एक नई सोच, एक नई धारा

हेमंत सरकार ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है – आदित्य साहू

1001980772

BJP सांसद आदित्य साहू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के सभी व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि सरकार ने उनके साथ लगातार भेदभाव और उत्पीड़न किया है।

1001980772

आदित्य साहू ने कहा — “हेमंत सोरेन की सरकार में व्यापारी वर्ग पर लगातार दबाव बनाया गया है, जबकि यही वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में पूरी तरह डूबी हुई है, और जनता अब बदलाव के मूड में है।

इस मौके पर उन्होंने घाटशिला उपचुनाव को लेकर भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन जनता की पहली पसंद हैं, और आने वाला चुनाव झामुमो के लिए जनादेश का फैसला साबित होगा।

error: Content is protected !!