एक नई सोच, एक नई धारा

जल्द ही झारखंड आएंगे बागेश्वर धाम वाले बाबा! धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार पहुंचे विधायक ढुलू महतो, मुलाकात कर दिया न्योता

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द ही झारखंड दौरे पर आएंगे। आध्यात्मिक यात्रा पर निकले बाघमारा विधायक ढुलू महतो ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात कर उन्हें झारखंड आने का न्योता दिया है।

AddText 08 12 06.16.03

झारखंड आने के लिए उन्होंने हामी भी भर दी है लेकिन झारखंड में उनका आगमन कब होगा, इसकी तारीख अभी तय नहीं है।

दरअसल, बाघमारा विधायक ढुलू महतो इन दिनों अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर निकले हैं। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और झारखंड आने का न्योता दिया। ढुलू महतो ने कहा कि जल्द ही बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को वे झारखंड लेकर आयेंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम एक महीने के भीतर हो इसकी कोशिश की जा रही है।

n52748175816918961314330faff4a3cf44a520f8796a24958bd876d7c23ad1ba1af42130d19d91240e8f5c

बता दें कि हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री पड़ोसी राज्य बिहार की धरती पर आए थे। पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमंत कथा के दौरान उन्हों ने दिव्य दरबार लगाया था और लोगों की पर्चियां निकाली थी। लाखों की संख्या में लोग हनुमंत कथा सुनने के लिए तरेत गांव में दिन रात मौजूद रहे थे। धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर सियासत भी खूब हुई थी। बीजेपी खुलकर बाबा के समर्थन में उतर गई थी जबकि सत्ताधारी दल धीरेंद्र शास्त्री का खुलकर विरोध कर रहे थे लेकिन लोगों की श्रद्धा के आगे विरोधी पस्त हो गए थे।

AddText 08 02 01.40.24
आपकी एक गलती और ठगों के कंट्रोल में आपका मोबाइल, खाते से 4.21 लाख उड़ाने वाले 2 शातिर गिरफ्तार

झारखंड के रांची में CID के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने रांची के धुर्वा निवासी सूरज बैठा के खाते से 4.21 लाख रुपये की निकासी मामले में दो आरोपितों को देवघर से गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपितों में देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक लखना निवासी मोहम्मद शादाब अख्तर व देवघर के ही सत्संग चौक बेलाबगान निवासी राकेश कुमार शामिल हैं।

आरोपी राकेश कुमार मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के तेलवा बाजार का रहने वाला है। इनके पास से दो मोबाइल, दो सिमकार्ड, एक आधार कार्ड, एक पासबुक व एक एटीएम कार्ड की बरामदगी हुई है।

2 जून को करवाया था मामला दर्ज

शिकायतकर्ता सूरज बैठा ने सीआइडी के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने में गत दो जून को अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

AddText 08 12 06.16.03

उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने एसबीआइ व ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बनकर उसे झांसे में लिया था।

इसके बाद मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर उसके खाते से 4 लाख 21 हजार 495 रुपये विभिन्न खातों में अवैध तरीके से हस्तांतरित कर लिये।

ऐसे ठगी करते हैं साइबर अपराधी

साइबर अपराधी विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर के रूप में गूगल पर अपना नंबर डाल देते हैं। जब लोग आम सहायता के लिए गूगल पर उक्त नंबर को सर्च करते हैं तो ये अपराधी उन्हें रस्ट डेस्क, एनी डेस्क, एल्पेमिक्स स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करवाकर पूरा डिटेल्स लेकर ट्रांजेक्शन करवाते हैं। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग तथा UPI डिटेल्स लेकर पैसों की अवैध रूप से निकासी करते हैं।

इस अपराध शैली से बचने का तरीका

किसी भी अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें। इंटरनेट सर्च इंजन, गूगल एड्स व अन्य इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिए गए कस्टमर केयर, हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा न करें।

AddText 08 02 01.40.24

कस्टमर केयर नंबर के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर संपर्क करें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के भेजे गए अज्ञात लिंक या यूआरएल पर न क्लिक करें और न हीं किसी अन्य नंबर पर फॉरवर्ड करें। बैंक के यूपीआइ एप्लिकेशन से संबंधित रजिस्ट्रेशन के लिए बैंक के अधिकृत नंबर से ही मैसेज आता है।

किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, टीम व्यूवर, रस्ट डेस्क, एल्पेमिक्स आदि एप अपने मोबाइल में इंस्टाल न करें। इन एप के माध्यम से साइबर अपराधी आपके फोन का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं और ठगी करते हैं।

साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा आनलाइन डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट साइबरक्राइम डाट जीओवी डाट इन पर रिपोर्ट करें।

झारखंड के लातेहार में बदमाशों ने भाजपा नेता पर गोलियां बरसाईं, हालत नाजुक
n5275831641691895444661dbb392b2cf3cf6e38fee5bd20ecb3afe519e12b93b2635acc53030e8e7065ddd

रांची, 12 अगस्त . झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ में कोयला व्यवसायी सह भाजपा के कद्दावर नेता राजेन्द्र प्रसाद साहू पर शनिवार की शाम गोलियां बरसाईं. वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

उन्हें बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए रांची लाया गया है.

उन्हें जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव के गैंग ने धमकी दी थी. राजेंद्र प्रसाद साहू लातेहार के पूर्व जिला परिषद् उपाध्यक्ष रहे हैं. वह चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

AddText 08 12 06.16.03

पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. वारदात बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला के पास हुई . बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू अपने दफ्तर से घर तेली टोला लौट रहे थे. उनका दफ्तर पुराना कस्तूरबा विद्यालय के पास है. रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और उन पर गोलियां चला दीं. गोली की आवाज सुनते ही लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े तो उन्‍हें देखकर अपराधी भी फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

राजेंद्र साहू की इलाके में बड़ी पहचान रही है. पहले भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक बॉडीगार्ड भी दिया गया था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इलाके के दूसरे व्यवसायी भी खौफ में है. लोगों ने अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

AddText 08 02 01.40.24

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वारदात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, 90 के दशक का लालू राज जैसे हालात हैं. हेमंत सरकार में पुलिस, पुलिस का काम छोड़कर जमीन कब्जा करने में और वसूली करने में लगी है. यहां ट्रांसफर-पोस्टिंग में पैसा लिया जा रहा है.

झारखंड के तीन बदमाशों को आरपीएफ ने दबोचा

आरपीएफ भागलपुर की टीम ने झारखंड के तीन बदमाशों को स्टेशन पर शनिवार की दोपहर दबोचा है। वे तीनों रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरपीएफ ने तीनों के विरुद्ध जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

AddText 08 12 06.16.03

उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान झारखंड के साहेबगंज जिला के रामपुर दियारा निवासी अभय कुमार, साहेबगंज जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सकरीगली, पीहर टोला निवासी मुकेश कुमार चौधरी और सकरीगली गोपालपुर निवासी राजेश कुमार चौधरी उर्फ लड्डू सिंह के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोपहर को एसआई पूर्णेंदू कुमार, एचसी उत्तम सरकार, राज कुमार गश्ती पर थे। स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर आरपीएफ दबोचा। सख्ती से पूछताछ में कबूल किया कि वे ट्रेन और प्लेटफार्म पर यात्रियों की मोबाइल चोरी करते हैं। इस लेकर ही वे लोग साहेबगंज से हर दिन ट्रेन से अलग-अलग स्टेशनों पर घटनाओं को अंजाम देते हैं। जीआरपी थानेदार ने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

AddText 08 02 01.40.24
मामूली सी गलती पर जल्लाद बना टीचर, छड़ी टूटने तक स्टूटेंट के प्राइवेट पार्ट पर मारा

में इंग्लिश स्पेलिंग में यू के स्थान पर छात्र की ओर से ब्लैकबोर्ड पर आई लिखे जाने के कारण शिक्षक ने छात्र के प्राइवेट पार्ट पर छड़ी से वार कर घायल कर दिया। इस पिटाई से उसे गहरी चोट लगी है।

घटना गुरुवार को पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज ज्योति सरस्वती शिशु- विद्या मंदिर में घटी।

IMG 20230708 WA0057

इस घटना से आक्रोशित छात्र के पिता मोहन रजवार, कोह मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप रजवार और भीखू मरांडी शुक्रवार को विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक डॉ. अजय पाठक से मिलकर कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ ही देर बाद प्राधानाध्यापक डॉ. अजय पाठक ने कहा कि मामला सही है। आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा दिया गया है। प्रधानाध्यापक की कार्रवाई के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

AddText 08 02 01.40.24

क्या है घटना

प्रखंड की कोह पंचायत के बुढ़न गोड़ा गांव निवासी मोहन रजवार का पुत्र हर्ष कुमार (15 वर्ष) गुरुवार को शिक्षा ग्रहण करने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पेटरवार आया था। तीसरी घंटी के दौरान शिक्षक की ओर से हर्ष को ब्लैकबोर्ड पर कंटिनिवस की स्पेलिंग लिखने के लिए बोला गया। स्पेलिंग लिखने के दौरान छात्र ने यू के स्थान पर आई लिख दिया। छात्र ने शुक्रवार को अपने गांव में आपबीती सुनाते हुए कहा कि इसी बात पर तीसरी घंटी के शिक्षक ने छड़ी से मेरे प्राइवेट पार्ट में तब तक मारते रहे जब तक छड़ी नहीं टूटी। छात्र के पिता ने बताया कि जब वह विद्यालय से लौट रहा था, तब रास्ते में गिरकर बेहोश हो गया।

ट्रेन में शव और 110 KM का सफर, बदबू के बीच आते-जाते यात्री बनाते रहे वीडियो

पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन में यात्रियों के साथ एक शव भी सफर करता रहा। यात्री ट्रेन की बोगी में शव को देख दूसरी बोगी में जाते रहे।यात्री इसका वीडियो भी बनाते रहे।

लेकिन रेलवे के कर्मी शव को ट्रेन से बाहर निकालने की जहमत नहीं उठा सके। इस तरह शव जहानाबाद होते हुए पटना तक पहुंच गया।

IMG 20230708 WA0057

जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी स्पेशल सवारी ट्रेन

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह 11:17 बजे गया से पटना की ओर जाने वाली स्पेशल सवारी गाड़ी जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी।

उस ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे आने-जाने के रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पहले तो बोगी को खाली देख लोग उसमें चढ़ गए।

परंतु बोगी में अंदर शव को देख लोगों को पूरा माजरा समझ में आ गया और लोग दूसरी बोगी की ओर चल पड़े। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

AddText 08 02 01.40.24

गया से ही आ रहा था अज्ञात का शव

ट्रेन में सफर कर रहे अरवल जिले के किंजर निवासी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव गया से ही आ रहा था।

रेलवे कर्मी बीच में कहीं भी ट्रेन रोककर शव को उतर सकते थे। परंतु ऐसा नहीं किया गया। यही वजह रही कि ट्रेन के साथ शव 110 किमी सफर कर पटना जंक्शन तक पहुंच गया।

जहां यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से बाहर निकला। इस बारे में पूछने पर जहानाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू राजा ने कहा कि ट्रेन में शव होने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसी सूचना मिलती तो तुरंत कार्रवाई की जाती।

अमित शाह ने किया 3 कानूनों को खत्म करने का ऐलान, लोकसभा में पेश किया CrPC संसोधन बिल; जानें क्या बदलेगा

केंद्र सरकार ने अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए भारतीय आपराधिक कानूनों में संपूर्ण बदलाव के लिए एक विधेयक पेश किया है। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय न्याय संहिता से बदल दिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन विधेयक पेश किया। इसे पेश करते हुए उन्होंने कहा कि ये तीनों कानून अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए थे। हम इसे बदल रहे हैं। इसे बदलते हुए नए कानून ला रहे हैं। अमित शाह ने जिन तीन नए कानूनों की घोषणा की है उनमें भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 शामिल है।

IMG 20230708 WA0057

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों के बनाए कानूनों के मुताबिक चलती थी। तीन कानूनों को बदल दिया जाएगा और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा।”

भारतीय न्याय संहिता, 2023: अपराधों से संबंधित प्रावधानों को समेकित और संशोधित करने के लिए और उससे जुड़े या उसके आकस्मिक मामलों के लिए।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023: दंड प्रक्रिया से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए।

भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023: निष्पक्ष सुनवाई के लिए साक्ष्य के सामान्य नियमों और सिद्धांतों को समेकित करने और प्रदान करने के लिए।

AddText 08 02 01.40.24

पुख्ता होगी जांच
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “किसी भी अपराध में जिसमें 7 साल से अधिक की सजा हो उसके लिए फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर होनी चाहिए, जिससे अपराध की जांच करने में सहूलियत हो। लेकिन विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि देश इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन हम 2027 तक देश की सभी अदालतों को कम्प्यूटरीकृत करना चाहते हैं। हमने जीरो-एफआईआर को एक विशेष स्थान दिया है और आजादी के 75 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दुष्कर्म के आरोप में वीडियो रिकार्डेड बयान अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार सामुदायिक सेवा शुरू की जा रही है, यह बहुत प्रासंगिक नहीं है लेकिन अब इसे अधिनियमित किया जाएगा।”

नहीं होगी कार्रवाई में देरी
गृह मंत्री ने आगे कहा कि पुलिस अधिकारी भी अब जांच में देरी नहीं कर पाएंगे, उन्होंने आगे कहा, “हमने सुनिश्चित किया है कि 90 दिनों में आरोप पत्र दायर किया जाएगा और केवल अदालत उन्हें 90 दिन और बढ़ा सकती है, लेकिन 180 दिनों के भीतर पुलिस ने इन नए कानूनों के तहत जांच करने के लिए बाध्य होंगे। यहां तक ​​कि न्यायाधीश भी किसी भी दोषी के लिए अपनी सुनवाई और आदेश में देरी नहीं कर सकते हैं।”

बर्दाश्त नहीं होगा महिलाओं के खिलाफ अपराध
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इन विधेयकों के तहत, आतंकवाद, मॉब-लिंचिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्ती से निपटा जाएगा और आईपीसी पर नया विधेयक राजद्रोह के अपराध को पूरी तरह से निरस्त कर देगा। सामूहिक बलात्कार के लिए 20 साल की सजा की गारंटी है और 18 साल से कम उम्र की किसी भी महिला के साथ बलात्कार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से मौत की सजा सुनिश्चित की जाएगी।”

निवेश का कर रहे हैं प्लान, बैंक एफडी या फिर एनएसई में कौन-सा है आपके लिए बेस्ट

अपनी जमा-पूंजी को निवेश करने के लिए हमारे पास कई ऑप्शन हैं। की ऑप्शन में काफी जोखिम भी है। कुछ स्कीम में निवेशकों को मार्केट रिस्क का सामना करना पड़ सकता है।

आज इस रिपोर्ट के जरिये जानते हैं कि आपके लिए कौन-सी स्कीम बेस्ट होती है।

देश में कई लोगों को पोस्ट ऑफिस और बैंक की स्कीम में निवेश करना काफी पसंद आता है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस स्कीम की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार जरूर जान लेना चाहिए कि कहीं बैंक एफडी आपके लिए बेस्ट तो नहीं है।

इंटरेस्ट रेट

देश के सभी बैंक ग्राहक को अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक का ब्याज ऑफर करता है। एसबीआई के स्पेशल एफडी पर ग्राहक को 7.10 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ग्राहक को 3 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर इस तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच 7.7 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है। इस स्कीम में आपको कम से कम 1,000 रुपये निवेश करना चाहिए।

बैंक एफडी या एनएससी

आप अगर बैंक के एफडी में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 7 साल से 10 साल तक निवेश करना चाहिए। वहीं, एनएसई में आपको 5 साल के लिए निवेश करना चाहिए। बैंक एफडी में आपको मासिक या तिमाही पर ब्याज मिलता है। वहीं एनएसई में आपको मैच्योरिटी के बाद ही एकमुश्त ब्याज मिलता है। इसके अलावा इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। ये बेनिफिट ब्याज दर पर लागू होता है। वहीं, एनएसई पर आयकर अधिनियम के 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलता है।

19 अगस्त को रखा जाएगा हरियाली तीज का व्रत, नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है. हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है.

वहीं कुवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से हरियाली तीज व्रत और पूजा करती हैं. हरियाली तीज पर इसके नाम की तरह ही हरे रंग का विशेष महत्व होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि सावन में हरियाली तीज किस दिन पड़ रही है. सावन में हरियाली तीज पर पूजा के लिए सामग्री की लिस्ट भी यहां देख सकते हैं.

IMG 20230708 WA0057

हरियाली तीज 2023 डेट
हरियाली तीज सावन शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाएगी. इस बार सावन शुक्ल पक्ष तृतीया की शुरुआत 18 अगस्त 2023 को रात 8ः01 से हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त 2023 को रात 08ः19 तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा. हरियाली तीज पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07ः30 से को 09ः08 तक रहेगा. दोपहर का पूजा मुहूर्त 12ः25 से शाम को 05ः19 तक है.

AddText 08 02 01.40.24

हरियाली तीज की पूजा
सावन का पूरा महीना भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए खास होता है. सावन में हरियाली तीज पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से महिलाओं की अखंड सौभाग्य की इच्छा पूरी होती है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है और कुवारी कन्याएं भी यह व्रत अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं. इस दिन मां पार्वती का सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं. तो चलिए आपको हरियाली तीज व्रत की पूजा सामग्री के बारे में बताते हैं.

हरियाली तीज 2023 पूजा सामग्री
हरियाली तीज का व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए रखा जाता है. हरियाली तीज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर चौकी पर स्थापित करनी चाहिए. पूजा के लिए चौकी पर पीला कपड़ा, केले के पत्ते और कच्चा सूत भी रखें. इस दिन व्रत के लिए बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, भांग, नारियल, धतूरा, एक कलश, पांच सुपारी, साफ चावल, दूर्वा घास, गाय का दूध, देशी घी, श्रीफल, चंदन, दही, मिश्री, शहद और पंचामृत इन सभी सामग्री को अवश्य एकत्र कर लें. इसके साथ ही मां पार्वती का महावर, कुमकुम, मेहंदी, इत्र, चुनरी, सिंदूर, बिंदी, आदि के साथ सोलह श्रृंगार करें.

धनबाद : नये कनेक्शनधारियों को एक साल से नहीं मिला बिजली बिल, सता रही एकमुश्त भुगतान की चिंता

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल), धनबाद एरिया बोर्ड के एक हजार से ज्यादा नये उपभोक्ताओं को लगभग एक साल से बिजली का बिल नहीं मिल रहा है. सालभर पहले कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर विभाग ने कनेक्शन उपलब्ध कराकर मीटर भी लगा दिया है.

उपभोक्ता के घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली का मीटर भी लग चुका है. इसके बाद से बिलिंग करने कोई नहीं पहुंचा. इतना ही नहीं कई उपभोक्ताओं काे कंज्यूमर नंबर तक नहीं मिला है. अब लोगों को एकमुश्त मोटी रकम के भुगतान की चिंता सताने लगी. इसे लेकर विभाग बेपरवाह है. उपभोक्ता अपने घर-प्रतिष्ठान में बिलिंग कराने को लेकर जेबीवीएनएल के कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटा दिया जाता है कि जल्द ऊर्जा मित्र उनके घर जाकर बिल निकालेंगे.

IMG 20230708 WA0057

इस वजहों से नहीं हो रही बिलिंग

बिलिंग एजेंसी व ऊर्जा मित्र में मतभेद : बता दें कि पिछले छह से सात माह से बिलिंग एजेंसी व ऊर्जा मित्र के बीच अनियमित मासिक भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है. बकाया की मांग को लेकर ऊर्जा मित्र कुछ लोगों का ही बिजली बिल निकाल रहे थे. नये उपभोक्ताओं के यहां बिल निकालने नहीं पहुंच रहे है. इस समस्या को देखते हुए जेबीवीएनएल ने एजेंसी को कार्य से हटा दिया है. वर्तमान में विभाग अपनी देखरेख में ऊर्जा मित्र से बिलिंग कार्य करा रहा है.

विवाद के बीच कई ऊर्जा मित्रों ने छोड़ा काम

एजेंसी और ऊर्जा मित्रों के बीच बकाया को लेकर उत्पन्न विवाद को देखते हुए कई इलाकों के ऊर्जा मित्रों ने काम छोड़ दिया है. इसके बाद से कई इलाकों में अबतक ऊर्जा मित्र की बहाली नहीं हुई है. दूसरे इलाकों के ऊर्जा मित्र से किसी तरह पुराने उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है.

AddText 08 02 01.40.24

कतरास के तिलाटांड़ हॉस्पिटल के पास रहने वाले शंकर पांडेय ने एक वर्ष पहले बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया. कनेक्शन के साथ उनके घर में बिजली का मीटर लगा दिया गया. इसके करीब सात माह के बाद उन्हें कंज्यूमर नंबर मिला. अब एक साल से ज्यादा हो गया है, उनके घर की बिलिंग नहीं हुई है.

कोलाकुसमा के राजदीप धीवर ने 11 माह पूर्व कनेक्शन लिया है. उसके बाद उनके घर में मीटर लगा दिया गया. कंज्यूमर नंबर नहीं मिला है. ऐसे में अबतक उनकी घर की बिलिंग शुरू नहीं हो पायी है.

नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को जल्द बिजली बिल मुहैया कराया जायेगा. सर्वर में उनका डाटा देर से फीड होने के कारण समस्या है. सभी एरिया के कार्यपालक अभियंता को डाटा इंट्री के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डाटा इंट्री होने के साथ सभी का कंज्यूमर नंबर अलॉट हो जाता है. लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी को इंस्टॉलमेंट में बिल भुगतान करने की सहूलियत दी जायेगी.

error: Content is protected !!