झारखंड सरकार ने भीषण गरमी को देखते हुए राज्य के सारे स्कूलों के केजी की कक्षा से कक्षा 8 तक के क्लास को सस्पेंड कर दिया है. सभी निजी स्कूल, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित, सरकारी स्कूल की कक्षाओं को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है. सभी प्रकार के आवासीय विद्यालय पूर्व की भाँति यथावत् संचालित रहेंगे. कक्षा 09 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक संचालित की जाएगी. इस अवधि में प्रार्थना सभा या खेलकूद एवं अन्य आउटडोर गतिविधियाँ संचालित नहीं की जाएगी. शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए यह आदेश लागू नहीं होगा. टीचरों के गर्मी की छुट्टी का आदेश अलग से निकाला जायेगा. बच्चों की छुट्टी के बाद टीचरों को क्या करना है, इसके लिए एडवाइजरी जारी की गयी है.
इसके तहत कहा गया है कि अगले आदेश तक टीचर और शिक्षकेत्तर कर्मचारी कक्षा 1 से 7 तक के वार्षिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते हुए परीक्षाफल प्रकाशन, रिर्पोट कार्ड की तैयारी, छात्रवार विद्यार्थियों के प्राप्तांक को ई-विद्यावाहिनी में ऑनलाईन प्रविष्टि करने का कार्य पूर्ण करेंगे. इसके अलावा यू-डाईस प्लस में विद्यार्थियों के आंकड़ों की शत्-प्रतिशत प्रविष्टि का कार्य पूर्ण करेंगे. विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की कैटलॉगिंग करते हुए इसे संधारित करना सुनिश्चित करेंगे. विद्यालय के सभी प्रकार के पंजी, बैंक पासबुक, कैशबुक इत्यादि का अद्यतन संधारण करेंगे. शैक्षणिक सत्र-2024-25 के लिए आने वाले विद्यार्थियों का नामांकन का कार्य करेंगे. शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षावार एवं विषयवार पाठ्य योजना तथा संबंधित शिक्षण अधिगम सामग्री का निर्माण करेंगे. सभी शिक्षक अपने क्षमता निर्माण हेतु जे-गुरुजी अप्लीकेशन में स्वयं को पंजीकृत कराते हुए उस पर उपलब्ध वीडियो कंटेंट का अवलोकन करेंगे.
लोकसभा कसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. उन्होंने सोमवार को कर्नाटक के बागलकोट में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया.
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कहा कि 2024 का चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा. इन चुनावों का लक्ष्य एक विकसित भारत, एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना और देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदलना है. यह आपका वोट ही है सब साकार करने में मदद कर सकता है. हमारा संकल्प भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है. मोदी का विजन क्लियर है.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक को भी अपनी लूट का ATM बना लिया है. इतने कम समय में ही इन लोगों ने कर्नाटक का सरकारी खजाना खाली कर दिया है. कांग्रेस का काम सिर्फ देश लूटना है क्या, आप उसे जिम्मेदारी देंगे? केंद्र सरकार के पास सबके भ्रष्टाचार की जानकारी होती है. कांग्रेस कर्नाटक में सरकार नहीं, वसूली गैंग चला रही है.
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि आपके वोट की ताकत मोदी की मजबूती देगी. अवकाश का आनंद लेने वाले भारत का विकास नहीं कर सकते. देश के लिए काम करने के लिए एक विजन की जरूरत होती है. साक्षात्कार के लिए भक्ति की आवश्यकता है. जब कुछ भी मौजूद नहीं होता तो परिणाम शून्य होता है, लेकिन मोदी के मामले में, दृष्टि और आदर्श वाक्य, दोनों स्पष्ट हैं. मोदी 2047 के लिए चौबीसों घंटे काम करते हैं. मेरी आवाज में भद्दी-भद्दी चीजें सोशल मीडिया पर डाली जा रही हैं. मेरा फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जो ऐसा करते हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.
कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी ने हर उस वर्ग की चिंता की है, जिसे कांग्रेस ने बदहाली का जीवन जीने पर मजबूर किया था. आज ये लोग एक झटके में गरीबी हटाने का दावा करते हैं, लेकिन इनकी 60 साल की सरकार, इनकी कई पीढ़ियों का काम गवाह है कि वंचित वर्ग के लिए इनकी मानसिकता क्या रही है? करोड़ों परिवार इस देश में जीवन की मूलभूत जरूरतों से वंचित थे. उनके दुख, उनकी तकलीफ से कांग्रेस और उनके साथियों को कोई वास्ता नहीं था.
पीएम मोदी ने किया बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति और जनजाति का अधिकार छीन रही है. यह तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. एक तरफ जहां बीजेपी सरकार ने तलवाड़ा समुदाय को एसटी का दर्जा दिया. दूसरी ओर, कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में संविधान बदलने और एसटी को उनके अधिकारों से वंचित करने का अभियान शुरू किया है. यहीं नहीं, पीएम मोदी ने अपनी रैली में बालाकोट एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर पहले पाकिस्तान को फोन किया, फिर दुनिया को बताया.
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड निवासी तलविंदर सिंह सोनी पर विगत 25 अप्रैल की रात 10: 21 बजे उनके बड़े भाई हरजीत सिंह कालू, उनकी भाभी, उनकी भतीजी, छोटे भाई और उनकी पत्नी ने हमला कर दिया। जिसके बाद तलविंदर सिंह का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और बड़े भाई हरजीत सिंह कालू की गिरफ्तारी मनिफिट से हो चुकी है।
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर यह हमला हुआ। जिसमें तलविंदर सिंह को काफी चोटें आई उनकी दाढ़ी नोची गयी, उन्हें तीन टाँके भी लगे है।
हमले की सारी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए उक्त आरोपी हरजीत सिंह की गिरफ्तारी सुनिश्चित की एवं बाकियों की तलाश जारी है। इस मामले से तलविंदर सिंह इतने भयभीत हो गए हैं कि मीडिया से भी बात करने में असमर्थता जता रहे हैं। बताया गया है कि यह मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान प्रह्लाद सिंह जी का परिवार है और भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छानबीन चल रही है।
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन आज गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन कर दिया है।उनके साथ सीएम चंपई सोरेन, मंत्री बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, आलमगिर आलम, सत्यानंद भोक्ता, माले विधायक विनोद सिंह, गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद भी मौजूद रहें।
नॉमिनेशन से पहले रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर उन्होंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन और सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।बता दें कि एनडीए की ओर से यहां बीजेपी ने दिलीप वर्मा को कैंडिडेट बनाया है। यहां 20 मई को लोकसभा के पांचवे चरण के साथ-साथ उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा।
जमशेदपुर : संत बाबा जगत सिंह की बरसी पंथिक मर्यादा एवं परंपरा के अनुसार बर्मामाइंस गुरुद्वारा में मनाई गई। बैसाखी के मौके पर रखे गए खुले पाठ का भोग रविवार को डाला गया। स्त्री सत्संग सभा ने सुखमणि साहब का पाठ किया। हजूरी ग्रंथी ज्ञानी इकबाल सिंह ने कीर्तन गायन किया।
भाई गगनदीप सिंह और भाई मनदीप सिंह आदि निहंग कविसरी जत्थे ने वीर रस में काव्य पाठ किया। तथा श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने विचार रखें तथा स्टेज सचिव सरदार रविंद्र सिंह ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके अनुसार बाबा जगत सिंह कहां से आए, लोग नहीं जाते थे परंतु उन्होंने संगत को श्री गुरु ग्रंथ साहिब एवं गुरुओं के विचारों के साथ जोड़ा था और उनकी अरदास ऊपर वाले के यहां सुनी जाती थी और लोगों का मनोरथ पूरा होता था। इस मौके पर प्रधान सविंदर सिंह, महासचिव जोगा सिह, सुखपाल सिंह बिरसानगर प्रधान परमजीत सिंह रोशन, सतबीर सिंह सोमू, गुरु दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, सुखदेव सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जसवीर सिंह बीरा, गुरमीत सिंह लखनपाल, लखबीर सिंह, परमजीत सिंह, पलविंदर कौर, राज कौर, सविंदर कौर, चेंचल सिंह सरली, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह आदि ने संगत की सेवा की।
भाजपा जमशेदपुर लोकसभा विशेष संपर्क अभियान के संयोजक श्री राजीव रंजन सिंह जी(सेवानिवृत आई.पी.एस) जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत मानगो आशियाना अनंतरा, सोनारी कागलनगर अटल पार्क,कदमा गणेश पूजा मैदान के समीप प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करते हुए मोदी सरकार के 10 वर्षो के जनकल्याण के कार्यों से अवगत कराए एवं मतदान केन्द्र में पहुंच मतदान करने हेतु अपील किए।
मौके पर सह संयोजक श्री सीताराम जी,उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान,राजकुमार सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार,पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन वर्मा,संजय सिंह,अनिल कुमार सिंह,रिटायर्ड डीएसपी जितेंद्र ठाकुर,बलविंदर कलसी,यशवीर सिंह,आदित्य सिंह एवं अन्य सैकड़ों सम्मानित लोग सम्मिलित थे।
मुंबई पुलिस ने रविवार (28 अप्रैल) को महादेव बेटिंग ऐप केस में कथित संलिप्तता के लिए एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया. मुंबई साइबर सेल की ‘स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम’ (SIT) ने छत्तीसगढ़ से साहिल को अरेस्ट किया है.इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने साहिल की प्री-अरेस्ट याचिका को भी खारिज कर दिया था.
मुंबई पुलिस ने रविवार (28 अप्रैल) को महादेव बेटिंग ऐप केस में कथित संलिप्तता के लिए एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया. मुंबई साइबर सेल की ‘स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम’ (SIT) ने छत्तीसगढ़ से साहिल को अरेस्ट किया है. इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने साहिल की प्री-अरेस्ट याचिका को भी खारिज कर दिया था.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, साहिल खान ‘द लोटस बुक ऐप’ नाम के एक एप्लिकेशन में भी पार्टनर हैं. उन्होंने इस ऐप को प्रमोट करने और इसके इवेंट में शामिल होने का काम किया. साथ ही ‘लोटस बुक 247’ नाम के ऐप को पार्टनर के तौर पर लॉन्च किया. ये ऐप भी महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है.
मुंबई लाए जाने के दौरान साहिल खान ने कहा, “मुझे देश की न्यायपालिका पर पूरी तरह से भरोसा है.” सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बंकार ने नवंबर 2023 में साहिल के ऊपर एक एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह ऑनलाइन बेटिंग या कहें सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट कर रहे हैं. दरअसल, एसआईटी कुछ फाइनेंशियल और रियल एस्टेट कंपनियों और महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है. मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपये का है. इस केस में कई एक्टर्स से भी पूछताछ की गई है.
सट्टेबाजी ऐप के केस में मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जसिमें सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल जैसे ऐप के प्रमोटर्स भी शामलि हैं. पुलिस के मुताबिक, इन लोगों के बैंक अकाउंट्स, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी टेक्निकल डिवाइस की जांच की जा रही है.साहिल खान एक एक्टर और फिटनेस ट्रेनर हैं. वह Style और Excuse Me जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं. हालांकि, फिर वह एक्टिंग करियर छोड़कर फिटनेस एक्सपर्ट बन गए. वह अपने यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम हैंडल्स से फिटनेस से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं.
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में मची घमासान अंततः सड़क पर आ गई। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस पार्टी ने जब से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से उदित राज और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था, उसी समय से पार्टी के अंदर घमासान मच गया था।
पार्टी नेता बाहरी लोगों को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के सख्त खिलाफ थे, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को अनसुना करते हुए बाहरी चेहरों को टिकट दे दिया गया। कांग्रेस को यह फैसला भारी पड़ गया और अंततः दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपना इस्तीफा देकर अपनी नाराजगी जता दी।
दरअसल, अरविंदर सिंह लवली खुद भी उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी के सामने लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनकी इच्छाओं को दरकिनार करते हुए पार्टी ने दूसरे चेहरे को लोकसभा चुनाव में उतारने की योजना बनाई। स्वयं जयराम रमेश ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिलाने के लिए खूंटा गाड़ दिया। इसे देखते हुए लवली ने खुद चुनाव में न उतरने की बात कह दी, लेकिन पार्टी के नेता जानते हैं कि लवली इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं थे।
कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के खिलाफ संदीप दीक्षित भी थे, जो स्वयं उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। एक बैठक के दौरान कन्हैया कुमार और उनके बीच बहस भी हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी पार्टी ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को ही सही ठहराया। इसी प्रकार, उदित राज को उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार बनाए जाने का राजकुमार चौहान लगातार विरोध कर रहे थे। जिस दिन उम्मीदवारों का मीडिया के सामने परिचय सम्मेलन करवाया जा रहा था, उस दिन भी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने कार्यकर्ता लगातार उदित राज और कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे थे। इससे यह साफ था कि कार्यकर्ताओं का इन उम्मीदवारों को सहयोग नहीं मिलने वाला था। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलना तय था।
केजरीवाल से समझौते का विरोध अरविंदर सिंह लवली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस से समझौते के सख्त खिलाफ थे। उनका कहना था कि जिस केजरीवाल ने तमाम झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने का काम किया और उसे सत्ता से बाहर करने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई, आज उसी केजरीवाल के साथ में समझौता करना पार्टी के लिए किसी भी तरह से ठीक नहीं है। उच्च स्तर पर बैठे नेताओं ने भी इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाई थी। निचले स्तर के कार्यकर्ता भी इस निर्णय से खुश नहीं थे।
दिल्ली कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी आला कमान के सामने यह प्रस्ताव रखा था कि जिस तरह पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, उसी तरीके से दिल्ली में भी दोनों पार्टियों को अलग-अलग चुनाव लड़ना चाहिए। आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन में रहने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन उनके साथ चुनावी मैदान में जाना उन्हें घाटे का सौदा लग रहा था। उन्होंने कहा था कि यदि केजरीवाल के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ा जाएगा तो विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को मजबूत करना कठिन हो जाएगा क्योंकि पार्टी उस समय केजरीवाल के खिलाफ कोई मजबूत स्टैंड नहीं ले सकेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी दे दी थी, लेकिन उनकी नाराजगी को दरकिनार करते हुए पार्टी ने केजरीवाल के साथ चुनाव में जाने का फैसला कर लिया।
लवली ने आरोप लगाया है कि पार्टी के उच्च पदों पर बैठे शीर्ष नेताओं (कांग्रेस महासचिव और दिल्ली प्रभारी) ने उनके काम करने के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी थी। उनकी हर फैसले में टांग अड़ाई जा रही थी। यहां तक कि लवली अपनी चहेते कार्यकर्ता को पार्टी के मीडिया सेल का प्रमुख तक नहीं बना सके थे। इससे भी लवली की पार्टी वाला कमान से नाराजगी बढ़ती चली गई।
अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में भी कहा है कि लगभग आठ महीने पहले जब उनको अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी, पार्टी बहुत संकट से गुजर रही थी। पार्टी का कोई बड़ा कार्यक्रम तक नहीं हो रहा था, कार्यकर्ता बिखरे हुए थे। लेकिन पार्टी की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने सब को एक साथ जोड़ने की कोशिश की। लेकिन पार्टी के महासचिव और दिल्ली प्रभारी उनके काम में लगातार टांग अड़ाते रहे। अभी तक डेढ़ सौ से ज्यादा ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर नियुक्त नहीं किया जा सका है।
बड़ी खबर गोपालगंज से है जहां गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गयी हैं. इस हादसे में एक बस के ड्राइवर और कांस्टेबल की मौत हो गयी है जबकि आधा दर्जन से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हैं.
मृतक जवान की पहचान पवन कुमार के रुप में हुई है. मृतक बगहा का निवासी था. बस दुर्घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है. बताया जा रहा है कि पुलिस लाइन से तीन बसों में 242 महिला व पुरुष जिला बल के जवान चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहें थे.
इसी दौरान ये घटना हुई. बीच रास्ते में बरहिमा मोड़ के पास बस रोककर सभी नाश्ता कर रहे थे तभी तेज रफ्तार में आई कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में अशोक उरांव नाम के ड्राइवर की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजा गया है.
इस हादसे के बाद सदर अस्पताल को अलर्ट करते हुए घायलों का इलाज के लिए एंबुलेंस अस्पताल लाया जा रहा है. बताया जा रहा की हादसा इतना दर्दनाक था कि दो बसों के बीच में कई पुलिस के जवान फंस गए और उन्हें निकालने की कोशिश घंटे तक होती रही. गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात और डीएम मोहम्मद मकसूद आलम ने घटना का जायजा लिया और मौके पर राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर होने की बात कही है. डीएम और एसपी घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं.
राँची:- लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती हामिद स्ट्रीट निवासी मो फिरोज अख्तर (56 वर्ष) को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में लोअर बाजार पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर लिया है.यह केस मो इमरोज की शिकायत पर दर्ज किया गया है.
मो फिरोज अख्तर को आत्महत्या के लिए उकसाने और दबाव देने का आरोप मृतक के बड़े पुत्र और बहू पर लगाया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार मो फिरोज अख्तर ने 13 अप्रैल 2024 की सुबह घर में रखी बैट्री का पानी और चूहा मारने की दवा खा ली थी. इस कारण उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शिकायतकर्ता के अनुसार मृतक का बड़ा पुत्र अपनी पत्नी के साथ मिलकर हमेशा पिता के साथ संपत्ति बंटवारे को लेकर लड़ाई-झगड़ा करते थे. इस कारण मो फिरोज अख्तर हमेशा परेशान रहते थे. इसे लेकर मृतक ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा था.