जमशेदपुर : झारखंड की जनता ने झूठा पार्टी और झूठ खबर देने वाले को नकारते हुये इंडिया गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिया। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के लिए हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत बधाई। मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादे और गलत प्रोपेगेंडा को खारिज करते हुए उसके सांप्रदायिक मनसा को ध्वस्त कर दिया और सामाजिक न्याय पर भरोसा करने वाली धर्मनिरपेक्ष इंडिया गठबंधन को शानदार बहुमत दिया।
इसके लिए इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी तेजस्वी यादव और हमारे लोकप्रिय हृदय सम्राट हेमंत सोरेन को बहुत-बहुत बधाई। सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है।
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार पूरी ताकत से जारी रहा. इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम जैसे रोड शो, पदयात्रा, बैठकों और सभाओं के माध्यम से भाजपा ने मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित किया. आजमगढ़ के पूर्व सांसद सह मशहूर भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने पूर्णिमा साहू के समर्थन में भव्य रोड शो कर जनसभा को सम्बोधित किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा के पक्ष में समर्थन और आशीर्वाद देने की अपील की. भोजपुरी अभिनेता एवं पूर्व सांसद दिनेश लाल निरहुआ का रोड शो भुइयांडीह पार्क से शुरू होकर पटेल नगर, टेल्को मनीफीट, रामाधीन बगान, प्रेम नगर सहित अन्य प्रमुख इलाकों से होकर प्रेमनगर पहुंचते ही सभा में परिवर्तित हो गया.
रोड शो के दौरान उन्होंने भुइयांडीह में भी सभा की और भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की. रोड शो के मार्ग में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ रही. इस दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर निरहुआ का स्वागत किया. वहीं कार्यकर्ताओं ने भाजपा एवं पूर्णिमा साहू के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. इन क्षेत्रों में दिनेश लाल यादव निरहुआ को देखने के लिए लोग सड़क के दोनों ओर लोग खड़े थे तो घर की खिड़कियों से लोग मोबाइल से फोटो लेते दिखे.
प्रेमनगर की सभा को संबोधित करते हुए निरहुआ ने कहा कि झारखंड के समग्र विकास, सुरक्षा और विशेष रूप से पूर्वी क्षेत्र के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है. उन्होंने जनता से भाजपा को मजबूत करने का आग्रह किया और 13 तारीख को कमल फूल का बटन दबाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में भाजपा की जीत एवं झारखंड में एनडीए सरकार बनने पर वे जमशेदपुर में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ करेंगे.
इस मौके पर दिनेश कुमार, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, शैलेन्द्र राय, महेन्द्र यादव, लालचंद सिंह, राकेश कुमार सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, सतवीर सिंह सूमों, देव बचन, दीपक झा, विपीन सिंह, आशीष, आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे. वहीं, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने कान्हू भट्ठा, नंद नगर, बाबूडीह, लाल भट्ठा, ब्राह्मण टोला, न्यू ले आउट, रेडियो मैदान, देवनगर और कोर्ट क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनके विचारों को जाना और उनकी समस्याओं से अवगत हुई.
जनसंपर्क के दौरान, उन्होंने भाजपा के द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों का भी उल्लेख किया. उन्होंने जनता से निवेदन किया कि आगामी बुधवार 13 तारीख के शुभ दिन पर खिलते हुए कमल फूल का बटन दबाकर राज्य में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने में योगदान दें. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सर्वांगीण विकास के लिए वे समर्पित भाव से जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी. इस अवसर पर गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुरेश शर्मा, रमेश नाग, संतोष, धनराज, विजय शंकर पाठक और अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में पहले चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को समय सीमा खत्म होने के ठीक पहले जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शिव शंकर सिंह ने अपनी ताकत दिखाई और एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से लेकर बारीडीह हरि मैदान तक का लंबा रोड शो किया जिसमें हजारों की संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए. महारैली के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों से मिले अपार जनसमर्थन से यदि उनके माथे जीत का सेहरा सजता है तो यह कार्यकर्ताओं की, मतदाताओं की और एक-एक जनता की जीत होगी, जो जमशेदपुर पूर्वी में बदलाव चाहते हैं.
प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान मिले भारी समर्थन को लेकर सभी का आभार जताते हुए कहा कि पूरे 81 विधानसभा क्षेत्रों में जमशेदपुर पूर्वी एक मात्र ऐसी विधानसभा रही जहां एक निर्दलीय को चुनाव हराने के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों ने अपने शीर्ष नेता तक को यानी सभी स्टार प्रचारकों को उतार दिया. जबकि मेरे लिए यहां के मतदाता, कार्यकर्ता और जनता ही स्टार प्रचारक रहे. जनता न तो बड़े घर की बहू को चुनना चाहती है जिसके पास पहुंचना मुश्किल होगा और न ही टूरिस्ट नेता चाहती है जो अपने सांसद काल में 100 दिन भी जमशेदपुर में नहीं रहे. उन्हें अपने बीच में रहने वाले और 24 घंटे सदैव उनके साथ रहने वाला व्यक्ति चाहिए. वोटरों के अंदर का गुस्सा और उबाल इस बार ऐसा है कि उन्होंने मन बना लिया है कि 23 नवंबर को फिर से नया इतिहास रचते हुए दोनों बड़े दलों को परास्त करते हुए निर्दलीय को जीत दिलाएंगे.
विकास पुरूष नहीं खुलवा सके केबल कंपनी
शिव शंकर सिंह प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व सीएम रघुवर दास के खिलाफ जमकर हमलावर दिखे. बिना नाम लिए केवल विकास पुरूष का संबोधन कर उन्होंने सवालों की झड़ी लगाते हुए पूछा कि क्या केवल सड़क और नाली बनवा देना ही विकास पुरूष की निशानी है. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक बनने से लेकर राज्य के सीएम रहने तक के 25 सालों में आखिर उन्होंने क्यों नहीं 86 बस्तियों के मालिकाना हक का मामला सुलझाया जबकि उनके नेतृत्व में राज्य में बहुमत की सरकार थी. उन्होंने इस दिशा में पहल क्यों की. जमशेदपुर के 10 हजार से अधिक परिवारों की जरूरत पूरी करने व रोजगार देने वाले केबल कंपनी को खुलवाने की पहल आखिर उन्होंने क्यों नहीं की. अपने 25 साल में उन्होंने यहां के कितने युवाओं को रोजगार दिलाने की या नए रोजगार के अवसर पैदा करने की पहल की. टाटा मोटर्स में अस्थायी लोगों को स्थायी कराने की दिशा में उन्होंने क्या पहल की ?
86 बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम रहते इन बस्तियों में पानी और बिजली के लिए लोग मोहताज क्यों बने हुए हैं, युवा रोजगार की तलाश छोड़ क्यों नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, एमजीएम की स्थिति क्यों खराब है, कितने लोग अपने इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल जाने की क्षमता रखते हैं. विकास के नाम पर केवल झूठ लोगों के सामने परोसा गया. उन्होंने दावा किया कि चुनाव प्रचार में राष्ट्रीय पार्टी की ओर से जमकर पैसा पानी की तरह बहाया गया ताकि एक निर्दलीय को चुनाव में हराया जा सके लेकिन फिर भी उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा क्योंकि यहां की जनता नए विकल्प को अपनाते हुए अपना मन बना चुकी है.
जमशेदपुर : प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सोमवार को जमशेदपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी डा.अजय कुमार से बेहतर कोई उम्मीदबार नहीं है. डा. अजय एक डाक्टर,पूर्व आईपीएस औऱ कॉरेपोरेट जगत में उच्चे पदों का कार्य अनुभव के साथ ही पूर्व सांसद हैं. उनके कार्यशैली से जमशेदपुर की जनता अवगत है. डा. अजय जैसा विधायक अभी तक जमशेदपुर को नहीं मिला है.
ऐसा जनप्रतिनिधि जिसने आज यह एलान किया है कि अपना पूरा वेतन महिलाओं की सुरक्षा एवं आर्थिक विकास, बच्चों की शिक्षा के साथ गरीबों की सहायता के लिए खर्च करेंगे. जमशेदपुर की जनता ने 25 वर्षों का शासन देखा है. एक बार डा.अजय कुमार को मौका दे, उनको निराश नहीं होना पड़ेगा. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए मईंया सम्मान योजना के साथ ही अबुआ आवास सहित आम लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाओं की शुरुआचत की है. जिसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है. जमशेदपुर पूर्वी की जनता एख बार मौके दे जमशेदपुर की हालात बदल जाएंगे.
जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी डा.अजय कुमार ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी लड़ाई एक परिवार की गुंडागर्दी, और कुशासन के खिलाफ है. मैंने संवैधानिक पद पर रहते हुए ईमानदारी से अपने जिम्मेवारी का निर्वहन किया. कभी संवैधानिक पद का दुरुपयोग नहीं किया. सांसद के तौर पर ईमानदारी से काम किया हूं. मेरा रिकार्ड जमशेदपुर की जनता के सामने है. यही कारण है कि मुझे जमशेदपुर पूर्वी की जनता का प्यार औऱ स्नेह मिल रहा है. जनता ने जो मान सम्मान दिया है उसका मैं ऋणी हूं. मैं विश्वास दिलाता हूं कि जमशेदपुर की जनता को कभी निराश नहीं करुंगा. महिलाओं की सुरक्षा एवं बच्चों की शिक्षा पर अपना पूरा वेतन खर्च करुंगा एवं सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का सपना पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करुंगा.
डा.अजय ने कहा कि जिस प्रकार रघुवर दास संवैधानिक पद पर रहते हुए पद की गरिमा को तार तार कर रहे है वह एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. रघुवर दास के परिवार के द्वारा मेरे समर्थको को धमकाया जा रहा है. यह गलत बात है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता का पूरा समर्थन मुझे मिलेगा और भारी मतों से जनता की जीत होगी.
जो खाकी में किया वो खादी में करेंगे डा. अजय,समाजिक समरसता बिगाड़ने चाहती है बीजेपी – सुखदेव भगत
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सह लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर की जनता ने डा.अजय को खाकी में काम करते देखा है. पुलिस कप्तान के तौर पर डा. अजय नें जमशेदपुर में शांति और अमन कायम किया था. अब वही काम वो खादी में भी ईमानदारी से करेंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी फूट डालों और राज करों की संस्कृति को अपनाकर यह चुनाव जितना चाहती है. बीजेपी का बटोगे तो कटोगे का नारा भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात है. बीजेपी सामाजिक समरसा को बिगाड़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जमशेदपुर पूर्वी में एक परिवार का आतंक 25 वर्षों से कायम है, इससे जनता मुक्ति चाहती है. जनता के लिए इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारी मतों से डा. अजय की जीत होगी.
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार का सोमवार को आखिरी दिन था। इस दिन जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने खूब मेहनत की। सौरभ विष्णु ने बिरसानगर, गोलमुरी, सिदगोड़ा, बारीडीह, 10 नंबर बस्ती, बाराद्वारी, सीताराम डेरा आदि इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। सौरभ विष्णु ने घर-घर जाकर लोगों को बताया की उनका चुनाव निशान बाल्टी है। बाल्टी पर मोहर लगाकर सौरभ विष्णु को विजयी बनाएं।
सौरभ विष्णु ने कहा कि उनका मुख्य मुद्दा रोजगार, मालिकाना हक, स्वास्थ्य और शिक्षा है। वह रोजगार के क्षेत्र में बड़ा काम करेंगे। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाएंगे। इसके लिए विधानसभा में आवाज उठाकर इलाके में छोटी-छोटी कंपनियां खुलवाएंगे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। ताकि लोगों को अस्पताल तक जाने में कोई दिक्कत तो नहीं हो। सौरभ विष्णु ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी वह काम करेंगे। निजी स्कूलों की मनमानी खत्म करेंगे। हर साल लगने वाली एडमिशन फीस पर रोक लगाएंगे।
जमशेदपुर : झारखंड में जो चुनावी माहौल है इससे साफ लगता है कि भाजपा गठबंधन की करारी हार होगी और इंडिया गठबंधन की फिर से सरकार बनेगी। एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा, जनता दल यू, आजसू की स्थिति खराब है। वैसे तो जनता दल यू को एनडीए के कारण भारतीय जनता पार्टी का समर्थन प्राप्त है परंतु भाजपा समर्थकों का वोट जदयू प्रत्याशी को मिलेगा इसमें संदेह है। सामाजिक न्याय के चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कमल फूल पर बटन दबाने वाले मतदाता गैस सिलेंडर पर बटन दबा देंगे इसकी कोई गारंटी नहीं। जहां तक जनता दल यू का सवाल है उसे पार्टी के वोटरों की संख्या 100 भी नहीं है सिर्फ भाजपा के भरोसे जीत संभव नहीं है इसलिए कहा जा रहा है कि एनडीए प्रत्याशी हताश दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बागी प्रत्याशी मैदान में मजबूती से खड़े हैं, वे लोग सालों पर जनता की सेवा करते हैं। वैसे लोगों को भी कई क्षेत्रों में जन समर्थन है।
देखा जा रहा है कि एनडीए में काफी बिखराव है इसका खामियाजा जदयू प्रत्याशी सरयू राय को उठाना पड़ेगा। हजारों की संख्या में मतदाता कमल फूल निशान नहीं मिलने पर भ्रमित हो जाएंगे। जिस व्यक्ति को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है उसे विधानसभा चुनाव में समर्थन देना भाजपाइयों को हजम नहीं हो रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दर्जन भर रैली कर चुके है, परन्तु भाजपा की नैया पार लगती हुई नहीं लग रही है।
जमशेदपुर सहित कोल्हान और झारखंड में महागठबंधन इंडिया का बोल वाला है। इसी तरह पूरे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस समेत राजद वामदल प्रत्याशियों की जीत होगी। झारखंड के मतदाता धर्मनिरपेक्ष दलो पर भरोसा कर रही है। मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय है की सिलेंडर के आग से कमल को मुरझाने वाले पर कैसे भरोसा किया जाए।
जमशेदपुर : भाजपा के स्टार प्रचारक बॉलीवुड अभिनेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती का आज पोटका एवं घाटशिला जनसभा के बाद जमशेदपुर आना हुआ। जहाँ कुछ समय उन्होंने विश्राम किया। इस दौरान सिख युवा भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू एवं सिख भाजपा नेता चंचल भाटिया ने मुलाकात की एवं चुनावी गतिविधियों पर एक चर्चा भी हुई।
चर्चा के दौरान सतबीर सिंह सोमू ने पूर्वी सिंहभूम सहित पूरे कोल्हान में भाजपा की रणनीति के बारे में बताया और यह यकीन दिलाया कि इस बार भाजपा पूरे कोल्हान में जीत दर्ज कर रही है। वहीं रविंदर सिंह रिंकू ने बताया कि अल्पसंख्यकों का भी पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है और भाजपा झारखंड में सरकार बनाने जा रही है। चर्चा के दौरान चंचल भाटिया ने जानकारी देते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जनता भाजपा की सरकार चाहती है और लगातार हो रहे दौरे से यह बात देखने को मिल रहा है कि चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आएगा और झारखंड में अगली सरकार भाजपा की ही बनेगी।
जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट सब्जी बाजार में रात्रि करीब 12:30 बजे आग लगने से 10 दुकानदारों को भारी नुकसान। दुकानदार के द्वारा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद को संपर्क कर फायर ब्रिगेड के लिए सूचना दी गई एवं फायर ब्रिगेड पहुंचकर अभिलंब आग पर काबू कर राहत पहुंचाई। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है, शार्ट सर्किट की संभावना बताई जा रही है, प्रशासन जांच में लगी हुई है।
आग लगने की वजह से जय लाल, कल्लू मसाला, चुन्नी लाल, नरेश हार्डवेयर, गोपाल हार्डवेयर, डीटीडीसी कुरियर, विष्णु टेलर, छोटू मसाला, मनोज हार्डवेयर, तापस एग शॉप की दुकानें जली। जली हुई दुकान और दुकानदारों की स्थिति को देखते हुए सोनारी शांति समिति के सेक्रेटरी सुधीर कुमार पप्पू ने जिला प्रशासन से दुकानदारों के लिए आपदा राहत विभाग से मदद करने की अपील की है।
जमशेदपुर : बड़बिल टाटानगर पैसेंजर ट्रेन संख्या 08124 आये दिन काफी विलम्ब से चलती है। कभी राज खरसावां, तो कभी गमहरिया स्टेशनों में बेवजह घंटों घंटों तक खड़ी कर दी जाती है जिससे यात्रियों को काफी कठिनाईयों का समाना करना पड़ता है। इस संबंध में रेलवे विभाग मौन साधे हुए हैं क्योंकि यात्री गाड़ीयों को खड़ा कर मालगाड़ी (गुड्स ट्रेन) को सिग्नल देकर पास किया जाता है।
इस यात्री सवारी गाड़ी में मरीज एवं जरूरत मंद लोग यात्रा करते हैं जो सही समय में नहीं पहुंच पाते हैं। बड़बिल से टाटानगर की दूरी तय करने में मात्र चार घंटे लगते हैं, जबकि इस ट्रैन को पंहुचने में आठ से नौ घंटे प्रतिदिन लगते हैं। यात्रीयों ने रेल प्रबंधक से मांग कि है कि इस ट्रैन को सही समय पर चलाया जाए जनहित को देखते हुए।