जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर में चलाया जा रहे “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के निमित्त आज भाजपा बारीडीह मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन लाल के अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमे मंडल के प्रभारी बबुआ सिंह, जिला आईटी सेल के प्रभारी विनोद सिंह एवं सभी बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी, सह प्रभारियों ने उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाया।
जमशेदपुर : आज कल के नौजवान युवाओं द्वारा नशा का सेवन किया जा रहा है और नशा ना मिलने से आत्महत्या को गले लगा लेते हैं और अंधा-धुन रैश ड्राइविंग करते है।जिससे लोगों को और परिवार वालों को परेशानी हो रही है। परिवार वालों का दर्द सुनने के बाद सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक पीयूष ठाकुर ने उपायुक्त अनन्या मित्तल और जिला पुलिस कप्तान किशोर कौशल से अनुरोध करते है कि आप ऐसे युवकों पर सख्त से सख्त करवाई करे। उन्होंने आने वाले सभी हिंदू त्योहार में नशा मुक्ति का एक पोस्टर जरूर लगाने का आग्रह किया है।
जमशेदपुर : आज छत्रपति शिवाजी सेना द्वारा डीमना स्तिथ ओल्ड ऐज होम में संगठन के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद के नेतृत्व में वहां रह रही माताओं के साथ सावन महोत्सव मनाया गया। वहां सभी महिलाओं को कुछ वस्त्र, साड़ी, चूडी, बिंदी, मेहंदी और मिठाइ दी गई। इस कार्य को सफल बनाने में झारखंड अध्यक्ष आभा वर्मा, चांद मनी, कुंकल, रुपा, चांदना, मनीषा, रेनू, पुतुल, गीता एवम अन्य सदस्यों का अहम योगदान रहा।
जमशेदपुर : भाजपा टेल्को मंडल के नए अध्यक्ष विकाश शर्मा जी को और सुंदरनगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा को पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य सोनू श्रीवास्तव ने दी बधाई, साथ ही कहा कि इतने कम उम्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनना इनके काम की और इशारा करती है।
पूर्व में विकाश शर्मा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रह चुके है, साथ में भाजपा के महामंत्री के रूप में भी रह चुके है। विकाश शर्मा के नेतृत्व में अच्छा संगठन मजबूत होगा। विकाश शर्मा जी ने भाजपा जिलाध्यक्ष का धन्यवाद किया और साथ ही कहा की नए जिमेदारी पर खड़ा उतरूंगा।
जमशेदपुर : राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना का 6 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पहले भारतरत्न पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रामाधार ठाकुर, विशिष्ट अतिथि महिन्द ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि आज राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना समाज के बीच संघर्षशील हो कर कार्य कर रही है।
सचिव पवन शर्मा ने बताया कि आज नाई समाज का बहुत सारे संगठन लोग चला रहे लेकिन जब समस्या आती है तो कोई उन्हें साथ नहीं देता है, उस समय सिर्फ राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना ही उन्हें साथ देता। संस्थापक भाई अरुण शर्मा ने बताया कि यह संगठन अभी तक 23 परिवार को आदर्श विवाह करने में सफलता प्राप्त किया, 6 परिवार को श्राद्धकर्म करने में सफलता प्राप्त किया, 20 परिवार को गम्भीर बिमारी में इलाज करने में सफलता प्राप्त किया, हजारों लोगों को रक्तदान देकर जीवन बचाने में सफलता प्राप्त किया।
उन्होंने कहा आज किसी को भी जरूरत पड़ा है तो राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सबसे पहले सबसे आगे बड़ कर साथ देने का कार्य किया है। संजय प्रमाणिक ने बताया कि वास्तव में सभी संगठनों से अच्छा कोई कार्य किया है वह राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना सभा। मुख्य रूप से मुकेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, नीरज ठाकुर, आंनद ठाकुर,अनुज शर्मा, अजय ठाकुर, अर्बिन्द ठाकुर, महिन्द्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रिन्कु ठाकुर, अन्य सदस्य ने भाग लेकर क्रार्यक्रम को सफल बनाया। धन्यवाद ज्ञापन रामबिलास ठाकुर ने दिया।
जमशेदपुर : झारखंड के धरती पुत्र निर्मल महतो के 37 वें शहादत दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा स्थल उलियान सोनारी पहुंचे मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला के सहायक सह मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता श्री रंजन कारूवा एवं कारूवा समाज मूलनिवासी के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी, राम मनोहर क्षत्रिय एवं लालटू महतो के पीए।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री कारूवा ने कहा कि आज भी झारखंड आंदोलन के प्रणेता की कमी महसूस हो रही है। इसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है, इनके अधूरे कार्यो को हमें संकल्प लेकर करने की आवश्यकता है।
सुरिंदर पाल ने दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डन रीच कोलकाता के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक का पदभार संभाला। कार्यभार संभालने से पहले वह मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल भूमि विकास प्राधिकरण चंडीगढ़ में थे। 1990 बैच के आईआरएसई (भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा) सुरिंदर पाल मार्च 1992 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए।
परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद वर्ष 1994 में जम्मू – उधमपुर रेल लिंक की प्रतिष्ठित परियोजना पर तैनात हुए। श्री पाल ने एनआईटी कुरूक्षेत्र से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया। उन्होंने मंडल अभियंता, इलाहाबाद (प्रयागराज), उप मुख्य अभियंता -पुल, नई दिल्ली, उप मुख्य अभियंता (निर्माण), दिल्ली, वरिष्ठ मंडल अभियंता, उत्तर रेलवे अंबाला, निदेशक – सतर्कता, रेलवे बोर्ड जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत थे।
जमशेदपुर : आज भारत माता के भक्त भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में साकची थाना में भारत विरोधी बयान देनेवाले कांग्रेस सरकार के विदेश मंत्री एवम कांग्रेस के बड़े नेता श्री सज्जन वर्मा के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया, साथ ही साकची थाना प्रभारी को कहा गया कि एक जिम्मेदार पद पर रहने वाले पूर्व विदेश मंत्री श्री सलमान खुर्शीद के द्वारा या कहा जाना कि जिस प्रकार हिंसा के तहत तख्ता पलट बंगाल में हुआ इस प्रकार कहीं यह भारत में ना हो जाए।
उन्होंने पुस्तक विमोचन करते समय यह बयान पूरे भारत की जनता के समक्ष दिया। जिसे यूट्यूब, फेसबुक, सोशल मीडिया तथा कई अखबारों के माध्यम से देखा जा सकता है और पढ़ा जा सकता है। भारत के संविधान को सरासर ऐसे नेता उल्लंघन करके भारत में अशांति फैलाना चाहते हैं, दंगा फैलाना चाहते हैं और उनका मकसद यह था कि जिस प्रकार बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हिंदू बहनों के साथ में रेप हुआ बलात्कार हुआ इस प्रकार की घटना भारत में पुर्नवृत्ति हो सकती है, सत्ता पलट सकता है, दंगा फैल सकता है और राजा की स्थिति का निर्माण हो सकता है। तो ऐसे नेता भारत के अंदर में राष्ट्रद्रोह का काम कर रहे हैं और साथ ही वे यहां हिंसा फैलाने के लिए उतारू है।
वह अपने इलाहाबादी आतंकवादी शक्तियों को एकजुट करके उन्हें प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का हम विरोध करते हैं और इसके तहत इस पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें। अभय सिंह ने साकची थाना के प्रभारी को कहा है कि कानूनी रूप से कार्रवाई हो अन्यथा हम सभी लोग सड़कों पर उतरकर इस बांग्लादेशी समर्थक नेता का बहिष्कार करेंगे।
नई दिल्ली : बांगलादेश में हिन्दूओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों के ऊपर लगातार हो रहे हमलों व उत्पीड़न की वीभत्स घटनाओं से चिंतित विश्व हिंदू परिषद ने आज भारत के गृह मंत्री श्री अमित शाह से भेंट कर वहाँ उत्पीड़ित समाज की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया।
भेंट के बाद परिषद के केन्द्रीय महा-मंत्री श्री बजरंग बागड़ा ने बताया कि आज हमारे अध्यक्ष श्री आलोक कुमार और मैं स्वयं केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मिले तथा उन्हें बांग्लादेश में हिन्दुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत के हिंदू समाज की व्यथा और चिंता से अवगत कराया तथा माननीय गृह मंत्री से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
श्री बजरंग बागड़ा से बताया कि गृह मंत्री ने उनकी सरकार द्वारा इस दिशा में की गई कार्यवाही से अवगत कराया और कहा कि सरकार इस विषय में पूर्ण संवेदना एवं गंभीरता के साथ आवश्यक कार्यवाही कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वहाँ गठित अंतरिम सरकार के प्रधान को भेजे अपने शुभकामना संदेश में भी हिन्दुओं की सुरक्षा का विषय उठाया है।
विद्यार्थियों सहित समस्त भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है और हिंदू, सिख, बौद्ध एवं ईसाईं अल्पसंख्यकों की और उनके पूजा स्थलों की सुरक्षा पर वहाँ के अधिकारियों के साथ निरंतर सम्पर्क स्थापित कर यथा संभव कार्यवाही की गई है। गृह मंत्री ने आशा जताई है कि जैसे अंतरिम सरकार के प्रधान ने हिन्दू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की घटनाओं को अस्वीकार नहीँ किया है, वैसे ही वे इन पर तत्काल नियंत्रण स्थापित करने के निमित्त उचित कार्यवाही करेंगे। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद अपने केन्द्रीय कार्यालय में एक हेल्पलाइन सेवा भी स्थापित करने जा रहा है। जिसका नंबर भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
जमशेदपुर : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा के विरुद्ध आज भाजपा नेता और पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में आरक्षण एवं सरकार के विरुद्ध शुरू हुए आंदोलन वहां की तत्कालीन पीएम शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही देखते देखते हिंदुओं के विरुद्ध में परिवर्तित हो गई एवं तीन चार दिनों में करीब न्यूज के हिसाब से 300 लोग मारे गए है। इस्कॉन मंदिर को तोड़ा गया, साथ ही कई मंदिरों में तोड़ फोर की गई। हिंदुओं की घरों में लूटपाट की गई। यह दर्शाता है कि कट्टर इस्लामिक संगठन इस छात्र आंदोलन के पीछे में थी और छात्र आंदोलन में छात्रों को इस्तमाल करके पूरे इस आंदोलन को हाईजैक कर लिया।
अब बांग्लादेश सरकार के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री जो नोबल पुरस्कार विजेता भी है। उन्होंने कल पदभार संभाला है। उनकी पहली जिम्मेवारी बनती है की वहां के हिंदुओं को सुरक्षित करे साथ साथ भारत देश की सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वहां की सेना और नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पर दवाब डाले अगर कोई हिंदुओं को या उनके घरों को क्षति पहुंचाएगा तो हिंदुस्तान और यहां के लोग खड़े हैं।
श्री सिंह ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि इतनी बड़ी त्रस्ति के बाद जो इस देश में अपने आप को मुस्लिम के नेता मानते और यह मानते है कि मुस्लिम उनकी पार्टी को वोट देते है और अल्पसंख्यों के हितैषी भी है। बांग्लादेश में इस्लामिक संगठन के द्वारा किया जा रहा है, वह गलत है, इसके संबंध में एक शब्द भी नहीं बोला जा रहा है, जबकि यह उनका दायित्व था कि पूरे भारत देश में इस तरह के घटना पर मुस्लिम समुदाय के नेताओं को अपील करे कि ऐसी घटना पर बोले। चुंकी कांग्रेस के मुखिया राहुल गांधी और सपा के मुख्य अखिलेश यादव और जमशेदपुर में कांग्रेस के नेता डॉ अजय कुमार जैसे नेता दिखावा करते है कि भाजपा एक हिंदुओं की पार्टी है और वही सिर्फ मुस्लिम के हिमायती है।
वोट के लिए वह कहते है कि वे भी हिंदू है ,लेकिन जहां हिंदुओं की रक्षा की बात है, वहां पर एक शब्द भी नहीं बोला जाना इनकी सोच को दर्शाता है। मैं झारखंड के कांग्रेस के नेताओं से अपील करूंगा कि राहुल गांधी तक यह बात जरूर पहुंचाए कि उन्हें ऐसे घटना पर इंटरनेशनल मीडिया में बोलना चाहिए कि जो बांग्लादेश में हो रहा है वह गलत हो रहा है। क्योंकि अगर ये इस घटना पर नहीं बोलते है तो उन्हें वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है।