आज यानी 9 मार्च को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। वह प्रदेश की राजधानी रायपुर में बड़ी किसान मोर्चा को संबोधित करेंगे। इसे रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ में 11 सीटों का ऐलान किया है। इसे लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे जिनका स्वागत प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने किया।
केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी आगमन पर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में उनका आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। @rajnathsingh , @vishnudsaipic.twitter.com/vylb3lmQku
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत में रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर सिर्फ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ही उनका स्वागत नहीं किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू भी केंद्रीय उनका आत्मीय स्वागत करने पहुंचे।
किसानों को संबोधित करेंगे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भाजपा नेताओं का कहना है कि किसान महासम्मेलन में राजनाथ सिंह को सुनने के लिए पूरे देश का किसान जुड़ने वाला है। इस किसान महासम्मेलन के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे और किसानों से चर्चा की। इसके बाद किसान खुद ही सम्मेलन का हिस्सा बन रहे हैं। किसान मोर्चा के पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कर परिषद की बैठक में उन्हें यह कार्यक्रम मिला है।
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला में अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़े वर्गो के अभ्यर्थियों का जाति एवं आवासीय, आय प्रमाणपत्र समय पर निर्गत नहीं किये जाने पर छात्र छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति योजना, नौकरी के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, सरकारी, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में समयावधि में आवेदन करने से वंचित हो रहे हैं।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने जिले के संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया कि एससी, एसटी, ओबीसी, एवं अन्य वर्गों के समाज के छात्र छात्राओं का जाति, आवासीय, आय प्रमाणपत्र स्थानीय जांच के आधार पर बनवाने में सहयोग प्रदान करें। जिससे वे समयावधि में आवेदन कर सकें और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकें।
सरायकेला : सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 32 वां बेच (ट्रेड – वायर वेंडर ) का फ्लैग ऑफ सेरेमोनी हुआ। इस गुरुकुल से मात्र दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किए कुल 22 वॉयर वेंडर प्रशिक्षुओं को सीनी ओ पी प्रभारी बिरजा कुजुर व अन्य अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र देते हुए सीनी ओ पी प्रभारी श्री बिरजा कुजूर जी ने सबसे पहले प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पर जाने की बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को करियर में सफलता हासिल करने के कई टिप्स दिए। उन्हें नए समय के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। कल्याण गुरुकुल सीनी के प्रिंसिपल रुपन राय ने गुरुकुल के उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि गुरुकुल झारखंड के बेरोजगार युवक युवती को प्रशिक्षण देकर रोजगारी बनाने जैसी कल्याण कार्य कर रही है। वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 सीनी के प्राचार्य बिमला स्नेहलता ने बताया कि गुरुकुल के प्रयास से झारखंड के युवक युवतियाँ रोजगारी बन रहे है जो प्रसंशनीय कार्य हैl
मौके पर कल्याण गुरुकुल सीनी के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्राचार्य सतेन्द्र राम, वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 के प्राचार्या बिमला स्नेहलता, सीनी पंचायत के मुखिया जवंत्री मुर्मू, ऊपरदुगनी के मुखिया वसुंदरा देवी, मुरूप पंचायत के समाजसेवी हेमसागर प्रधान, गुरुकुल के वरिष्ठ ट्रेनर सुरेश गोप, निर्मल विश्वकर्मा, मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, सर्वेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पाठक, नरेश आर्या, पायल महंती, मुकेश कुमार और शिवांश कुमार, सर्वेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर : भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार जमशेदपुर लौहनगरी की धरती पर शशांक राज का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन गोलमुरी मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल ने अपने आवास पर अपने मित्रों के संग किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे, महामंत्री अमरेन्द्र कुमार, राजु मिश्रा, पियूष पॉल, सोमालिया मुखर्जी, इंद्रजीत सिंह, भी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी भाजपा नेता विकास सिंह और अपने परिवार के साथ उड़ीसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी देकर उन्हें ढूंढने की गुहार लगाई। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ महामहिम राज्यपाल के आवास पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी।
22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे। उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है।
अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला। कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। शिव बालक सिंह के लापता हुए लगभग पंद्रह दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला। कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है।
महामहिम राज्यपाल ने लापता शिवबालक सिंह की धर्मपत्नी नीलू देवी की बात को गंभीरता पूर्वक सुनकर भरोसा दिलाते हुए शिव बालक सिंह की तस्वीर मांग कर अपने पास रखते हुए उड़ीसा राज्य के डीजीपी से मामले की चर्चा कर शिवबालक सिंह को खोजवाने का पुरा प्रयास करने की बात कही। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी ने उड़ीसा के कटक में इनाम की राशि घोषित कर सभी सार्वजनिक जगह में शिव बालक सिंह की गुमशुदा की तस्वीर का पोस्टर लगवाने का काम किया है लेकिन पंद्रह दिन बीत जाने के बाद किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने से पूरा परिवार चिंतित है। महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से नीलू देवी के साथ विकास सिंह, संजय कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, राम सिंह सहित परिवार के लोग मिलने गए थे।
जमशेदपुर : कदमा के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के रहने वाले 35 वर्षीय पी राजू ने शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह किराए के मकान में रहता था। उसकी मां कल्पना टाटा स्टील में प्राइवेट कंपनी के अंदर में काम कर रही थी, बस्ती वासियों ने उन्हें खबर किया। कल्पना जब घर लौटी तो देखा कि पुलिस वाले बेटे के शव को लेकर जा रहे हैं।
कल्पना ने पुलिस के सामने कहा कि उसकी पत्नी मायके गई है, उसे आने दिया जाए लेकिन पुलिस ने उसकी बात नहीं मानी। सीधे शव को अंत परीक्षण हेतु एमजीएम कॉलेज में ले जाकर रख दिया। बेटे के शव को ठीक से नहीं देख पाने के कारण मृतक राजू की मां कल्पना ने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर मामले की जानकारी देते हुए एमजीएम कॉलेज एवं अस्पताल में बुलाने का काम किया।
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को करने की बात कही। कल्पना ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि उसका इकलौता बेटा राजू नई मोटरसाइकिल खरीदने के लिए जिद्द कर रहा था जिसे वह दो महीने बाद देने की बात कर रही थी। राजू की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी उसके कोई संतान नहीं है।
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने बहिष्कार को लेकर चिंता जताई है साथ ही कहा है कि इससे देश के पर्यटन पर असर पड़ा है. मोहम्मद नशीद ने मालदीव के लोगों की ओर से भारतीयों से माफी भी मांगी और कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय पर्यटक उनके देश में आते रहें.
भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद जारी है. इसी बीच, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मालदीव पर भारत के बहिष्कार के आह्वान के बारे में चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि इसका उनके देश के पर्यटन क्षेत्र पर असर पड़ा है. उन्होंने मालदीव के लोगों की ओर से माफी भी मांगी. बता दें कि नशीद इस वक्त भारत में ही हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में मीडिया से बात की और कहा कि मालदीव के लोगों को “माफ करना”.
मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि, “बहिष्कार ने मालदीव पर बहुत प्रभाव डाला है, और मैं वास्तव में इसे लेकर बहुत चिंतित हूं. मैं कहना चाहता हूं कि मुझे और मालदीव के लोगों को इसका खेद है.” समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा, ”मैं अपनी छुट्टियों पर मालदीव आऊंगा और हमारे आतिथ्य में कोई बदलाव नहीं होगा.” पूर्व राष्ट्रपति ने हाल ही में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और कहा, “मैं कल रात प्रधान मंत्री से मिला. पीएम मोदी ने हम सभी को शुभकामनाएं दीं. मैं पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा समर्थक हूं और मैं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं.” “
उन्होंने बहिष्कार के लिए जिम्मेदार लोगों को हटाने में वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे लगता है कि इन मामलों को सुलझाया जाना चाहिए और हमें रास्ता बदलकर अपने सामान्य रिश्ते की ओर लौटना चाहिए.”
ऐतिहासिक संबंधों पर भी विचार करते हुए, नशीद ने पिछली चुनौतियों के दौरान भारत के जिम्मेदार रवैये और व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि, “जब मालदीव के राष्ट्रपति चाहते थे कि भारतीय सैन्यकर्मी चले जाएं, तो आप जानते हैं कि भारत ने क्या किया? उन्होंने अपनी बांहें नहीं मोड़ीं. उन्होंने ताकत का प्रदर्शन नहीं किया.” लेकिन मालदीव की सरकार से बस इतना ही कहा, ‘ठीक है, आइए इस पर चर्चा करें.’
नशीद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर बातचीत बंद करने का भी आग्रह किया और कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने ये चर्चाएं कीं. मैं उन्हें फोन करूंगा कि कृपया डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर इन चर्चाओं को रोकें.” चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि वह अपने देश से सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को निष्कासित करने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे.
चुनाव के समय जानता से वादे करने वाली राजनीतिक पार्टियां इस बार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को सीधे गांरटी दे रही है। केंद्र में 10 साल से सत्तारूढ़ दल भाजपा इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के साथ ‘मोदी की गारंटी’ पर चुनावी मैदान में है।
वहीं चुनाव की तारीखों के एलान से ठीक पहले राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर पांच बड़ी गारंटी पूरा करने का दांव चल दिया है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि चुनाव में जनता किसकी गारंटी पर भरोसा करेगी।
‘मोदी की गांरटी’ क्या है?-
लोकसभा चुनाव में भाजपा जिस मोदी की गारंटी के नारे के साथ चुनावी मैदान में है,आखिर वह मोदी की गारंटी क्या है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि मोदी की गारंटी कोई चुनाव जीतने का फॉर्मूला नहीं है। यह गरीब लोगों का भरोसा है। आज हर गरीब आदमी जानता है कि मोदी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा। गरीबों का यही भरोसा मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अलग-अलग भाषों में मोदी की गारंटी का जिक्र किया है। इसमें 2047 तक विकसित भारत बनाने की गारंटी के साथ अगले पांच साल में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।
मोदी की गारंटी पर भरोसा क्यों?-
लोकसभा चुनाव में भाजपा आखिर यह क्यों मान रही है कि मोदी की गारंटी पर देश की जनता भरोसा करेगी, तो इसके पीछे मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज का तारीका और जिस तरह से मोदी सरकार ने भाजपा के हर एजेंडे को पूरा किया उससे जनता का मोदी की गारंटी पर भरोसा बढ़ा है। 2019 में दूसरी बार सत्ता में वापस आते ही मोदी सरकार ने तीन तलाक़ पर कानून, जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाने के साथ आर्थिक मोर्चे पर भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ नागरिकता संशोधन कानून, वन रैंक वन पेंशन, किसानों के लिए फसलों का समर्थन मूल्य और कोरोना काल में बड़े फैसलों के साथ वैक्सीन निर्माण कर लोगों का विश्वास जीतने में सफल हुई है। इसके साथ लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कर भाजपा देश की जनता को यह विश्वास दिलाने में सफल हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जो कहती है वह करती है।
पिछले दिनों भोपाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कीजिए और 400 पार का नारा सार्थक कर दीजिए। हम वादा करते हैं कि भारत माता को विश्व गुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करेंगे और भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इसी के लिए बनी है और हमारा जीवन इसी लक्ष्य के लिए समर्पित है। दरअसल भाजपा वोटर्स को यह समझाने में सफल हुई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो भी वादे किए, वह पूरे किए। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव भी भाजपा ने मोदी की गारंटी पर लड़ा था औरर चुनाव नतीजे बताते है कि जनता ने उस पर पूरा भरोसा किया है। इसलिए भाजपा दावा करती है कि मोदी की गारंटी का मतलब है कि भाजपा के हर उस वादे का पूरा होना जो उन्होंने चुनाव के समय किया था।
अब राहुल गांधी की ‘गारंटी’-
मोदी की गारंटी के भाजपा के अक्रामक चुनावी अभियान के बाद अब राहुल गांधी ने चुनाव से ठीक पहले अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पांच बड़ी गारंटी दी है। राहुल ने युवाओं को तीन बड़ी गारंटी देते हुए पहली गारंटी में सरकारी नौकरी का भरोसा देते हुए 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी। दूसरी हर ग्रेजुएट और डिप्लोमाधारी को एक लाख रू प्रतिवर्ष स्टाइपेंड के अप्रेंटिसशिप की गारंटी। तीसरी पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून बना कर विश्वसनीय ढंग से परीक्षा के आयोजन की गारंटी। इसके साथ राहुल गांधी ने GIG इकॉनोमी की वर्क फोर्स के लिए काम की बेहतर परिस्थितियों, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी और 5000 रुपए करोड़ के राष्ट्रीय कोष से ज़िला स्तर पर युवाओं को स्टार्ट-अप फंड देकर उन्हें उद्यमी बनाने की गारंटी दी है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देने का वादा किया गया है।
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को चुनौती देने के लिए राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। चुनाव की घोषणा के साथ जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म होगी तब पूरा चुनाव प्रचार चरम पर होगा, ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसकी गारंटी पर विश्वास कर अपना फैसला करती है।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट के मुताबिक, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उम्मीदवार बनाया है।
कांग्रेस ने 15 जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों की मैदान में उतारा है। वहीं, 24 उम्मीदवार एसएसी/एसटी और अल्पसंख्यक हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई।
इन उम्मीदवारों में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का नाम भी शामिल है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और समिति में शामिल कई अन्य नेताओं, संबंधित राज्यों के प्रभारी एवं वरिठ नेताओं ने बैठक में शिरकत की। खरगे की अध्यक्षता में हुई सीईसी की बैठक में विचार-विमर्श के दौरान 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 60 लोकसभा सीटों पर चर्चा की गई। सीईसी की बैठक में विभिन्न स्कीनिंग कमेटी द्वारा भेजे नामों में से उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई जाती है। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, “हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं…
प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।” केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वी.डी. सतीसन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में चार सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सतीसन ने कहा, “सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन उम्मीदवार हैं। एआईसीसी कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया। दिल्ली के उम्मीदवारों पर फैसला 11 मार्च को होने वाली सीईसी की अगली बैठक में किया जाएगा। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘‘ अच्छी चर्चा हुई है। जिन राज्यों को लेकर सीईसी की बैठक हुई, वहां की एक-एक सीट पर चर्चा की गई।” यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे तो पायलट ने कहा, ‘‘जो भी निर्णय होगा उस बारे में आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से अवगत करा दिया जाएगा।” बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने की संभावना पर पायलट ने कहा, ‘‘जो भी व्यक्ति चुनाव जीतने की स्थिति में है, उसे पार्टी चुनाव लड़ने के लिए आदेश करेगी और वह चुनाव लड़ेगा। लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय सीईसी लेगी।” कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
इजरायल में लेबनान के मिसाइल हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक पी.मैक्सवेल के शव को 7 मार्च (गुरूवार) की शाम को भारत भेजा गया. 30 वर्षीय मैक्सवेल केरल के कोल्लम के रहने वाले थे.
मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इजरायल के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इजरायली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक मौजूद रहे.
मैक्सवेल को इजराइली गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
भारत के लिए इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गृह मंत्री मोशे अर्बेल और उनकी टीम के वरिष्ठ सदस्यों के नेतृत्व में कृषि मंत्रालय का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय नागरिक मैक्सवेल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गया. मैक्सवेल एक खेत में काम कर रहे थे तभी हिजबुल्ला के रॉकेट हमले में उनकी मौत हो गई. ओम शांति.’’
कैसे हुई मैक्सवेल की मौत
एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए शव दिल्ली ले जाया गया और वहां से उसे शुक्रवार को भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा. इस हमले में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं. हमले में वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28 वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
कौन थे पी.मैक्सवेल
पी.मैक्सवेल एक भारतीरय नागरिक थे जो इजरायल में काम करते थे. जिस समय मैक्सवेल पर हमला हुआ उस समय वह उत्तरी इजरायल के एक बगीचे में थे. मैक्सवेल दो महीने पहले ही वर्क कांट्रेक्ट पर केरल से इजरायल आए थे. मैक्सवेल के परिवार में उनकी एक पांच साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी हैं.