एक नई सोच, एक नई धारा

n603953772171428862408973bb0018192e33c22741a86a581d78999b5c923f60483df804d444656856e9e1
बॉल्डवीन स्कूल के 14 शिक्षकों को मिला ग्रेच्युटी की 23 लाख 81 हजार 817 रुपये
n603953772171428862408973bb0018192e33c22741a86a581d78999b5c923f60483df804d444656856e9e1

स्कूल प्रबंधन ने 23 शिक्षकों को नौकरी से निकाला था, श्रमायुक्त ने सौंपा चेक जमशेदपुर . जमशेदपुर के कदमा स्थित वाल्डवीन फार्म एरिया उच्च विद्यालय के 14 शिक्षकों को शनिवार को ग्रेच्युटी (उपदान) की 23 लाख 81 हजार 817 रुपये मिली.उप श्रमायुक्त राकेश कुमार ने सभी शिक्षकों को ग्रेच्युटी (उपदान) की राशि का चेक सौंपा. कोरोना संक्रमण के दौर और उसके पूर्व स्कूल प्रबंधन ने 23 शिक्षकों को कार्य से बैठा दिया था.

IMG 20240309 WA0028

कर्मचारियों के समर्थन में यूथ इंटक के प्रदेश संयुक्त सचिव राज किशोर प्रसाद मामले को तत्कालीन उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद के समक्ष ले गये. मामले की सुनवाई के दौरान तत्कालीन उप श्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने स्कूल प्रबंधन को सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को ग्रेच्युटी की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया. उप श्रमायुक्त के फैसले के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने लेबर कमिश्नर कार्यालय रांची में फैसले के खिलाफ अपील की. उप श्रमायुक्त के आदेश को लेबर कमिश्नर ने रखा बहाल लेबर कमिश्नर रांची ने सुनवाई के उपरांत जमशेदपुर के उप श्रमायुक्त के आदेश को बहाल रहते हुए स्कूल प्रबंधन को ग्रेच्युटी (उपदान) की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया. शनिवार को स्कूल के 14 शिक्षकों को उप श्रमायुक्त राकेश कुमार ने चेक के माध्यम से राशि सौंप दी. स्कूल के नौ शिक्षकों का मामला झारखंड उच्च न्यायालय में विचाराधीन है. इंटक नेता राजकिशोर प्रसाद ने ग्रेच्युटी की राशि मिलने पर कर्मचारियों की जीत बतायी है. उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय से भी सभी शिक्षकों के पक्ष में जल्द निर्णय आयेगा. इन 14 शिक्षकों को मिली ग्रेच्युटी : रीना कुमारी सिंकु, सुजाता चौधरी, रतन राहा, कुमकुम सेन गुप्ता, भूपेश कुमार शर्मा, विभा सिन्हा, रूमा डे, एमडी लेजारस, प्रमिला तिर्की, पापीया सेन, सुनीता चौधरी, सेंड्रा जोसेफ, नीलम हेरेंज, जोयता मित्रा इन 9 शिक्षकों का हाइकोर्ट में मामला विचाराधीन : काकुली बनर्जी, विजेता कुमार, सुमित कुमारी नंदा, नीनालाल, सुमन कुमारी झा, सुमित्रा बाजपेई, रंजीता सतपति, पायल भट्टाचार्य, अर्चना कुमारी

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
EVM और VVPAT का मिलान नहीं, न बैलेट पेपर से वोटिंग, SC ने खारिज कर दी मांग, दिया कोड का सुझाव
supreme court 4

सुप्रीम कोर्ट ने वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर डाले गए वोटों के पूर्ण सत्यापन की मांग के मामले में बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने VVPAT पर्ची के मिलान से जुड़ी सभी याचिका शुक्रवार (26 अप्रैल, 2024) को खारिज कर दी.

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि रिजल्ट घोषित होने के 7 दिनों के भीतर उम्मीदवार दोबारा जांच की मांग कर सकता है. माइक्रो कंटोलर की मेमोरी की जांच इंजीनियर करेंगे. इस जांच का खर्च उम्मीदवार को उठाना होगा. कोई भी गड़बड़ी साबित होने की स्थिति में खर्च किया गया पैसा वापस किया जाएगा.

IMG 20240309 WA0028

फैसला सुनाते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने चुनाव आयोग को अहम सुझाव भी दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “भविष्य में VVPAT पर्ची में बार कोड पर विचार किया जाना चाहिए.” बेंच के सामने जो याचिकाएं दी गई थीं, उसमें बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी की गई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. पिछली सुनवाई के दौरान ही अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था?
सुप्रीम कोर्ट में हुई पिछली सुनवाई में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने EVM के जरिए डाले गए वोटों का VVPAT के साथ वेरिफिकेशन करने संबंधी वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. बेंच ने चुनाव आयोग की आयोग की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल एश्वर्या भाटी से कहा था, ‘‘ हम गलत साबित नहीं होना चाहते, बल्कि अपने निष्कर्षों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहते हैं. इस कारण हमने स्पष्टीकरण मांगने का सोचा..’ वीवीपीएटी के जरिए वोटर यह जान सकते हैं कि उनका वोट उसी व्यक्ति को गया है या नहीं जिन्हें उन्होंने वोट दिया है.

IMG 20240426 WA0003
जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी, सीधे तड़ीपार करेगी : मुन्ना सुंडी
IMG 20240426 WA0002

चाईबासा, 26 अप्रैल : जनता 400 पार के झांसे में नहीं आयेगी, सीधे तड़ीपार करेगी। जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, नौकरी, रोजगार चाहिए। इस पर भाजपा नहीं बोलेगी, भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा झामुमो को बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रही है। यह बातें टोन्टो प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष मुन्ना सुंडी ने टोन्टो प्रखंड के ग्राम टोन्टो के रोयागुटू में जगन्नाथपुर और चाईबासा विधासभा छेत्र बुंडू, रेनग्राहातु और टोन्टो पंचायत स्तरीय ग्राम के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

IMG 20240309 WA0028

श्री सुंडी ने कहा कि श्रीमती कोड़ा को यह बताना चाहिए कि अपने विधायक, सांसद और अपने पति मधु कोड़ा के मुख्यमंत्री कार्यकाल में सिंहभूम की जनता के लिए क्या क्या कार्य किया है। इसी काम के ऐवज में जनता से वोट मांगना चाहिए। परंतु ऐसा न कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की तरह उल्टी सीधी बातें कह कर जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। श्री सुंडी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद कर झारखंड की गरीब जनता का हक मारने का काम किया। वहीं झारखंड सरकार ने जनता को 20 लाख आबुआ आवास देकर गरीबों को राहत देने का काम कर रही है।

संविधान बदलने और देश में महंगाई-बेरोजगारी के लिए 400 पार है : बुधराम लागुरी

IMG 20240309 WA0027

इस मौके पर झामुमो के पूर्व जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। चुनाव के दौरान जनता को दिए गए वादा को पूरा नहीं करती है, जिसका कई उदहारण है किसे यहां की जनता बखुबी जानती है। भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा बताएं लोकसभा में 272 के आंकड़ा से सरकार बनती है या 400 पार से बनती है। जिसका नारा दिया जा रहा है की अबकी बार 400 पार, इसका मतलब स्पष्ट है कि की संविधान को बदलने के लिए संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत लोकसभा सदन में संविधान में संशोधन होता है। इसके लिए 2/3 बहुमत की जरूरत होती है। इसलिए भाजपा ने एक षडयंत्र के तहत लोकसभा में 400 पार का नारा दिया है, ताकि संविधान को बदला जा सके।

देश की सुरक्षा के लिए इंडिया गंठबंधन को वोट करें : तबारक खान

IMG 20240309 WA0026

इस मौके झामुमो नेता तबारक खान ने कहा कि भाजपा ने अपने 10 साल के शासन में जनता को गरीबी, बेरोजगारी और सरकारी संपत्ति को बेचने का काम किया। गत लोकसभा के चुनाव में श्रीमती गीता कोड़ा को भाजपा दुश्मन लगती थी और आज प्यारी लग रही है। इस तरह के दलबदलु नेताओं को जनता सबक सिखाएगी। सिंहभूम की जनता देश की सुरक्षा के लिए इंडिया गंठबंधन को वोट करेगी। इसके लिए श्रीमती जोबा मांझी को तीर धनुष छाप पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनावे।

बैठक को पूर्व प्रमुख मंगल तुबिद, जिला परिषद के पूर्व सदस्य व जगनाथपुर विधनसभा के प्रभारी बामिया मांझी, पूर्व मुखिया कपलेश्वर डोंगो, झामुमो नेता तुरम बिरूली, संजय दास, नोआमुंडी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष चुमनलाल लागुरी, सचिव मनोज लागुरी ने भी सम्बोधित किया। इस बैठक में पुखरीबुरू के मुंडा आनंद तुबिद, चोकरो सिद्धू, फ्रांसिस सुरीन, रामराई, दोराईबुरु, विक्रम लागुरी समेत काफी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद थे।

IMG 20240425 WA0005
आशा कुमारी रूंडा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नॉमिनेशन किया दाखिल
IMG 20240425 WA0006
IMG 20240309 WA0028

चक्रधरपुर : सिंहभूम लोकसभा से अंतिम दिन चक्रधरपुर पंप रोड निवासी श्रीमती आशा कुमारी रूंडा ने अपने समर्थकों के साथ सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रूप में नोमिनेशन फ़ाइल दाखिल किया। समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और जीत सुनिश्चित करने का दावा किया।
इस अवसर पर सूरज गोप, बंकु कारूवा, निहाल कारूवा, आशिक बेहरा, बड़का कारूवा, रवि कारूवा, सुमित कारूवा, रूस्तम कारूवा, भरत कारुवा, प्रद्युम्न कारूवा, नियारण केरकेट्टा, आशा कुमारी रूंडा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n6032947301714056318334baa81b954a8d33c6f89e81f8bf61123adc4cb1274b9d50d1e1c9f4a2bee5aa87
जिंदा व्यक्ति को कागजों में बताया मृत, खुद को जीवित साबित करने के लिए काट रहा अधिकारियों के चक्कर
n6032947301714056318334baa81b954a8d33c6f89e81f8bf61123adc4cb1274b9d50d1e1c9f4a2bee5aa87

जमशेदपुर से सटे तामोलिया के जीवित व्यक्ति को कागजों में मृत बताने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित फुचु हेंब्रम खुद को जिंदा साबित करने के लिए एमजीएम अस्पताल के चक्कर लगा रहा है.

यह गड़बड़झाला फुचु के जीजा हलधर माझी की मौत के बाद हुआ है. फुचु ने बताया कि वह सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिया का रहने वाला है. उसने अपने जीजा हलधर माझी को 30 मार्च को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसके जीजा की 1 अप्रैल को मौत हो गई थी.

IMG 20240309 WA0028

फुचु ने बताया कि वह अपने जीजा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एमजीएम अस्पताल गया था. वहां उसे जानकारी मिली कि कागजात में उसे ही मृत बता दिया गया है. इसके बाद वह नाम सुधारने के लिए कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है. अंत में उसने भाजपा नेता विमल बैठा से संपर्क किया जिसके बाद अब एमजीएम प्रबंधन द्वारा एफिडेविट मांगा जा रहा है.
इधर, फुचु ने एमजीएम अस्पताल अधीक्षक के नाम एक आवेदन दिया है जिसमे उसने बताया है कि उसका नाम फुचु हेंब्रम है और वह जिंदा है. मगर उसे अस्पताल प्रबंधन ने मृत घोषित कर दिया है, उसने अधीक्षक से सुधार की अपील की है.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n6032690461714055936845b7ab7e3b69fc3b65cd0cb8f09e8b4e6b53e905d5865f183a107d9e294673863f
साकची में बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी बाइक, मची अफरा-तफरी
n6032690461714055936845b7ab7e3b69fc3b65cd0cb8f09e8b4e6b53e905d5865f183a107d9e294673863f

जमशेदपुर के साकची जलेबी लाइन के पास गुरुवार दोपहर एक बाइक में अचानक आग गयी. इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. वहीं, राहगीर विडियो बनाने में लगे रहे. अगलगी की जानकारी तुरंत फायर विभाग को दी गयी.

IMG 20240309 WA0028

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति जमशेदपुर के मेन रोड से अपनी पल्सर एन-एस 200 बाइक से एक दुकानदार से कपड़ा लेकर घर जा रहा था. साकची के जलेबी लाइन के पास रास्ते में एक होटल पड़ता है. वहां पर वह अपनी बाइक खड़ी कर होटल के अंदर जाता है. इसके कुछ देर बाद ही बाइक में आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस-पास में अफरा-तफरी मच गयी. तो वहीं कुछ लोग बाइक में लगी आग को बुझाने में लगे रहे.

IMG 20240309 WA0027

कुछ दिन पहले ही बाइक की हुई थी सर्विसिंग

बातचीत के क्रम में उस व्यक्ति ने बताया कि बाइक में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं थी. कुछ दिन पहले ही मैंने अपनी बाइक की सर्विसिंग करायी थी. लेकिन आग कैसे लगी इसकी जानकारी मुझे भी नहीं है. इस घटना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. हालांकि, बाइक तब जलकर खाक हो चुका था. आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

IMG 20240309 WA0026
n6032988461714055590964736220e45e9b5a07c26936912a3b3032434c82505421e2c4c7cbefd91f80c581
झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती व गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन को दिया टिकट
n6032988461714055590964736220e45e9b5a07c26936912a3b3032434c82505421e2c4c7cbefd91f80c581

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने तीसरी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी. इसके साथ ही गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी. पार्टी ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. बहरागोड़ा से विधायक समीर मोहंती को जमशेदपुर से टिकट दिया गया है, वहीं गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि झामुमो द्वारा इससे पहले चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है. लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत पांच सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं. सात सीटें कांग्रेस, राजद व भाकपा माले को एक-एक सीट मिली है.

IMG 20240309 WA0028

झामुमो के पहले से चार उम्मीदवार हो चुके हैं घोषित
झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद झामुमो द्वारा जमशेदपुर सीट से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी गयी. पार्टी ने समीर मोहंती के नाम पर मुहर लगा दी. झामुमो ने पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 को दूसरी सूची जारी की थी. इसमें दो लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गयी थी. आरक्षित लोकसभा सीट राजमहल से विजय हांसदा, वहीं सिंहभूम से जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है. इससे पहले भी झामुमो ने दो लोकसभा सीटों दुमका व गिरिडीह पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. दुमका से नलिन सोरेन‍ ‍‍‍व गिरिडीह सीट से मथुरा प्रसाद महतो को प्रत्याशी बनाया है.

IMG 20240309 WA0027

अपनी सातों सीटों पर कांग्रेस कर चुकी है उम्मीदवार घोषित
झारखंड मुक्ति मोर्चा अब अपनी सभी पांचों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी. गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी कल्पना सोरेन को प्रत्याशी घोषित कर दिया. उधर, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन की घटक दल कांग्रेस अपनी सभी सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. लोहरदगा, खूंटी, हजारीबाग, रांची, गोड्डा, चतरा व धनबाद से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. पार्टी ने लोहरदगा से सुखदेव भगत, खूंटी से कालीचरण मुंडा, हजारीबाग से जेपी पटेल, रांची से यशस्विनी सहाय, गोड्डा से प्रदीप यादव, चतरा से केएन त्रिपाठी व धनबाद से अनुपमा सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.

कोडरमा से विनोद व पलामू से ममता भुइयां
इंडिया गठबंधन के घटक दल भाकपा माले ने कोडरमा से विनोद कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं राजद ने पलामू से ममता भुइयां को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240425 WA0013
परिवार बुलाए ,मतदान बढ़ाएं बीपीएम प्लस टू बर्मामाइंस में मतदाता जागरूकता अभियान।
IMG 20240425 WA0009

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने 25 अप्रैल को सभी विद्यालयों में विशेष पैरंट टीचर मीटिंग किया जाना था इसके आलोक में बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय में आज पैरंट टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीडीसी मनीष कुमार विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे मौजूद थे। एवं कार्यक्रम की शुरुआत डीडीसी मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रयोग किया। कार्यक्रम में माध्यमिक का परीक्षा में सफल हुए विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसमें की पहला स्थान अभिषेक कुमार एवं दूसरा स्थान नंदिनी और तीसरा स्थान सागर कुमार को प्राप्त हुआ। वही विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजीता गांधी ने बताया की माध्यमिक परीक्षा में सफल हुए अभिषेक कुमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया है।
एक कदम बढ़ाएंगे वोट देकर आएंगे
मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, कुमुद ठाकुर, नायक, गौरी ,वेरोनिका, जितेंद्र , रितु , मोना, अंजू वह अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थीं

IMG 20240425 WA0011
IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
n60317530817140310897024cd2f8f54f8a594e64c6a893ff45ba4d7f8da98c075caaadc69e9d50b2a82a63
RBI की रोक के बाद कोटक बैंक का शेयर क्रैश, एक्‍सपर्ट से जान‍िए अभी खरीदें या नहीं
n60317530817140310897024cd2f8f54f8a594e64c6a893ff45ba4d7f8da98c075caaadc69e9d50b2a82a63

आरबीआई (RBI) की तरफ से कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ख‍िलाफ कार्रवाई कि‍ये जाने के बाद गुरुवार सुबह मार्केट खुलने के साथ ही बैंक का शेयर धड़ाम हो गया. कारोबारी सत्र की शुरुआत में ही बैंक के शेयर में 10 प्रतिशत से ज्‍यादा की गिरावट देखी गई. यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से बैंक को ऑनलाइन नए ग्राहक बनाने और क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगाने के एक दिन बाद आई है. जानकारों का कहना है कि रिजर्व बैंक की इस कार्रवाई से कोटक बैंक के रिटेल कारोबार और शेयर प्राइस को लेकर मार्केट का भरोसा कमजोर हो सकता है.

IMG 20240309 WA0028

RBI की रोक कोटक बैंक के लिए बड़ा झटका

मैक्‍वारी का मानना है कि रिजर्व बैंक की तरफ से लगाई गई रोक कोटक बैंक के लिए बड़ा झटका है. यह इसल‍िए खास है क्‍योंक‍ि ग्राहक जोड़ने के लिए बैंक पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर निर्भर रहते हैं. बैंक के 811 डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये बड़ी संख्या में सेव‍िंग अकाउंट खोले गए हैं और ज्‍यादातर बिना गारंटी वाले लोन भी डिजिटल तरीके से ही दिए जाते हैं. आपको बता दें कि पिछले एक साल में बैंक के डिजिटल कारोबार में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह कुल मिलाकर 18 प्रतिशत की वृद्धि से ज्यादा है. जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक की कार्रवाई से कोटक बैंक की ग्रोथ, मुनाफे का अंतर (NIM) और फीस से होने वाली कमाई पर असर पड़ेगा.

शेयर का हाल
र‍िजर्व बैंक की तरफ से कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) पर रोक लगाए जाने के बाद बैंक के शेयर में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखी गई. एक द‍िन पहले बुधवार को यह शेयर 1843 रुपये पर बंद हुआ. गुरुवार सुबह यह शेयर 1675 रुपये पर खुला. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर 1689 रुपये के हाई लेवल तक गया. इंट्रा डे में शेयर का लो लेवल 1620 रुपये रहा. इस दौरान यह 52 हफ्ते के लो लेवल 1620 तक ग‍िरा. हालांक‍ि बाद में इसमें मामूली तेजी देखी गई. शेयर का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2,063 रुपये है.

IMG 20240309 WA0027

एचडीएफसी बैंक पर भी हुई थी कार्रवाई
जेफरीज नामक ब्रोकरेज फर्म ने कहा क‍ि कोटक महिंद्रा बैंक के साथ ऐसा ही हुआ है जैसा कुछ समय पहले HDFC बैंक के साथ हुआ था. रिजर्व बैंक ने साल 2020 में HDFC बैंक पर भी इसी तरह की कार्रवाई की थी. उस समय बैंक को इन समस्याओं को सुलझाने में 9 से 15 महीने लग गए थे. जेफरीज का कहना है कि यद‍ि कोटक महिंद्रा बैंक को भी समस्याएं सुलझाने में ज्‍यादा समय लगता है तो इससे बैंक की कमाई और खर्च दोनों पर असर पड़ सकता है.

क्‍या कार्रवाई की गई?
बैंक‍िंग रेग्‍युलेटर आरबीआई (RBI) ने कोटक महिंद्रा बैंक पर कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन या मोबाइल बैंकिंग के जरिये नए ग्राहक जोड़ने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी है. र‍िजर्व बैंक की तरफ से की गई इस कार्रवाई के बाद कोटक महिंद्रा बैंक नए क्रेड‍िट कार्ड जारी नहीं कर सकेगा. हालांकि आरबीआई की तरफ से यह साफ क‍िया गया क‍ि कोटक महिंद्रा बैंक मौजूदा ग्राहक और क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को पहले की तरह सर्व‍िस देता रहेगा.

आरबीआई ने क्‍यों की कार्रवाई?
आरबीआई (RBI) की तरफ से बताया गया क‍ि कोटक बैंक के आईटी जोखिम प्रबंधन और सूचना सुरक्षा संचालन में बरती जाने वाली खामियों के चलते यह कार्रवाई की गई है. आरबीआई ने कहा कि साल 2022 और 2023 के लिए र‍िजर्व बैंक की आईटी जांच से पैदा हुई अहम चिंताओं और इन चिंताओं को व्यापक और समय पर ढंग से सुधार नहीं होने पर बैंक की ओर से लगातार विफलता के आधार पर ये कार्रवाई की गई है.

IMG 20240309 WA0026
n6031375121714014114020ea291db1f380d0257329a979b0bcf53c33665ad9c2129b8eb11921f36ab32663
पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर,शादी से लौट रहे थे
n6031375121714014114020ea291db1f380d0257329a979b0bcf53c33665ad9c2129b8eb11921f36ab32663

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां के पुनपुन थाना क्षेत्र में जदयू के युवा नेता सौरभ कुमार की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है, वहीं इस घटना में सौरभ के साथी मुनमुन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें पटना के कंकड़बाग स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. घटना पुनपुन थाना क्षेत्र के बढ़ईया पुल, पैमार गांव की बताई जाती है. बताया जाता है कि यहां दो की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने पहले सौरभ को गोली मार दी और फरार हो गए.

IMG 20240309 WA0028

बताया जा रहा है कि 33 साल के सौरभ कुमार सौरभ प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम किया करते थे. वह अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे कार से एक शादी के रिसेप्शन से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. सौरभ कुमार के सिर में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई. वही, उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 2 गोलियां लगी हैं जिनकी हालत गंभीर है.

जदयू नेता की हत्या की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं और शव को एंबुलेंस में रोड पर रखकर पटना गया एनएच 83 को जाम कर दिया गया है. ग्रामीण अपराधियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं. घटना की जानकारी के बाद पुनपुन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लोगों को समझने में जुटी हुई है. सिटी एसपी पूर्वी भारत सोनी भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझने में जुटे हुए हैं. घटना देर रात तकरीबन साढ़े बारह बजे की बताई जाती है.

IMG 20240309 WA0027

पुनपुन थाना अध्यक्ष ने बताया कि परसाबाजार के रहने वाले सौरभ आपने साथी मुनमुन के साथ पुनपुन के बढ़हिया से घर लौट रहे थे, तभी उसी गांव के पंजे पास दो के संख्या में अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी जिसमें सौरभ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, उसका साथी मुनमुन गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम भेजा गया है. घटना की जानकारी के बाद मीसा भारती भी मौके पर पहुंच गईं और लोगों से घटना की जानकारी ली.

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!