एक नई सोच, एक नई धारा

सुरिंदर पाल ने दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का पदभार संभाला

सुरिंदर पाल ने दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का पदभार संभाला। कार्यभार संभालने से पहले वह मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल भूमि विकास प्राधिकरण चंडीगढ़ में थे। 1990 बैच के आईआरएसई (भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा) सुरिंदर पाल मार्च 1992 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261

परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 1994 में जम्मू – उधमपुर रेल लिंक की प्रतिष्ठित परियोजना पर तैनात हुए। श्री पाल ने एनआईटी कुरूक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया। उन्होंने मंडल अभियंता, इलाहाबाद (प्रयागराज), उप मुख्य अभियंता -पुल, नई दिल्ली, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), दिल्ली, वरिष्ठ मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे अंबाला, निदेशक – सतर्कता, रेलवे बोर्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे।

सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा नेता अभय सिंह ने दर्ज कराया एफआईआर, कहा – देश में गृहयुद्ध एवं राष्ट्रद्रोह का काम कर रहें हैं सलमान खुर्शीद
IMG 20240809 WA0033

जमशेदपुर : आज भारत माता के भक्त भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में साकची थाना में भारत विरोधी बयान देनेवाले कांग्रेस सरकार के विदेश मंत्री एवम कांग्रेस के बड़े नेता श्री सज्जन वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया, साथ ही साकची थाना प्रभारी को कहा गया कि एक जिम्मेदार पद पर रहने वाले पूर्व विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के द्वारा या कहा जाना कि जिस प्रकार हिंसा के तहत तख्ता पलट बंगाल में हुआ इस प्रकार कहीं यह भारत में ना हो जाए।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने पुस्तक विमोचन करते समय यह बयान पूरे भारत की जनता के समक्ष दिया। जिसे यूट्यूब, फेसबुक, सोशल मीडिया तथा कई अखबारों के माध्यम से देखा जा सकता है और पढ़ा जा सकता है। भारत के संविधान को सरासर ऐसे नेता उल्लंघन करके भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं, दंगा फैलाना चाहते हैं और उनका मकसद यह था कि जिस प्रकार बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हिंदू बहनों के साथ में रेप हुआ बलात्कार हुआ इस प्रकार की घटना भारत में पुर्नवृत्ति हो सकती है, सत्ता पलट सकता है, दंगा फैल सकता है और राजा की स्थिति का निर्माण हो सकता है। तो ऐसे नेता भारत के अंदर में राष्ट्रद्रोह का काम कर रहे हैं और साथ ही वे यहां हिंसा फैलाने के लिए उतारू है।

IMG 20240309 WA00271

वह अपने इलाहाबादी आतंकवादी शक्तियों को एकजुट करके उन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का हम विरोध करते हैं और इसके तहत इस पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। अभय सिंह ने साकची थाना के प्रभारी को कहा है कि कानूनी रूप से कार्रवाई हो अन्यथा हम सभी लोग सड़कों पर उतरकर इस बांग्लादेशी समर्थक नेता का बहिष्कार करेंगे।

IMG 20240309 WA00261
बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा हेतु गृह मंत्री से मिले विहिप अध्यक्ष व महामंत्री
IMG 20240809 WA0031

नई दिल्ली : बांगलादेश में हिन्दूओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों व उत्पीड़न की वीभत्स घटनाओं से चिंतित विश्व हिंदू परिषद ने आज भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर वहाँ उत्पीड़ित समाज की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।

IMG 20240309 WA00281

भेंट के बाद परिषद के केन्द्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि आज हमारे अध्यक्ष श्री आलोक कुमार और मैं स्वयं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिले तथा उन्हें बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत के हिंदू समाज की व्यथा और चिंता से अवगत कराया तथा माननीय गृह मंत्री से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की।

श्री बजरंग बागड़ा से बताया कि गृह मंत्री ने उनकी सरकार द्वारा इस दिशा में की गई कार्यवाही से अवगत कराया और कहा कि सरकार इस विषय में पूर्ण संवेदना एवं गंभीरता के साथ आवश्यक कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वहाँ गठित अंतरिम सरकार के प्रधान को भेजे अपने शुभकामना संदेश में भी हिन्दुओं की सुरक्षा का विषय उठाया है।

IMG 20240309 WA00271

विद्यार्थियों सहित समस्त भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और हिंदू, सिख, बौद्ध एवं ईसाईं अल्पसंख्यकों की और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा पर वहाँ के अधिकारियों के साथ निरंतर सम्पर्क स्थापित कर यथा संभव कार्यवाही की गई है। गृह मंत्री ने आशा जताई है कि जैसे अंतरिम सरकार के प्रधान ने हिन्दू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं को अस्वीकार नहीँ किया है, वैसे ही वे इन पर तत्काल नियंत्रण स्थापित करने के निमित्त उचित कार्यवाही करेंगे।
इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद अपने केन्द्रीय कार्यालय में एक हेल्पलाइन सेवा भी स्थापित करने जा रहा है। जिसका नंबर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

IMG 20240309 WA00261
बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा के मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोलना विपक्ष की सोच को दर्शाता है – राजीव रंजन सिंह
IMG 20240809 WA0030

जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरुद्ध आज भाजपा नेता और पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में आरक्षण एवं सरकार के विरुद्ध शुरू हुए आंदोलन वहां की तत्कालीन पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही देखते देखते हिंदुओं के विरुद्ध में परिवर्तित हो गई एवं तीन चार दिनों में करीब न्यूज के हिसाब से 300 लोग मारे गए है। इस्कॉन मंदिर को तोड़ा गया, साथ ही कई मंदिरों में तोड़ फोर की गई। हिंदुओं की घरों में लूटपाट की गई। यह दर्शाता है कि कट्टर इस्लामिक संगठन इस छात्र आंदोलन के पीछे में थी और छात्र आंदोलन में छात्रों को इस्तमाल करके पूरे इस आंदोलन को हाईजैक कर लिया।

IMG 20240309 WA00281

अब बांग्लादेश सरकार के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जो नोबल पुरस्कार विजेता भी है। उन्होंने कल पदभार संभाला है। उनकी पहली जिम्मेवारी बनती है की वहां के हिंदुओं को सुरक्षित करे साथ साथ भारत देश की सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वहां की सेना और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पर दवाब डाले अगर कोई हिंदुओं को या उनके घरों को क्षति पहुंचाएगा तो हिंदुस्तान और यहां के लोग खड़े हैं।

श्री सिंह ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि इतनी बड़ी त्रस्ति के बाद जो इस देश में अपने आप को मुस्लिम के नेता मानते और यह मानते है कि मुस्लिम उनकी पार्टी को वोट देते है और अल्पसंख्यों के हितैषी भी है। बांग्लादेश में इस्लामिक संगठन के द्वारा किया जा रहा है, वह गलत है, इसके संबंध में एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा है, जबकि यह उनका दायित्व था कि पूरे भारत देश में इस तरह के घटना पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं को अपील करे कि ऐसी घटना पर बोले। चुंकी कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी और सपा के मुख्य अखिलेश यादव और जमशेदपुर में कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार जैसे नेता दिखावा करते है कि भाजपा एक हिंदुओं की पार्टी है और वही सिर्फ मुस्लिम के हिमायती है।

IMG 20240309 WA00271

वोट के लिए वह कहते है कि वे भी हिंदू है ,लेकिन जहां हिंदुओं की रक्षा की बात है, वहां पर एक शब्द भी नहीं बोला जाना इनकी सोच को दर्शाता है। मैं झारखंड के कांग्रेस के नेताओं से अपील करूंगा कि राहुल गांधी तक यह बात जरूर पहुंचाए कि उन्हें ऐसे घटना पर इंटरनेशनल मीडिया में बोलना चाहिए कि जो बांग्लादेश में हो रहा है वह गलत हो रहा है। क्योंकि अगर ये इस घटना पर नहीं बोलते है तो उन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।

IMG 20240309 WA00261
पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह अरका जैन यूनिवर्सिटी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बच्चों को अनेकों सफलता के टिप्स दिए
IMG 20240809 WA0028

जमशेदपुर : आज अरका जैन यूनिवर्सिटी में न्यू सेशन के BCA aur MCA के बच्चों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह सम्मिलित होकर बच्चों को टेक्नोलॉजी के सदुपयोग करके हुए भारत को विश्वगुरु को बनाने में अपना योगदान के लिए प्रेरित किया।

IMG 20240309 WA00281

श्री सिंह ने बच्चो को सफलता के लिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के लिए सलाह दिए, साथ ही ग्रोथ, प्रोग्रेस और सक्सेस का अर्थ समझाते हुए कहा की ग्रोथ के साथ साथ नैतिक एवं मूल्यों को अपनाते हुए आध्यात्मिक विकास करते हुए जीवन में सफल हुआ जा सकता है। बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए भारत देश के विकास के लिए अपना अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किए।

IMG 20240309 WA00271

मुख्य रूप से ज्वाइंट रजिस्टार डॉ जसबीर सिंह धंजल, मैनेजमेंट चेयरमैन डॉ एसएस राजी, कैंपस के डायरेक्टर डॉ अंगद तिवारी, डायरेक्टर आईक्यूएसी डॉ अरविंद कुमार पांडेय,असिटेंट दिन इंजीनियरिंग और आईटी डॉ अश्विनी कुमार, पारसनाथ मिश्र एवं अन्य अतिथि के रूप सम्मिलित थे।

IMG 20240309 WA00261
विहिप बजरंग दल बारीडीह प्रखंड द्वारा बारीडीह में किया गया वृक्षारोपण
IMG 20240806 WA0012

जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बारिडिह प्रखंड के तत्वाधान में मंगलवार को डी एस दुर्गापूजा मैदान तथा साबरमती रोड के बगीचे में 25 की संख्या में वृक्षों का वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका पुनम रेड्डी जी ने कहा “हवा हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम” वृक्ष, माता की तरह व्यवहार करते हैं बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति को ऑक्सीजन फल और फूल प्रदान करते हैं और धूप में मां की आंचल की तरह छाया प्रदान करते हैं। मां जिस प्रकार अपने बच्चों की परवरिश करती है ठीक उसी प्रकार यह वृक्ष हमारी, इसीलिए प्रत्येक मनुष्य का यह धर्म है कि मां की तरह वृक्ष का सम्मान करें।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस मौके पर मुख्य रूप से जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी एवं दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, बारिडिह प्रखंड बजरंगदल संयोजक साकेत भारद्वाज, विवेक शर्मा, रविकांत शर्मा, विकाश सिंह, अमित सिंह, सतीश कुमार, मुकेश राय,अंकित पाठक, सोनू सिंह उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
विधायक सरयू राय की पहल से जेम्को में लगी सोलर लाइट, बस्ती वासियों ने कहा अंधेरे से मिलेगी निजात

जमशेदपुर:- जेम्को गुरुद्वारा से मेन रोड मैं कई जगह लाइट नहीं थी और रात को रोड में आवागमन में बहुत सारी कठिनाइयां होती थी। जो आज मंगलवार को विधायक सरयू राय की पहल से आज बस्ती में सोलर लाइटे लगाई गई।

IMG 20240806 WA0006
IMG 20240309 WA00281

वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की लोगों ने विधायक सरयू राय का आभार जताते हुए इस काम की बहुत सरहना एवं लोगों ने कहा की अब अंधेरे से निजात मिलेगी या धनी आबादी वाला क्षेत्र है यहां अंधेरा होने से मेन रोड में दुर्घटना होती रहती थी पर अब रोशनी होने से यह सब नहीं होगा।

लाइटे वैसी सड़कों और गलियों में लगाई गई जहां हमेशा डीवीसी की लाइन कट जाने से समस्या होती थी।

मौके पर करनदीप सिंह, रामकुमार, हरजीत सिंह, गोस्वामी, गुरचरण सिंह , गणेश, अनिल , दुर्गा , शुभम बरनवाल उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
पहले दिन केंद्रों पर फॉर्म भरने के लिए लाभार्थियों की उमड़ी भीड़

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत शनिवार से जिले के 231 पंचायत व चार नगर निकायों के अंतर्गत 24 स्थानों पर कैंप लगाकर फॉर्म भरने की शुरुआत की गई. जिले के कई केंद्रों पर फॉर्म वितरण की शुरुआत जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की.

जमशेदपुर प्रखंड के एनएच पर स्थित देवघर पंचायत में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने फॉर्म वितरण की शुरुआत की. मौके पर सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक, बीडीओ डॉ. सुधा वर्मा, सीओ मनोज कुमार मौजूद थे. उन्होंने सभी लाभार्थियों को योजना से अवगत कराया. साथ ही धैर्यपूर्वक फॉर्म प्राप्त करने तथा जमा करने के लिए कहा. वहीं पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा क्षेत्र के केरूवाडुंगरी पंचायत में इस योजना की शुरुआत की. वहां भी बीडीओ सुधा वर्मा एवं प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. पहले दिन ही कई केंद्रों पर फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की अत्यधिक भीड़ दिखी. इस दौरान कहीं-कहीं अव्यवस्था भी दिखी. महिलाओं की ज्यादा भीड़ होने के कारण कई जगहों पर कुछ समय के लिए फॉर्म वितरण एवं भरने का कार्य प्रभावित हुआ. ज्ञात हो कि जिले के 231 पंचायत व चारो शहरी नगर निकाय में 24 स्थानों पर फॉर्म का वितरण किया जाएगा. 10 अगस्त तक लाभुक उपरोक्त स्थानों से फॉर्म प्राप्त कर उसे जमा कर सकते हैं.

IMG 20240309 WA00281

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म पूरी तरह निःशुल्क है. इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है. उन्होंने कहा कि कतिपय स्थानों से शिकायत प्राप्त हो रही है कि फॉर्म के लिए लाभुकों से पैसे मांगे जा रहे हैं. ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम जनों से अपील की कि आंगनबाड़ी की सेविका व सहायिका से ही नि:शुल्क फॉर्म प्राप्त करें. किसी बिचौलिये के माध्यम से पैसे देकर फॉर्म नहीं खरीदें. कोई भी व्यक्ति फॉर्म के लिए पैसा की मांग करता है तो तत्काल अपने प्रखंड के बीडीओ और सीओ को सूचित करें. ऐसे लोगों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

IMG 20240309 WA00271

उपायुक्त ने बताया कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजा का फॉर्म वेबसाइट https://www.jharkhand.gov.in/wcd से डाउनलोड भी कर सकते हैं. इस लिंक को क्लिक करने पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार का अधिकृत वेबसाइट खुलेगा. वेबसाइट के अंदर हरे पट्टी में ‘इम्पोर्टेंट’ लिखा हुआ मिलेगा. जिसे दोबारा क्लिक करने पर फॉर्म खुल जाएगा. उक्त फॉर्म को भरकर संबंधित पंचायत अथवा प्रखंड कार्यालय में जमा कर सकते हैं.

IMG 20240309 WA00261

जुगसलाई नगर पर्षद : नसीम मैरेज हॉल, ईदगाह मैदान, जुगसलाई, बालक मध्य विद्यालय (एम.ई स्कूल), जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय जुगसलाई. मानगो नगर निगमः विवेकानन्द स्कूल, अमर ज्योति स्कूल, पब्लिक वेलफेयर स्कूल, आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल, हनिफिया स्कूल, मध्य विद्यालय पारडीह, गुरूनानक हाई स्कूल, राजस्थान भवन, आरवीएस स्कूल तथा प्राथमिक विद्यालय, बालीगुमा. जेएनएसीः दीन दयाल उपाध्याय सामुदायिक केन्द्र, जेल चौक साकची, कम्यूनिटी सेंटर, पटेल नगर भूइंयाडीह, रघुवर नगर कम्यूनिटी सेंटर, बर्मामाइंस, सामुदायिक भवन, विद्यापति नगर बारीडीह, सामुदायिक भवन, झबरी बस्ती सोनारी तथा न्यू फार्म एरिया, दुर्गा पूजा मैदान, कदमा. चाकुलिया नपः विवाह भवन, पुरनापानी, वार्ड विकास केन्द्र, कमारीगोड़ा, वार्ड विकास केन्द्र, दिघी, मिस्त्री प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय, काली मंदिर तथा मदरसा मुस्लिम बस्ती, चाकुलिया.

जेम्को के खाली क्वार्टर में ईट चुन रही महिला क्वार्टर की छत गिरने से घायल
IMG 20240803 WA0012

जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को के खाली क्वार्टर में शनिवार को एक महिला जिसकी उम्र 40 साल एवम लोको की रहने वाली बताई जा रही थी। वह ईटा चुनने के क्रम में भितरवार में छत अचानक गिर गई मलबे में दबने से एक महिला का दोनों पैर टूट गया है, वह पूरी तरह से घायल हो गई है।

IMG 20240803 WA0008
IMG 20240309 WA00281

जहां उसे आनन – फानन में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही जो लोग आसपास में ईटा चुन रहे थे उन्होंने बताया की हम लोगों ने उस महिला को मना किया था की वहां से हट जाओ किसी भी वक्त छत गिर सकती है पर महिला ने कहा क्या होगा।

आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो देखा की क्वार्टर की छत गिर गई है और महिला नीचे दबी हुई थी।
वहीं आसपास के लोगों ने बताया की एक साथ खाली क्वार्टर को ध्वस्त नहीं किया जा रहा है ऐसे तो आए दिन यहां ऐसी घटना सुनने को मिलती है, कंपनी को इस विषय में संज्ञान लेना चाहिए

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
नि:शुल्क स्वास्थ जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर
IMG 20240802 WA0019

कनास पंचायत के छोइरा गांव में हांसदा वेलनेस हेल्थ केयर सेंटर द्वारा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक छोइरा कल्ब में आए सभी ग्रामीणों का अत्याधुनिक तकनीक मशीन द्वारा निशुल्क पूरे शारीरिक का जांच कर स्वास्थ रहने की सलाह दी गई, ब्लड प्रेशर और बीएमआई मशीन द्वारा भी निशुल्क जॉच किए गए, कीवा न्यूट्रिशन हेल्थ काउंसलिंग जितेंद्र श्रीवास्तव ने सभी आए सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा की हमारे शरीर ऑर्गन टीस्षु सेल से बने होते है, भोजन में पोस्टिक आहार सही नही मिलने पर शरीर में मांसपासिया कमज़ोर होने लगती है, आंख की रोशनी समय से पहले कमजोर हो जाती है, कमज़ोरी एव थकान सा बराबर महसूस होना,अच्छी नींद का ना होना, जोड़ो में दर्द का बराबर रहना ब्लड प्रेशर की शिकायत ऐसे कई बीमारी के हम शिकार हो जाते है, इन सभी बीमारियो से हम कैसे बचे इसके लिए शुद्ध और ताज़ा भोजन समय से करे, सुबह प्रत्येक दिन गुनगुना गर्म पानी का सेवन करे, समय से अच्छी नींद ले, ज्यादा खुल कर हंसना सेहद के लिए बहुत फायदा होता है, व्यायाम या सुबह टहलना बहुत जरुरी है, धुरुमपान और नशीले पदार्थो का सेवन ना करे, उन्होंने बताया कि बरसात का समय है गंदे पानी और जल जमाव पानी में बिलीचिंग पाउडर का इस्तेमाल करे, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें, मच्छर से बचे और बाहर के जंग फूट का सेवन ना करे, उन्होंने आयुर्वेद के कीवा पंच तुलसी ड्रॉप के डेमो कर सभी सदस्यों को तुलसी ड्रॉप सेवन करने की बात कही, ब्यूटी टिप्स की जानकारी देते हुए मैडम दीपा कौर ने आए सभी महिला सदस्य को घरेलू उपचार द्वारा स्वस्थ रहने की सलाह दी, संस्था के संचालक लखन हंसदा एव प्रखंड प्रमुख श्रीमती देवला हंसदा के सहयोग से छोईरा गांव में प्रत्येक सप्ताह दिन शुक्रवार को निशुल्क स्वस्थ जॉच शिविर कैंप किए जायेगे, जॉच शिविर में गांव के 26 से ज्यादा ग्रामीण पुरुष महिला एव बच्चे ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच एव आयुर्वेद की जानकारी प्राप्त कर काफ़ी खुश हुए, कल दिन शनिवार को कोकपाडा में तारिणी आयुर्वेद हेल्थ सेंटर का उद्घाटन धलमूगढ़ जिला पार्षद श्री हेमन्त मुंडा द्वारा किया जायगा और साथ ही निशुल्क नेत्र एव शारीरिक स्वस्थ जांच शिविर भी किए जाएंगे।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!