एक नई सोच, एक नई धारा

भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा लाभार्थी सम्पर्क अभियान एवं गांव चलो अभियान चलाया गया
FB IMG 1710081521930

जमशेदपुर : भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी के नेतृत्व में बारीडीह बस्ती भोजपुर कालोनी, प्रेमचंद पथ, मीरा कालोनी के बूथ संख्या 69, 70, 77, 78, 79, 80 में लाभार्थी सम्पर्क अभियान एवं गांव चलो अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संपर्क कर केंद्र सरकार से मिले योजनाओं की चर्चा कर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने हेतु समर्थन देना का अनुरोध किया।

FB IMG 1710081538472
IMG 20240309 WA0028

साथ ही लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा बारीडीह मंडल महामंत्री कुमार अभिषेक, विजय साहू, मीरा झा, शशिकांत सिंह, रंजीत सिंह, अश्विनी सिंह, कुमार विश्वजीत, कुमार आशुतोष, शंभूनाथ सरकार, मुकेश दास, सतीश, रौशन झा सहित कई सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
तुम करो दया मेरे साईं ऐसी मत दीजिए मेरे ठाकुर – भाई तरनवीर सिंह
IMG 20240310 WA0067

जमशेदपुर : आज टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार 8 तारीख से समूह साथ संगत की ओर से अखंड पाठ साहिब की आरंभता हुई थी। उसके उपरांत आज अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत कीर्तन दरबार गुरुद्वारा साहिब में सजाया गया। भाई तरनवीर सिंह जी ने संगत को अपने कीर्तन विचारों के साथ निहाल किया।

IMG 20240309 WA0028

हर साल की तरह इस साल भी नौजवान सभा आजाद बस्ती जेम्को की ओर से बड़ी श्रद्धा भावना से बाबा दीप सिंह जी का शहीदी दिवस मनाया गया था और आज‌ गुरुद्वारा के वक्त सरदूल सिंह ने इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी और बढ़-कर कर हिस्सा दिया था। उन्हें आज गुरुद्वारा साहिब में सम्मानित किया गया तथा उनका धन्यवाद किया गया। उसके उपरांत अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर वितरण हुआ। मौके पर उपस्थित जोरावर सिंह, करनदीप सिंह, शरणजीत, बलविंदर , राजेंद्र, सरदूल‌ और अन्य उपस्थित थे।

यह हुए सम्मानित

  1. निरंजन सिंह
  2. चरणजीत सिंह
  3. जगविंदर सिंह (हेड ग्रंथि)
  4. सरजीत सिंह
  5. बलविंदर सिंह
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
नेपाल में नहीं करना होगा करेंसी एक्सचेंज, नेपाली मर्चेंट को करें UPI पेमेंट

नेपाल घूमने जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें पड़ोसी देश नेपाल में करेंसी एक्सचेंज की जरूरत नहीं होगी. दरअसल, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने हाल ही में कहा कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस अब पड़ोसी देश नेपाल में भी उपलब्ध है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यूपीआई यूजर्स नेपाली मर्चेंट को क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स और नेपाल के सबसे बड़े पेमेंट नेटवर्क फोने पे पेमेंट सर्विस के बीच एक समझौता हुआ था. इसके तहत ही पड़ोसी देश में यूपीआई से पेमेंट शुरू हुआ है.

IMG 20240309 WA0028

फोन पे नेटवर्क में शामिल मर्चेंट को भारतीय यूजर्स कर सकेंगे पेमेंट
बयान में कहा गया कि अपने पहले चरण में भारतीय यूजर्स यूपीआई-इनेबल ऐप का इस्तेमाल करके नेपाल के विभिन्न व्यावसायिक दुकानों में तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे. फोन पे नेटवर्क में शामिल मर्चेंट भारतीय ग्राहकों से यूपीआई पेमेंट ले सकते हैं. एनआईपीएल के चीफ एग्जीक्यूटिव रितेश शुक्ला ने कहा, “यह पहल न केवल डिजिटल पेमेंट सेक्टर में इनोवेशन करने की हमारी प्रतिबद्धता को, बल्कि ट्रेड के लिए नए रास्ते बनाने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए हमारे समर्पण को भी दर्शाती है.”

दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों, कॉमर्स और टूरिज्म में होगा सुधार
फोन पे के चीफ एग्जीक्यूटिव दिवस कुमार ने कहा, “मुझे भरोसा है कि यह क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सॉल्यूशन दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों, कॉमर्स और टूरिज्म में उल्लेखनीय सुधार करेगा.”

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे में हुआ चमत्कार। कैंसर का रोगी हुआ कैंसर मुक्त

जमशेदपुर : सच्चे मन से की गयी प्राथना अवश्य पूरी होती है।ऐसी ही एक घटना जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वारा साहिब में हुई।जहां कैंसर जैसी बीमारी से एक श्रद्धालु ठीक हुआ।

IMG 20240310 WA0024

बताया जाता है कि मुकुंद कुमार उलीडीह मानगो निवासी जो की कोरोना काल में कैंसर से पीड़ित थे। और जिन्दगी से हार मान चुके थे।काफी इलाज करवाने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।इस बीच किसी ने उन्हें सीताराम डेरा स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी के स्थान के बारे मे बताया।और मुकुंद कुमार जी ने गुरुद्वारा साहिब आकर सच्चे दिल से अरदास करते हुए गुरु चरणों मे माथा टेक कर अपने परेशानी से निजात दिलाने की अरदास की। और वाहेगुरु जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया और बाबा जी की किरपा हुई और मुकुन्द कुमार जी कैंसरमुक्त हो गये। वह इसे शहीद बाबा दीप सिंह जी का ही चमत्कार मानते हैं।

IMG 20240309 WA0028

मुकुंद कुमार जी कैंसर मुक्त होने उपरान्त आज दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह सीता राम डेरा में साध संगत में चौपहरे के लंगर की सेवा करवाई और बाबा दीप सिंह जी का लख लख शुकराना किया।
इस मौके पर प्रधान सरदार हरजिंदर सिंह ने गुरुकिरपा होने का शुकराना करते हुए मुकुंद कुमार जी को साध संगत के बीच सम्मानित किया।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
लालू के करीबी बालू कारोबारी सुभाष यादव को ED ने किया गिरफ्तार, ठिकानों से मिले थे 2 करोड़ कैश
n5902644141710051379169f1d0b0c8ab1a0c4ea8d431d5df9c4f73f1fd28e5ac5cc5b15af0dc0b00dbfb60

जांच एजेंसी ED ने 8 घंटे के मैराथन रेड और विभिन्न ठिकानों से 2 करोड़ कैश के साथ बेनामी संपत्ति के सबूत मिलने के बाद बालू कारोबारी और आरजेडी नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी सुभाष यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जाता है। अहले सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने सुभाष यादव के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उससे पहले आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई थी। आरजेडी और लालू प्रसाद यादव के लिए इसे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के ऐलान के बाद हुई ईडी की इस कार्रवाई से सियासत भी तेज होती दिख रही है। सुभाष यादव के पार्टनर अशोक कुमार और अजय राय के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

IMG 20240309 WA0028

बालू खनन की कंपनी ब्रॉडसन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य निदेशक सुभाष यादव की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। रात के अंधेरे में सुभाष यादव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को ई़डी ने राजद नेता को पटना के बेउर जेल में भेज दिय। सुभाष यादव लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं और बिहार में उनको बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले ईडी ने शनिवार को बिहार के सबसे बड़े बालू कारोबारी सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की। वे अवैध बालू खनन के लिए राज्य में कुख्यात कंपनी ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक हैं।

ब्रॉडसन कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी का शिकंजा कसा जा चुका है। सुभाष यादव और उनके कुछ करीबी रिश्तेदारों से जुड़े इन सभी ठिकानों पर शनिवार सुबह से शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। इन ठिकानों में दानापुर के नारियल घाट स्थित उसका घर के अलावा दानापुर में ही नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनका कार्यालय समेत अन्य स्थान शामिल हैं। दानापुर इलाके में मौजूद उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश का अलावा पटना, रांची समेत अन्य स्थानों पर जमीन-जायदाद से संबंधित बड़ी संख्या में कागजात तथा अनेक माध्यमों में निवेश से जुड़े काफी संख्या में दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। फिलहाल सभी दस्तावेजों की सघन जांच चल रही है।

IMG 20240309 WA0027

सुभाष मूल रूप से दानापुर अनुमंडल में आने वाले हेतनपुर दियारा के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान सुभाष यादव और उसके एक करीबी रिश्तेदार अशोक यादव से जांच अधिकारियों ने कई पहलुओं पर घंटों पूछताछ की है। जांच में यह बात सामने आई कि उनकी मालिकाना हक वाली कंपनी ब्रॉडसॉन्स ने राज्य के विभिन्न बालू घाटों पर अवैध खनन और बिना चालान या गलत चालान की बिनाह पर 250 करोड़ से अधिक का राजस्व चोरी कर ली थी। इस मामले में धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और कइयों की काली के निवेश से जुड़े कई तथ्य सामने आने पर ईडी ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।

इससे पहले 2022 में आयकर विभाग ने आयकर चोरी के आरोप में उनके ठिकानों पे एक साथ छापेमारी कर चुकी है। इसमें करोड़ों की आयकर चोरी सामने आ चुकी थी। ईडी ब्रॉडसॉन कंपनी के अन्य निदेशकों पर पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। इसी मामले में जदयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं। अभी भी तकरीबन सभी आरोपी जेल में बंद हैं। इस कंपनी के झारखंड के कुछ निदेशक भी जेल में बंद हैं, जो झारखंड में भी कई बालू घाटों पर अवैध खनन के मामले में शामिल हैं। सुभाष यादव इस कंपनी के अंतिम निदेशक हैं, जिन पर ईडी ने कार्रवाई शुरू की है।

सूत्रों के से खबर मिल रही है कि पटना स्थित ईडी की विशेष कोर्ट से रिमांड को लेकर अपील की जाएगी और सुभाष यादव को रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी। ईडी सुभाष को न्यायिक हिरासत से अपनी हिरासत में लेने की अपील करेगी ताकि आगे की छानबीन के लिए पूछताछ की जा सके।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुभाष यादव और उसके नेटवर्क से जुड़े कई राजनीतिक हस्तियों के खिलाफ ईडी जांच की कार्रवाई तेज करेगी।

IMG 20240309 WA0026
पश्चिम बंगाल में नहीं हुआ कांग्रेस-TMC का गठबंधन, आज रैली में सभी 42 उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी ममता बनर्जी
n590280398171005091128239f009231176f5b3f051069aa9c1a995fdb3a09b4eaa2edb58b2c7dc99dbb1eb

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं. उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है. बीजेपी और कांग्रेस के बाद अब तृणमूल कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रही है.

पार्टी अध्यक्ष और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 42 संसदीय क्षेत्रों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी.

जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक जनसभा के दौरान सीएम ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेंगी. इससे साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन पर बात नहीं बन सकी है. जिसके बाद अब टीएमसी अकेले चुनावी मैदान में उतरने जा रही है.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
मुख्यमंत्री से नाराज़ हुए विधायक इरफान अंसारी, बोले क्या यही गठबंधन धर्म है, जाने पूरा मामला
n5902741881710049278122c7229a04259da52ce1c96a6e7ca8cc28c9f3a1db8c1162c9e5cd55c7122c988f

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन रविवार को जामताड़ा में बराकर नदी के वीरगांव बरबेंदिया घाट पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे. प्रशासन की ओर से इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

लेकिन उससे पहले जामताड़ा से कांग्रेस (Congress) विधायक इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने कहा “मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मैं आपका सम्मान करता हूं, लेकिन जिस प्रकार बीरबिंदिया पुल के शिलान्यास कार्यक्रम के सभी अखबारों के विज्ञापन में मेरा नाम नहीं दिया गया. ये सालासर गलत है.”

IMG 20240309 WA0028

विधायक इरफान अंसारी ने दी थी जानकारी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि, जानबूझकर मुझे अपमानित किया गया है. इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करुंगा. मैं सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकता. हमारे क्षेत्र की योजना और मेरा ही नाम नहीं है. अखबार देखकर खुद ही आकलन कर लें. क्या महागठबंधन धर्म का यही पालन हो रहा है. उल्लेखनीय है कि जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी की ओर से ही शनिवार को पुल निर्माण के कार्य के शिलान्यास की जानकारी दी गई थी.

वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित करेंगे सीएम चंपई
पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किए जाने की जानकारी देते हुए जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि बराकर नदी पर बनने वाला ये पुल झारखंड का सबसे बड़ा पुल होगा. बता दें वीरगांव में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन करोड़ों की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे. पुल निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा वीरगांव में एक सभा को भी संबोधित किया जाएगा. यहां पर जिला प्रशासन ने भव्य पंडाल बनवाया है. जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने की सारी तैयारियां की हैं. इस फोरलेन पुल के निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
बच्चा या चोर? जल बोर्ड के बोरवेल में आखिर कौन गिरा? JCB से चल रही खुदाई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में स्थित दिल्ली जल बोर्ड के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में कोई बच्चा गिरा है या व्यस्क… इसे लेकर संशय बरकरार है.

बचाव अधिकारी ने बताया कि बोरवेल में गिरे व्यक्ति की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

फिलहाल एनडीआरएफ और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के कर्मी बोरवेल से उसे सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हैं. घटनास्थल पर जेसीबी मशीन भी बुलाई गई, जिसकी मदद से अब उस बोरबेल के बगल में ही एक नया गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसकी मदद से उस शख्स को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके.

IMG 20240309 WA0028

‘चोरी के चक्कर में बोरवेल में गिरा शख्स’
बचाव अधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 1.15 बजे पुलिस को फोन कर जल बोर्ड के कर्मचारियों ने बताया कि उनके ऑफिस में कोई चोरी करने आया था और बोरवेल में गिर गया है. उन्होंने बताया कि उस शख्स के उम्र और लिंग का अभी नहीं चल पाया है.

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है. उन्होंने बताया, ‘सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया. बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है.’

IMG 20240309 WA0027

– दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बुलाई गई JCB, निकालने में जुटी NDRF और पुलिस की टीम

गर्ग ने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर है. उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जल्द ही उस बोरवेल के समानांतर एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी, जिसमें बच्चा गिरा है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर (दिल्ली) जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है. स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची. एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है.’

IMG 20240309 WA0026
काशी में मोदी-मोदी, विश्वनाथ धाम मंदिर पहुंचे PM, गर्भगृह में की पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं. इससे पहले वो असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. बंगाल का दौरा खत्म करने के बाद पीएम मोदी सीधे बनारस पहुंचे हैं.

पीएम दो दिनों तक शहर में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद यह पहला मौका है जब पीएम मोदी बनारस पहुंचे हैं.

IMG 20240309 WA0028

पीएम मोदी के बनारस दौरे की शुरुआत रोड शो हुई है. पीएम एयरपोर्ट से ही रोड शो कर रहे हैं जो कि कपिल चौरा, लहुराबीर होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे गए हैं. जहां, पीएम मोदी गर्भगृह में बकायदा पूजा अर्चना भी की. पीएम मोदी में विश्वनाथ कॉरिडोर में मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया. पीएम मोदी के साथ-साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने स्वागत किया. इसके बाद रोड शो शुरू हो गया. बीजेपी की पहली लिस्ट में सबसे पहला नाम पीएम मोदी का ही था. पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से वाराणसी से चुनाव मैदान में उतारा है. इससे पहले 2014 और 2019 में पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से बंपर जीत हासिल की थी.

सिलीगुड़ी में पीएम बोले- टीएमसी को भतीजे की चिंता है

वाराणसी पहुंचने से पहले बंगाल के सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि यहां टीएमसी अपने भतीजे की चिंता है तो दूसरी ओर कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटी को आगे बढ़ाना है, लेफ्ट वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उनकी भी गाड़ी चलती रहे.

IMG 20240309 WA0027

‘भविष्य की चिंता करने वाला कोई है तो मोदी है’

उन्होंने कहा, इन लोगों को आपके बच्चों की परिवाह नहीं है, आपके बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला अगर कोई है तो वो मोदी है, बीजेपी है, एनडीए का गठबंधन है. इसलिए आज देश का जन-जन कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने टीएमसी की सरकार को भ्रष्ट भी बताया. उन्होंने कहा कि यहां की सरकार गरीब, दलित, आदिवासी विरोधी है. यहां की सरकार ने तो आपके लिए शुरू की गई राशन योजना में भी घोटाला कर दिया. घोटाले की वजह से इनके नेता जेल में है.

IMG 20240309 WA0026
10 मार्च को होगा रेल रोको अभियान, संयुक्त किसान मोर्चा नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

किसान आंदोलन (Farmers movement) का नेतृत्व कर रहे दो प्रमुख संगठन किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने रविवार को देश भर के किसानों से बुधवार को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था.

दोनों नेताओं ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) की कानूनी गारंटी सहित अपनी कई मांगों के समर्थन में 10 मार्च को चार घंटे के देशव्यापी ‘रेल रोको’ आंदोलन का भी आह्वान किया है. संगठन के ऐलान को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इस बीच बुधवार शाम मीडिया से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, मनजीत घुम्मन, अमरजीत रारा, सतनाम सिंह ने कहा कि देश के कई राज्यों से किसान दिल्ली के लिए निकल गए हैं. कुछ जगहों पर उन्हें रोकने का प्रयास किया गया है.

IMG 20240309 WA0028

किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शंभू और खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगी और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में भाग लेंगी.
ट्रेन से दिल्ली आने वाले किसानों को रोक रही है पुलिस
किसान नेताओं ने बताया कि मंडल आर्मी के किसानों का एक समूह यूपी के फिरोजाबाद से ट्रेन के जरिए दोपहर 3:30 बजे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचा है. राजस्थान के बाहरा जिले से धर्मा धाकड़ और उनके 50 साथियों को बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने कल रात हिरासत में ले लिया और अभी भी पुलिस हिरासत में हैं. कोटा जिले से ट्रेन से दिल्ली जा रहे किसानों को सवाई माधोपुर में बीजेपी की राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोपहर 3:30 बजे राजस्थान के दौसा जिले से किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ.

IMG 20240309 WA0027

देश भर से दिल्ली आ रहे हैं किसान
किसान नेताओं ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश के रतलाम जिले और दक्षिण भारत से आने वाले किसान संगठनों और नेताओं से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका है, संपर्क होते ही जानकारी दी जाएगी. पश्चिम बंगाल से किसानों का एक जत्था टिकट नहीं मिलने के कारण नहीं जा सका और टिकट मिलते ही किसानों का एक जत्था पश्चिम बंगाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा.

सरदार सरवन सिंह पंधेर ने सरकार से सवाल किया कि जो किसान ट्रेन से दिल्ली आना चाहते थे, उन्हें बीजेपी सरकार ने अनुमति क्यों नहीं दी? इससे दो बातें साफ हैं एक तो सरकार किसानों को दिल्ली नहीं आने देना चाहती और दूसरा ये कि ये किसान आंदोलन/Kisan Andolan2 सिर्फ पंजाब तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे भारत में फैला हुआ है.
सरकार आम जनता को कर रही है परेशान
मोर्चा ने कहा कि जब हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि जब तक सरकार रास्ता नहीं खोलती और उन्हें दिल्ली जाने की इजाजत नहीं देती, तब तक किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे रहेंगे, तो फिर बीजेपी सरकार पंजाब-हरियाणा-दिल्ली हाईवे को क्यों रोक रही है? व्यापारी वर्ग और आम जनता को परेशान किया जा रहा है. सरकार की इस कार्रवाई से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.

देश भर में चलेगा ट्रेन रोको अभियान
उन्होंने कहा कि 10 मार्च को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा पंजाब समेत देशभर में ट्रेनें रोकेंगे, पंजाब के 22 जिलों में ट्रेनें रोकी जाएंगी. आज हरियाणा के रोहतक में सरब खाप पंचायत हुई, जानकारी देते हुए एडवोकेट अशोक बुलारा ने बताया कि सरब खाप पंचायत ने किसान आंदोलन 2 को पूरा समर्थन देने का फैसला किया है और पंचायत ने सरकार को जल्द से जल्द मुद्दों का समाधान न करने की चेतावनी भी दी है वे कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे.

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!