जमशेदपुर : बिहार के आरा के विधायक और पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे। आपको बता दें कि अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं और उनका परिवार भी यही रहता है। यहां आने के बाद में जमशेदपुर के घाघीडीह डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य नेताओं से भी मिलने पहुंचे। भाजपा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि जमशेदपुर पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और मुस्लिम तुष्टिकरण को बल दे रही है।

उन्होंने बताया कि ऐसे ही वारदात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भी हुई थी जिसके बाद बिहार विधानसभा से आंदोलन का बिगुल फूंका गया था। ऐसे ही आंदोलन होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1990 में भी एक ऐसी घटना हुई थी तब हमने बिहार विधानसभा से आकर आंदोलन किया था और 32 विधायक साथ थे। जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बागबेड़ा संजय सिंह, संदीप शर्मा, हन्नू जैन, धननंजय उपाध्यय, अमर सिंह, कमलेश पांडे, दिलीप पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।














