एक नई सोच, एक नई धारा

पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया बीजेपी में शामिल, मिल सकता है लोकसभा टिकट

जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, नेताओं और अधिकारियों का राजनीतिक दलों में शामिल होने का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आज रविवार, 24 मार्च को पूर्व वायुसेना चीफ आरकेएस भदौरिया और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेता वरप्रसाद राव वेल्लापल्ली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए.

दोनों लोगों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर वरप्रसाद राव वेल्लापल्ली ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया है. उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की. आरकेएस भदौरिया ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में भारत के लोगों में नया आत्मविश्वास आया है और सेना में सुरक्षा की दृष्टि से ये बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि मोदीजी का अद्भुत नेतृत्व विकसित भारत बनाने में मदद करेगा.

IMG 20240309 WA0028 1

इस मौके पर अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और वारा प्रसाद राव का दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में स्वागत है. उन्होंने कहा कि भदौरियाजी को वर्दी में देखता था तो बहुत प्रेरणा मिलती थी.

IMG 20240309 WA0027 1

भदौरिया 2019 से 2021 तक वायुसेना प्रमुख के पद पर तैनात रहे थे. मूल रूप से आगरा जिले की बाह तहसील के रहने वाले भदौरिया ने वायुसेना प्रमुख रहते हुए अपने नेतृत्व क्षमता के कई उदाहरण दिए. यह भी चर्चा है कि आरकेएस भदौरिया को बीजेपी गाजियाबाद लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है. क्योंकि बीजेपी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अभी तक गाजियाबाद और मेरठ सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं.

IMG 20240309 WA0026 1
कांग्रेस ने 45 और उम्मीदवार घोषित किए, वाराणसी से अजय राय, राजगढ़ से दिग्विजय को टिकट
n5943044101711246619931382c4ebd8a789cbe70d6eb8eb6b6dedfafc8f85c7347d36dcb4a3e8d22dcc936

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। 45 नामों वाली इस लिस्ट में कांग्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कौन सा नेता खड़ा होगा।

वाराणसी से कांग्रेस ने पांच बार के विधायक रहे अजय राय को टिकट दिया है। इसके अलावा इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कार्ति चिदंबरम और दानिश अली का नाम भी शामिल है। दानिश अली बीते बुधवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए थे।

अजय राय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी से चुनौती देंगे। हालांकि, पिछले दोनों चुनावों में राय को पीएम मोदी के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि राय ने अपना पहला विधानसभा चुनाव साल 1996 में भाजपा के टिकट पर ही लड़ा था। लेकिन, साल 2009 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी ने उन्हें वाराणसी से लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया था। इसके बाद वह सपा में गए। साल 2012 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

IMG 20240309 WA0028 1

दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से लड़ेंगे चुनाव

दिग्विजय सिंह को उनके पूर्व संसदीय क्षेत्र राजगढ़ (मध्य प्रदेश) से टिकट मिला है। उन्होंने साल 1991 में यहीं से जीत हासिल की थी। पिछले साल सिंह भोपाल से चुनाव लड़े थे। उनके सामने भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर थीं। इस चुनाव में दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हार मिली थी। इसके अलावा कार्ति चिदंबरम को तमिलनाडु के शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कार्ति ने इसी सीट पर जीत हासिल की थी। इस सीट को चिदंबरम परिवार का गढ़ माना जाता है। कार्ति वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे हैं।

IMG 20240309 WA0027 1

बसपा से आए दानिश को अमरोहा से टिकट

मायावती की बसपा से निलंबित किए गए दानिश अली हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने यूपी की अमरोहा सीट से प्रत्याशी बनाया है। बसपा में रहते हुए भी वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश की रतलाम, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार और मणिकम टैगोर को कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु की विरुधनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले कांग्रेस तीन लिस्ट और जारी कर चुकी है। कुल मिलाकर उसने 183 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अमेठी और रायबरेली से कौन लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा चुकी है। लेकिन उसने अभी तक अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस से पर्दा नहीं उठाया है। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले अमेठी से पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति ईरानी ने हरा दिया था। माना जा रहा है कि राहुल इस बार भी केरल की वायनाड सीट के अलावा अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, रायबरेली सीट को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतर सकती हैं। बता दें कि चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी हो चुका है।

IMG 20240309 WA0026 1
वरुण गांधी, वीके सिंह और… BJP ने इन सांसदों का काटा टिकट, इनकी सीट हुई पक्की
n5943044041711246283107ffe05e0cb54b424d27c4feccc67de30da3754826af644919570571d0b9154102

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की शनिवार देर रात तक बैठक चलती रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सीईसी के सदस्य इस बैठक में शामिल हुए, जिसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान के उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई. सूत्रों ने बताया कि करीब 3 घंटे चली इस बैठक में पार्टी आलाकमान ने कई बड़े नामों का टिकट काटते हुए उनकी जगह नए चेहरों को मौका देने का फैसला किया है.

IMG 20240309 WA0028 1

इन हाई प्रोफाइल चेहरों का कटा टिकट
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने जिन बड़े नामों का टिकट काटने का फैसला किया है, उनमें गाजियाबाद से सांसद एवं पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी और प्रयागराज सीट से रीता बहुगुणा जैसे हाई प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं. इनके अलावा बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, हाथरस से राजवीर दिलेर, जयपुर से रामचरण बोहरा, गंगानगर सीट से निहाल चंद और बंदायू से संघमित्रा मौर्य का टिकिट कट सकता है.

IMG 20240309 WA0027 1

इन लोगों का टिकट पक्का
सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने इनकी जगह गाज़ियाबाद से अतुल गर्ग, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, हाथरस से अनूप बाल्मिकी, सहारनपुर से राघव लखनपाल, अलीगढ़ से सतीश गौतम, जयपुर शहर सीट से पूजा कपिल मिश्रा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार को देने का फैसला किया. इसके अलावा ओडिशा की संभलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान, पुरी से संबित पात्रा और भुवनेश्वर से अपराजिता सारंगी को टिकिट मिल सकता है.

IMG 20240309 WA0026 1
बिरसानगर : गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों का सामान जल कर खाक
Screenshot 2024 0323 210327

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 4 में वाशिंग सेंटर के पास संदीप कुमार के घर पर शनिवार दोपहर अचानक एक गैस सिलेंडर में आग लग गयी. जब तक संदीप कुछ समझ पाते तब तक गैस सिलेंडर धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. संदीप ने इसकी सूचना बिरसानगर पुलिस और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर एक दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गया. आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, परंतु तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया.

IMG 20240309 WA0028 1

संदीप ने बताया कि सुबह 11 बजे उसके घर सिलेंडर डिलीवर हुआ. उन्होंने नया सिलेंडर लगाकर उसे चालू ही किया था कि सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लग गयी. उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग धीरे-धीरे बढ़ती गयी. सिलेंडर को कमरे में बंद कर अग्निशमन विभाग को सूचित किया. इसी बीच जोर के धमाके के साथ सिलेंडर फट गया. संदीप ने बताया कि आग से उनके घर में लगा एसी, टीवी समेत सारे सामान जल गए.

IMG 20240309 WA0027 1

साथ ही घर पर 20 हजार रुपये नकद थे वह भी जल गया. इसके अलावा सिलेंडर ब्लास्ट होने से दीवारों पर दरारें पड़ गयी है. संदीप ने बताया कि जिस कंपनी की सिलेंडर उनके घर आती है उससे गैस कटिंग होता है. कई बार वजन से कम गैस मिलता है. शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती. गैस कटिंग के कारण सिलेंडर के नोजल में लगी सील भी खराब हो जाती है. इसी वजह से गैस लीक हुआ और आग लग गयी. संदीप ने बताया कि इस दौरान 4 से 5 लाख का उनका नुकसान हुआ है.

IMG 20240309 WA0026 1
हेमंत सोरेन की पत्नी ने सुनीता केजरीवाल से की बात, कहा-पूरा झारखंड दिल्ली सीएम के साथ

दिल्ली शराब घोटाले के जुड़े मनी लॉन्डिंग के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां जज ने उन्हें 28 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया।

इसे लेकर झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से बात की।

क्या बोलीं कल्पना सोरेन

कल्पना मुर्मू सोरेन ने पति हेमंत सोरेन के एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से अभी बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। मैं एक साथी के रूप में उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं। निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है। संकट की इस घड़ी में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा झारखंड केजरीवाल के साथ खड़ा है। इंडिया झुकेगा नहीं।

IMG 20240309 WA0028 1

AAP को लगा झटका

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी की रिमांड में हैं। ऐसे में दिल्ली में सरकार और पार्टी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक लगाने से मना करने के बाद ईडी की टीम गुरुवार की शाम को सीएम हाउस पहुंची थी।

HC पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल

ईडी के अधिकारियों ने पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी ली और फिर लंबी पूछताछ के बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने जमानत की गुहार लगाते हुए ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित रिमांड के आदेश को चुनौती दी है।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
झारखंड : चुनाव में काले धन का प्रवाह रोकने के लिए चौबीसों घंटे काम करेगा आयकर विभाग का कंट्रोल रूम
n594227710171120570145269c826abc7c3ba08be7a18d9ea55eb20f1c2c22a7b15c155935558f9ac8567ed

लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में काले धन का प्रवाह-प्रसार रोकने के लिए आयकर विभाग ने खास रणनीति तैयार की है। अवैध तरीके से नगदी इधर-उधर ले जाने की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष दस्ते बनाए गये हैं।

रांची स्थित मुख्यालय में 24 घंटे कार्य करने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है।

आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18003455018 और व्हाट्सएप नंबर 9693510277 पर कोई भी व्यक्ति किसी भी वक्त काले धन के संबंध में सूचना दे सकता है। सूचना देने वालों के नाम-पता गुप्त रखे जाएंगे।

IMG 20240309 WA0028 1

दस लाख रुपये से अधिक नकदी की सूचना पर क्विक रिस्पांस टीम तुरंत एक्शन मोड में रहेगी। नकदी के स्रोत एवं उसकी सत्यता की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से मिली है, कहां ले जाई जा रही है और किस मकसद से ले जाई जा रही है। स्पष्ट और वैध जानकारी नहीं मिलने पर धन जब्त कर लिया जाएगा।

झारखंड में आयकर विभाग के सभी रेंज और जिलों में नोडल ऑफिसर प्रतिनियुक्त किए गए हैं। क्विक रिस्पांस टीम को सपोर्ट करने के लिए सप्लीमेंट्री रिस्पांस टीम रिजर्व रहेगी।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
इंस्ट्राग्राम पर फर्जी कंपनी बनाकर अफ्रिका के सप्लाइ चेन ऑफिसर से बड़ी ठगी
n59422725617112049404739fe7ea935c1941847e3045117d159dfd9ef852b2a06af6d7fafd54aa411a24fb

अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. कंपनी का फर्जी एप बनाकर साइबर ठग लोगों से मोटी रकम ऐंठ रहे हैं. गोपालगंज में एक ऐसा ही मामला सामने आया है अफ्रिका में रहकर जॉब करनेवाले गोपालगंज के एक नागरिक से साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर इंटरनेशनल ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी कर ली है.

शनिवार को पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक की ऑनलाइन जनसुनवाइ में इसकी शिकायत की.

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पीड़ित की शिकायत को सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी दिलीप अवंतिका को तत्काल इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया. साथ ही पीड़ित की राशि को रिकवरी कराने को कहा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद साइबर थाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

IMG 20240309 WA0028 1

तीन बार में 15 लाख की हुई ठगी

नगर थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव के रहनेवाले अनिल कुमार ने बताया कि वे अफ्रिका में सप्लाइ चेन ऑफिसर हैं. इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनी थी, जिसका नाम वेल्स कैपीटल्स ग्रुप था. इंटरनेशनल ट्रेडिंग के लिए उनको प्रलोभन दिया गया. शुरुआती दौर में उन्होंने जांच किया तो पता चला कि कंपनी हुबहू असली जैसी लगी. उन्होंने बताया कि पहली बार 15 जनवरी को पांच लाख लगा दिया. उसके बाद 18 और 30 जनवरी को पांच-पांच लाख रुपये निवेश किया, लेकिन बाद में पैसा बढ़कर 93 लाख दिखाने लगा. जब कैश विड्रोल करने की कोशिश किया तो पैसा खाते में नहीं आया और उन्हें जानकारी हुई कि वे ठगी के शिकार हो गये.

IMG 20240309 WA0027 1

बरतें ये सावधानी

-किसी ऐप की समीक्षा देखकर ही डाउनलोड करें.
-विश्वसनीय कंपनियों के ऐप को ही इंस्टॉल करें.
-व्यावसायिक ट्रांजेक्शन से पहले अच्छी तरह जांच लें.
-अज्ञात टेलीग्राम ग्रुप के जरिए पैसा निवेश न करें.
-अगर बन गए हैं तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं.
-वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें.

ऐसे किया जाता है ऑनलाइन फर्जीवाड़ा

साइबर डीएसपी अवंतिका दिलीप बतातीं हैं कि साइबर ठगों ने ट्रेनिंग कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों को झांसा देने के लिए एप, वेबसाइट और कंपनी बनायी है. वे नामी कंपनियों के प्रतिनिधि बनकर लोगों से निवेश करने के लिए संपर्क करते हैं. साइबर ठग उन्हें बातों में फंसाने के लिए फर्जी कंपनी की वेबसाइट दिखाते हैं. इसे देखकर लोग ट्रेडिंग कंपनी पर विश्वास कर लेते हैं. फिर साइबर ठग उन्हें अपना अकाउंट खुलवाने के लिए कहते हैं. इसके बाद शुरू हो जाता है ठगी का खेल.

IMG 20240309 WA0026 1
रामलला का वीआईपी दर्शन के बहाने चंपत राय के करीबी से ही वसूली, राम मंदिर पर पुलिस वाले ने बनाया शिकार

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद से रोजाना लाखों लोग रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान रामलला के भक्तों को तरह तरह से ठगा और लूटा भी जा रहा है। ताज्जुब की बात तो यह है कि जिन लोगों पर श्रद्धालुओं को लूट से बचाने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस वाले लूट-खसोट में शामिल हैं।

रामलला का वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर एक पुलिस वाले ने विदेशी श्रद्धालु से दो हजार रुपए वसूल लिए। इसका खुलासा खुद रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने किया है। चंपत राय ने बताया कि दर्शन करने आया विदेशी उनका करीबी था। चंपत राय ने अधिकारियों को पुलिस की शिकायत की है। इसके साथ ही लोगों से सुगम दर्शन और वीआईपी दर्शन के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील भी की है।

IMG 20240309 WA0028 1

चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में किसी भी मंदिर में कभी भी पैसा लेकर दर्शन करने की कोई परंपरा नहीं रही है। हनुमानगढ़ी में सदा सर्वदा लाखों लोग आते हैं। यहां कोई पैसा लेकर दर्शन नहीं होता। राम जन्मभूमि का मंदिर अभी कुल दो महीने का है लेकिन लोगों ने तरह-तरह के रास्ते निकाल लिए हैं। अनेक लोगों ने कुछ गैर कानूनी काम करने शुरू कर दिए हैं।

चंपत राय ने बताया कि एक विदेश का नागरिक जो भगवान की कृपा से मेरा पुराना परिचित था वह आकर खड़ा हो गया और कहता है मैंने दो हजार देकर दर्शन किया है। पता चला कि पुलिस वाले को दो हजार देकर उसने दर्शन किया था। चंपत राय ने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में न फंसें। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऐसी कोई योजना नहीं बनाई और किसी को वीआईपी दर्शन का अधिकार नहीं दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे अपराधिक कृत्य करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

IMG 20240309 WA0027 1

चंपत राय ने बताया कि सामान्यतया प्रतिदिन सवा लाख लोग दर्शन करने आ रहे हैं। टेक्नोलॉजी के आधार पर हेड अकाउंट के सॉफ्टवेयर सीसीटीवी कैमरा में फिट है। उनके आंकड़े बताते हैं कि यहां 14 घंटे में सवा लाख से डेढ़ लाख लोग आ रहे हैं। किसी भी सामान्य नागरिक को अधिक से अधिक एक घंटा लाइन में लगता है और दर्शन करके बाहर आ जाता है।

सामान्य दर्शनार्थियों को भगवान के दर्शन ज्यादा अच्छे होते हैं। उन्होंने कहा कि सुगम दर्शन व वीआईपी दर्शन की अपेक्षा करने वालों से अपील की कि दोनों प्रकार के दर्शनों से अपने को बचाएं। राम मंदिर में नि: शुल्क दर्शन की व्यवस्था है। एक घंटे में आराम से दर्शन कर सकते हैं।

IMG 20240309 WA0026 1
‘मुख्यमंत्री राज्य का मालिक नहीं सेवक है’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र कायम है, इसीलिए अरविंद केजरीवाल बार-बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सके. मगर लोकतंत्र किसी व्यक्ति, पार्टी या संस्था को डकैती डालने की छूट नहीं देता.

योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश का मालिक नहीं होता. हमारा काम जनसेवक और कस्टोडियन का होता है. कोई भी, फिर चाहे मैं ही क्यों न हूं, अगर नियम विरुद्ध आचरण करेगा तो उस पर देश का कानून लागू होगा. कोई व्यक्ति या सरकार खुद को कानून से ऊपर मानने लगे तो यह गलत है. ईडी एक स्वायत्त निकाय है. केजरीवाल का मामले में कोर्ट में है, और इसे अब कोर्ट ही तय करेगा.

IMG 20240309 WA0028 1

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन दिखाई देता है उसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी की जनता को दिया जाना चाहिए. प्रदेश के बारे में आज देश और दुनिया की धारणा बदली है. भारतीय जनता पार्टी विकास की बात करती है, ध्रुवीकरण की राजनीति नहीं करती. हम लोकआस्था का सम्मान करते हैं. हम कर्फ्यू नहीं लगाते, कांवड़ यात्रा का मार्ग प्रशस्त करते हैं. स्प्रिचुअल टूरिज्म में यूपी में बहुत संभावनाएं हैं.

सीएम ने कहा कि वह जितनी बार अयोध्या, मथुरा और काशी गये हैं, उतना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं गया. यही कारण है कि 2017 से पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में संभावनाओं के मामले में 100 गुना ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

IMG 20240309 WA0027 1

मुख्यमंत्री ने बदायूं की घटना को वीभत्स बताया. उन्होंने कहा बुलडोजर अन्यायियों और अत्याचारियों के साथ-साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चलता है. हम हिन्दू आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं कर पाए, इसलिए शायद मुसलमानों के मन में जगह नहीं बना पाए. हिन्दुस्तान में हमें यहां की मूल आत्मा का सम्मान करना पड़ेगा. हिन्दू देश की मूल आत्मा है.

पेपर लीक के मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें सख्त कार्रवाई की गई है. जो युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, आजम खां के मामले में सीएम ने कहा कि उनके कर्मों के कारण उन्हें न्यायालय से सजा मिली है. भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र है.

IMG 20240309 WA0026 1
कौन है प्रसाद पुजारी? मुंबई पहुंचते ही गिरफ्तारी के लिए भागते हुए पहुंची पुलिस
n5941989141711202133286d7fa40c21e86cd117d394d08dead55bf402388af178fb52b661ee9b48c7ad472

छोटा राजन, दाउद इंब्राहिम, नाम तो जानते ही होंगे. इनके बाद मुंबई में खौफ का दूसरा रूप माना जाता था गैंगस्टर प्रसाद पुजारी. विदेश की धरती से बॉलीवुड के फिल्म डायरेक्टर, प्रेड्यूसर या फिर एक्टर्स को जान से मारने की घमकी देकर पैसों की वसूली करना और वहीं से गैंग ऑपरेट करना काम था, हालांकि वह छोटा राजन गैंग का भी सदस्य रह चुका है.

उस पर मुंबई में हत्या, जबरन वसूली और अपहरण सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. कई साल पहले ही वह मुंबई छोड़ चुका था. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चीन से निर्वासन के बाद भारत वापस लाया गया. भारत लाए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

मालूम हो कि गैंगस्टर पुजारी उर्फ ​​​​सुभाष विट्ठल पुजारी उर्फ ​​​​सिद्धार्थ शेट्टी उर्फ ​​​​सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्ध उर्फ ​​​​जॉनी गैंगस्टर, कुमार पिल्लई और छोटा राजन के गिरोह का भी सदस्य रह चुका है. काफी सालों से वह चीन में रह रहा था और पिछले साल उसे वहीं गिरफ्तार किया गया था. मुंबई पुलिस की क्राइम विभाग लगातार उसे देश वापस लाने की कोशिश कर रही थी. पुजारी ने एक चीनी नागरिक से शादी की है, गिरफ्तारी के समय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शेनझेन में रह रहा था.

IMG 20240309 WA0028 1

पुलिस ने बाताया कि इंटरपोल से मिले गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुजारी को फर्जी पासपोर्ट के साथ पिछले साल मार्च में हांगकांग में गिरफ्तार किया गया था. उसे तब पकड़ा गया जब वह हांगकांग से शेनझेन (चीन का शहर) के विमान में सवार होने की तैयारी कर रहा था.

क्राइम विभाग ने बताया कि पुजारी मुंबई में कथित तौर पर गोलीबारी, जबरन वसूली और हत्या सहित आठ गंभीर मामलों में वांटेड है. वह विक्रोली के टैगोर नगर का रहने है और सालों पहले विदेश भाग गया था. उन्होंने बताया कि वह कथित तौर पर पूर्वी मुंबई में बिल्डर और व्यापारियों को निशाना बनाता था. दिसंबर 2019 पुजारी का नाम में विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रकांत जाधव पर गोलीबारी के मामले में भी आया था.

IMG 20240309 WA0027 1

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने 2020 में पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को विक्रोली के एक बिल्डर से जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था. एक डेवलपर से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में इंदिरा के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत यह कार्रवाई की गई थी.

उन्होंने बताया कि पुजारी अंतरराष्ट्रीय फोन नंबर से व्यवसायियों और जाने-माने लोगों को वसूली के लिए कॉल करता था और कुछ प्रमुख फिल्म निर्देशकों, निर्माताओं और बॉलीवुड अभिनेताओं को जान से मारने की दी थी. उसका गिरोह मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई इलाकों में बहुत सक्रिय है. मुंबई पुलिस ने विक्रोली पुलिस थाना में उसके खिलाफ 307 (हत्या का प्रयास), 120-बी (साजिश) और मकोका सहित सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज मामलों में उसे गिरफ्तार किया.

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!