एक नई सोच, एक नई धारा

19 10 2021 ramdas soren 22128687 84155789
जमशेदपुर से पार्टी के अंदर का ही होगा प्रत्याशी, बाहरी नहीं, झामुमो की बैठक में बोले रामदास सोरेन
n5991288841712768518348d211bfd251856a330c55450c707b9e4c1e5b75fcb67340aa7e4a1f19328956e1

लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी दलों की ओर से अब तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं हो पाई है. जमशेदपुर सीट पर भी उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है.

सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा तो हो गया है, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी से पार्टी के कार्यकर्ता परेशान हैं. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा में बुधवार (10 अप्रैल) को आदिवासी एसोसिएशन हॉल में झामुमो की बैठक हुई.

रांची में 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली पर भी किया मंथन

बैठक में संगठन की स्थिति, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमशेदपुर से प्रत्याशी व न्याय उलगुलान रैली पर मंथन किया गया. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. इनके अलावा विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं.

IMG 20240309 WA0028 2

झामुमो की बैठक में उठा जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी का मुद्दा

बैठक में जमशेदपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी का मुद्दा भी उठा. कहा गया कि उम्मीदवार पार्टी का होगा या पार्टी से बाहर का, इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस पर झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने स्पष्ट कर दिया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी पार्टी के अंदर का ही कोई व्यक्ति होगा. किसी बाहरी प्रत्याशी की झामुमो में इंट्री नहीं होगी.

जमशेदपुर के प्रत्याशी पर केंद्रीय नेतृत्व कर रहा मंथन : रामदास

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी किसे बनाया जाए, इस मुद्दे पर गहन मंथन हो रहा है. झामुमो का केंद्रीय नेतृत्व एक-दो दिन में इस पर फैसला लेगा और प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, जिला समिति उसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कमर कस तैयारी कर चुका है. शहर से लेकर गांव तक की सभी 1,800 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं.

झामुमो की बैठक में इन्होंने भी रखी अपनी राय

विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, मोहन कर्मकार, दुलाल भुइयां, आस्तिक महतो, सुनील महतो, राजू गिरी, प्रमोद लाल, बीरसिंह सुरेन समेत अन्य नेताओं ने अपनी बातें रखीं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी व संगठन के लिए काम करें.

IMG 20240309 WA0027 2

भाजपा को हेमंत का डर, इसलिए जेल में डाल दिया

रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा को आभास हो चुका था कि हेमंत सोरेन के रहते उनकी एक नहीं चलने वाली है. इसलिए उसे साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया, ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को आसानी से जीत मिले. लेकिन, भाजपा का जीत का सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है. झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले मजबूत हैं. भाजपा को यहां कहीं टिकने नहीं देंगे.

न्याय उलगुलान रैली में 20 हजार से ज्यादा लोग जायेंगे

रामदास सोरेन ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली में पूर्वी सिंहभूम से 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. जिला समिति की ओर से पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव, प्रखंड अध्यक्ष व सचिव के साथ-साथ पंचायत अध्यक्ष व सचिव तक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस रैली में शामिल हों. पार्टी के सभी विधायकों को भी विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ न्याय उलगुलान रैली में जाने का निर्देश दिया गया है.

पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों को लगायी फटकार

जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों को फटकार लगायी. कहा कि प्रखंड अध्यक्ष व सचिव पार्टी के बहुत ही महत्वपूर्ण पद हैं. प्रखंड स्तर पर संगठन को हर स्तर से मजबूत रखना उनकी जिम्मेदारी है. साथ ही जिला कमेटी के हर निर्देश का पालन करना भी उनका काम है. कई प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष व सचिव ने जिला कमेटी के टास्क को पूरा नहीं किया. इसलिए लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कर जिला समिति को पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0018
जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का हुआ विस्तार, ललन यादव,कन्हैया यादव बने उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,प्रदीप मुखर्जी बने सचिव
IMG 20240410 WA0018

आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के काशीडीह के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जहां बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करना ज़रूरी है।

IMG 20240309 WA0028 2

अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाया जाए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के सर्वसम्मति से श्री प्रमोद तिवारी को संरक्षक,श्री ललन यादव,श्री कन्हैया यादव,श्री दिलजय बोस को उपाध्यक्ष साथ ही श्री धीरज सिंह,श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री प्रदीप मुखर्जी श्री जितेंद्र प्रमाणिक श्री नंदकिशोर ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई, सभी मनोनीत पदाधिकारी को समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी एवं अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करें उनकी समस्याओं को सुने, समस्याओं का समाधान करें उनकी समस्याओं को केंद्रीय कमेटी तक रखें और केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराए,उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा समिति के आयोजन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति अपनी महती भूमिका निभाएगी अंत में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने धन्यवाद दिया, आज के बैठक में कार्यकारिणी के महासचिव प्रवीण सेठी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष मनोज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद थे

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0007
झामुमो नेता व व्यवसायी अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से हमला
IMG 20240410 WA0007

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेंनिंग मोड़ एमटीसी मॉल के पीछे मंगलवार रात 9 बजे अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें झामुमो से जुड़े एक नेता समेत ट्रांसपोर्ट व्यवसायी घायल हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास रात 9 से 9.15 के बीच बजे व्यवसायी अजय प्रताप सिंह एवं झामुमो नेता उत्तम दास उर्फ बाबू दास अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़ा होकर बात कर रहे थे।

IMG 20240309 WA0028 2

इस बीच चार की संख्या में आये युवकों ने बोतल बम से इन पर हमला कर दिया, बम बोलोरो गाड़ी के अगले हिस्से में लगा, जिससे बाबू दास और अजय प्रताप सिंह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी स्थिति सामान्य है, दोनों बम के छर्रा से आंशिक रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा आदित्यपुर थाना प्रभार नितिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे, एसडीपीओ ने बताया कि बमबारी की घटना सामने आई है जिसमें जांच की जा रही है।

IMG 20240309 WA0027 2

एमटीसी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बम फेक जाने की घटना कैद हो गई है ,जिसे पुलिस द्वारा खंबाला जा रहा है।फिलहाल एसडीपीओ द्वारा बताया गया है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी। ग़ौरतलब है कि इससे पूर्व भी 3 जुलाई की रात उत्तम उर्फ बाबू दास पर हमला किया गया था, बाबू दास भी आपराधिक कांड में शामिल रहा है।

IMG 20240309 WA0026 2
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आखिर क्यों राहुल गांधी ने बीनें महुआ फूल
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को चुनावी प्रचार के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ महुआ के फूल बीनते हुए नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी शहडोल से उमरिया जा रहे थे, तभी रास्ते में आदिवासी महिलाओं को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं से बातचीत की।

इस बीच राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ महुए के फूल भी बीने। राहुल ने कुछ महुए बीने और खाकर भी देखे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह शहडोल से दिल्ली वापस जाते वक्त रास्ते में कुछ आदिवासी महिलाएं मिलीं जो महुआ बिन रही थी।

IMG 20240309 WA0028 2

वो सुबह 3 बजे से ये काम करती है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महुआ का बहुत महत्व है। इसे जीवन का पेड़ माना जाता है और इससे निकलने वाली मधु काफी ज़्यादा प्रचलित हैं। आदिवासी समुदाय के लिए ये पेड़ आजीविका का बड़ा स्रोत है और ये एक महत्वपूर्ण कारण है कि उनके लिए जंगल का इतना महत्त्व है। उनके जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा का बीड़ा जो हमने उठाया है उसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाएंगे।

बता दे लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है, इसलिए राहुल गांधी मंडला और शहडोल लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे हुए है।

राहुल सोमवार को चुनावी सभा करने शहडोल आए थे। उन्होंने इन सभाओं में आदिवासियों पर फोकस किया। लौटते वक्त फ्यूल की कमी के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका। राहुल ने शहडोल के एक निजी होटल में रात गुजारी। बांधवगढ़ से लगे जंगल में एक ढाबे पर डिनर किया। राहुल ने इंस्टा पर शहडोल दौरे का अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा- आज की शाम शहडोल के नाम। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी थे।

IMG 20240309 WA0027 2

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए भोपाल से फ्यूल मंगवाया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्यूल समय पर नहीं पहुंच पाया था। राहुल मंगलवार सुबह चार्डर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में आयोजित सभा में राहुल ने कहा- हमारी सरकार बनने पर देश के किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही किसानों को कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए देने की भी बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। मोदी जी ने 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे का माफ कर दिया, लेकिन वो किसानों का, गरीबों का, मजदूरों का कर्जा माफ नहीं करते।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे, क्योंकि सेना भी इसे नहीं चाहती है।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0001
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240410 WA0000

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0025
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240409 WA0024

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0026 2
n59824423217125429444767295f0513378a97b698dcd1f7d9b7fef2987ea46c5f3428d610ef9dbce18ae99
सर आपका बेटा रेप केस में फंस गया… और पिता ने ठगों को दे दिये हजारों रूपये
n59824423217125429444767295f0513378a97b698dcd1f7d9b7fef2987ea46c5f3428d610ef9dbce18ae99

साकची देवनगर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी हरविंदर सिंह से साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम काम कर पैसा कमाने का झांसा देकर सात लाख 10 हजार 645 रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में बिस्टुपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 22 फरवरी को टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया कि आप पार्ट टाइम काम करके पैसे कमा सकते हैं। ऐप प्लेयर इसके लिए भुगतान करता है। ऐप प्लेयर एक बहुत बड़ी कंपनी है. कंपनी रु. 1000 से रु. 6500 देता है.

IMG 20240309 WA0028 2

एक वेबसाइट दी और उसे खोलने, रजिस्टर करने और अपने बैंक खाते का विवरण भरने को कहा। कहा कि एक दिन में तीन काम निपटाने हैं। लगभग 28 समीक्षाएँ दी जानी हैं। जैसे ही आप स्टॉक पूरा कर लेंगे, आप पैसे निकाल सकते हैं और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 40 से ज्यादा लोग शामिल हैं. वे गुमराह कर अलग-अलग खातों में पैसे भेजते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ.

IMG 20240309 WA0027 2

रेप केस में फंसा बेटा, पैसा देगा तो छूटेगा
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के नारायणी टावर में रहने वाले एक शख्स से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में कदमा थाने में व्हाट्सएप कॉल नंबर 44783983829 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि कॉल एक व्हाट्सएप नंबर से आई थी। कहा गया कि आपका बेटा रेप केस में फंसा है. अगर तुम पैसे दोगे तो तुम्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा, नहीं तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे। वीडियो कॉल भी की. सूचना पाकर वह घबरा गया। मेरे बेटे से भी संपर्क नहीं किया. जहां फोन करने वाले ने पैसे भेजने को कहा। बाद में उसे पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है. बेटे से जानकारी मिली कि ऐसा कुछ नहीं है.

IMG 20240309 WA0026 2
n59834788417125422867787841e0e7e5312ebfea345d9c5ce7ee4d547f78236da683d337829c7d02b18f80
जमशेदपुर की आभूषण दुकान में सेल्स गर्ल की आंख में मिर्ची पाउडर डाल तीन लाख के जेवर ले भागा चोर
n59834788417125422867787841e0e7e5312ebfea345d9c5ce7ee4d547f78236da683d337829c7d02b18f80

साकची थाना अंतर्गत शॉपर्स स्क्वॉयर मॉल स्थित दरबार ज्वेलर्स में रविवार शाम 6.38 बजे स्थित एक बदमाश ने सेल्स गर्ल की आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर लगभग तीन लाख रुपये की दो चेन व दो अंगूठी ले भागा। युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस ने मानगो के आजाद बस्ती में छापेमारी की है। युवक नीले रंग की टी-शर्ट ओर लोवर पहने हुए था।

IMG 20240309 WA0028 2


शॉपर्स स्क्वॉयर मॉल के अधिकांश कर्मचारी घटना के दौरान इफ्तार में व्यस्त थे। दिल्ली दरबार ज्वेलर्स के कर्मचारी भी इफ्तार के बाद नमाज पढ़ने गए थे। दुकान में एक महिला सेल्स गर्ल अकेली थी। इस बीच करीब 6.35 बजे एक युवक आया। उसने कहा कि उसे चेन लेनी है, जिसकी फोटो खींचकर पहले भेजना है। उसने यह भी कहा कि उसे करीब 20 चेन दिखाए, जिसकी वह फोटो खींचेगा उसके बाद उसे वह अपनी पत्नी के पास भेजेगा। किसी एक चेन के चुनने के बाद वह उसे खरीदेगा। सेल्स गर्ल ने उसे 12 चेन दिखाई। चेन के ट्रे में रखने के बाद सेल्स गर्ल उसके पास ही बैठी रही। इस दौरान युवक उसे बार बार दूसरी चेन दिखाने के लिए कह रहा था। इस बीच वह युवक लगातार किसी से फोन पर बात करते हुए चेन के बारे में बता रहा था। वह युवक महिला के सामने आकर बैठ गया और अचानक अपनी जेब से मिर्ची पाउडर निकालकर सेल्स गर्ल के ऊपर फेंका। सेल्स गर्ल ने बताया कि उस युवक की गतिविधियों से उसपर उसे शक हो गया था, लिहाजा वह सतर्क हो गई। उसने चेन के ट्रे को इस तरह से पकड़ रखा था कि वह उसे न ले सके। मिर्ची पाउडर फेंकने पर उसने खुद को बचाते हुए ट्रे को पकड़े रखा। इसके बावजूद वह छह चेन और दो अंगूठी उसमें से उठाकर भागा। तुरंत ही उसने शोर मचाया तो मॉल में मौजूद लोग उसके पीछे भागे। भागने के दौरान उसने चार चेन फेंक दिया, जबकि दो चेन व दो अंगूठी लेकर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो उसने जेब से चाकू निकाल लिया और जो लोग उसके करीब पहुंच गए थे, उनपर हमला कर दिया। हमला करते हुए वह एक ऑटो में लटककर वहां से फरार हो गया। साकची पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौक पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज लेकर युवक की तलाश कर रही है।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
n59831491017125084640118aa326b9b283f56740c6fbc3ca27c99c5f250e4e2a8b91532361f35068b7fa79
चैती छठ को लेकर समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़ौदा घाट में चलाया स्वच्छता अभियान
n59831491017125084640118aa326b9b283f56740c6fbc3ca27c99c5f250e4e2a8b91532361f35068b7fa79

जमशेदपुर : चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय चरण का स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटों की साफ-सफाई की गई.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इस दौरान बागबेड़ा बड़ौदा घाट खरकाई नदी स्थित छठ घाटों के समीप जगह-जगह कचरे का ढेर पड़ा हुआ था. इस कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती थी. इसके अलावा नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा था. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. तृतीय चरण में भी नदी एवं नदी के आसपास जमे कचरे की साफ-सफाई कर नदी को स्वच्छ किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी नदी के आसपास कचरा नहीं फेंकने और नदी को स्वच्छ बनाये रखने का आह्वान है.

IMG 20240309 WA0026 2

अभियान में समर्पण संस्था के विभूति जेना,विश्वजीत स्वाइन, चन्दन, कुमुद शर्मा, मनीष शर्मा, कुंदन, सूरज पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडेय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे.

n598042442171245773788425de18dae4ebda4f0c10e55a7afcc120ae539a1770bda550296d04708ce4a141
भीषण गर्मी से राहत नहीं, लू का अलर्ट जारी
n598042442171245773788425de18dae4ebda4f0c10e55a7afcc120ae539a1770bda550296d04708ce4a141

शहर में इन दिनों तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 40 के पार रह रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अप्रैल में ही शहर तपने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

IMG 20240309 WA0028 2

राज्य के उत्तरी भाग गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IMG 20240309 WA0027 2

बारिश के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया है। 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, राज्य में बारिश के बाद इसमें 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे कुछ दिनों के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना है। 6 अप्रैल को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 7 अप्रैल को भी बारिश की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ वज्रपात की आशंका रहेगी। वहीं, 8 अप्रैल को राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश, गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवा के साथ वज्रपात होने की आशंका है।

IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!