एक नई सोच, एक नई धारा

केंद्र से कितनी भी बड़ी ताकतें क्यों न आ जाए, झारखंड के लोग अपने भाई और बेटा को कमजोर होने नहीं देंगे : कल्पना

1001980637

घाटशिला उप चुनाव के प्रचार अभियान में सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी उतर गई हैं। कल्पना सोरेन ने घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान में पहली चुनावी जनसभा की।

1001980637

सभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज घाटशिला में उप चुनाव हो रहा है, क्योंकि हमारे स्व रामदास दा हम लोगों के बीच में नहीं है। आज ऐसे व्यक्तित्व की कमी खल रही है जिसने इस झारखंड को बनाने के समय गुरुजी के साथ रहकर झारखंड के लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम किया था।

गुरुजी के निधन के कुछ दिन बाद ही रामदास दा हमें छोड़ कर चले गए। ऐसा लगा जैसे दोनों आपस में बात करके गुरु व शिष्य ने एक साथ इस धरती को छोड़कर हमें आर्शीवाद देने के लिए भगवान स्वरूप बन गए हैं।

ये एक ऐसी जोड़ी है जिनके जीवन में परिश्रम, संघर्ष व त्याग हर वह एक चीज मिलेगी जो झारखंड आंदोलनकारियों के जीवन में चल रही थी। आज हमें रामदास सोरेन का मार्गदर्शन सबसे ज्यादा खटकता है। सोमेश सोरेन को आज उस जगह पर बैठाना जहां से वह आपकी सेवा कर सके।

केंद्र से कितनी बड़ी बड़ी ताकतें क्यों न आ जाए, हमारें झारखंड के लोग अपने भाई और बेटा को मजबूत करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए सोमेश सोरेन मैदान में हैं।

यहां से संकल्प लेकर जाएं कि कुछ भी हो जाए 11 तारीख को हमें वोट देना है। पेड़ को अगर मजबूत बनाना है तो जड़ों से मजबूत करना होगा। घाटशिला विधानसभा के लोग अपनी जड़ों को मजबूत करके झामुमो को जीताने का काम करेंगे। जनसभा में सूरजमनी सोरेन भावूक हो गईं। मंत्री दीपक बिरूआ, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता समेत कई ने सभा को संबोधित किया।

error: Content is protected !!