एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर : सेना एवं पूर्व सैनिकों ने कारगिल के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गोलमुरी वॉर मेमोरियल पर जाकर चढ़ाए श्रद्धा के फूल
n5221440041690363056507d3b285ad65c310da73b255ec16ad5a7bb2fd97b5d8a102939c8a60ee89a5ab30

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के सदस्यों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं जांबाज सैनिकों को नमन करने के लिए गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया.

इस कार्यक्रम में 220 फील्ड रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि के रूप में लेफ्टिनेंट मुकेश चौधरी हवलदार अमरनाथ, हवलदार, एनबी नायक, गिरिधारन वी, लांस नायक पवन सिंह, लांस नायक आर सतीश शामिल हुए. सेना के अधिकारियों ने कारगिल के शहीदों को रीथ चढ़ाकर सलामी दी. उसके उपरांत उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

IMG 20230625 WA0000 2

कारगिल विजय दिवस के मौके पर उपस्थित पूर्व सैनकों को संबोधित करते लेफ्टिनेंट मुकेश चौधरी ने कहा कि तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों को एक साथ देख कर उन्हें खुशी हो रही है. यह पूर्व सैनिकों की एकता और अनुशासन को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जब भी पूर्व सैनिकों को सेना के सहयोग की आवश्यकता होगी निःसंकोच याद करें उनकी यूनिट यहां रह रहे सभी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की हर संभव सहयोग करेगी. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम को जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने साक्षा किया. सेना के प्रतिनिधियों को पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. जबकि यूनिट के अधिकारी ने जिलाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, सचिव दिनेश सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह को पुष्प गुच्छ देकर उनके अच्छे कार्यों के लिये सम्मानित किया. विजय दिवस की खुशी में लड्डू बांटे गए

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव रंजन, बलजीत सिंह, विजय शंकर पांडे, राधेश्याम, चंद्रमा सिंह, अशोक श्रीवास्तव, काम बाबू, ललन शाह, बीके त्रिपाठी, राजेश कुमार, अजय केसरी, देवेंद्र त्रिपाठी, हरेंद्र शर्मा, डीएस तिवारी, अर्जुन ठाकुर, मिथिलेश सिंह, महेश प्रसाद, संजय पाठक, मुरारी सिंह, विद्या सिंह, अजय कुमा,र रामाशंकर सिंह, अजय सिंह, रामजी सिंह, मुकेश कुमार, संजीव वर्मा, विवेक सिंह, गोविंद राय, कुंदन सिं,ह हरेंद्र सिंह आदि सैकड़ों साथी उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन पूर्व नौसैनिक सुशील कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सचिव दिनेश सिंह ने किया.

पूर्वी सिंहभूम के नये डीसी बने मंजूनाथ भजंत्री, 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला
6441067885ab7349d7aeed7e8d4b6c041257e74f43020543d8a8c94b31b86629.0

रांची : झारखंड सरकार ने एक साथ 13 आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को हटा दिया गया है. उनकी जगह देवघर के डीसी रहे मंजूनाथ भजंत्री को जमशेदपुर का डीसी बनाया गया है. जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव को कही पोस्टिंग अब तक नहीं की गयी है. इसी तरह सरायकेला-खरसावां जिले के डीसी का भी तबादला किया गया है. जमशेदपुर के डीसी रह चुके रविशंकर शुक्ला को सरायकेला-खरसावां का डीसी बनाया गया है. रविशंकर शुक्ला अभी दुमका के डीसी थे. पलामू के डीसी ए दोड्डे को दुमका डीसी बनाया गया है. गिरीडीह के डीडीसी शशिभूषण मेहरा को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है. निबंधक सहयोग समितियां मृत्युजंय कुमार वर्णवाल को पाकुड़ डीसी बनाया गया है.(जारी…)

IMG 20230625 WA0000

क्षेत्रीय निदेशक झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास अजय कुमार सिंह को सिमडेगा का उपायुक्त, खूंटी उपायुक्त शशि रंजन को पलामू का उपायुक्त, पाकुड़ उपायुक्त वरूण रंजन को धनबाद का उपायुक्त बनाया गया है. उत्पाद आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को गुमला जिला का उपायुक्त बनाया गया है. इसी तरह स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव मेघा भारद्वाज को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है. कृषि निदेशक चंदन कुमार को रामगढ़ का उपायुक्त बनाया गया है. कला संस्कृति विभाग के संयुक्त सचिव हिमांशु मोहन को लातेहार का उपायुक्त, निदेशक आईटी विशाल सागर को देवघर का उपायुक्त बनाया गया है. आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को उपायुक्त खूंटी बनाये गये है.

Screenshot 2023 0725 220915
h6
पूर्वी सिंहभूम में छह माह से आंगनबाड़ी सेविका व सहिया मानदेय के लिए लगा रही चक्कर, घर चलाना हुआ मुश्किल

बहरागोड़ा प्रखंड के लगभग 235 सहिया व 230 सेविकाओं का मानदेय बीते दिसंबर महीना से व पोषाहार की राशि बीते जनवरी महीने से नहीं मिलने काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

n521816240169030150676449d5c3750a0bb1119a20a56fdb8dbc281ad7872b68844ed37a7badd2a57c45e2

बताया गया कि गर्भवती महिलाओं की सेहत सुधार व बच्चों के पोषण में अहम भूमिका निभाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां खुद कुपोषण का शिकार होकर भूखमरी के कगार पर पंहुच गयी है. छह महीने से रुके मानदेय लेने के लिए प्रखंड कार्यालय तथा बैंक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं.ये महिलाएं बहुत ही कम मानदेय पाकर सरकार द्वारा हर छोटी-मोटी विभागीय कार्य पूरे लगन के साथ करती है. कोरोना काल में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए दिखी थी.रुके मानदेय के लिए बाल पोषाहार केंद्र से लेकर जिले के आला अधिकारियों तक शिकायत कर चुकी है.

घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया

बरसोल के आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मीरा डे, बसंती मांडी, सुकुल मणि हंसदा, पुतुल मानी सोरेन, चंदना दास, चांदमुनी मुर्मु, लष्मी टुडू, बनलता सेनापति आदि ने बताया कि पिछले छः महीने से मानदेय न मिलने के कारण हम लोग के घर गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया. बच्चों की फीस के साथ तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है. जबकि सरकार के एक इशारे पर हम लोग विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक करती चली आ रही हैं. मानदेय न मिलने से बच्चों के एडमिशन से लेकर सारी व्यवस्थाएं रुकी हुई है. अब तो दुकानदार राशन भी देना बंद कर दिया है समझ में नहीं आ रहा हम लोग घर कैसे चलाएं.

26 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार बंद करेंगी

जब तक पोषाहार व मानदेय राशि भुगतान नहीं होगा तब तक हम केंद्रों का संचालन करेंगे परंतु 26 जुलाई से पोषाहार बंद रखेंगे. आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीएलओ व सीबी का कार्य भी करा जाता है. लेकिन प्रोत्साहन राशि आज तक नहीं मिली है.

छह माह से मानदेय के लिए लगा रहे हैं चक्कर

नो हजार पांच सौ मासिक मानदेय पर काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को छः माह से मानदेय नहीं मिला है. इसी तरह सहायिकाएं भी 4750 मासिक मानदेय के लिए छः माह से रुके मानदेय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं. बच्चों की फीस तथा रसोई के खर्च के लिए इन आंगनबाड़ियों को उधारी का सहारा लेना पड़ रहा है.

क्यों रुका हुआ है कहना मुश्किल

बहरागोड़ा के प्रभारी सीडीपीओ समेत बीडीओ राजेश साहू का कहना है कि मानदेय और पोषाहार के मामले में हम लोग जिला को कई बार सूचित कर चुके हैं. लेकिन इनका मानदेय जिला से ही आएगा. क्यों रुका हुआ है कहना मुश्किल है.

देवघर : ‘इंडिया’ नाम के साथ विपक्ष की लामबंदी से घबरा रही है भाजपा : संजय भारद्वाज
n52187657016903001586467bc50a53b578cc95c2f9fe3ea28c765a1935ddbdf9cd0e3eaf8a74b81e7bf8c9

देवघर:-सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन एनडीए के समानांतर विपक्षी दलों की ओर से बनाए गए महागठबंधन को ‘इंडिया’ नाम दिए जाने पर देवघर जिले में भी राजनीति गरमा गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने की आलोचना किए जाने के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इंडिया नाम जोड़ने को एक फैशन बताते हुए कहा कि जो भी अर्बन नक्सलवाद से संबंधित हैं, वे खुद को वैध करने के लिए अपने साथ इंडिया नाम जोड़ देते हैं.

सांसद के इस बयान के बाद मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे राजद के वरिष्ठ नेता संजय भारद्वाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भारद्वाज ने कहा कि इंडिया ही भारत है और भारत ही इंडिया है, यह बात हर कोई जानता है. भाजपा नेताओं की बौखलाहट यह जताने के लिए काफी है कि विपक्षी महागठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के प्रभाव से भाजपा के लोग घबरा गए हैं. सड़कों और भवनों का नाम बदलकर असल मुद्दों से भटकाने की राजनीति करने की कलई धीरे-धीरे खुल रही है. इसलिए अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं. भाजपा को डर है कि विपक्ष के लामबंद होने पर सत्ता उनके हाथ से जानी तय है. वास्तव में सत्ता खोने का डर भाजपा नेताओं को सता रहा है इसीलिए उन्हें इंडिया और भारत में भी फर्क नजर आ रहा है.

‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत सांसद पहुँचे सीजीपीसी कार्यालय

जमशेदपुर : वैश्विक पहचान बन चुके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान चलाया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आज सीजीपीसी कार्यालय में पहुंचकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हे 9 सालों में मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की, साथ ही मोदी जी की उपलब्धियों की पुस्तिका देकर समर्थन प्राप्त किया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं सीजीपीसी टीम ने सांसद विद्युत वरण महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सलाहकार सुरजीत सिंह खुशीपुर, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, अर्जुन सिंह वालिया, गुरदीप सिंह पप्पू, दलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह ,कुलदीप सिंह बुके, कुलदीप सिंह, ज्ञानी तेजपाल सिंह ,सुरेंद्र सिंह शिंदे ,सुखदेव सिंह बिट्टू ,दमनप्रीत सिंह, त्रिलोचन सिंह पांडे ,दर्शन सिंह काले, टिंकू सिंह, नवजोत सिंह सोहल , हरविंदर सिंह ,नीरज सिंह सभी उपस्थित थे।

भगवान सिंह की अनुपस्थिति में कुलदीप सिंह बुग्गे संभालेंगे सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के मौजूदा प्रधान सरदार भगवान सिंह की अनुपस्थिति में वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे सीजीपीसी के कार्यवाहक प्रधान की भूमिका निभाएंगे।
बुधवार को भगवान सिंह ने इस बाबत कमिटी को लिखित सुचना देदी है की वे पारिवारिक कारणों 29 जून से शहर में नहीं होंगे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह बुग्गे पद पर कार्यवाहक प्रधान के रूप में कार्य करेंगे।
इस बाबत भगवान सिंह ने कुलदीप सिंह बुग्गे को एक प्राधिकार पत्र भी सौंपा जहाँ दोनों महासचिव अमरजीत सिंह व गुरचरण सिंह बिल्ला सहित वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह और सुरेंदर सिंह छिन्दे भी मौजूद रहे

अपह्त बेटी को खोजने के लिये मांग खर्चा

जमशेदपुर : मुसाबनी थाना क्षेत्र से 12 जून को लापता हुई 15 साल की किशोरी को लेकर परिवार के लोगों ने अपहण करने का एक मामला मुकेश माहली के खिलाफ दर्ज कराया है. इस मामले में नाबालिग लड़की को खोजने के लिये मुसाबनी थानेदार ने भुक्तभोरी परिवार के लोगों से खर्चा मांगा है. इसकी शिकायत परिवार के लोगों ने शनिवार को एसएसपी प्रभात कुमार से कर दी है. शिकायत मिलते ही एसएसपी ने थानेदार को इस मामले में पहल करने का आदेश दिया है. इसके बाद परिवार के लोगों को लग रहा है कि अब उनके साथ न्याय हो सकेगा.

बंगलुरु में मिला है लोकेशन

परिवार के लोगों ने पुलिस से कहा कि नाबालिग बेटी का लोकेशन बंगलुरु में मिला है. इस बीच बेटी से भी परिवार के लोगों की बात हुई है. परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुकेश माहली पहले से ही शादी-शुदा है. कहा कि मुकेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है.

बंगलुरु आने-जाने का खर्चा देना होगा

इधर परिवार के लोगों ने एसएसपी को बताया कि मुसाबनी के थानेदार उनसे बंगलुरु आने-जाने का खर्चा मांग रहे हैं. साथ ही ट्रेन के टिकट का खर्चा मांग रहे हैं. वे इतना गरीब हैं कि कोई खर्चा देने में सक्षम नहीं हैं. परिवार के लोग चाहते हैं उनकी बेटी सही-सलामत मिल जाये और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो.
भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया, कई युवा जुड़े युवा के संग
IMG 20230623 WA0051

जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आज भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में बारीडीह बस्ती बजरंग चौक पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित कर बस्ती वासियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी जिला भाजपा के अध्यक्ष बड़े भैया गुँजन यादव जिला भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सुजीत कुमार सोनी एवं युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

IMG 20230623 WA0049

इस कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

IMG 20230623 WA0045
सुरजीत की गुजारिश पर सीजीपीसी की मुहर, कार्यकारणी कमिटी में फेरबदल

गुरचरण सिंह बिल्ला होंगे महासचिव, सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार, तारा सिंह उपाध्यक्ष और ताज सिंह सलाहकार

IMG 20230623 WA0076

सीजीपीसी के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे। वहीँ तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है।
गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की।
सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी ने सलाहकार बनाया है।
महासचिव बनाये के बाद प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी को पत्र लिख समयाभाव और पारिवारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए सेवाएं और समय देने में असमर्थता जतायी थी और स्वयं ही सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला के नाम की सिफारिश महासचिव पद के लिए की थी।
सुरजीत सिंह खुशीपुर ने पत्र के माध्यम से प्रधान भगवान सिंह को निवेदन करते हुए गुजारिश की है कि वे (सुरजीत सिंह) फ़िलवक्त सिख समाज की अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और सब जगह रह कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये वक्त नहीं दे पा रहे हैं साथ ही साथ पारिवारिक कारणों से भी उचित समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उनके स्थान पर गुरचरण सिंह बिल्ला को आसीन कर दिया जाये।
सरदार भगवान सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर की गुजारिश और कमिटी के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाने पर मुहर लगा दी।
महासचिव बनाये जाने के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा, सीजीपीसी ने जो सेवा उनके कंधों पर सौंपी है वे उसे सर माथे पर रखकर पूरी शिद्दत और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे।

विश्व रक्तदान दिवस पर दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन लगाएगा रक्तदान शिविर

जमशेदपुर : विश्व रक्तदान दिवस 14 जून को दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शहीद निर्मल महतो भवन उलियान कदमा जमशेदपुर में सुबह 9:00 से 3:00 तक किया गया है।
रक्तदान शिविर के आयोजन पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के हम सबको अपने सामाजिक दायित्व का पालन करना चाहिए रक्तदान महादान है युवाओं को प्रेरित करके ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना हमारा लक्ष्य है।
श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के संस्था की ओर से शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को रक्तदाता सम्मान सर्टिफिकेट एवं तोहफा भेंट किया जाएगा।

error: Content is protected !!