एक नई सोच, एक नई धारा

n5945475481711342436178e0fd4aa0fbecbc5ff36c01f506ecf7072bdc93ccb2254503601c0cadf88a36b7
बिना कंप्यूटर और कागज के सीएम केजरीवाल ने कैसे पास किए ऑर्डर? होगी जांच
n5945475481711342436178e0fd4aa0fbecbc5ff36c01f506ecf7072bdc93ccb2254503601c0cadf88a36b7

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार बढ़ते आरोपों के बीच, एक और विवाद उठा है जिसमें उनके द्वारा पास किए गए एक ऑर्डर की बात के आधार पर सवाल उठ रहे हैं।

इस विवाद का केंद्र है कि कैसे उनके पास कंप्यूटर और कागज पहुंचा, जबकि उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी में रखा गया था और इस तरह की किसी भी चीज को उन्हें नहीं मिलने दिया गया था। इस ऑर्डर में उन्होंने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी को दिल्ली में निर्बाध जल आपूर्ति के लिए आदेश दिया। रविवार को आतिशी ने खुद इस बात की जानकारी दी। कहां से आए कागज और कंप्यूटर

IMG 20240309 WA0028 1

इस मामले में रोशनी डालने के लिए सूत्रों ने बताया है कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की माध्यम से यह ऑर्डर पहुंचाया गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल शनिवार शाम को उनसे मिलने गई थीं और तब उनसे यह ऑर्डर लेकर आई थीं। इसके अलावा, आतिशी ने भी इस विवाद में अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के इस ऑर्डर में दिखाई गई चिंता और उनका काम करने का जज्बा ही दिल्ली के लोगों को उम्मीद और विश्वास दिलाता है। इसके अलावा रविवार को मंत्री आतिशी ने बहुत ही भावुक होकर केजरीवाल के इस ऑर्डर की बात प्रेस कांफ्रेंस में कह रही थी।

IMG 20240309 WA0027 1

उन्होंने कहा कि शनिवार को हमें यह ऑर्डर मिला। मैं यह सोचती रही कि आखिर क्या है यह आदमी जो कस्टडी में है लेकिन दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के लिए इसके मन में किस तरह की चिंता है। अभी भी दिल्लीवासियों के लिए पानी और सीवेज की समस्याओं के बारे में सोच रहा है।आतिशी ने कहा सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही ऐसा कर सकता है। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने इस पूरे मामले को पहले से ही स्क्रिप्टेड बताया है, लेकिन सुनीता केजरीवाल के इस नए अदान-प्रदान ने इस विवाद को और गहरा बना दिया है। इस संदर्भ में, ईडी की जांच का इंतजार किया जा रहा है जिससे कि कैसे और कहां से इस ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी हुई। यह जांच निर्णायक हो सकती है इस विवाद को समाधान करने के लिए।

IMG 20240309 WA0026 1
n5945358841711338423378a3e65da946987d6e211418742ae89b16ebd492bba0257dde2e58863f4e52980f
महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा, होली खेलते समय गर्भगृह में आग
n5945352861711338403247a5bc92d55c61edf15cf7912e4d7235e97275f48dd22f33beb208651339f80ecd

मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां भस्म आरती में होली खेलते समय गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में मंदिर के 13 पुजारी झुलस गए।

मामले को देखते हुए मंदिर का नंदी हॉल खाली कराया गया और भस्म आरती में शामिल भक्तों को बाहर निकाला गया।

गर्भगृह में आग लगते ही वहां मौजूद भक्तों में भगदड़ गई। इसके बाद तुरंत जिला अस्पताल से एंबुलेंस को बुलवाया गया और घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया जहां प्राप्त उपचार के बाद चार लोगों को इंदौर रेफर किया है और बचे हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

n5945377541711338434169f659fc362f8b39e031ce8c1942c1231f3796ec0fdaeb2961da43fede0da42217
IMG 20240309 WA0028 1

गुलाल उड़ाने से भड़की आग

बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से आग भड़की है। हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गर्भगृह में पुजारी आरती कर रहे तभी पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाला। गुलाल दीपक पर गिरा। अनुमान है कि गुलाल में कोई केमिकल ऐसा था जिससे आग भड़क गई।

गर्भगृह में लगी चांदी की परत को रंग-गुलाल से बचाने के लिए फ्लैक्स लगाए गए थे। इसमें भी आग लग गई। कुछ लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पर पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद, कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

n5945325081711338445338306dabccf221b70ed6f22edbb92fac86dd59467a2a78bd58dbf0d3cee811719d
IMG 20240309 WA0027 1

जांच के आदेश

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि 13 लोग झुलसे हैं। 4 लोगो को इंदौर रेफर किया गया है।घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए एक कमेटी बनाई जा रही है। बाकी बचे हुए घायलों को उज्जैन के जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

मंदिर के पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया कि होली पर महाकाल मंदिर में हर दिन की तरह ही भस्मारती हो रही थी। त्योहार पर भक्त होली खेल रहे थे। इस दौरान कपूर आरती हो रही थी। आशंका जताई जा रही है कि गुलाल मैं किसी प्रकार का केमिकल मिला होने से उड़कर कपूर आरती पर गिरा जिससे यह हादसा हुआ।

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है मामले की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी अभी तक आठ लोगों को रेफर किया जा चुका है।

IMG 20240309 WA0026 1
n59452260217113305706552def614d4da768375ce8767547f6d6b069ba9b2497cd9b2ae0506fd0a7a014cb
खस्ताहाल पाक के बदले सुर, भारत संग संबंधों को बहाल करने की जताई इच्छा
n59452260217113305706552def614d4da768375ce8767547f6d6b069ba9b2497cd9b2ae0506fd0a7a014cb

कर्ज के लिए दर-दर ठोकरें खा रहे पाकिस्तान की हेकड़ी ढीली होती दिखाई दे रही है। करीब पांच वर्षों बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार संबंधों की बहाली की इच्छा जताई है। विदेश मंत्री मुहम्मद इसहाक डार ने कहा, पाकिस्तान गंभीरता के साथ भारत से व्यापार संबंधों को फिर बहाल करने पर विचार कर रहा है।

डार का यह बयान पड़ोसी देश के साथ राजनयिक रुख में संभावित बदलाव का संकेत देता है। भारत के साथ पाकिस्तान के व्यापार संबंध अगस्त, 2019 से निलंबित हैं।

IMG 20240309 WA0028 1

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रसेल्स में परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद डार ने लंदन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इसका संकेत दिया कि नकदी संकट से जूझ रहे उनके देश का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ कारोबार फिर शुरू करने का इच्छुक है। विदेश मंत्री ने शनिवार को कहा, पाकिस्तानी कारोबारी चाहते हैं कि भारत के साथ व्यापार बहाल हो। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने डार के हवाले से कहा, हम भारत के साथ व्यापार के मामलों को गंभीरता से देखेंगे।

अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद राजनयिक संबंध हुए शिथिल
भारत सरकार की तरफ से अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण, जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने व राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद पाकिस्तान ने नई दिल्ली के साथ अपनी राजनयिक गतिविधियां काफी कम कर दी थीं। पाकिस्तान कहता रहा है कि दोनों देशों के बीच संबंध सुधारने की जिम्मेदारी भारत पर है। वह वार्ता के लिए भारत के समक्ष कश्मीर के संबंध में हुए निर्णयों की वापसी की शर्त रखता रहा है। हालांकि, भारत ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान को साफ तौर पर कह दिया है कि जम्मू-कश्मीर व लद्दाख देश का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा।

IMG 20240309 WA0027 1

भारत ने आतंक व शत्रुतामुक्त वातावरण बनाने की रखी शर्त
भारत का कहना है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध रखने का इच्छुक है। हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को आतंक और शत्रुता मुक्त वातावरण का निर्माण करना होगा। हालांकि, तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद दोनों देशों ने फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम संबंधी समझौते का नवीनीकरण किया है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का पीएम बनने पर शुभकामनाएं दी थी, जिसके बाद राजनयिक संबंधों पर जमी बर्फ के पिघलने की उम्मीद जगी थी। शरीफ ने शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया था।

IMG 20240309 WA0026 1
n5944781861711328356664cdaae072f21f6d526677c16c8f7d75f63a0a243c890666bdbccb0607fab50f84
जमशेदपुर : एनएच पर तेज रफ्तार का कहर, कार के धक्के जेएमएम नेता के भांजे की मौत
n5944781861711328356664cdaae072f21f6d526677c16c8f7d75f63a0a243c890666bdbccb0607fab50f84

टाटा-रांची एनएच-33 पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. पारडीह काली मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार बुलेट को टक्कर मारते हुए बीच सड़क पर दो बार पलट गई. कार सवार युवक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गए.

इस सड़क हादसे में जेएमएम नेता बाबर खान के भगिना आसिफ खान (24) की मौत हो गई जबकि आसिफ का साथी सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनो घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां से आसिफ को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि परिजन उसे टीएमएच ले गए.

IMG 20240309 WA0028 1

आसिफ आजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और दो भाइयों में सबसे बड़ा था. छह माह पूर्व ही आसिफ की शादी हुई थी. वह चिप्स का कारोबार करता था. देर शाम वह अपने साथी सोनू के साथ घर से निकला था. दोनो चाय पीकर निकले ही थे की पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इधर, सूचना पाकर चांडिल पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो वाहनों को जब्त कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
768 512 11673178 694 11673178 1620377344972
साकची में टाइगर मोबाइल जवान ने होली मना रहे युवक को पीटा, थाना पर हंगामा
IMG 20240325 WA0023

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के भोला महाराज के पास दोस्तों से बातचीत कर रहे भुइयांडीह के रहने वाले अरविंद राय के साथ टाइगर मोबाइल के जवान सलमान ने मारपीट की. घटना के बाद जानकारी होने पर काफी संख्या में अरविंद राय के समर्थक साकची थाना पहुंचे और सलमान पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. फिलहाल साकची थाना में सलमान को लेकर घटना की छानबीन की जा रही है. अरविंद राय ने बताया कि बिष्टुपुर से काम कर रात 10:30 बजे घर लौट रहे थे. साकची भोला महाराज के पास अपने दोस्तों के साथ रुककर एक दूसरे के साथ होली खेल रहे थे. इस बीच साकची टाइगर मोबाइल का जवान सलमान वहां पहुंचा और होली खेलने का विरोध करते हुए मारपीट करने लगे. घायल को लेकर उसके साथी थाना पहुंचे जहां से पुलिस इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गई बाद में जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग थाना पहुंचे.

IMG 20240325 WA0022
IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n59447014017112976068164ff2a5c4b9920860fcc90ba9f7d35e698b15537ca857662b3f19769643f58db5
लोकसभा चुनाव : BJP की 111 उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी, कंगना रनौत को मौका, वरुण गांधी का टिकट कटा

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरों को जगह दी गयी है. बीजेपी की तरफ से कुछ मंत्रियों और कुछ सांसदों का टिकट काट लिया गया है.

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, अश्विनी चौबे का टिकट कट गया है. वहीं पार्टी ने वरूण गांधी (Varun Gandhi) को भी बेटिकट कर दिया है. वहीं कुछ सीटों पर उम्मीदवार भी बदले गए हैं. पार्टी की तरफ से झारखंड के दुमका सीट पर पहले घोषित उम्मीदवार सुनील सोरेन का टिकट काटकर सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है.

IMG 20240309 WA0028 1

प्रमुख चेहरे जिन्हें बीजेपी ने दिया टिकट
भारतीय जनता पार्टी की पांचवी लिस्ट में पार्टी ने बिहार के बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नाम का ऐलान किया है. वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को पाटलीपुत्रा और रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्वी चंपारण से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह को भी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को नवादा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव लडेंगे.

हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का टिकट कट गया है उनकी जगह पर अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया गया है. पीलीभीत से वरूण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है. सुल्तानपुर से मेनका गांधी को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.

IMG 20240309 WA0027 1

यूपी में किसे मिला टिकट?
बीजेपी ने यूपी के 13 और प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है. पहले 51 और अब 13 मिलाकर कुल 64 नाम घोषित हो गए है. सहयोगियों को सीटें देने के बाद बीजेपी ख़ुद 75 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बरेली से वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार की जगह छत्रपाल गंगवार को टिकट मिला है. बाराबंकी से वीडियो वाइरल होने के बाद नए प्रत्याशी को मौका दिया गया है. बदायूं से संघमित्रा मौर्या का भी टिकट कट गया है. हाथरस से मौजूदा सांसद राजवीर सिंह की जगह अनूप वाल्मीकि को टिकट बीजेपी की तरफ से दिया गया है.

के सुरेंद्रन राहुल गांधी के खिलाफ होंगे उम्मीदवार
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड़ सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है. भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है. इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं. भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से तीन ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं.चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं. लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है. मतगणना चार जून को होगी.

IMG 20240309 WA0026 1

यहां देखे पूरी लिस्ट

n5944687461711297778534628c9dc064eea567bed82d29c5ca8843a1ba8222fdfe2ff9f82f7974885102c4
n594468746171129778436334785150d9bec78decdd7f638a71140e1f2bd1c63893d5d985778f747dec38bc
n5944687461711297788170c64b82aca5d84685675183ed14e1f23a636ffbb1a1df0b1be9c73f1f01df9b8c
n594468746171129779149168cb4b0c03ad471ab55756e1a9331486b415d2159380df5907a90e40020add9d
n5944257041711287576860dfd1305169452b43636722b03a945fa6087ca9b59cf37c5e1c6dbf7d66fd924f
जमशेदपुर : लोकतंत्र को पिंजरे में कैद व विपक्ष को पंगु बना कर सत्ता हथियाना चाहती है भाजपा : बन्ना गुप्ता

भाजपा नीत केंद्र सरकार लोकतंत्र को पिंजरे में कैद और विपक्ष को पंगु बना कर फिर से सत्ता हथियाना चाहती है. केंद्र सरकार इतनी भयभीत हो चुकी है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेज दिया.

लोकतंत्र में वैचारिक मतांतर का स्थान होता है विद्वेष मतांतर का स्थान नहीं होता. होता बावजूद भाजपा की मोदी सरकार वैचारिक के बजाय विद्वेष मतांतर की नीति अपना कर विपक्षियों को परेशानी कर रही है, ताकि कांग्रेस समेत विपक्षी दल न तो चुनाव सामग्री खरीद सकें, न प्रचार प्रसार कर सकें और न ही चुनावी मैदान में उम्मीदवार उतार सकें. यह बात राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कही. वह यहां बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जहां पर केंद्र सरकार के पक्ष में सत्ता और शासन नहीं होता है, वहां वह संवैधानिक एजेंसियों का इस्तेमाल कर विरोधियों को बेवजह परेशान करती है. बदनाम और अपदस्थ करने की नीति अपनाती है.

IMG 20240309 WA0028 1

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हमें लोकतांत्रिक अस्त्र-शस्त्र से निहत्था कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है. लोकतंत्र में चुनावी समर में किसी भी दल का अस्त्र-शस्त्र पैसा होता है, जिसे चुनाव आयोग द्वारा तय सीमा के अंदर खर्च करना होता है. उन्होंने कहा कि इसी नीति के तहत केंद्र सरकार ने कांग्रेस पार्टी के लगभग 285 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिया है, जबकि वह एक नंबर की राशि है. यदि उसके टैक्स की बात की जाये, तो वह भी 14 लाख 40 हजार रुपये होता है, उस पर 210 करोड़ रुपये पैनाल्टी लगायी गयी है. यह कहां का न्याय है.

मंत्री ने इलेक्ट्रॉल बांड की बात करते हुए कहा कि कुल 16 हजार 518 करोड़ के इलेक्ट्रॉल बांड में से 8 हजार 252 करोड़ भाजपा को मिले हैं. इलेक्ट्रॉल बांड में कई ऐसे दानदाता हैं, जिनकी हैसियत दो करोड़ की भी नहीं है और उन्होंने 200 करोड़ दिया है. इसमें ऐसी कई कंपनियां हैं, जिनका न कोई कार्यालय है और न ही बोर्ड और न कोई पहचान. इसके माध्यम से ऐसे कई लोगों को करोड़ों रुपये लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया. उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इलेक्ट्रॉल बांड मामले में संज्ञान लेते हुए इसे प्रकाश में लाया. हालांकि एसबीआई इस मामले में जांच आरंभ करने को लेकर टाल-मटोल कर रहा था. बावजूद सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करने का आदेश दिया है. अतः निकट भविष्य में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा.

IMG 20240309 WA0027 1

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लोकतंत्र के इस महापर्व में एकाधिकार व अधिपत्य कायम करना चाहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के 285 करोड़ रुपये फ्रीज करने के पीछे क्या कारण है, इसे स्पष्ट किया जाना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि देश में निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव हो और मतदाता भी स्वेच्छा से मतदान न कर सकें. एक तरफ भाजपा खुद को ईमानदार बताती है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार का एक पैमाना खड़ा कर दिया है.यह जल्द ही जनता के सामने आयेगा.

इससे पूर्व जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय पहुंचने पर मंत्री बन्ना गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे ने शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, सुनील समेत अन्य उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA0026 1
n59434811817112749772245eec5751ea462de0a27534c4b918d31dce0569264112aac7428be2fe151cfa1a
स्टेशन फुट ओवरब्रिज का काम जल्द करें खत्म: डीआरएम

चक्रधरपुर के डीआरएम अरुण जे राठौर ने टाटानगर स्टेशन निरीक्षण में इंजीनियरिंग विभाग को नए फुटओवर ब्रिज का काम जल्द खत्म करने का आदेश दिया है ताकि एस्केलेटर की सुविधा शुरू हो सके।

डीआरएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधा और सुरक्षा संसाधनों की जांच की। डीआरएम ने कहा कि होली को लेकर ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। इससे आरपीएफ और वाणिज्य अधिकारियों को चाहिए कि यात्रियों को कतार से कोच पर चढाए ताकि सीट कब्जे की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था की जानकारी इंजीनियरिंग विभाग से ली। इधर डीआरएम निरीक्षक को लेकर सभी विभागों के रेल अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे।

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
11fdd76a8f4abc09ad122876c5baa4a96f16025b71d9a90ca1e53a2cb7a4b444.0
लोकसभा चुनाव में सिंहभूम सीट के 2-2 दावेदार, जमशेदपुर पर चंपाई करेंगे फैसला

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में सीटों व उम्मीदवारों को लेकर मंथन चल रहा है. पार्टी को गठबंधन के तहत राजमहल, दुमका, गिरिडीह व सिंहभूम लोकसभा सीट मिलने की बात कही जा रही है. राजमहल से वर्तमान सांसद विजय हांसदा को ही दोबारा टिकट मिलने की संभावना है.

दुमका लोकसभा सीट पर फैसला हेमंत सोरेन के लिए छोड़ा

दुमका लोकसभा सीट पर फैसला हेमंत सोरेन के लिए छोड़ दिया गया है. वही तय करेंगे कि कौन वहां से उम्मीदवार होगा अथवा वे स्वयं लड़ेंगे. गिरिडीह लोकसभा सीट से टुंडी विधायक मथुरा महतो पर पार्टी दावं लगाने जा सकती है. हालांकि अधिकृत रूप से किसी सीट की घोषणा नहीं की गयी है.

IMG 20240309 WA0028 1

सिंहभूम में गीता के बाद बदली स्थिति

कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में जाने के बाद सिंहभूम सीट पर झामुमो ने दावेदारी पेश की है. इसके पीछे वजह है कि इस सीट के छह विधानसभा में से पांच पर झामुमो के विधायक हैं और एक पर कांग्रेस के. पूर्व से विधायक लगातार लोकसभा सीट पर दबाव बना रहे थे.

सिंहभूम लोकसभा सीट पर झामुमो का लड़ना तय

गठबंधन में अब सहमति बन गयी कि सिंहभूम लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी खड़े होंगे. इधर झामुमो की ओर से प्रबल दावेदार चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा अब राज्य सरकार के मंत्री बन गये हैं. तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे.

IMG 20240309 WA0027 1

निरल पुरती और जोबा मांझी भी चुनाव लड़ने के लिए हैं तैयार

वहीं मझगांव के विधायक निरल पुरती व मनोहरपुर की विधायक जोबा मांझी ने कहा कि पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ेंगे ही पर यदि कोई और विकल्प है, तो उसे देखा जाये. वहीं चक्रधरपुर से विधायक सुखराम उरांव ने पार्टी को सूचित किया है कि वे चुनाव लड़ना चाहते हैं.

दशरथ गगराई भी लड़ना चाहते हैं लोकसभा चुनाव

दूसरी ओर, खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने भी कहा है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. दोनों को बैठा कर कई दौर की वार्ता हो चुकी है. दोनों कह रहे हैं कि दोनों में से किसी को टिकट दे दीजिए हमें कोई एतराज नहीं है.

जमशेदपुर लोकसभा सीट पर अभी भी संशय

जमशेदपुर लोकसभा सीट को लेकर भी संशय की स्थित बनी हुई है. इस सीट पर कौन लड़ेगा, इसका फैसला मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन करेंगे. 2019 का लोकसभा चुनाव वह खुद प्रत्याशी थे. इस बार मुख्यमंत्री होने की वजह से किसी और को लड़ाया जायेगा. पर चेहरा कौन होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है.

IMG 20240309 WA0026 1
1629125138 jha5
एमजीएम में पास सिस्टम लागू, सिर्फ 3 घंटे मरीजों से मिल सकेंगे परिजन

एमजीएम अस्पताल में मरीजों से मुलाकात का समय एक बार फिर निर्धारित किया गया है। अब 24 घंटे में मात्र तीन घंटे ही परिजन मरीज से मिल सकेंगे। सुबह में 7 से 8 और शाम में 5 से 7 बजे तक मुलाकात का समय निर्धारित किया गया है।

IMG 20240309 WA0028 1

इस दौरान एक परिजन को ही वार्ड में जाकर मुलाकात की अनुमति होगी।
नव पदस्थापित एसडीओ पारुल सिंह की सख्ती के बाद वार्डों में अनावश्यक भीड़ को कम करने के लिए यह पहल की गई है। डेढ़ साल पहले भी एमजीएम में मुलाकात का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन तत्कालीन प्रशासक एनके लाल के तबादले के बाद इसका अनुपालन नहीं हो रहा था। अब फिर से इसपर सख्ती शुरू कर दी गई है। हरेक वार्ड के बाहर होमगार्ड जवान को तैनात कर दिया गया है और मुलाकात को लेकर निर्धारित समय का बोर्ड भी लगा दिया गया है। वार्ड का मुख्य दरवाजा भी निर्धारित समय के बाद बंद रहता है। अस्पताल के आर्थो, गायनी, शिशु, सर्जरी, नेत्र, ईएनटी, बर्न, इमरजेंसी समेत अन्य 14 विभागों के वार्डों में उक्त व्यवस्था लागू की गई है। हर दिन अधीक्षक और उपाधीक्षक इसकी मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं।

IMG 20240309 WA0027 1

भर्ती करने के समय दिया जा रहा पास

एमजीएम अस्पताल में भर्ती मरीज के एक परिजन को मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए भर्ती होने के साथ ही परिजन को पास जारी किया जा रहा है। पास दिखाने के बाद ही परिजन निर्धारित समय में मरीज से मिल सकेंगे। यह पास 24 घंटे के लिए वैध होगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार, दूसरा पास जारी किया जाएगा। वार्ड में अटेंडेंट की भीड़ को कम करने के लिए मरीज से मुलाकात का समय निर्धारित किया गया है। कई बार वार्ड के खाली बेड पर मरीज के परिजनों को कब्जा हो जाता था, जिससे मरीजों को परेशानी होती थी।

निर्धारित समय में परिजनों को वार्ड में जाकर मरीज से मिलने की अनुमति होगी। इसके लिए पास सिस्टम को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। हर वार्ड में इसकी मॉनीटरिंग के लिए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है

IMG 20240309 WA0026 1
error: Content is protected !!