एक नई सोच, एक नई धारा

चाकुलिया : संग्राम हांसदा राज्य स्तरीय तीरंदाजी के लिए चयनित, केएनजे उच्च विद्यालय का है छात्र

n5389835141695060254058508ed5d3eb316c65c6d89994e0add51dd18fed9a20aae64370878af45de98f5a

चाकुलिया : केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय की दसवीं के छात्र संग्राम हांसदा ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संग्राम हांसदा अंडर-19 बालक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000
IMG 20230916 WA0000

अब वह रांची में अपना हुनर दिखाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस महतो ने बताया कि संग्राम हांसदा भालुकबिंदा पंचायत के केंदबनी गांव का रहने वाला है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने से संग्राम के पिता शदुला राम हांसदा और विद्यालय परिवार काफी खुश है। तीरंदाजी के क्षेत्र में इसकी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय परिवार को उससे काफी उम्मीदें है।

IMG 20230802 WA00751