राँची : भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेल मंत्रालय के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल के पद पर मनोनीत करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। केंद्रीय सरकार और राष्ट्रपति जी द्वारा यह एक अहम फैसला है और इस फैसले से आज पूरी भाजपा खुश है। (जारी…)


उन्होंने कहा कि श्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखंड ने एक नई ऊंचाई को छुआ था और उनका योगदान भरतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा है। अब पार्टी द्वारा जब उन्हें इतनी बड़ी संवैधानिक पद का कार्यभार सौंपा गया है तो उनके पीछे रघुवर दास जी की मेहनत और जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की निष्ठा को देखते हुए ही दिया गया है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सशक्त हैं।

