एक नई सोच, एक नई धारा

बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन अर्जुन मुंडा द्वारा हुआ संपन्न
1000911290

जमशेदपुर : गाराबासा स्थित बीएनआर मैदान बागबेड़ा में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी नवयुवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। पूजा पंडाल को भव्य टोल प्लाजा के रूप में दर्शाया गया है। इस भव्य पंडाल को बंगाल के कलाकारों के द्वारा बनाया गया है। पूजा पंडाल का फीता कटते ही भक्तों का उत्साह देखने को मिला। माता रानी अपने सभी भक्तों का जीवन खुशियों और आनंद से भर दें, यही प्रार्थना की।

1001846541
1001846566

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, कमेटी के अध्यक्ष राकेश चौबे, लाइसेंसी धर्मेंद्र सिंह उर्फ निक्कू, पूर्वी बागबेड़ा की मुखिया मायावती टुडू जी, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, संजय सिंह, नीरज सिंह, अजीत सिंह, विष्णु ठाकुर, सचिन पांडे, राज सोनी, संजय गुप्ता, रवि यादव, गोविंदा यादव, दीपक यादव, अजय कुमार, तथा अन्य अतिथि गण और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

1001846544
1001846547
कदमा में महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर की आत्महत्या, पति पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
1000911290

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र फार्म एरिया में दुखद घटना सामने आई है जहां क्वार्टर संख्या 16/19 में 28 वर्षीय मालती देवी इंटरनेट मीडिया पर लाइव हुई और पंखे में चुन्नी के सहारे फंदे से लटक गई। जानकारी पर स्वजन उसे टीएमएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

1001846406

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्वजनों से जानकारी मिली कि महिला घर पर अकेली थी। उसका पति सहदेव यादव, जो टाटा स्टील में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है, वह ड्यूटी पर गया था। दोनों बच्चे स्कूल गए थे, तभी महिला ने ऐसा कदम उठाया।
लाइव वीडियो में महिला ने इस कदम के लिए अपने पति को दोषी ठहराया है। घटना मोबाइल में कैद हुई है। लाइव में वह बयां कर रही है कि सात दिन पहले पति से उसका विवाद था, जिसके कारण वह फांसी लगा रही है।

वीडियो में महिला ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। वहीं महिला के मायके वाले घटना की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे। मृतका के फुफेरे भाई मनोहर कुमार ने पुलिस को बताया कि बहन की शादी 2013 में सहदेव यादव से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
मायका गिरिडीह जिले के सरिया थाना के खैराबाद ग्राम और ससुराल कोडरमा में है। वह कदमा में अपनी पति और बच्चों के साथ रहती थी। बहन ने विवाद की जानकारी नहीं दी थी।

मौत के लाइव वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पति ने बताया कि वह डयूटी से वापस लौटा तो पत्नी को फंदे से लटका देखा। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मामले में मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत पति के विरुद्ध नहीं दी गई है।

बिरसानगर जोन न०. 10 दुर्गा मंदिर में हुआ दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ
1000911290

जमशेदपुर : बारीडीह स्थित मर्सी चैप्पल के सामने बिरसानगर जोन न० 10 के दुर्गा मंदिर में दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। जहां मंदिर समिति द्वारा भूपिंदर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। मंदिर प्रांगण में मंत्रोच्चारण, शंखनाद एवं दीप प्रज्वलित कर दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस उपलक्ष्य पर माँ दुर्गा की आराधना की गई एवं देश और देशवासियों के लिए खुशहाली एवं कुशलता की कामना की गई।

1001845236
1001845206
1001845170
भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें प्रधान : कुलबिंदर
1000911290

जमशेदपुर : क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने शहर के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान से आग्रह किया है कि वे पंथ दोषी अहंकारी भगवान सिंह को कार्यालय से बाहर करें l प्रधान खुद तय करें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी, गुरु का पंथ और कौम उनके लिए पहले है अथवा सरमाएदार भगवान सिंह?

कुलविंदर सिंह के अनुसार सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंदर भगवान सिंह केंद्रीय गुंडा प्रोटेक्शन कमेटी चला रहे हैं, यह उनके खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत से साबित होता है।
मुझ पर अपने कार्यालय में दो बार हमला करवाया, अवतार सिंह भाटिया के घर में गुंडे भेजे और फिर उसने गुरुवार को गुरु के पंथ एवं शहीद बाबा दीप सिंह की हस्तलिखित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान किया। जब बिना अरदास, बिना पांच प्यारों की पवित्र उपस्थिति के पालकी साहब वाली गाड़ी में जूते पहनकर स्टेरिंग पर बैठ गया।

1001846404

शहर के प्रधान, स्त्री सत्संग सभा एवं नौजवान सभा के पदाधिकारी अच्छी तरह जानते हैं कि उनके खिलाफ एक स्त्री ने दुष्कर्म का आरोप लगा रखा है। यदि गुरमुख सिंह के मामले में वह स्त्री सच्ची थी तो अभी झूठी कैसे हो गई है? आखिरकार कब तक भगवान सिंह का पाप ढोएंगे और उसकी गुंडागर्दी सहेंगे। भगवान सिंह ने अति कर दी है। अब उसे कार्यालय में बैठने देना मतलब पूरे सिख क़ौम की बदनामी है। ऐसा गंदा बंदा हमारा नुमाइंदा नहीं हो सकता है।

जादूगोड़ा सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
1000911290
1001845792

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा–हाता मुख्य मार्ग पर शनिवार को कालिकापुर काली मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से जा टकराई, जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

1001845873

घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना प्रभारी मनोज हेंब्रम और स्थानीय मुखिया विदेन सरदार मौके पर पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है, लेकिन उसकी पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह हाता से पुरुलिया लौट रहा था, तभी कालिकापुर में यह दुर्घटना हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

दुर्गा पूजा के उत्सव में बारिश की दखल, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, 3 अक्टूबर तक होगी बारिश
1000911290

राँची : झारखंड में इस दुर्गा पूजा में बारिश खलल डाल सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा है कि 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक वर्षा होती रहेगी. 1 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 2 अक्टूबर को राज्य के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. वहीं 3 अक्टूबर को झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है.

1001845828

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में फिर तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने राज्य के कुछ हिस्सों में 28, 29 और 30 सितंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना जतायी है. इस दौरान बादल भी गरजेंगे.

मौसम विभाग ने कहा है कि 1 अक्टूबर को झारखंड में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. वहीं, 3 अक्टूबर को राज्य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
मौसम पूर्वानुमान विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मानसून सक्रिय रहा. लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में बहुत भारी वर्षा हुई. यहां 117.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 34.3 डिग्री और लोहरदगा में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान 20.3 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात 8.1 मिलीमीटर से 152 प्रतिशत अधिक है. वहीं, झारखंड में अब तक (1 जून 2025 से 27 सितंबर 2025 तक) 1196.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो मानसून के सीजन में होने वाली सामान्य वर्षापात 1007.8 मिलीमीटर से 19 फीसदी अधिक है. 1 सितंबर से 27 सितंबर के बीच 185.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 209 मिलीमीटर से 11 फीसदी कम है.

रेड एफएम द्वारा पूजा ऑन व्हील्स के तहत आदित्यपुर आशियाना में प्री पूजा सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन
1000911290
1001845762

जमशेदपुर : रेड एफएम 93.5 के द्वारा पूजा ऑन व्हीलस कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर स्थित आशियाना में प्री पूजा सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। जहां बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम में नृत्य, गायकी एवं डांडिया के साथ साथ कई मजेदार खेलों का आयोजन हुआ, जिसमें सोसाइटी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जहां सोसायटी के लोगों को रेड एफएम 93.5 द्वारा पुरस्कार भी दिया गया। बता दें कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन सहारा के दस सोसायटी में होगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लाल बाबा राइस, इण्डेन एक्स्ट्रा तेज़, आनंदा होम डेकोरेशन, बेबको टोयोटा, बाला जी महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, खोसला इलेक्ट्रॉनिक्स का पूर्ण सहयोग रहा।

1001845768
1001845765
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक
1000911290

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड, एमपी/ एमएलए लैड, सीएसआर से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में पुल-पुलिया, पहुंच पथ, पीसीसी रोड, पेयजल स्रोतों से संबंधित योजनाएं, स्कूल में अतिरिक्त कमरा निर्माण, शौचालय निर्माण, तालाब में गार्डवाल, रास्ते में कल्वर्ट निर्माण आदि में प्रगति की समीक्षा कर ससमय योजनाओं को पूर्ण करने, कार्य नहीं होने की स्थिति में तकनीकी जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा में पाया गया कि कुछ योजनाएं निर्धारित समयावधि बीच जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई हैं जिसपर उपायुक्त ने अप्रसन्नता जताते हुए कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। संवेदक की लापरवाही पर तत्काल ब्लैकलिस्टंग की कार्रवाई करें।

1001845639

जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 योजनाएं अपूर्ण हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत कुल 117 योजनाओं में 63 पूर्ण, 54 अपूर्ण तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुल 59 योजना में 01 पूर्ण, 58 अपूर्ण है। उपायुक्त द्वारा सभी कार्यदायी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि 28 फरवरी 2026 तक लंबित विकास योजनाओं से संबंधित शत प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करेंगे।

वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु नीति आयोग से प्राप्त राशि अंतर्गत जिला में 06 योजनाएं जिनमें साल पत्ता प्लेट और कप उत्पादन यूनिट, जनजाति बहुल क्षेत्रों में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण, ट्रांसजेंडर और महिलाओं के लिए फूड कार्ट, लाइब्रेरी सह रिसोर्स केन्द्र, 68 सरकारी स्कूलों में रसोई रूम निर्माण कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के क्षेत्र में साइंस सेटर, दीक्षा शिक्षा केन्द्र, बंबू आर्टिसन ट्रेनिंग, डिजिटल शिक्षा केन्द्र आदि से संबंधित 7 योजनाओं का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किया गया है।

1001845636

वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक डीएमएफटी मद अंतर्गत स्वीकृत कुल 428 योजनाओं में 328 पूर्ण एवं 95 अपूर्ण, वहीं 5 योजनाएं विभिन्न तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। अपूर्ण योजनाओं में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया। एमपी-एमएलए लैड की समीक्षा में सभी कार्यदायी विभागों को निर्देशित किया गया कि माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करायें एवं पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित हो। नियम संगत जिन कार्यों को करना है उनमें विलंब नहीं करें, सकारत्मक तरीके से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारें । साथ ही खेल एवं पर्यटन विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी श्री सुदीप्त राज, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जिले के कारीगरों व शिल्पकारों को मिलेगा साझा मंच

जमशेदपुर हाट’- जिले के शिल्पकारों के लिए साझा मंच

1000911290

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका संवर्धन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने तथा बाजार तक सीधी पहुंच स्थापित करने की दिशा में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट परिसर में ‘जमशेदपुर हाट’ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) श्री कृष्ण कुमार एवं धालभूम के एसडीएम श्री चंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।

1001845688

‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माताओं के साथ-साथ जिले के अन्य कारीगरों के शिल्प एवं क्राफ्ट उत्पाद भी शामिल होंगे। इस पहल से पारंपरिक कारीगरी और स्थानीय हस्तशिल्प को न केवल पहचान मिलेगी बल्कि युवाओं और महिलाओं को भी स्व-रोज़गार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने कहा कि ‘जमशेदपुर हाट’ स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बनेगा। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर बाज़ार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले की पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। उत्पादों के विपणन, प्रशिक्षण एवं आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस पहल से जिले में स्वरोज़गार को बढ़ावा मिले और ग्रामीण इलाकों से जुड़ी प्रतिभाओं को नए अवसर प्राप्त हों।

1001845691
फ्लाईओवर का काम बंद करवाने से नहीं बल्कि निर्माण कार्य में लगे उपकरण को हटाने से मिलेगा दुर्गा पुजा में जाम से राहत – विकास सिंह
1000911290

जमशेदपुर : मानगो में जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिला प्रशासन ने सारे उपाय करके देख लिया लेकिन मानगों को जाम से निजात नहीं मिला। भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अखबार के द्वारा जानकारी मिली कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्माण कार्य को बंद कर दिया जाएगा तो जाम से मुक्ति मिल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं है। विकास सिंह ने कहा की निर्माण कार्य करने के लिए बड़े-बड़े उपकरण का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण सड़के सकरा हो गया है, जो जाम का मुख्य कारण है।

1001845718
1001845715

विकास सिंह ने कहा कि धरातल में आए बिना सुर्खियों में बने रहने के कारण केवल बयान बाजी करते हैं। विकास सिंह ने उपायुक्त से निवेदन किया की दुर्गा पूजा में अगर सही में जाम से मुक्ति लोगों को दिलाना है तो निर्माण कार्य में लगे सारे उपकरण को दुर्गा पूजा तक हटा देने का कार्य किया जाए तब जाकर जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

error: Content is protected !!