एक नई सोच, एक नई धारा

साकची में दो कारों में आमने-सामने टक्कर, कार क्षतिगस्त

1002011886

जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. तभी एक तेज रफ्तार कार जेल चौक की ओर से आई और सामने से आ रही दूसरी कार को सीधी टक्कर मार दी. जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. तुरंत सूचना साकची थाना पुलिस को दी गयी.

1002011886

घटनास्थल पर पहुंचे कार चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे. जेल चौक पार करने के बाद अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है और घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक रूप से यह माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

error: Content is protected !!