एक नई सोच, एक नई धारा

साकची गुरुद्वारा की नेत्र जाँच शिविर में 109 हुए लाभांवित
IMG 20231008 WA0016

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के गोबिंद भवन में एकदिवसीय नेत्र जाँच शिविर में 109 लोग लाभांवित हुए। रविवार को गुरुद्वारा परिसर में कई लोगों ने अवसर का लाभ उठाते हूए अपने नेत्रों की जाँच कराई। रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ आर्का जैन यूनिवर्सिटी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर गुरुद्वारा परिसर के गोविंद भवन में लगाया गया था। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुमन जाना, डॉ सुबीर शेख, आंचल सिंह, श्वेता कुमारी और जे मनीष राज की देख रेख में हुए जांच शिविर में कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए भेजा जायेगा। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले का कहना है कि साकची गुरुद्वारा कमिटी धार्मिक समागमों के अलावा सामाजिक दायित्व निभाने के लिए तत्पर है। शिविर को सफल बनाने में प्रधान निशान सिंह, परमजीत सिंह काले, सतनाम सिंह घुम्मन, ट्रस्टी सतनाम सिंह, जयमल सिंह, मनोहर सिंह मीते, जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची और दमनप्रीत सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
लक्ष्य संस्था के द्वारा रक्तदान का किया गया आयोजन
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : आज “लक्ष्य” संस्था के द्वारा धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अतिथि के रूप में राकेश्वर पाण्डेय, शंकर रेड्डी, बंटी सिंह, बारी मुर्मू, विकास सिंह, रीता मिश्रा, रविंद्र सिंह रिंकू, विनोद राय उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष ओमी सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

उन्होंने कहा कि हमारे समाज का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति हर तीन-तीन महीने में नियमित रूप से रक्तदान करे, तो देश में खून की कमी से किसी जरूरतमंद की जान नहीं जाएगी। साथ ही नियमित रक्तदान से शरीर में नए रक्त का संचार होता है। इस अवसर पर संस्था के ओर से निरंजन झा, नवजोत सिंह, अजय प्रमाणिक, रवि सिंह, सुधीर कुमार, सोनू ठाकुर, सुजीत आदित्य, ओम पोद्दार, अमरेंद्र भारती, राहुल, विशु सिंह, विपिन सिंह एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00752 1
बाबुलाल मरांडी की सभा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान, झारखंड में सुशासन लाने के लिए होगा उलगुलान – विकास सिंह

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आगामी 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की आमसभा के लिए भाजपा नेता सह झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश के संयोजक विकास सिंह ने मानगो और परसुडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर आम लोगों से 10 अक्टूबर को साकची के बोधी टेंपल मैदान एवं 11 अक्टूबर को पटमदा के ब्लॉक मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील कर निमंत्रण पत्र दिया। (जारी….)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20231008 WA0009

भाजपा नेता विकास सिंह ने लोगों को बताया कि वर्तमान में राज्य में मौजूद यूपीए की सरकार भ्रष्टाचार के सरोवर में डूबी हुई है। कुकुरमुत्ते की तरह नक्सलवाद हर जिले में पनप गए हैं। विकास का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की स्थिति ऐसी हो गई है की ईलाज के अभाव में लोगों के जान चले जा रहे हैं। तनख्वाह नहीं मिलने के कारण महीने भर तक 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल में रहते हैं। युवाओं का रोजगार खत्म हो गया है। शुद्ध पेयजल लोगों को नहीं मिल रहा है। बिजली प्रतिदिन महंगी होती जा रही है।झारखंड प्रदेश में आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

स्वास्थ्य मंत्री की अय्याशी के कारण पूरे राज्य की छवि धूमिल हुई है। इसके बावजूद भी मंत्री अपने पद में बने हुए हैं। विकास सिंह ने कहा कि सारी बीमारी का ईलाज केवल एक ही डॉक्टर कर सकता है, वह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हैं। विकास सिंह ने सभी लोगों को उनकी सभा में सम्मिलित होने का निमंत्रण पत्र देते हुए भारी संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752 1

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,जितेंद्र यादव, त्रिदेव चट्टाराज, देवेंद्र सिंह,रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, रिंकू चक्रवर्ती, धीरज सिन्हा, मंगल कर्मकार, अखिलेश श्रीवास्तव, सीमा मुंडा, किरण राव, अनिल यादव, परमाकांत करुवा, विश्वजीत कुमार, विजय डे, संदीप शर्मा मुख्य रूप से शामिल थे ।

ट्रेनों से हो रही अवैध शराब की तस्करी, स्टेशन से भारी मात्रा में शराब जब्त

चाकुलिया : चाकुलिया से ट्रेनों के माध्यम से देशी शराब पश्चिम बंगाल भेजी जा रही है. इसका खुलासा जीआरपी ने किया है. शराब को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर और बोरियों में बंद कर विभिन्न ट्रेनों से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है. शनिवार को जीआरपी ने स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन से दो बोरी में भरी शराब को जब्त किया है. जीआरपी को देख शराब कारोबारी (पुरुष व महिलाएं) फरार हो गए. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

जीआरपी के ओपी प्रभारी दयानंद दास ने कहा कि प्लेटफार्म संख्या तीन से देशी शराब से भरी दो बोरीयां जब्त की गई है. शराब को जीआरपी द्वारा नष्ट कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि देशी शराब का व्यापार महिलाओं द्वारा किया जाता है. महिलाएं शराब को प्लास्टिक की बोतलों में भरकर और बोरियों में पैक कर ट्रेन से बंगाल ले जाती हैं. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

रेल पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और व्यापार करने वालों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाके से महुआ शराब को बोतलों में भरकर और बोरी में बंद कर टेंपो से स्टेशन लाया जाता है. स्टेशन से इन बोरियों को विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है. इस खेल में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं.

IMG 20230802 WA00752
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गोपाल मैदान में आदि महोत्सव का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में शनिवार को आदि मोहत्सव का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद थे. वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, मंत्री जोबा माझी, मीरा मुंडा, टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विस के वीसी चाणक्य चौधरी और ट्राइफेड की एमडी गीतांजलि गुप्ता के अलावा अन्य मौजूद थे. अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. यह आदि महोत्सव 16 अक्टूबर तक चलेगा. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

मौके पर मौजूद अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह मंच आदिवासी जनजाति को देश भर में एक नई दिशा देने का कार्य करेगा. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मंच की शुरुआत की थी. देश भर के आदिवासी आज हर मंच पर अपनी प्रतिभा को निखार रहे है. उन्होंने कहा की देश के कोने-कोने से आदिवासियों को अवसर दिया जा रहा है. इसके माध्यम से देश भर के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पाद को पेश किया जा रहा है. झारखंड में लाह का उत्पादन झारखंड में बड़ी संख्या में होता है. इसे भी एक नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है. इस महोत्सव में लोग आदिवासी हस्तशिल्प की खरीददारी और आदिवासी व्यंजन का आनंद भी उठा पाएंगे. इसमें आदिवासियों की कला का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. यहां उत्पाद और कला-संस्कृति का प्रदर्शन होगा. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इस महोत्सव में 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें 336 जनजातीय कारीगर और कलाकार भाग लेंगे. इनमें हैंडीक्राफ्ट के 100 स्टॉल, ट्राइबल फूड के 20 स्टॉल और केंद्रीय मंत्रालय के 30 स्टॉल होंगे, जिसमें मंत्रालय से जुड़ी बातों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. इस महोत्सव में लोग जो भी वस्तू खरीदेंगे उसका लाभ सीधा आदिवासियों को जाएगा. महोत्सव में किसी तरह की एंट्री फीस नहीं ली जाएगी.

IMG 20230802 WA00752
घाघीडीह जेल में कैदी की मौत मामले में परिजनों ने जांच की मांग की
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित घाघीडीह सेंट्रल जेल में 30 सितंबर को विचाराधीन कैदी विश्वनाथ सोरेन की मौत के मामले में शनिवार को परिजन एसएसपी से मिलने पहुंचे. परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए एसएसपी से उचित जांच की मांग की है. परिजनों ने बताया कि 30 सितंबर को जेल प्रशासन ने फोन पर बताया कि विश्वनाथ की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि जेल में जब विश्वनाथ से मिलने जाते थे तो वह रुपयों की मांग करता था और कहता था कि जेल के अंदर रुपयों की जरूरत पड़ती है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

एमजीएम थाना क्षेत्र के डालापानी में रहने वाले विश्वनाथ पर साल 2019 में अपनी चाची की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा था. इस मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था. वह साल 2019 से ही जेल में बंद था. 30 सितंबर को जेल के पहले तल्ले की रेलिंग से गिरकर वह घायल हो गया था. जेल प्रसासन द्वारा उसे इलाज के लिए एमजीएम लाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

IMG 20230802 WA00752
‘रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे’ को लेकर लोयोला स्कूल सभागार में क्षेत्रीय सम्मेलन कल, तैयारियां पूरी

जमशेदपुर : न्यायिक अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम के सहयोग से ‘रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे’ विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का जमशेदपुर के लोयोला स्कूल सभागार में रविवार, 08.10.2023 को आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में झारखंड हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारीगण,जिलों के वरीय पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण आदि शामिल होंगे। (जारी…)

IMG 20231007 WA0010
IMG 20231001 WA0000

इसी क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने लोयोला स्कूल सभागार एवं परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा ससमय कार्य पूर्ण करने के लिए पदाधिकारी/कर्मियों को निर्देश दिया। कहा कि तैयारियों में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो, ससमय जिन्हें जो दायित्व दिया गया है उसका निष्पादन करेंगे। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

उल्लेखनीय हो कि, आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड श्री संजय कुमार मिश्रा, सम्मानित अतिथि माननीय न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय श्री सुजित नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश आदि शामिल होंगे।

IMG 20230802 WA00752
जमशेदपुर : टीएसयूआईएसएल ने 500 केएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया उद्घाटन
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने शनिवार को उड़िया बस्ती, मनीफिट में अत्याधुनिक 500 केएलडी पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन किया. प्लांट का उद्घाटन टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी, कॉर्पोरेट सर्विसेज चीफ प्रणय सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर चाणक्य चौधरी ने कहा कि यह सुविधा मनिफीट क्षेत्र को कवर करेगी. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

जिससे उस स्थान के निवासियों को लाभ होगा. प्रतिदिन 5 लाख लीटर सीवेज का उपचार करने की क्षमता के साथ यह संयंत्र स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगा. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील यूआईएसएल टिकाऊ और समावेशी समुदाय बनाने के अपने मिशन के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा, संजीव कुमार झा, वरुण बजाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
प्रतिबंधित गुटखा बेचते 5 दुकानदार पकड़ाए, वसूला गया जुर्माना
IMG 20231001 WA0000

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की ओर से विभिन्न इलाकों में 30 से अधिक दुकानों में प्रतिबंधित गुटखा के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसके तहत पांच दुकानों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पांच दुकानों में प्रतिबंधित गुटखा पाया गया। इन दुकानों में ₹200 रुपये प्रति दुकान के अनुसार₹ 1000 जुर्माना वसूला गया। उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने कहा कि सरकार के निर्देश पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गए शहज़ाद क़ुरैशी

जमशेदपुर : मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आसिफ अहमद ने समाजसेवी शहज़ाद क़ुरैशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। आसिफ अहमद ने कहा के शहज़ाद क़ुरैशी के सामाजिक कार्यों को देखते हुए इन्हें ये पद दिया गया है उम्मीद है के वो कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करेंगे। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

शहज़ाद क़ुरैशी ने मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अहमद,प्रदेश अध्यक्ष सोहैल अनवर एवं संगठन की राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया,शहज़ाद क़ुरैशी ने कहा के नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा जहां भी मानवधिकार का हनन होगा वहाँ उसके साथ हर तरीके से मदद के लिए खड़ा रहूंगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

शहज़ाद क़ुरैशी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर मोहम्मद तारिक, मोहम्मद ज़ुबैर, दीपेश पाठक, अधिवक्ता अखौरी अविनाश कुमार, सौरभ दत्ता, रविन्द्र सिंह रिंकू, चांद मखदुमि,रवि शेखर पांडे ने बधाई दी।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!