एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240208 WA0000
एलआईसी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पीएम ने किया जिक्र

नई दिल्ली : लगातार चौथे कारोबारी दिन जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एलआईसी के शेयर ने 1050 रुपये के ऑल टाइम हाई को टच कर लिया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलआईसी के ऑल टाइम हाई का राज्यसभा में भी जिक्र किया है।

शेयर की चाल

बुधवार को LIC के शेयर 1024.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग 1045 रुपये के मुकाबले 1.98% बढ़कर 1045 रुपये पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 1050 रुपये तक पहुंच गई। 29 मार्च 2023 को शेयर की कीमत 530.20 रुपये के 52 वीक लो पर पहुंच गई। बता दें कि 23 जनवरी को LIC के शेयर लिस्टिंग के बाद पहली बार आईपीओ इश्यू प्राइस ₹949 प्रति शेयर को क्रॉस किए थे। इसके बाद से शेयर ने लगातार तेजी देखी है और अब हर दिन नया हाई टच कर रहा है।

IMG 20240102 WA00521

पीएम मोदी ने क्या कहा

दरअसल, बजट सत्र के दौरान बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में एलआईसी पर फैलाए जाने वाले अफवाहों का जिक्र करते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि एक कमांडो यहां नहीं है, जितनी भी गलत बातें एलआईसी के लिए बोलनी चाहिए, वह कहते थे लेकिन आज मैं सीना तानकर और आंखें ऊंची करके सुनाना चाहता हूं कि आज LIC के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

भूतिया बंगला का जिक्र

सदन में पीएम मोदी ने एलआईसी को लेकर अफवाहों पर भूतिया बंगला का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गांव में किसी का बड़ा बंगला हो और लेने का मन करे लेकिन हाथ नहीं लगता है तब हवा फैला दी जाती है कि यह भूतिया बंगला है। इसके बाद कोई नहीं लेता और खुद ले लेते हैं।

IMG 20230708 WA00575

कितना है मार्केट कैप

बता दें कि एलआईसी के स्टॉक ने कैलेंडर ईयर 2024 के केवल 27 ट्रेडिंग सत्रों के भीतर ही 24% की शानदार रैली देखी है। कंपनी का मार्केट कैप भी 6.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है। इसी के साथ यह भारत में मार्केट कैप के लिहाज से छठी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। वहीं, सरकारी-सूचीबद्ध पीएसयू कंपनियों में सबसे अग्रणी कंपनी है।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240208 WA0001
यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड, बहुमत से पारित

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल को बहुमत से पारित कर दिया गया. मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी बिल को पेश किया था और फिर इसपर चर्चा शुरू हुई. यूसीसी बिल पर दो दिन चर्चा होने के बाद आज इसे पारित कर दिया गया है. विधानसभा से पास होने के बाद यूसीसी बिल अब कानून बन गया है. बता दें कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240207 WA0015 scaled
बिरसा युवा मंच के द्वारा 100 बार से अधिक रक्तदान किए गए व्यक्तियों को “जीवन रक्षक” के रूप में सम्मानित किया गया
IMG 20240207 WA0019

जमशेदपुर : बिरसा युवा मंच झारखंड द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए हुए बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस एरिया के गोल्डन सैंड बैंक्वेट हॉल में ऐसी लोगो को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया,जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान महादान करके अनेक लोगो के लिए “जीवन रक्षक” की भूमिका निभाई है। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वरीय अधीक्षक एस.एस.पी कौशल किशोर सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को शुरू करते हुए संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह कहा की झारखंड का इकलौता शहर जमशेदपुर है जहां के लोग रक्तदान को उत्सव के रूप में मनाते है। 100 से अधिक बार रक्तदान किए गए जीवन रक्षकों को सम्मानित करते हुए बिरसा युवा मंच को गर्व की अनुभती हो रही है, साथ ही साथ इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगी।

IMG 20240207 WA0017

मुख्य अतिथि आईपीएस कौशल किशोर वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर ने बिरसा युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की केवल ग्रामीण ही नहीं शहरी लोगो के बीच भ्रम है की रक्तदान करने से कमजोरी हो जाती है। इस प्रकार के आयोजन से लोगो के बीच जागरूकता आएगी, जिसके माध्यम से लोगो को पता चलेगा की 70 वर्ष के व्यक्ति बिल्कुल स्वस्थ और निरोग है जिन्होंने अपने जीवन काल में 100 से अधिक बार रक्तदान किया है। इन्होंने आगे कहा की हाल में लोग के बीच जागरूकता बढ़ी है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों एवं झारखंड के अन्य जिलों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है।इसके लिए बिरसा युवा मंच अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (रिटायर्ड आई.पीएस) एवं इनके पूरे टीम को इन्होंने कोटि कोटि धन्यवाद दिया।

IMG 20240102 WA00521

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथो से 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले सुखवीर सिंह मंडला, एडवर्ड कुजूर, एम.वी प्रसाद, सतपाल सिंह, सैलेश कुमार सिंह, अरूण पाठक, सुदीप बोस, जयंत कुमार भुंइया, टी.दीपक, के वेंकट राव, सुबीर कुमार कुंडू, मनोज कुमार झा एवं अन्य लोग को सम्मानित किया गया।

IMG 20230708 WA00575

इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संभू सिंह, प्रोफेसर पारसनाथ मिश्रा, रिटायर्ड सेल टैक्स अधिकारी सीता राम, समाजसेवी दीपक भलोतिया, पुरन वर्मा, समाजसेवी योगेश मल्होत्रा, समाजसेवी शंकर रेड्डी, भारतीय मानवाधिक के जिला अध्यक्ष शिवनाथ पॉल के रूप में सम्मिलित हुए।
साथ ही साथ बिरसा युवा मंच के बलविंदर सिंह कलसी, मदन मोहन सिंह, जगतार सिंह नागी, अशोक मुंडा, विश्वजीत सिंह, सौम्यजीत तिवारी यश एवं अन्य लोग शामिल थे।

IMG 20230802 WA00755
n58091114017072906597535764c3d0dbeb0cada20f7eb94f62f2652b80b27da352993ac8cf64973d76ec4e
फेक लोन ऐप्स पर गूगल का बड़ा एक्शन, प्ले स्टोर से डिलीट किए 2200 से अधिक ऐप

मिनटों में ही लोन देने वाले आजकल बहुत ऐप आ गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से ऐप मौजूद हैं जो चंद दस्तावेजों के आधार पर ही लोन दे देते हैं। यहां तक कि कुछ तो ऐसे भी हैं जहां किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है।

हालांकि अब गूगल के द्वारा फर्जी लोन ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया गया है। गूगल ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक फर्जी ऋण ऐप्स को हटाया है।

डिलीट किए गए फेक लोन ऐप्स

यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने सख्त कदम उठाया है। यह कार्रवाई फर्जी ऋण ऐप्स से निपटने और उपभोक्ताओं को वित्तीय घोटालों से बचाने के सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद की गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 तक लगभग 3,500 से 4,000 ऋण ऐप्स की समीक्षा की और उनमें से 2,500 से अधिक को प्ले स्टोर से बैन किया। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 की अगली अवधि के दौरान गूगल ने 2,200 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप्स को समाप्त करके अपनी कार्रवाई जारी रखी है।

IMG 20240102 WA00521

लोन ऐप्स के लिए गूगल ने बदली पॉलिसी

इसके अलावा गूगल ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किया है। गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन ऐप को लागू करने के संबंध में अपनी नीति को अपडेट किया है। गूगल केवल विनियमित संस्थाओं (आरई) द्वारा प्रकाशित या आरई के साथ सहयोग करने वाले ऐप्स को ही अनुमति प्रदान की गई है। टेक दिग्गज ने भारत में लोन ऐप्स के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यह फैसला लिया है।

IMG 20230708 WA00575

फेक लोन ऐप्स से रहे सतर्क

  • फेक लोन ऐप से बचाव करने के लिए ग्राहकों को कुछ खास बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
  • जिस ऐप को आरबीआई के द्वारा रजिस्टर न किया गया हो उस पर भूलकर भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
  • ऐप्स केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर जैसे आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें।
  • फर्जी लोन देने वाले ऐप्स के झांसे में बिल्कुल न आएं। ऐसे ऐप लोन देने के बाद
  • उच्च-ब्याज दर या अग्रिम शुल्क भरने का दवाब डालते हैं।
  • अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें।
IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 7 फरवरी 2024
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1

मेष राशि
आपका ऊर्जा-स्तर जबरदस्त रहेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। कुछ समय आप अपने शौक और अपने परिवार वालों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।

वृष राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में विश्वास और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।

मिथुन राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन तरीका हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।

कर्क राशि
आपकी सेहत रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा अनुभव कर रहे हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि
परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। इकतरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। आप लंबे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

कन्या राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। पैसे की महत्ता को आप अच्छे से जानते हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। रोमांटिक मुलाकात आपकी प्रसन्नता में तड़के का काम करेगी। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

तुला राशि
जब आप कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।

वृश्चिक राशि
सेहत की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। लम्बे समय से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

धनु राशि
अगर आप बहुत अधिक तनाव अनुभव कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लायेगा। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

IMG 20230708 WA00575

मकर राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी।

कुंभ राशि
अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर की ताकत नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। संहल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या परिणाम उसे भुगतना पड़ रहा है।

मीन राशि
आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खुबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएं और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।

IMG 20230802 WA00755
n58087774617072364992393364cb7955b720b70457fb92ec3407d11f3081bfe24ea4875b3581ff54cfc12f
शरद पवार को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली NCP माना

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विवाद पर चुनाव आयोग ने अपना फैसला दे दिया है. चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को तगड़ा झटका देते हुए अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी माना है.चुनाव आयोग ने एनसीपी पार्टी विवाद पर 10 से अधिक सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है.

इसी के साथ चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को नाम और निशान भी हैंडओवर कर दिया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी विवाद मामले में उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा झटका दिया था और शिंदे गुट को ही असली शिवसेना बताया था.

आयोग ने अपने फैसले में याचिका की रखरखाव के निर्धारित परीक्षणों का पालन किया जिसमें पार्टी के संविधान को देखते हुए लक्ष्यों और उद्देश्यों का परीक्षण, पार्टी संविधान का परीक्षण, संगठनात्मक और विधायी दोनों बहुमत के परीक्षण शामिल थे. वहीं, चुनाव आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार गुट को विशेष अनुमति दी है. शरद पवार गुट को अब नए चुनाव चिह्न का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजना होगा.

चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि ईसी ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है. हम इसका विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं. वहीं, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं. किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव चिह्न महत्वपूर्ण होता है.

चुनाव आयोग ने शिवसेना विवाद मामले में दिया था इसी तरह का फैसला

एनसीपी पार्टी के नतीजों का कई दिनों से इंतजार था. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार खुद चुनाव आयोग की सुनवाई में शामिल हुए. इसके अलावा उनके गुट के दिग्गज नेता भी इस सुनवाई में शामिल होते रहे. अनुमान लगाया जा रहा था चुनाव आयोग शिवसेना के नतीजे से अलग फैसला देगा क्योंकि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे जीवित नहीं हैं, लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जीवित हैं. इसके अलावा वह सुनवाई में शामिल भी हो रहे थे. हालांकि, चुनाव आयोग ने वही नतीजा दिया है जो शिवसेना पार्टी विवाद मामले में दिया था.

पहले उद्धव ठाकरे को और अब शरद पवार को झटका

IMG 20240102 WA00521

पिछले पिछले दो सालों में महाराष्ट्र की सियासत में कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले. 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के कारण ढाई साल की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई. इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी में बगावत करते हुए कई विधायकों के साथ पाला बदल दिया और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए.

शिंदे गुट ने चुनाव आयोग में दावा कर दिया कि उनका गुट असली शिवसेना है. इसके बाद मामला चुनाव आयोग पहुंचा. कई बार सुनवाई और तथ्यों को परखते हुए चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना. चुनाव आयोग ने पार्टी के साथ-साथ शिवसेना का निशान भी शिंदे गुट को अलॉट कर दिया.

शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम हैं अजित पवार

इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले साल 2 जुलाई को फिर से भूचाल आया. इस बार अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत करते हुए शिंदे सरकार में शामिल हो गए और खुद डिप्टी सीएम बन गए. यहां भी अजित पवार ने अपने गुट को असली एनसीपी बताया. इसके बाद मामला चुनाव आयोग पहुंचा था. चुनाव आयोग में दोनों पक्षों की ओर से हलफनामा भी दिया गया था, जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने फैसला अजित पवार के पक्ष में दिया है.

IMG 20230708 WA00575

शरद पवार गुट बोला- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

NCP के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग की ओर से अजित पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो तो जाने (उनके पक्ष में) ही वाला था, इसमें कोई नई बात नहीं है. कहा जाता है घर का भेदी लंका ढाए. हम अभी भी अजित पवार को दोषी मानते हैं. हम महाराष्ट्र में मजबूत हैं, हमें कोई डर नहीं है, हमारे पास शरद पवार हैं. चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

फैसले पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

वहीं, शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो काम शिवसेना के साथ किया वही हमारे साथ किया गया. एनसीपी पार्टी के संस्थापक सदस्य और संस्थापक नेता एक ही व्यक्ति रहे हैं वो शरद पवार हैं. माहौल कुछ और है, देश में एक अदृश्य शक्ति है जो यह सब कर रही है. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

IMG 20230802 WA00755
n5807031561707209249137d76154f2aef5722d7511346ef633f55688a35c1c39c19309ef040813d64871ae
‘भाजपा 2024 में जीती तो कांग्रेस जिम्मेदार होगी’, बसपा सांसद बोले- उन्हें हमसे माफी मांगनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

अब पीएम मोदी के बयान पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है। बसपा सांसद मलूक नागर ने तो कहा है कि अगर 2024 के चुनाव में भाजपा जीती तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी।

IMG 20240102 WA00521

बसपा सांसद बोले- कांग्रेस को हमसे माफी मांगनी चाहिए
मलूक नागर ने कहा ‘कांग्रेस में अब कोई लीडरशिप नहीं है। वहां असमंजस की स्थिति है। अगर वे (कांग्रेस) 4-5 राज्यों में हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए हमसे माफी मांगते हैं और मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार घोषित करते तो प्रधानमंत्री ने आज ऐसी बात न कही होती। अगर 2024 में भाजपा जीती तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस होगी।’

राजद सांसद ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
पीएम मोदी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनोज झा ने कहा ‘अगर वे कह रहे हैं कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी…इसका मतलब क्या ये है कि ईवीएम सेट है? जब आप नंबर बता देते हैं तो सवाल खड़े होते हैं।’ वहीं झामुमो सांसद महुआ माझी से जब प्रधानमंत्री के दावे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, उससे आम जनता में गुस्सा बढ़ रहा है। जिस तरह से झारखंड में सीएम को गिरफ्तार किया गया, उससे भी लोग नाराज हैं। भाजपा के कई पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ छापेमारी नहीं हो रही है।’

IMG 20230708 WA00575

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला था हमला
प्रधानमंत्री ने संसद में अपने भाषण में विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे। आप (विपक्ष) लोग जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आज जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी ऊंचाई पर जाएंगे और दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव लड़ने का हौंसला खो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो माहौल है उसमें हम अगले लोकसभा चुनाव में 370 और एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा

IMG 20230802 WA00755
n5807391341707208280131c0d5536f9d5ca8bce9fa18e4983c64de801129fe22cb0599561b54be5f57fb59
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, 8 की मौत, 70 लोग घायल

मध्य प्रदेश से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे चारों ओर आग फैल गई है। आग की लपटें उठते ही लोगों में भगदड़ मच गई।

आग में कई लोगों के फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है। जब जोरदार धमाका हुआ उस वक्त कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद थे। पटाखा फैक्ट्री में जैसे-जैसे आग फैल रही थी, वैसे-वैसे रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे थे। एक के बाद एक कई धमाके हुए।

पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए

IMG 20240102 WA00521

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर 100 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। कई मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

भोपाल और इंदौर से आ रही हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

राजधानी भोपाल से हरदा जिले के लिए 10 एंबुलेंस रवाना हो गई है। साथ ही भोपाल और इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जा रही हैं। साथ ही भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में बर्न यूनिट को तैयार रहने के लिए कहा गया है। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम जुटी हुई है।

सीएम मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान

सीएमओ ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए हेलीकॉप्टर से मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20230708 WA00575

प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को कराया खाली

इस आगजनी के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। धमाकों की आवाज सुनकर से आसपास के लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। धुएं में पूरा इलाका तब्दील हो गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची है।

IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
जानें कैसा होगा आपका दिन-राशिफल मंगलवार 6 फरवरी 2024

मेष राशि
मौज-मस्ती और मनमुताबिक कार्य करने का दिन है। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनायेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि
डर आपकी प्रसन्नता को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत महत्व है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

IMG 20240102 WA00521

मिथुन राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आयेंगे। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कर्क राशि
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही खरीदें। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

सिंह राशि
आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता ला सकती है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कन्या राशि
आपकी शाम कई समस्याओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी प्रसन्नता ही आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको अधिक आनंद देगी। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान करते हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

तुला राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है।

IMG 20230708 WA00575

वृश्चिक राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। प्रतिदिन की आवश्यकताएं पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

धनु राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की आवश्यकता है। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ अलग ही क्यों न करना पड़े। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।

मकर राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। प्यार बहार की तरह है। फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आयेगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जायेंगे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

कुंभ राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पायेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

मीन राशि
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग मनमाफिक परिणाम देने में सफल रहेंगे। लेकिन तरक्की की रफ्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। घर में साफ-सफाई की आवश्यकता तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं प्रगट करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है।

IMG 20230802 WA00755
n58057301017071432537277832290e5538882b551de1e809925caeec40efd06d720f6f4cf5f25d8337c9cf
जिसको जो कहना हो कहे, एजेंसियां काम करेंगी, देश को लूटने नहीं देंगे, लूटा हुआ लौटाना होगाः पीएम मोदी

हम देश को लूटने नहीं देंगे और जिसने भी देश को लूटा है उसे लौटाना होगा. पीएम मोदी के इस बयान को मौजूदा सियासी स्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज सजा काट रहे कुछ लोगों को महिमांडन करने का काम किया जा रहा है. उनको महान बताया जा रहा है, लेकिन मैं बता दूं कि ऐसी बातें लंबी नहीं चल सकती है. जांच करना एजेंसियों का काम है, जो कि पूरी तरह से स्वतंत्र हैं. फैसला देना अदालत का काम है औ वो अपना काम कर रही है.

IMG 20240102 WA00521

पीएम बोले- हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें देश के सामर्थ्य पर भरोसा है. हमें लोगों की शक्ति पर भरोसा है. देश की जनता ने जब हमें पहली बार सेवा करने का अवसर दिया तो हमने पहले यूपीए सरकार के जो गड्ढे थे उनको भरते रहे. दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी. उज्जवला, आयुष्मान समेत कई योजनाएं लोगों के लिए शुरू की गई.

पीएम ने कहा, आज देश में जिस रफ्तार से काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस तेजी की कल्पना भी नहीं कर सकती. हमने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाएं और शहरी गरीबों के लिए 80 लाख पक्के मकान बने हैं. अगर कांग्रेस की रफ्तार से यह घर बने होते तो क्या होता? कांग्रेस को यह काम करने में 100 साल जाते.

IMG 20230708 WA00575

ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम सोरेन को किया था गिरफ्तार

दरअसल, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया है. चंपई ने विधानसभा में बहुमत भी साबित कर दिया है. दूसरी ओर आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने समन दे रखा है. बिहार में राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी ईडी का चक्कर लगाते हुए नजर आए हैं.

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!