एक नई सोच, एक नई धारा

3D तकनीक से झारखंड – बिहार में पहली बार हुआ कैंसर मरीज़ के पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण

Screenshot 2023 0318 192347

झारखंड-बिहार में पहली बार रांची में एक मरीज के पूरे जबड़े का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। पहले कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद 3D तकनीक से मेडिका के डॉक्टरों की टीम ने पूरे जबड़े का सफल प्रत्यारोपण किया है। आपको बता दें कि कैंसर की वजह से उस मरीज का जबड़ा पहले निकाल दिया गया था। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ये सर्जरी की गयी है। सर्जिकल टीम में ओंकोसर्जन डॉ मदन गुप्ता, मैक्सिलोफेसियल सर्जन डॉ अनुज कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ नांगसे लामा और मेडिका के ओटी स्टाफ मौजूद थे।

Screenshot 2023 0318 192347

3D तकनीक से पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण

राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल में आज शनिवार को 3D तकनीक से पहली बार पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पहली बार पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। ये ऑपरेशन 3D तकनीक द्वारा संभव हो पाया है। इसकी मदद से मरीज का कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद उसका प्रत्यारोपण किया गया।

झारखंड-बिहार में पहली सर्जरी

रांची के निजी अस्पताल मेडिका के मैक्सिलोफेसियल सर्जन डॉ अनुज कुमार ने जानकारी दी कि ये पूरे बिहार-झारखंड में पहली सर्जरी है, जहां मरीज के पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि ये ऑपरेशन 3D तकनीक द्वारा संभव हो पाया है। इसकी मदद से मरीज का कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद उसका प्रत्यारोपण किया गया।

Screenshot 2023 0318 192322

कैंसर के कारण निकाल दिया गया था मरीज का जबड़ा

मेडिका के ओंकोसर्जन डॉ मदन गुप्ता ने जानकारी दी कि कैंसर की वजह से एक मरीज का जबड़ा पूरी तरह से निकाल दिया गया था। फिर मरीज के सीटी स्कैन और 3D तकनीक की मदद से बिल्कुल मरीज के आकार का जबड़ा बनाया गया और उसका सफल प्रत्यारोपण किया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ये सर्जरी की गयी है।