एक नई सोच, एक नई धारा

मशहूर गीतकार और कवि देव कोहली का निधन, कई सुपरहिट गानों के थे रचियता

मुंबई : फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। दिग्गज गीतकार और कवि देव कोहली का 26 अगस्त को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। तमाम इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

आज (26 अगस्त) सुबह चार बजे नींद में सोते हुए ही इस दिग्गज गीतकार ने आखिरी सांसे लीं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे उनके घर (मुंबई) में किया जाएगा। जहां उनके करीबी अनु मलिक, आनंद राज आनंद, उत्तम सिंह और अन्य बॉलीवुड कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

100 से ज्यादा फिल्मों में दिये हैं गाने

IMG 20230816 WA0004

देव कोहली ने 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में गाने लिखे हैं। शंकर-जयकिशन से लेकर विशाल- शेखर तक, देव कोहली ने कई पीढ़ियों के संगीतकारों के साथ काम किया है। संगीत की दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण खबर है कि अब वो नहीं रहे।
गीतकार ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘शूट आउट एट लोखंडवाला’ और ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी हिट फिल्मों के लिए गाने लिखे। उन्होंने अनु मलिक, राम लक्ष्मण, आनंद राज आनंद, आनंद मिलिंद और अन्य जैसे संगीत निर्देशकों के साथ कई हिट फिल्मों में भी काम किया।

हिट गानों की है लंबी लिस्ट

AddText 08 02 01.40.24 1

उनका लोकप्रिय गाना ‘गीत गाता हूं मैं’ राजकुमार-हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म ‘लाल पत्थर’ (1971) में आया था। गीतकार के रूप में यह उनकी दूसरी फ़िल्म थी। देव कोहली ने कई हिट गाने दिए हैं, जैसे ‘माई नी माई’, ‘ये काली काली आंखें’, ‘गीत गाता हूं’, ‘ओ साकी साकी’ आदि।

हर घर तिरंगा अभियान के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड, जश्न-ए-आजादी मनाते 8.8 करोड़ लोगों ने अपलोड की सेल्फी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री की एक अपील ने रिकॉर्ड स्तर पर प्रतिक्रिया दर्ज की है. बीते दिनों पीएम मोदी ने देश वासियों से हर घर तिरंगा अभियान चलाने का आह्वान किया था. पीएम ने लोगों से अपनी सेल्फी भी वेबसाइट पर अपलोड़ करने की अपील की थी. मंगलवार (15 अगस्त 2023) तक लगभग 8.8 करोड़ लोगों ने वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड की है.

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

हर घर तिरंगा वेबसाइट के होम पेज के आंकड़ों के मुताबिक यहां पर तिरंगे के साथ एक फोटो अपलोड करने का विकल्प है. होमपेज की जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे तक तिरंगे के साथ 8,81,21,591 (88 मिलियन) सेल्फियां अपलोड की गई हैं.

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने घर में फहराया था तिरंगा

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार (14 अगस्त) को राजधानी दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास पर तिरंगा फहराया. शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने आवास पर मैंने आज तिरंगा फहराया. स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय आसमान में लाखों तिरंगे भारत को फिर से महानता का प्रतीक बनाने के लिए राष्ट्र की सामूहिक इच्छा शक्ति को दर्शाते हैं.’

पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी ने चलाया अभियान

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (13 अगस्त 2023) को लोगों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में तिरंगे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया. उन्होंने खुद भी अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगाई. इसका अनुसरण करते हुए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों समेत बीजेपी नेताओं ने अपनी डीपी में तिरंगे की तस्वीर लगाई. (जारी…)

IMG 20230802 WA0075

कई केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने अपने आवास पर भी तिरंगा फहराया. प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया था. सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चला रही है. इसका उद्देश्य सहभागी हिस्सेदारी की भावना और अधिक जन भागीदारी के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है.

स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानियों की हुई फजीहत, बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखा झंडा

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 14 अगस्त यानी आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, लेकिन पाकिस्तान के साथ दुबई में बड़ी फजीहत हो गई है। दरअसल, दुबई में मौजूद पाकिस्तानियों को उम्मीद थी कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत यानी बुर्ज खलीफा में उनका झंडा फहराया जाएगा। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39

लेकिन उनके साथ इंटरनेशनल फजीहत हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस वीडियो शेयर कर पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। (जारी…)

AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया झंडा

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास इस उम्मीद में इंतजार कर रहे थे कि उनके देश (पाकिस्तान) का झंडा बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले किया जाएगा। लेकिन जब आधी रात के बाद भी पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज बुर्ज खलीफा पर नहीं दिखाया गया तो वहां मौजूद पाकिस्तानियों की फजीहत हो गई। इस पूरे मामले को एक महिला ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुर्ज खलीफा पर पाकिस्तान का झंडा नहीं फहराने के बाद यहां मौजूद सैकड़ों लोग नाराज हो गए और अपने देश के लिए समर्थन दिखाते हुए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

हताश होकर लगाने लगे नारे

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27

नेटिजेंस वीडियो शेयर करने के साथ पाकिस्तान के जमकर मजे भी ले रहे हैं। वीडियो को एक्स कॉर्प पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दुबई में पाकिस्तान के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रैंक हो गया। वहीं एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”बुर्ज खलीफा ने इस साल पाकिस्तान का झंडा डिस्प्ले करने से इनकार कर दिया। धन्यवाद यूएई, यह वास्तव में साल का सबसे बड़ा मजाक है।”

IMG 20230802 WA0075
मानगो : जमीन विवाद मामले में देवर के खिलाफ एसएसपी से शिकायत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी गुरमीत कौर को उनके देवर काबुल सिंह द्वारा जमीन विवाद को लेकर जान से मरने की धमकी दी जा रही है। इसको लेकर गुरमीत कौर ने एसएसपी ने मामले की शिकायत की है। गुरमीत ने बताया कि उनके पति हरभजन सिंह की मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद देवर काबुल सिंह जो कि पंजाब का रहने वाला है जमशेदपुर आ कर जमीन पर अपना कब्जा जमाना चाहता है। काबुल सिंह द्वारा जमीन के झूठे कागजात बनवाकर आरोप लगाकर धमकी दी जा रही है। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

लिखित शिकायत में गुरमीत ने बताया है कि उनके पति ने मानगो एनएच 33 स्थित देवघर गांव में जमीन खरीदकर अपना व्यापार शुरू किया था। पति ने मौत के पहले उक्त जमीन और गुरुद्वारा रोड स्थित आवास को उनके नाम पर कर दिया था। पति ने अपने भाई काबुल सिंह के साथ मिलकर एक जमीन और खरीदी थी जिसपर काबुल सिंह पूरी तरह से अपना कब्जा जमाना चाहता है। काबुल सिंह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन करवाकर धमकी देता है। गुरमीत ने काबुल सिंह से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
झारखंड : रांची में इलाजरत राजेंद्र साहू के निधन से गुस्साये लोगों ने बालूमाथ में सड़क किया जाम, फूंके वाहन

अमन साव गैंग के गुर्गों की गोली से घायल कोयला कारोबारी सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की सोमवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्हें शनिवार की शाम बालूमाथ में अपराधियों ने तीन गोली मारी थी.

उधर, उनकी मौत की खबर मिलते ही लातेहार के बालूमाथ में लोग उग्र हो उठे. उन्होंने हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध का स्काॅर्पियो फूंक दिया. लोगों का कहना था कि इस व्यक्ति ने ही शूटरों को अपने घर में पनाह दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझायी. दूसरी ओर, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह पांच बजे से ही नेशनल हाइवे -99 समेत थाना चौक, मुरपा मोड़, टमटमटोला, ओवरब्रिज, बालूमाथ रेलवे साइडिंग समेत कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया.

मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

इसके अलावा बारियातू, हेरहंज, लातेहार, चतरा समेत कई स्थानों से भारी संख्या में उनके समर्थक बालूमाथ पहुंच गये. लोगों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी. कई समर्थक थाना के सामने सड़क जाम कर धरना पर बैठ गये. जाम की सूचना मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन, बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, लातेहार डीएसपी संतोष मिश्रा, बालूमाथ इंस्पेक्टर शशि रंजन समेत कई थानों की पुलिस जामस्थल पर पहुंची. इस मौके पर लोगों ने एसपी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सजा दिलाने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, परिजनों को सुरक्षा देने, राजेंद्र प्रसाद साहू को शहीद का दर्जा देते हुए मुख्य चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने, बालूमाथ में सभी गृहस्वामियों को किरायेदार रखने से पूर्व थाना में सत्यापन कराने की मांग शामिल है. स्वर्गीय राजेंद्र साहू की देर शाम शव यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. मुक्ति धाम परिसर में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया.

एसआईटी गठित, जल्द होगा खुलासा

इस दौरान एसपी श्री अंजन ने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है. इसका नेतृत्व एसडीपीओ बालूमाथ कर रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. घटना में शामिल शूटर, साजिशकर्ता व संरक्षणकर्ता को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.

AddText 08 12 06.16.03

सांसद समेत अन्य लोग पहुंचे बालूमाथ

घटना की जानकारी के बाद चतरा सांसद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, विधायक बैजनाथ राम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी समेत कई लोग उनके घर पहुंचे. उक्त लोगों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

बार-बार बेहोश हो जा रही थी दिवंगत राजेंद्र साहू की पत्नी

बालूमाथ निवासी बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जैसे ही उनका शव बालूमाथ स्थित पैतृक स्थान पहुंचा. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. दिवंगत साहू के एक पुत्र रोशन कुमार व तीन पुत्री राधिका कुमारी, पूजा कुमारी व मुन्नी कुमारी के अलावे पत्नी अनीता देवी बेसुध थी. पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. स्वास्थ्य कर्मी की टीम बुलाकर उनका उपचार कराया गया. उनके शव यात्रा में राजेंद्र साहू अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा राजेंद्र साहू तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगे. इस दौरान पुलिस मुस्तैद थी. इससे पूर्व अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था.

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

इधर, राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के विरोध में तेली समाज ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास सड़क जाम किया. वे राजेंद्र प्रसाद साहू के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. अपराधी दिन-दहाड़े गोली मारकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती है. घटना के 36 घंटे बीत गये हैं, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है. सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीओ रुद्र प्रताप और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार जामस्थल पर पहुंचे. मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सीओ को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद जाम हटा लिया गया. इस अवसर पर गोविंद प्रसाद, तेली साहू महासभा के युवा प्रमंडलीय अध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, भाजपा नेता दिलीप कुमार, राकेश दुबे, मुकेश पांडेय, मनोज प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, आदित्य प्रसाद, संदीप कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, मुरारी प्रसाद, पंचम प्रसाद, रामदेव प्रसाद, छोटू प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, राजू प्रसाद आदि मौजूद थे.

AddText 08 02 01.40.24

अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग हुए शामिल

पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के अंतिम संस्कार में लातेहार जिला मुख्यालय से काफी संख्या में लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार के मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, गोविंद प्रसाद अधिवक्ता सुनील कुमार, लोकहित अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रसाद, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार दिलीप, रामदेव प्रसाद आदि मौजूद थे. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के निधन पर लोकहित अधिकार पार्टी के माको स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य प्रसाद ने की. मौके पर दो मिनट मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

लद्दाख में भारत-चीन सेना की 19वें दौर की बैठक खत्म, जानें क्या नतीजा निकला

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में कमांडर स्तर की 19वें दौर की वार्ता खत्म हुई। इस बैठक में दोनों देशों के कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल हुए और सीमा विवाद को लेकर चर्चा की।

लद्दाख में सीमा पर तनाव को कम करने को लेकर भारत और चीन के बीच इससे पहले 18 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है।

आज क्या हुआ?
भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर के 19वें दौर की वार्ता लद्दाख के चुशूल में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, आज दोनों ही देशों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की वापसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।

AddText 08 12 06.16.03

2020 से जारी है तनाव
भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गलवान में जून 2020 में बड़ी झड़प हुई थी। दोनों ही देशों के बीच इतने सालों बाद भी सीमा पर तनाव जारी है। भारत और चीन दोनों ने ही सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इसी गतिरोध और तनाव को दूर करने के लिए दोनों देशों के अधिकारी वार्ता करते रहते हैं।

क्यों नहीं बन रही बात?
गलवान में झड़प के बाद से ही भारत-चीन को विवादित क्षेत्रों से सेना हटाने को कह रहा है लेकिन चीन शुरू से ही अपनी जिद पर अड़ा है। चीन चाहता है कि भारत दवाब में आकर समझौता कर ले। हालांकि, भारतीय अधिकारियों से साफ कर दिया है कि वह कोई भी समझौता केवल अपनी शर्तों पर ही करेंगे।

AddText 08 02 01.40.24
स्वतंत्रता दिवस 2023: लाल किले पर कितने बजे ध्वजारोहण करेंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम

15 अगस्‍त को हमारा देश 77 वां स्‍वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। देश भर में आजादी का जश्‍न मनाने की तैयारी चल रही है। 15 अगस्‍त को स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्‍ली में लाल किले पर भव्‍य समारोह का आयोजन‍ किया जा रहा है।

15 अगस्‍त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍वतंत्रता दिवस पर लगातार 10 वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और राष्‍ट्र को सं‍बोधित करते हुए भाषण देंगे। लाल किले पर आयोजित होने वाले इस समारोह में पीएम मोदी के अलावा राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश के अन्‍य सम्‍मानित हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस बार स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग चार हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया गया है।

AddText 08 12 06.16.03
  • 15 अगस्‍त को सुबह सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्‍वजारोहण करेंगे।
  • लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी लाल किले से राष्‍ट्र को सुबह 7.30 संबोधित करते हुए भाषण देंगे।
  • पीएम मोदी का संबोधन जो स्‍वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण होता है, उस भाषण में हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी महत्‍वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।
  • इसके अलावा पीएम मोदी अपने इस कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड ऐतिहासिक मौके पर पेश करेंगे।
  • पीएम मोदी का ड्रेसअप हर बार आकर्षण का केंद्र रहता है। हर बार पीएम मोदी की पगड़ी देश के अलग- अलग हिस्‍सों की रहती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
  • 15 अगस्‍त के दिन स्‍वतंत्रता दिवस समारोह में देश की सशस्‍त्र सेनाएं और दिल्‍ली पुलिस की टुकड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले गार्ड ऑफ ऑनर देंगी।
  • 21 तोपों की सलामी के बाद राष्‍ट्रगान होगा।
  • प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे खुले आकाश में छोड कर आजादी का जश्‍न मनाया जाएगा।

स्‍वंत्रता दिवस समारोह में होंगे ये खास मेहमान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 2,900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इस कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा और नए संसद भवन के निर्माण करने वाले मजदूर मेहमान होंगे। इनके अलावा भारत-चीन बॉर्डर से सटे गांव के 622 सरपंच मेहमान होंगे जहां पर वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट चल रहा है। इनके अलावा पीएम किसान योजना के लाभार्थी, नर्स मछुआरे, खादी कर्मचारी और अन्‍य गणमान्‍य लोग इस समारोह में मेहमान बनकर पधारेंगे।

AddText 08 02 01.40.24

समारोह में शामिल होने के लिए इस वेबसाइट से हासिल करें ईटिकट

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ई टिकट के लिए वेबसाइट लांच की गई है। www.aamantran.mod.gov.in

टिकट का मूल्‍य 20 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये प्रति व्‍यक्ति है। वेबसाइट पर आप जरूरी दस्‍तावेज जमा करके कार्यक्रम का ई टिकट हासिल कर सकते हैं।

17 अगस्त से शुरू होगा बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा, इन विधानसभा इलाकों का करेंगे दौरा

झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। 10 अक्टूबर तक यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि, राज्य में आज अराजकता की स्थिति है। आज प्रदेश में बहन- बेटियां असुरक्षित हैं।

AddText 08 12 06.16.03

उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन की सरकार में युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है। आज प्रदेश में आदिवासी, दलित,पिछड़ा कोई सुरक्षित नहीं। राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे।

उन्होंने बताया कि,यात्रा के प्रथम चरण में बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की जन्मभूमि भोगना डीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जनसभा होगी। शिवगादी धाम में पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष 17 अगस्त को पहली जनसभा बरहेट में करेंगे।

AddText 08 02 01.40.24

इस यात्रा का पहला चरण 17 से 20 अगस्त तक चलेगा। जिसमें बरहेट, बोरियो, राजमहल, महागामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ की जनसभा होगी। प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं जबकि उनकी टोली में सरोज सिंह, विधायक अमित मंडल, बबलू भगत, मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।

इधर, यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से 27 अगस्त तक निर्धारित है। जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं और उनकी टोली में वीरेंद्र मंडल, लुईस मरांडी, राधा रानी, अमिता रक्षित, निवास मंडल और विधायक रणधीर सिंह शामिल है। दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ, देवघर,जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।

कोशिश एक मुस्कान लाने की संस्था के तत्वावधान में लगाया गया महारक्त दान शिविर

जमशेदपुर : सिद्धगोड़ा सूर्य मंदिर के सोन मंडप में कोशिश एक मुस्कान संस्था के द्वारा छठा “महारक्तदान” शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ कुल 1234 यूनिट रक्तदान रक्तदाताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह ने किया। इस महारक्तदान शिविर में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रुप से एसएसपी प्रभात कुमार मौजूद रहें, इस दौरान एसएसपी ने वरिष्ठ समाजसेवी दिग्विजय सिंह को मंच पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। (जारी…)

IMG 20230813 WA0070

रक्तदान शिविर में दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सैनिकों द्वारा सैकड़ों की संख्या में बढ़चढ़ कर रक्तदान किया गया और दूसरों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसएसपी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य शहर के युवाओं को नशाखोरी से दूर कर उनको सही रास्ता दिखाना है। जिसमें शहर के सभी बुद्धिजीवियों से आगे बढ़कर इसमें अपनी भागीदारी देने की अपील की। इसी बीच मंच को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार की कार्यों की सराहना की और कहा कि एसएसपी जिस क्षेत्र में युवाओं के लिए ऐसी मुहिम चलाएंगे वहां मैं हर जगह रोजगार मेला लगाकर उन युवाओं को रोजगार देने का काम करूंगा, ताकि वह अपने गलत रास्ते से हटकर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर हो सके। (जारी…)

IMG 20230813 WA0012
AddText 08 12 06.16.03

इस दौरान कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, डी बी एम एस के ट्रस्टी चंद्रशेखर , भाजपा नेता राजकुमार सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह, भाजपा नेता चंचल भाटिया, प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, इस्पात मेल के संपादक ब्रजभूषण सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खान, समाज सेवी अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, अप्पू तिवारी, शंभू सिंह, नट्टू झा, टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष आर के सिंह, महासचिव गुरमीत सिंह तोते, टिनप्लेट यूनियन के महासचिव मनोज सिंह, विनोद राना, रामबाबू तिवारी, संजीव सिंह, हलधर नारायण साह, आजसू के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण संस्था के संरक्षक शिव शंकर ने किया और उपस्थित लोगों को कोशिश संस्था के प्रयास के बारे में बताया। उपस्थित सभी रक्तदाताओं का उत्साह सीनियर एस पी प्रभात कुमार और प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने अपने मार्गदर्शन से बढ़ाया। अंत में रक्तदान के संयोजक त्रिदेव सिंह से सबका धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल करने में राजेश सिंह ‘बम’, रंजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, हनी परिहार, पप्पू कुमार, प्रेम झा, रिशव सिंह, पियूष इशू, राकेश गिरी, कुणाल शर्मा, राजा अग्रवाल, गौतम, कम्मे एवम अन्य सदस्यों ने विशेष रूप से प्रयास किया।

AddText 08 02 01.40.24
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद ने राष्ट्र ध्वज लहराकर हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश का जमशेदपुर में किया शुभारम्भ, पूर्व डीआईजी राजीव रंजन भी हुए सम्मिलित

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अमृत महोत्सव के समापन की कड़ी में देश के वीर सपूतों, वीरांगनाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से जमशेदपुर में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का आगाज रविवार को किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा मुख्यरूप से शामिल हुए।

caa31bd79237fbd74e93d7378737c6e8d992653034bde06e9d2bf8b69d582b83.0

साकची के भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान के समीप आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेरी माटी मेरा देश अभियान ज तहत जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के 28 मंडल अध्यक्षों को तीन रंगों से सुसज्जित कलश प्रदान किया गया। इन कलशों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मंडल क्षेत्र के प्रमुख स्थल एवं महापुरुषों के प्रतिमा के स्थल के समीप की मिट्टी संग्रहित कर रखेंगे। जमशेदपुर महानगर में इस साप्ताहिक अभियान का समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरान अतिथियों ने तिरंगा ध्वज लहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में प्रतिमा स्थल से मिट्टी को कलश में संग्रहित कर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर नमन किया।

IMG 20230813 WA0065

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पूरे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को लेकर गजब का उत्साह है। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जमशेदपुर के कोने-कोने में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न मंडल क्षेत्र में कार्यकर्ता लोगों के घर जाकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाएंगे एवं अन्य लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा लगाने की अपील करेंगे।

IMG 20230813 WA0064

हर घर तिरंगा अभियान की हुई शुरुआत: कार्यक्रम स्थल के समीप दुकानों में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत साकची के दुकानों एवं टैम्पो में तिरंगा झंडा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दुकानदार भाइयों एवं टैम्पो चालकों एवं यात्रियों से अपने-अपने घरों एवं आसपास के घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई। 

1547b40d776d9bd17a2f991d7a81372db33b47f295bdbc476dc3f542cc2aa9ce.0

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव के समापन का कार्यक्रम है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पिछले वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम, बेहद सफल रहा था। इस कार्यक्रम के माध्यम से आजादी का जश्न मानने के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की जिस मिट्टी के लिए अपनी जान दी है ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत देश के अलग-अलग हिस्सों से 75 हजार माटी के कलश संग्रहित कर दिल्ली भेजी जाएगी जहां इसका उपयोग कर्तव्य पथ पर बनी वॉर मेमोरियल के समक्ष अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। यहां पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद में वृक्ष भी लगाए जाएंगे, जिन्हें देश के विभिन्न मिट्टी से पोषित किया जाएगा। 

AddText 08 12 06.16.03

पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि हमें आजादी की लड़ाई में लड़ने का मौका नही मिला। परंतु हमें आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के लिए जीने का मौका मिला है। हमें देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है। कहा कि युवा पीढी को सबसे अधिक आजादी का मूल्य समझने और समझाने की आवश्यकता है। हमें आजादी ऐसे ही नहीं मिली है। बड़े संघर्ष और बलिदान के बाद हमनें स्वतंत्रता पाई है। आज की युवा पीढ़ी को आजादी के मायने समझने होंगे। हमें स्वतंत्रता कैसे और कितने बलिदानों के बाद मिली है, इसका अहसास प्रत्येक भारतीय युवा को होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर देश का प्रत्येक नागरिक अपने स्वेच्छा से अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठान पर तिरंगा लगाकर देश के उन बलिदानी सपूतों के प्रति आभार प्रकट करें जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। यह मौका देश के वीर सपूतों के प्रति आभार प्रकट करने का है जिनके बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों से अपने मंडल क्षेत्र में 75 पौधे लगाने का आह्वान किया। कहा कि झारखंड की हरियाली को बनाये रखने और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर छोटे जंगल का निर्माण करें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में लाखों वीर-वीरांगनाओं ने अपनी जान की आहुति दी है। अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके बलिदान को स्मरण कर उनका सम्मान करें। हमें अपने प्रत्येक स्वतंत्रा सेनानी की शहादत को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता का जश्न मनाना है। श्री महतो ने कहा कि आजादी के दम पर ही हम खुली हवा में सांस ले रहे है। इसलिए भटकने और भटकाने वालों से दूर रहकर खुद को सही मार्ग पर लेकर जाएं। तभी हम आजादी के अमृत महोत्सव की प्रासंगिकता को सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जमशेदपुर की जनता से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।

AddText 08 02 01.40.24

इस अवसर पर भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज कुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, जटाशंकर पांडेय, भरत सिंह, राजन सिंह, डॉ राजीव कुमार, अनिल सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अमित अग्रवाल, मोचीराम बाउरी, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह, महावीर सिंह, सुशील पांडेय, शशि यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, कंचन दत्ता, मोंटी अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

error: Content is protected !!