


जमशेदपुर : आज सोनारी राम मंदिर चौक से पूरे सोनारी मे हिन्दू युवा सेना की महिला मोर्चा के द्वारा डाक्टर की हत्या, बलात्कार और बांग्लादेश में हिन्दू महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर विरोध किया गया। लोगों ने नारों के माध्यम से अपने आक्रोश को प्रदर्शित किया।




कैंडल मार्च में मुख्य रूप से हिन्दू युवा सेना के संस्थापक किशोर ओझा, सुनील दास, सोम, राजेन्द्र चटर्जी, लाल बाबू, देवेन भगत, बुद्धेश्वर मुंडा, बोब, ओम प्रकाश बंटी,
हिन्दू युवा सेना की महिला मोर्चा की सुषमा कर्मकार, लक्ष्मी कर्मकार, रीता गोराई और सैकड़ों महिलाओं ने कैंडल मार्च किया। डॉक्टर के गुनहगार को फांसी दो, बंगाल देश में हिन्दुओं पर अत्याचार बंद करो का नारा दिया गया।


