एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240912 WA0010
रायशुमारी में जमशेदपुर पहुंचे अनवर हयात का अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में किया गया स्वागत
IMG 20240912 WA0011

जमशेदपुर : भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी बुधवार को की गई। जिसमें पश्चिमी विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात पहुँचे। उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सारी जानकारी ली। मानगो में रायशुमारी के कार्यक्रम के समापन के बाद साकची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में जोगिंदर सिंह जोगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जोगिंदर सिंह जोगी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर महानगर में जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया। इस दौरान श्री हयात ने कहा कि इस यकीन के साथ जोगिंदर सिंह जी को यह पदभार दिया गया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी एक नई मुक़ाम को हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि जोगिंदर सिंह जोगी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और विभिन्न पदों पर पदभार संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू, प्रदेश के प्रवक्ता जुम्मन खान, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, अमरदीप भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, अलादीन सिद्दीकी, जसवंत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240911 WA0006
एडीपीओ के तरफ से किया गया सम्मानित जिला स्तरीय झारखंड खेल प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को
IMG 20240911 WA0004

जमशेदपुर:- गोलमुरी के तीन प्लेट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर एडीपीओ पंकज कुमार पहुंचे तथा बीईईओ अनिता सिन्हा द्वारा प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

प्रतियोगिता को सफल बनाने में एडीपीओ पंकज कुमार, बीईईओ अनीता सिन्हा, का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

वही मौके पर अजय कुमार, श्री लाल, महेश, मध्य सोरेन, बोगन पात्रा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1

अंडर-19 फुटबॉल में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान JBAV Ghorabandha को प्राप्त हुआ।
अंडर 19 फुटबॉल में बालिका वर्ग सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस साकची को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उत्क्रमित मध्य नागा पोटका विद्यालय की बालिका वर्ग अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Ums एपीओ पटमदा अंडर 14 बालिका वर्ग को प्राप्त हुआ दूसरा स्थान।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240831 WA0004 scaled
झारखण्ड आंदोलनकारी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री का राँची में अनमोल वर्मा “पप्पु” ने किया अभिनंदन
IMG 20240831 WA0002

अपनी पुरानी पार्टी झामुमो छोड़ भाजपा का दामन थामे झारखण्ड आंदोलनकारी नेता, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कोल्हान टाईगर नाम से प्रख्यात चंपाई सोरेन का शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने रांची स्थित आवास में अभिनन्दन किया एवं उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया एवं भाजपा परिवार में शामिल होने पर बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया।

IMG 20240309 WA00281 1

एवं भाजपा नेता अनमोल वर्मा “पप्पु” ने कहा कि झारखण्ड आंदोलकारी नेता, कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से झारखण्ड को घुसपैठियों,दलालों,भ्रष्ट ऑफिसरों और परिवारवादी ताकतों से मुक्त कराने के लिये भाजपा के संकल्प को मजबूती मिलेगी.. प्रदेश को कुशलता-पूर्वक नेतृत्व प्रदान कर राजनीति में नया आयाम स्थापित करने वाले चंपाई सोरेन ने जनहित की लड़ाई में सत्ता का मोह त्याग कर संघर्ष का रास्ता चुना।

IMG 20240309 WA00271 1

उनके साथ आने से भाजपा पार्टी और मजबूत होंगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।मौके पर भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा झारखण्ड प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र प्रसाद, राहुल तिवारी, सनातन उत्सव समिति जमशेदपुर के संस्थापक चिंटू सिंह,जयकांत सिंह,संतन ओझा,पिंटू सिंह,सुधीर तिवारी,सैलेन्द्र सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

IMG 20240831 WA0008
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240829 WA0013
बर्मामाइन्स के बीपीएम मध्य विद्यालय में बच्चों के लिए खेल संग्रामी की मांग, विद्यालय प्रबंधन ने विधायक सरयू राय को सौंपा मांग पत्र, मांग जल्द पूरी होने का मिला आश्वासन
IMG 20240829 WA0013

जमशेदपुर. बीपीएम मध्य विद्यालय बर्मामाइन्स द्वारा गुरुवार को पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय को विद्यालय प्रबंधन ने एक मांग पत्र सौंपा। तथा विद्यालय के लिए उपस्कर एवं खेल सामग्री बच्चों के खेल के लिए उपलब्ध कराने का मांग की है।

IMG 20240309 WA00281 1

विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं के द्वारा उन्हें गुलदस्ता भेंट किया गया।

वही विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी ने बताया की यहां कक्षा kg से 8वीं तक की पढ़ाई होती है इसमें कुल 570 बच्चे पढ़ाई करते हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों के लिए खेल संग्रामी तथा 14 कपबोर्ड वाला अलमारी एवं विद्यालय के मैदान में हाई मास्क लाइट लगवाने की मांग की है।

IMG 20240309 WA00271 1

विधायक सरयू राय ने दिया आश्वासन कहा की बहुत जल्द आपकी मांग को पूरा किया जाएगा।
सरयू राय की पहल पर छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय ,पीने का पानी ,पेवर्स ब्लॉक जैसे सुविधाओं तथा अन्य कार्य करवाने के लिए धन्यवाद किया गया।

मौके पर विद्यालय की प्राचार्य किरण कुमारी , तरुण घटवारी, राहुल कुमार, अमृता प्रीतम, मंजूश्री मेहता उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261 1
n628451493172489834667586fe9048320f9d9659d741db6af699ebcc4c045cfa4c5a91ad2682e30720b735
रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज, ऐसे करें अप्लाई

इंजीनियर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर के करीब 8 हजार पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें आवेदन की लास्ट डेट को 29 अगस्त 2024 तय किया गया है।

IMG 20240309 WA00281 1

ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं और इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज हो जाएगी।

क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता के साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

IMG 20240309 WA00271 1

एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म अपने रेलवे जोन की वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं।

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क अनिवार्य रूप से जमा करना है, तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपये तय की गई है। इसके अलावा एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन के साथ 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से जमा की जा सकती है।

IMG 20240309 WA00261 1
1f2e363297681ab176c9a5110d7ab3a3f3b54bd62163d8028ba07c465a811b33.0
चंपाई सोरेन लौटे राँची, समर्थकों ने किया भव्य स्वागत, झामुमो को लेकर कही बड़ी बात
1f2e363297681ab176c9a5110d7ab3a3f3b54bd62163d8028ba07c465a811b33.0

रांची :- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नयी दिल्ली से झारखंड की धरती पर पहुंच गये. उनका यहां पहुंचने पर रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. चंपाई सोरेन के साथ उनके बेटे बाबूलाल सोरेन भी मौजूद थे. चंपाई सोरेन का यहां आने पर जोरदार तरीके से स्वागत किया. हालात ऐसा हुआ कि रांची के मुख्य सड़कों पर चंपाई सोरेन के समर्थकों का ही हुजूम था. सारे लोगों की भीड़ लगी हुई थी. एयरपोर्ट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी थी. इस दौरान झारखंड टाइगर चंपाई सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये गये. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया. उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. उनका नगाड़ा के बीच स्वागत किया गया. फूल माला से लोगों ने लाद दिया. लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. वे बुधवार को झामुमो को छोड़ देंगे. इसके बाद 29 अगस्त को कैबिनेट की बैठक होगी. 30 अगस्त को चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे. भाजपा में शामिल होने को लेकर तैयारी की गयी है.

IMG 20240309 WA00281 1

चंपाई सोरेन ने कहा है कि वे कभी झामुमो छोड़ना नहीं चाहते थे. लेकिन जहां इज्जत नहीं मिलेगा, वहां दुत्कारा जायेगा तो क्या किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति उनकी आस्था है. भाजपा में वे जा रहे है. हम कभी छोड़ना नहीं चाहते थे. उन्होंने बताया कि हमारे पीछे आदमी लगा दिया जा रहा है. हम जब सरकार चला रहे थे तो अचानक से हमारे सारे कार्यक्रमों को रद्द करा दिया गया. अचानक से कार्यक्रम रद्द होने को लेकर खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बात नहीं बतायी, किसी तीसरे व्यक्ति से बुलवाया. उन्होंने कहा कि झामुमो को गुरूजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर अपने खून पसीने से सींचा है. हम लोगों ने संघर्ष किया है. आगे भी संघर्ष करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि हम सरकार चला रहे थे.

IMG 20240309 WA00271 1

कोई अपनी मर्जी से हेमंत सोरेन ने हमको सीएम नहीं बनाया था. झामुमो पार्टी ने हमको सीएम बनाया था. जब सीएम बना तो हमने अपनी क्षमता के मुताबिक काम किया. प्रयास किया कि झामुमो की सरकार को बेहतर तरीके से चलाया जाये. लेकिन ऐसा नहीं करने दिया गया. जब हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये तो हमारा कार्यक्रम दूसरे दिन था. लेकिन हेमंत सोरेन के एक व्यक्ति ने सारे कार्यक्रमों को रद्द कराकर हमको सूचित किया. इसके बाद अचानक से कहा जाता है कि कल विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है. हम साथ साथ रहे. जैसे जैसे कहा गया, वैसे सरकार चलाया. उन्होंने कहा कि एक बात बताइये, कोई आदमी अपने ड्राइवर को गाड़ी चलाने देता है. ड्राइवर को कोई चाभी छीनकर नहीं लेता है. बोलता है चाभी रख दो. ऐसा कौन करता है. आपको क्या ऐसा ठीक लगेगा. मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है. हमसे बात कर लेते. हमको बुलाकर बात करते, बोलते, ऐसा किया जाना है, हम सहर्ष कर देते. लेकिन ऐसा कोई नही करता है. हमको कोई खैरात में में पार्टी ने कुछ नहीं दिया था. हेमंत सोरेन के पिता गुरुजी शिबू सोरेन के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम किया था, तब जाकर हमको कोई पद पर दिया गया था.

IMG 20240309 WA00261 1
954810fd02a5eb8424c7f385e49b4f62555f75f1a2d22ddabf40af635af5f837.0
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ संपन्न

जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी टुईलाडूंगरी के बनने वाले भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज विधि विधान के साथ पंडित निरंजन रथ और पंडित प्रदिप्त कुमार दास के देख रेख में संपन्न हुवा, पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव और महासचिव दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की, महासचिव दिनेश कुमार ने बताया की देश की आजादी के पहले से होने वाली यह पूजा शहर में पहले उड़िया पूजा के रूप में प्रसिद्ध थी।

IMG 20240309 WA00281 1

अब यह पंडाल शहर में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है, अलग अलग थीम और सामाजिक संदेश देता इस पंडाल और पूजा को देखने के लिए शहर और ग्राम के सभी कोने कोने से लोग आते है और यहां भव्य मेले का भी आयोजन होता है, दुर्ग माता की प्रतिमा भी शहर में अपना एक अलग स्थान रखती है इस वर्ष भी पंडाल शहर को नया संदेश देगी, पंचमी के दिन पूजा पंडाल का पट शहरवासियों के लिए खोल दिए जायेंगे. भूमि पूजन में मुख्यरूप से राजू गिरी, मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, अश्वनी माथन, राजकुमार सिंह, सुनील चौधरी, कृष्णा साहू, बी श्रीनिवास राव, प्रशांत गिरी, किशोर कुमार राजा, रंजित गुप्ता, अजय कुमार साहू, आशीष दत्ता, अमरीक सिंह मिक्के, टी अनंत गणेश, राधेश्याम,सतीश कुमार, राजेश कुमार, पांडे प्रधान, शिवनाथ आदि उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
hanging noose
हत्या या आत्महत्या? वीडियो कॉल, गले में हेडफोन. पुलिस बैरक में महिला सिपाही ने दी जान, मिला सुसाइड नोट

बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में कार्यरत महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है। महिला सिपाही ने पुलिस बैरक के कमरे में आत्महत्या की। बताया जा रहा है कि 2018 बैच की महिला सिपाही अनीता कुमारी मुजफ्फरपुर जिले की है, जो 2023 में कोढ़ा थाने के सर्किल इंस्पेक्टर ऑफिस में तैनात हुई।

IMG 20240309 WA00281 1

घटना के बाद पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहने वाली दूसरी महिला सिपाही ने देखा कि अनीता ने अपनी सांसों को खत्म कर लिया है। खबर थाने को दी गई, दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि FSL की टीम साक्ष्य जुटाने में जुट गई।

मौके पर पहुंचे एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही अनीता के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, उसके गले में हेड फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया है कि महिला सिपाही वीडियो कॉल पर थी, जब उसने आत्महत्या की।

IMG 20240309 WA00271 1

फांसी पर लटकने को लेकर सवाल

मामले में कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर आगे जाँच की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम कराने आए अनीता के परिजनों ने कहा कि अनीता से घरेलू विवाद बिल्कुल नहीं था, परिजनों ने फांसी पर लटकने को लेकर सवाल किया और जाँच की मांग की।

अनीता के गांव से थाने पहुंचे मुखिया ने कहा कि पांच बहन और एक भाई में इकलौती अनीता काम करके घर चलाती थी। इसके साथ ही वह दिलेर लड़की थी, वह खुद को खत्म नहीं कर सकती। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

IMG 20240309 WA00261 1
जनवरी से अब तक बढ़ गये 3.92 लाख मतदाता

झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पुनरीक्षण के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 2,57,78,149 हो गयी है.

IMG 20240309 WA00281 1

यह इसी वर्ष 22 जनवरी को प्रकाशित मतदाता सूची से 3,91,997 (1.54 प्रतिशत) अधिक है. हालांकि, 25 जुलाई को प्रकाशित प्रारूप से अंतिम प्रकाशन के दौरान मतदाताओं की संख्या में 0.49 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है. प्रेस कांफ्रेंस में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा व उप निर्वाचन पदाधिकारी (मुख्यालय) संजय कुमार भी उपस्थित थे. श्री कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 41 नये मतदाता केंद्रों का सृजन किया गया है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष के कुल मतदाताओं की संख्या 1974732 है. उक्त आयु वर्ग में कुल 127243 मतदाताओं का निबंधन किया गया. जो प्रारूप प्रकाशन की तुलना में 13.43 प्रतिशत है.

IMG 20240309 WA00271 1

अक्तूबर में हो सकती है विधानसभा चुनाव की घोषणा

अक्तूबर के पहले सप्ताह में झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा संभावित बतायी जा रही है. हालांकि, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस पर कुछ भी बोलने से इंकार किया. लेकिन, सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग महाराष्ट्र व झारखंड में एक साथ चुनाव करा सकता है. महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है. ऐसे में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही चुनाव आयोग एक साथ दोनों राज्यों में चुनाव की घोषणा कर सकता है.

मतदाता सूची का ब्योरा

राज्य की जनसंख्या——4,00,06,288मतदाताओं की संख्या——2,57,78,149पुरुष मतदाताओं की संख्या——13065449महिला मतदाताओं की संख्या——12712266थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या——434

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240828 142806
झारखंड भाजपा में क्या होगा ‘घमासान’, चंपाई सोरेन और बाबूलाल मरांडी का साथ चलना नहीं आसान! जानें पावर गेम
IMG 20240828 142806

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपाई सोरेन ने मंगलवार (27 अगस्त 2024) को साफ कर दिया कि वह बीजेपी जॉइन करेंगे. वह 30 अगस्त को बीजेपी में शामिल होंगे.

सूत्रों की मानें तो चंपाई सोरेन के इस ऐलान के बाद बीजेपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस बात से नाराज बताए जा रहे हैं.

IMG 20240309 WA00281 1

सूत्रों का कहना है कि बाबू लाल मरांडी चाहते थे कि चंपाई सोरेन सीधे-सीधे बीजेपी में न आएं. वह अपनी अलग पार्टी बनाकर एनडीए का हिस्सा बनें और मिलकर चुनाव लड़ें. इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के आदिवासी वोटों में सेंध लगाई जा सकती है, लेकिन अब उनके बीजेपी में आने की घोषणा के बाद से वह नाराज बताए जा रहे हैं. मंगलवार (27 अगस्त) को ही बाबूलाल मरांडी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के कई सियासी मायने मतलब निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा हि इस बैठक में चंपाई सोरेन की पार्टी में भूमिका पर भी चर्चा हुई होगी. फिलहाल बीजेपी न तो अपने सीनियर नेता बाबू लाल मरांडी को नाराज करना चाहेगी और न ही चंपाई सोरेन को अपने पक्ष में करके जेएमएम को कमजोर करने का मौका अपने हाथ से जाने देना चाहेगी. आइए बताते हैं बीजेपी के लिए क्यों दोनों नेता जरूरी हैं.

क्या है चंपाई सोरेन की ताकत?

चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की खबरों के बाद से बाबूलाल मंराडी की नाराजगी की खबरें बेशक सामने आ रही हों, लेकिन इस फैसले से पार्टी को जरूर बड़ा फायदा हो सकता है. राजनीतिक एक्सपर्ट मानते हैं कि चंपाई के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव में जेएमएम के आदिवासी वोट बैंक में बड़ी सेंध लगा सकती है.

IMG 20240309 WA00271 1

चंपाई सोरेन की कोल्हान की सीटों पर अच्छी पकड़ है. खासकर पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा, ईचागढ़, सरायकेला-खरसावां और प. सिंहभूम जिले के विधानसभा क्षेत्रों में उनका बड़ा वोट बैंक है और वह अपने दम पर नतीजों को पलट सकते हैं. कोल्हान की जिन घाटशिला, बहरागोड़ा, पोटका और ईचागढ़ पर चंपाई की पकड़ है. पिछले कुछ चुनाव से इन सीटों पर जीत-हार का अंतर 10 से 20 हजार वोटों का रहा है. ऐसे में चंपाई बीजेपी को यहां जीत दिला सकते हैं.

कितने मजबूत हैं बाबूलाल मंराडी?

बाबूलाल मरांडी अभी केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे. आदिवासी वोटों पर इनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. इनकी ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2004 के लोकसभा चुनाव में जब यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गज बीजेपी नेता को हार का सामना करना पड़ा था, तब इन्होंने कोडरमा से जीत हासिल की थी. हालांकि बीजेपी के कुछ नेताओं से मनमुटाव के कारण बाबूलाल मरांडी ने 2006 में बीजेपी छोड़ दी और अपनी नई पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया. 2009 में कोडरमा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने निर्दलीय ही जीत हासिल की. 2009 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि 2014 में 8 सीटों पर उनकी पार्टी जीती.

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!