एक नई सोच, एक नई धारा

n6270562791723963028594a8edef18669d5d9074dcad2896ddfaceae965fa543daeb28323eae9b8167ee85
झारखंड में सियासी हलचल तेज, पूर्व सीएम चंपई सोरेन 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, बीजेपी के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281

इन सभी विधायकों से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है. कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, जेएमएम के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं.

IMG 20240815 WA0005

कोलकाता में रूके थे चंपई

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता शिवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की. आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए. उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी. ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं.

वहीं सूत्रों के मुताबिक, उनके कोलकाता से असम भी निकलने की भी संभावना जताई जा रही है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के झारखंड प्रभारी है.

AddText 08 15 01.31.36

क्या बोले थे चंपई सोरेन

शुक्रवार को जब चंपई सोरेन से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं पर, इस पर क्या बोलें, हम तो आपके सामने हैं.” इतना बोलते ही वह गाड़ी में बैठ गए. बता दें कि, हेमंत सोरेन के जेल से वापस आने के बाद चंपई सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चा उठती रही है.

AddText 08 15 01.52.10

बीजेपी की प्रतिक्रिया

झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, ‘चंपई सोरेन का एक बड़ा व्यक्तित्व हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड की 3.5 करोड़ जनता उनके काम से खुश थी, लेकिन जिस हिसाब से उन्हें सीएम पद से हटाया गया, वो दुर्भाग्यपूर्ण था. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सेटबैक था कि उन्हें सीएम पोस्ट से हटाया गया. आखिर उनकी क्या गलती थी?’

AddText 08 15 01.40.22
AddText 08 15 01.45.10

जुलाई में चंपई सोरेन ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन ने बीते महीने जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बन गए थे. चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के सातवें सीएम के रूप में रहे. चंपई सोरेन की गिनती झामुमो के सीनियर नेताओं में होती है.

AddText 08 15 08.59.56

चंपई सोरेन सात बार के विधायक हैं. 2005 से वो लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 1991 में पहली बार सरायकेला सीट से ही विधायक बने थे. हेमंत सोरेन ने 2019 में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था. उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण का जिम्मा दिया गया था.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240817 WA0015
कुर्मी समुदाय को पार्टी ने सम्मान दिया: कालरा

हर वर्ग को झारखंड में प्रतिनिधित्व मिले, प्रदेश कमेटी एवं विधान सभा चुनाव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय को मिले समुचित भागीदारी

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240815 WA0005

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत सिंह कालरा ने बिरसा वाणी से बातचीत में कहा कि काग्रेस पार्टी ने ज़मीन से जुड़े एक सच्चे कांग्रेसी सिपाही को झारखंड की कमान सौंपी है। श्री कालरा ने कहा कि कुर्मी समुदाय के किसी नेता को पहली बार कांग्रेस ने अध्यक्ष बनाया है जिसके लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, महासचिव वेणु गोपाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का झारखंड की समस्त जनता आभार प्रकट करती है।

AddText 08 15 01.31.36
AddText 08 15 01.52.10
AddText 08 15 01.40.22

श्री कालरा ने कहा कि अब पार्टी में हर वर्ग को झारखंड में प्रतिनिधित्व मिलेगा, प्रदेश कमेटी एवं विधान सभा चुनाव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय सहित ओबीसी वर्ग को समुचित भागीदारी मिलेगी, आज पूरा देश की उम्मीद कांग्रेस पर टिकी हुई है लोग अपनी भूल को सुधार करने के लिए बेताब हैं।

AddText 08 15 01.45.10
AddText 08 15 08.59.56
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240817 WA0014
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया खेल किट का वितरण

जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात समाजसेवी व सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिव शंकर सिंह द्वारा बागुनहातु कालिंदी बस्ती के युवा खेलप्रेमियों के बीच टी शर्ट और जर्सी सेट का वितरण किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240815 WA0005
AddText 08 15 01.31.36
AddText 08 15 01.52.10

शिव शंकर सिंह ने कहा खेल क्षेत्र में खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के प्रति रुचि है पर वे आज भी मूलभूत खेल सुविधाओं से वंचित हैं खिलाड़ी। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिले इस निमित्त बस्ती क्षेत्र के युवा खेल प्रेमियों के बीच खेल सामग्री वितरण किया गया।

AddText 08 15 01.40.22
AddText 08 15 01.45.10
AddText 08 15 08.59.56
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240817 WA0013
“प्रतिभाओं का सम्मान”: केबुल मुखी समाज ने संजना मुखी के घर जाकर उन्हें किया सम्मानित

जमशेदपुर : आज मुखी समाज, कैबुल मुखी बस्ती बस्ती, गोलमुरी की ओर से सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में सिदगोड़ा निवासी समाज की बेटी संजना मुखी के घर जाकर उनको समाज की ओर से विशेष सम्मान से सम्मानित किया गयाl संजना मुखी शिक्षा के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रही हैl संजना मुखी अभी हाल ही में टाटा स्टील द्वारा आयोजित मिसेज़ फैशनेबल, मिसेज़ जमशेदपुर का टाइटल जीत चुकी है एवं डांस कम्पटीशन में भी तीसरा स्थान प्राप्त कर चुकी हैl

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240815 WA0005
AddText 08 15 01.31.36
AddText 08 15 01.52.10

वर्तमान में वह महिलाओं को जुम्बा क्लास के माध्यम से फिटनेस की ट्रेनिंग दे रही है जो मुखी समाज के लिए गौरव की बात है l इस सम्मान कार्यक्रम में डेविड मुखी, देवेश मुखी, गुरुबचन मुखी, अनिकेत मुखी, एवं हेमसागर कुमार जी उपस्थित थे।

AddText 08 15 01.40.22
AddText 08 15 01.45.10
AddText 08 15 08.59.56
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240816 WA0018
भारतीय मनावधीकार ऐसोसिऐशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

जमशेदपुर : भारतीय मनावधीकार ऐसोसिऐशन कोल्हन परिवार झारखण्ड की तरफ से 78वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मे झण्डोतलन कार्यक्रम कोल्हान व्यापर प्रमुख संतोष पोदार जी के कार्यलय में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240815 WA0005
AddText 08 15 01.31.36
AddText 08 15 01.52.10


इस मौके पर कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे जी ने झण्डोत्लन किया। उपस्थित सभी पदाधीकारी सरबजीत सिह, आर के पाण्डेय, सुभाष घोष, सैयद हक, फारुक, अमित, प्रमोद, महेन्द्, धनजीत, सुभाष, यदाव जी, सुशान्त, सतोष, खुर्शिद आलम, सजिद एवं सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।

AddText 08 15 01.40.22
AddText 08 15 01.45.10
AddText 08 15 08.59.56
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
1666498 image31
झारखंड में इंडी गठबंधन को लगने वाला है बड़ा झटका, चंपाई-लोबिन के साथ कांग्रेस के भी कुछ विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में भी शामिल होने की चर्चा शुरू

1666498 image31

झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव की बिगूल बजने के पहले ही इडी गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है। कोलहान टाईगर के नाम से प्रसिद्द व गुरू जी शिबु सोरेन के सबसे करिबी और विश्वाषपात्र चंपाई सोरन तथा लोबिन हेंब्रम के साथ कांग्रेस के विधायक सह पूर्व कृर्षी मंत्री बादल पत्रलेख भी भाजपा में शामिल हो सकते है।

IMG 20240309 WA00281

यदी ऐसा हुआ तो झारखंड के राजनितिक गलियारों में बड़ा बदलाव होगी और झामुमो के लिए बड़ा नुकसान हो सकता है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगने वाला है. झामुमो के कद्दावर नेता चंपाई सोरेन के साथ कांग्रेस के एक विधायक के भी भाजपा में शामिल हो सकते है. फिलहाल सूत्रों की माने तो झारखंड के कई विधायक के साथ साथ मंत्री दिल्ली में जमे हुए है. सभी भाजपा के संपर्क में है. शनिवार से रविवार तक भाजपा का दामन थाम सकते है. सभी का अपना अपना जनाधार है.

IMG 20240309 WA00271

विधानसभा चुनाव में इंडी गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचा सकते है. जो चर्चा चल रही है की शुक्रवार की सुबह से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई. चंपाई सोरेन को आगे कर भाजपा विधानसभा का चुनाव लड़ सकती है. इस बीच ही झामुमो के निष्काषित पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी भाजपा में जाने की खबर पर मुहर लगा दी. लोबिन ने तो यहां तच बताया कि चंपाई सोरेन के साथ वह खुद भाजपा का दामन शनिवार को थाम लेंगे. साथ ही हेमंत सोरेन पर कई गंभीर आरोप लगाया है.चंपाई सोरेन और लोबिन के भाजपा में शामिल होने की चर्चा के बीच ही अब कांग्रेस के विधायक पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के भाजपा में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई है. सूत्रों की माने तो फिलहाल बादल पत्रलेख दिल्ली में मौजूद है. हाल में मंत्री पद जाने के बाद से ही बादल नाराज चल रहे थे. लेकिन सूत्रों की माने तो वह भाजपा का दामन थाम सकते है.सुत्रों की माने तो झारखंड विधानसभा प्रभारी सह मुख्यमंत्री हेमंतविश्वा के नेतृत्व में चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थामेगें। इससे साफ है कि जो चर्चा उड़ रही है उसकी पुष्टि भी हो सकती है.

IMG 20240309 WA00261
a8aa9e6bd3e0db08031e5961736a4f65bbfc93d660be3116cfa404884d406d89.0
जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो की बेटी की दिल्ली में मौत,बेटी की मौत से परिवार सदमा में

जमशेदपुर : जमशेदपुर की पूर्व सांसद सुमन महतो और पूर्व दिवंगत सांसद सुनील महतो की बड़ी पुत्री अंकिता महतो का दिल्ली के गाजियाबाद स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली में इलाज के क्रम में निधन हो गया है.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240815 WA0005
AddText 08 15 01.31.36
AddText 08 15 01.52.10

बताया जा रहा है कि अंकिता को जोंडिस हुआ था. सोमवार को उल्टी की शिकायत होने पर उसे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वैशाली गाजियाबाद में भर्ती कराया गया था.

AddText 08 15 01.40.22
AddText 08 15 01.45.10
AddText 08 15 08.59.56

जहां वह आईसीयू में इलाजरत थी आज सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास उसका निधन हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही दिवंगत सांसद के परिवार में कोहराम मच गया. अंकिता की मां पूर्व सांसद सुमन महतो अपनी छोटी बेटी अर्पिता का एडमिशन कराने 4 तारीख को दिल्ली पंहुची थी. बताया जाता है कि अंकिता दिल्ली में जॉब करती थी.

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240812 WA0014
केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स में स्थापना दिवस मनाया गया।
IMG 20240812 WA0015

जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स ने अपनी स्थापना के पच्चीस वर्ष पूरे किए है।
इस विशेष अवसर को मनाने के लिए विद्यालय द्वारा एक भव्य समारोह साईनोवेशन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पर्यावरण एवं विज्ञान से संबंधित विषय को समाहित किया गया था । जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

IMG 20240309 WA00281

इसमें आज के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम) श्रीमान अनन्य मित्तल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा गणेश वंदना से की गई। उपायुक्त ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा की हर व्यक्ति में प्रतिभा होती है बस, उसे निखारने की आवश्यकता है और यहाँ के शिक्षक अथक प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर , श्री शरद चंद्रन , असिस्टेंट डायरेक्टर शांता वैद्यनाथन ,एकेडमिक डायरेक्टर डॉ रचना नायर , श्रीमती लक्ष्मी शरद , पूर्व उप-प्राचार्या मंजुला कुमारी, पूर्व हेड मिस्ट्रेस गोयल , इशिका दास , अदिति मुरारका , श्रद्धा जायसवाल मंजू भ्रामरा , रणविजय लूदरा , नलिन गुरमीत कौर मानगो केपीएस की उप – प्राचार्य

IMG 20240309 WA00271

विद्यालय के चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारी यह यात्रा केवल अध्यापक , छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सका है शिक्षा से ही देश महान बनता है और शिक्षित व्यक्ति ही संपन्न राष्ट्र का निर्माण कर सकता है । उन्होंने यह भी कहा कि 24 साल पहले मेरे पिता स्वर्गीय ए.पी आर नायर ने बेहद कम संसाधनों के साथ स्कूल की शुरुआत की थी। आज वर्षों बाद सैकड़ों छात्र स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। ज्ञान का प्रसार हो रहा है , बस यही मेरा मकसद है । इस आयोजन के माध्यम से हम सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं। विद्यालय की प्राचार्या प्रियंका बरुआ ने भी विद्यालय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी और कहा कि हम सभी को धन्यवाद अर्पित करना चाहते हैं जिन्होंने विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाने में अपना विशेष योगदान दिया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी व शिक्षकगण मौजूद थे।

IMG 20240309 WA00261
Screenshot 2024 0812 181518
मानगो पुल घंटो जाम, रेंगती रही गाड़ियां
Screenshot 2024 0812 181518

जमशेदपुर :- मानगो में सोमवार की सुबह जाम से लोग घंटों परेशान रहे. मानगो पुल से लेकर के पायल सिनेमा तक वाहनों की लंबी क़तार लगी रही, जिससे लोग बेहाल रहे. ट्रेफ़िक संतुलित करने में यातायात पुलिस नाकाम दिखी. जाम के कारण वाहन सड़क पर जहां-तहां खड़े हो गए, पैदल चलने तक पर आफत आन पड़ी. जाम ने इस कदर भयंकर रूप अख्तियार कर लिया कि पैदल वाले भी दो कदम सड़क पर आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. मानगो गोलचक्कर मानगो बस स्टैंड से लेकर मानगो पुल तक और पुल से लेकर डिमान रोड और पायल सिनेमा रोड तक जाम रहा.

IMG 20240309 WA00281

मानगो पुल पर जाम लगते ही मानगो की सभी सड़कें जाम हो गयी. यहां तक कि गलियों और चौक-चौराहों तक में जाम लग गया. सबसे ज्यादा परेशानी सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे अभिभावकों को हुई, बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी देर हुई. दरअसल, सावन के चौथे सोमवारी पर जगह-जगह से निकलने वाले भव्य कलश शोभायात्रा को लेकर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने पर ट्राफिक डीएसपी दलबल के साथ खुद मौके पर पहुंचे और जाम खाली करवाया. जाम हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली यह जाम सुबह 8 बजे से 1 बजे तक लग रहा जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240810 WA0014
टेल्को के महानंद बस्ती में स्वास्थ्य केंद्र अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली – पानी नहीं, मरीज परेशान।
IMG 20240810 WA0013

जमशेदपुर. महानंद बस्ती में स्वास्थ्य चिकित्सा कल्याण विभाग द्वारा अटल मोहल्ला क्लीनिक में बिजली व पानी की सुविधा नहीं है।जिससे वहां जो मरीज इलाज करवाने जाते हैं उन्हें बहुत असुविधा होती है। इससे यहां मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

IMG 20240309 WA00281

वही स्थानीय निवासी मुन्ना देवी ने बताया की सरकार व प्रशासन ने लोगों की जरूरत को देखते हुए काफी पैसे खर्च कर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तो कर दिया लेकिन इस स्वास्थ्य केंद्र में आज तक बिजली , पानी की कोई सुविधा नहीं हो पाई।

वहां उपस्थित डॉ रेशमा कुमारी ने बताया की इस विषय में स्वास्थ्य विभाग को संज्ञान लेना चाहिए की इस स्वास्थ्य केंद्र मैं बिजली पानी की सुविधा नहीं है, सुविधा नहीं होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हालात यह है की यहां मरीज ही नहीं कर्मचारी भी बिजली , पानी की समस्या से परेशान है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है की महानंद बस्ती के स्वास्थ्य केंद्र में बिजली व पानी की सुविधा का प्रबंध किया जाए ताकि लोग सुविधाओं के बाद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पूर्ण रूप से मिल सके।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!