव काफी शांत था. इसलिए उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

1002003060
नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार थे और मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे। धर्मेंद्र 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए थे।

1002003060

उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट पर होगा जहां अमिताभ बच्चन, आमिर खान, सलीम खान, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे पहुंच गए हैं।

कई दिनों से चल रहे थे बीमार

धर्मेंद्र कई दिनों से बीमार चल रहे थे और 1 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। वे 12 नवंबर को अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। परिवार ने बयान जारी किया था कि वे अब रिकवर कर रहे हैं, उन्होंने 24 नवंबर को 89 की उम्र में अंतिम सांस ली। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक 10 नवंबर से अभिनेता वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

इंडस्ट्री से पहुंचीं ये हस्तियां

फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी वहीं अभिनेता की बेटी ईशा देओल, उनके जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अगस्त्य नंदा उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘यह एक ERA का अंत है, एक बहुत बड़ा मेगा स्टार, मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप, बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस, वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में एक खास और शानदार पहचान, लेकिन सबसे ज़्यादा वह एक सबसे अच्छे इंसान थे।

हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था। उनके पास सबके लिए बहुत सारा प्यार और पॉजिटिविटी थी। उनका आशीर्वाद, उनका गले लगना और उनका जबरदस्त प्यार शब्दों से ज़्यादा याद आएगा। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन है। एक ऐसी जगह जिसे कोई कभी नहीं भर सकता, हमेशा सिर्फ और सिर्फ़ DHARAMJ ही रहेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं सर। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज आसमान धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा और मेरा दिल सम्मान, श्रद्धा और प्यार के साथ कहता है। अभी ना जाओ छोड़ के, के दिल अभी भरा नहीं। OM SHANTI’।

धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म

आज ही के दिन उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस का पोस्ट रिलीज किया गया था जिसमें वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाले थे।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। वे एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता थे, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 65 साल के करियर में, उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

1002049582
बड़बिल टाटानगर ट्रेन आये दिन हो रही विलंब से यात्री परेशान, रेलवे बेसुध
1002049582

जमशेदपुर : बड़बिल टाटानगर पैसेंजर ट्रेन संख्या 68126 डाउन आये दिन 7 से 8 घंटे विलम्ब से टाटानगर पंहुचती है। ज्ञात हो कि बड़बिल से प्रस्थान 6.15 बजे और टाटानगर आगमन निर्धारित समय 10.10 बजे है, लेकिन यह मेमू ट्रेन आये दिन काफी विलम्ब से चलती है। इसके अलावे चक्रधरपुर टाटानगर सवारी, हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस अप & डाउन काफी विलम्ब रहती है। जबकि इस क्षेत्र से केन्द्र सरकार को रोजना करोड़ो रुपए के राजस्व की प्राप्ति होती है लेकिन यात्री सुविधा का घोर अभाव है।

एक यात्री विक्रम केशरी जो बड़ाजामदा से पटना जाने के लिए सफ़र कर रहे थे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया, ससमय चिकित्सा के अभाव में। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने मंडल प्रबंधक महोदय से आग्रह किया है कि जनहित में इस सेक्शन में नियमित ट्रेनों के संचालन में विशेष ध्यान दिया जाय। जिससे यात्रीगण ससमय गंतव्य स्थान पंहुच सके।

1002049579
जस्टिस सूर्यकांत बने 53वें चीफ जस्टिस, शपथ ग्रहण किए

जस्टिस सूर्यकांत भारत के नए मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. सोमवार (24 नवंबर, 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सीजेआई पद की शपथ दिलाई. उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मौजूदगी में उन्होंने सीजेआई पद की शपथ ली.

1002049579

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 को समाप्त हो गया. वह साढ़े छह महीनों के लिए इस पद पर रहे. जस्टिस सूर्यकांत का सीजेआई के तौर पर कार्यकाल करीब डेढ़ साल का होगा. वह 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे. इस समय वह 63 साल के हैं.

सीजेआई सूर्यकांत का जन्म 10 फरवरी, 1962 को हरियाणा के हिसार में हुआ था. उनका जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था. पूर्व सीजेआई बी आर गवई ने अपने फेयरवेल में भी जस्टिस सूर्यकांत के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए बताया था कि वह दोनों काफी सामान्य परिवार से आते हैं.

जस्टिस गवई ने बताया था कि सीजेआई सूर्यकांत हिसार के सरकारी स्कूल में पढ़े हैं और उन्होंने खुद महाराष्ट्र के अमरावती में एक म्युनिसिपल स्कूल से पढ़ाई की है. सीजेआई सूर्यकांत ने 1981 में हिसार के गवर्मेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से ग्रेजुएशन की और फिर 1984 में लॉ में बेचलर की डिग्री ली. उन्होंने 1984 में रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने 1984 में हिसार में ही लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी और 1985 में वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे.

साल 2000 में वह हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने. साल 2011 में सीजेआई सूर्यकांत ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर्स किया, जिसे उन्होंने डिस्टिंक्शन के साथ ‘फर्स्ट क्लास फर्स्ट’ से पास किया. वह 2018 में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए और इसके बाद 2019 में वह सुप्रीम कोर्ट के जज अपॉइंट किए गए.

1002046663
सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश

जमशेदपुर : सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव की मांगों को लेकर, संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर के बैनर तले, बामनगोड़ा दुर्गा पूजा मंडप में एक बैठक का आयोजन समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन समिति के सदस्य तुलसी महतो कर रहे थे।
बैठक में सालगाझुरी, परसुडीह, बामनगोड़ा, सोपोडेरा, सारजमदा, बारीगोरा, राहरगोड़ा, मक़दमपुर, शंकरपुर, चांदनी चौक, शांति नगर, लोको क्लोनी, जेमको आदि क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ साथ ओटो चालक, सब्जी विक्रेता, डेली मजदूर, देशी मुर्गा विक्रेता, दुकानदार की उपस्थिति रही।

1002046663

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, विशिष्ट अतिथि में समाज सेवी दुबराज नाग, समाज सेवी रमाकांत करुआ, समाज सेवी कन्हैया पांडे उपस्थित रहे।

संयुक्त ग्राम समन्वय समिति जमशेदपुर की इस आम बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि
सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने पर क्रमवार आन्दोलन किया जाएगा। जिसमें आगामी 25 नवंबर को चक्रधरपुर रेलवे मैनेजर DRM से मिल कर एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आम जनता से जुड़ी जन हित के मांगों पर रेल प्रशासन द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किए जाने पर 15 दिनों के बाद सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर एक दिवसीय सांकेतिक महा धरना दिया जाएगा।

1002046666

महा धरना के बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो समिति का एक प्रतिनिधि मंडल रेल मंत्री भारत सरकार से दिल्ली जा कर मुलाकात करेगा।
रेल मंत्री भारत सरकार से मिल कर सारी मांगों को रखने के बाद भी सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव नहीं किया गया तो 15 दिनों के बाद समिति की ओर से सांकेतिक रूप से एक दिवसीय रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा।

  विदित हो कि विगत दिनों से सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। ट्रेन बंद होने के बाद से ही संयुक्त ग्राम समन्वय समिति की ओर से रेल प्रशाशन से निम्नलिखित मांगे की जा रही है :

1. टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने ।

2. सलगाझुड़ी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोलने।

3. सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ करने।

4. सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण करने।

5. यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण करने।

6. सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण करने।

7. बड़ी आबादी वाला क्षेत्र, बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र करने। आदि की मांग की जा रही है।

1002046660

उल्लेखनीय है कि जब से टाटा नगर कोलकाता रेलवे लाइन बिछाई गई है तब से सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव होता आ रहा है और अब अचानक लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किया जाना समझ से परे है। जबकि उक्त स्टेशन का विडियो कॉन्फ्रेसिंग से ऑनलाइन उदघाटन, देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से विगत 26 फरवरी 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों,के उपस्थिति में की गई थी। स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर थी जो अब DRM के इस निर्णय से मायूसी में बदल गई है। उल्लेखनीय है कि इस स्टेशन से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी व्यवसाय करने वाले, पत्ता दतुवन बेचने वाले, गरीब तबके लोगों के साथ-साथ आम यात्रियों का भी आवागमन हजारों की संख्या में होता है, परंतु अचानक से लाखों की आबादी वाले क्षेत्र होने के बावजूद भी कुछ दिनों से सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर अप डाउन सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है, जिससे आम यात्रियों, मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं,के साथ साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व मुखिया प्रकाश सांडील पूर्व तुलसी महतो, उप मुखिया बबलू करुआ, मुखिया कृतिबास मंडल, राजेश मुंडा, उमेश पुरान, प्रकाश, पंचायत समिति सदस्य रुद्र मुंडा, रामाकांत करुआ, राम मुखी, त्रिवेणी महतो, गौतम सामंता, सुमित कुमार शर्मा, रामाकांत करुआ, संतोष महतो, धन सिंह मुंडा, पी के करुआ, राजू जी रवि कारूआ, दिलीप कुमार साव, विजय, दीपू शर्मा, दीपू सिंह, बकतेश्वर कुशवाहा, रामजी मिश्रा, मिथुन महतो, बबन प्रसाद, शालिनी मुर्मू, मुरारी सिंह, मोती सिंह, पंकज झा, भूपति भक्त, चंदू कुमार, डोली प्रजापति,अमित , प्रकाश जी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

1002047657
कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का करेगी आयोजन, झारखंड से 5000 कार्यकर्ता लेंगे भाग

रांची : झारखंड कांग्रेस के 5,000 से अधिक कार्यकर्ता कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ 14 दिसंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली में शामिल होंगे. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रविवार को यह जानकारी दी. वह राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

1002047657

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस ने कथित वोट चोरी और 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के मुद्दे पर 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के आयोजन की घोषणा की है.

केशव महतो कमलेश ने बताया कि झारखंड के सभी संभागों से 5,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रस्तावित रैली में भाग लेंगे. सभी जिलाध्यक्षों को रैली में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची तैयार करने को कहा गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि कई राज्यों में ‘वोट चुराकर’ एनडीए की सरकारें बनायी जा रहीं हैं.

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाये. कहा कि निर्वाचन आयोग ने सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर काम करते हुए पूरी चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अन्य दलों के साथ मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलायेगी. दिल्ली में आयोजित महारैली का संचार के विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जायेगा.

कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और आमजनों के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए जो लड़ाई कांग्रेस ने छेड़ी है, उसकी सफलता के लिए झारखंड इकाई संघर्ष के राह पर चलती रहेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा और उसका नेतृत्व चोरी के शासन में अपनी धमक देना चाहता है, जिसका प्रतिरोध किया जायेगा.

प्रदीप यादव ने कहा कि कहीं वोट चोरी करके, वोटर लिस्ट से मतदाताओं का नाम हटाकर, कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त करके भाजपा सरकार बना रही है. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, सोनाल शांति, केदार पासवान और राजन वर्मा उपस्थित थे.

1002047592
नहीं टूटा कदमा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा घेरा गया सड़क का दीवार – विकास सिंह

जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व नेता एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़े विकास सिंह ने चुनाव के परिणाम के एक वर्ष पूरा होने पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का पूरा वर्ष हत्या, चोरी, छीनतई और झूठ के लिफाफे से भरा रहा। विकास सिंह ने कहा कि जीतने भी वादे वर्तमान के विधायक ने चुनाव के पूर्व अथवा चुनाव के बाद किए थे उसमें एक भी वादे उन्होंने पूरे नहीं किया। विकास सिंह ने ध्यान आकर्षित कराते हुए बताया कि चुनाव के दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने कदमा के के.डी फ्लैट के पास तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा बंद किए गए सार्वजनिक रास्ते को परिणाम के ठीक दूसरे दिन हथौड़े से तोड़ने की बात कही थी, जो सीधे-सीधे एक बड़ा जुमला निकला। आज भी सार्वजनिक रास्ता पूर्व की तरह बंद पड़ा हुआ है।

1002047592

विकास सिंह ने कहा की विधायक ने प्रेस वार्ता कर मानगो को जाम से निजात दिलाने हेतु टाटा स्टील की नो एंट्री बंद करने के साथ-साथ उनके पार्टी के डेढ़ सौ कार्यकर्ता सड़क पर लगातार मौजूद रहने की बात कही थी, वह भी टांय टांय फीस रहा। विकास सिंह ने कहा कि पूरे एक वर्ष में जितने अपराधी घटनाएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है उतनी घटना राज्य के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुई है। सोनारी में सोने के दुकान में दो बार डकैती, कदमा में बंधक बनाकर डकैती, सैकड़ो चोरियों के साथ-साथ दर्जनों हत्याएं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में हुई है। पूरे जिले में सबसे अधिक चोरी की घटनाएं भी इसी क्षेत्र में हुई है।

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा नशा के समान की खरीद बिक्री के साथ-साथ डेली लॉटरी की मंडी बना हुआ है। पश्चिम विधानसभा स्थित सभी सरकारी कार्यालयों और विशेष कर थानों में लगने वाले घुस का रकम दुगुना हो गया है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में मानगो थाने के ठीक बगल में मुख्य सड़क में बना कांग्रेस पार्टी का कार्यालय आज भी मुंह चिढ़ाने का काम कर रहा है। साकची बाजार की सड़के पूरी तरह दबंगो के कब्जे में हो गई है। साकची में करोड़ों रुपए का बना हुआ सेंट्रल लाइब्रेरी उद्घाटन की बाहें जोह रहा है।

मानगो में पेयजल की समस्या पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। मानगो का नित्यानंद नाला और देशबंधु लाइन का नाला में कुछ भी कार्य नहीं किया गया। मानगो एक भी सरकारी उच्च विद्यालय नहीं है उस पर भी किसी प्रकार की पहल नहीं की गई। पूरा पश्चिम विधानसभा विशेषकर मानगो को गंदगी और कचरे ने अपने आगोश में ले लिया है, कोई भी चौक चौराहा ऐसा नहीं जहां कचरो का अंबार नहीं लगा हुआ है।

विकास सिंह ने यह भी कहा कि मानगों के पायल सिनेमा के सामने यूको बैंक के बगल में बने नए जलमीनार का फर्जी उद्घाटन किया गया था, जब उन्होंने मामले को उजागर किया तो आनन फानन में स्थानीय विधायक मौके में पहुंचकर विभाग के अधिकारियों को लाज बचाने हेतु प्रतिदिन कम से कम एक घंटा इससे पानी देने को कहा, यह भी कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही बालीगुमा में बने जल मीनार की कोई सुध नहीं ले रहा है।

विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में सिर्फ और सिर्फ वही कार्य हो रहे हैं अथवा हुए हैं जो पूरे झारखंड राज्य के 81 विधानसभा में झारखंड सरकार के द्वारा पारित किए गए हैं। कोई अजूबा और आश्चर्यजनक काम नहीं हुआ है। विकास सिंह ने स्थानीय विधायक का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह बोल रहे हैं कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा कदमा के डी फ्लैट पास बंद किया हुआ रास्ता को वह हथोड़ा से तोड़ेंगे। इस मामले पर भी स्थिति स्पष्ट करने की मांग विकास सिंह ने किया है।

error: Content is protected !!