जमशेदपुर : नवरात्रि पर दलमा में पूजा कर सफारी सेवा का शुभारंभ किया गया। शुरुआत में चार गाड़ी से सभी को दलमा सफारी की सेवा दी जाएगी, जिसमें चारों गाड़ी में टाइगर, लायन, चीता और पैंथर शामिल हैं। दलमा टॉप चिल्ड्रन पार्क और फोटो शूटिंग एरिया घुमाया जाएगा साथ में एक गाइड भी दिया जाएगा, जो दलमा जंगल के बारे में जानकारी देगा। (जारी…)
दलमा जंगल में लोग वाइल्ड लाइफ को नजदीक से देखने और सुखद अहसास के लिए आते हैं, उन्हें प्राकृतिक संपदा से भरा तोहफा मिलेगा। दलमा में जंगल सफारी चलाने का टेंडर तीन साल के लिए जेएसआर ऑन व्हील्स को मिला है। वहीं, एक सितंबर से इसकी शुरुआत की जाएगी। वन विभाग की ओर से 90 लाख की लागत से चंडीगढ़ से 6 सफारी वाहनों को खरीदा गया है। वहीं, दलमा हिल जंगल सफारी की जिम्मेदारी जेएसआर ऑन व्हील्स कंपनी को दी गई है। पांच एजेंसियों ने इस सफारी के लिए टेंडर भरा था, जिसमे 1.51 लाख की बोली लगी थी, जिसमें जेएसआर ऑन व्हील्स ने तीन साल के लिए टेंडर हासिल कर लिया।
इतना देना होगा भाड़ा
जेएसआर ऑन व्हील के संचालक राहुल ने बताया कि यदि आप शेयरिंग और पर्सनल बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए अलग-अलग आपको शुल्क देने होंगे। यदि आप डोर-टू-डोर यानी घर से लेकर दलमा तक के लिए बुकिंग करते हैं तो शेयरिंग 600 से 700 रुपये (दलमा से दूरी पर निर्भर है) और 4500 से 4700 रुपये 10 लोगों का देना पड़ेगा। इसके साथ ही यदि मकुलाकोचा से दलमा टॉप तक के लिए प्रति व्यक्ति शेयर में 300 रुपये लगेंगे। यदि घर से सफारी सेवा लेना चाहते हैं तो इसके लिए 4800 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
जमशेदपुर : सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग में रविवार को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को और संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना उप विजेता बना. (जारी…)
बालक वर्ग में टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सुमित कुमार (संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना) को मिला. वहीं लड़कियों में केपीएस, बर्मामाइंस ने जेवीएम श्यामली रांची को फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया. नंदिनी राज (केपीएस, बर्मामाइन्स) को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. वहीं जेवीएम श्यामली रांची की टीम उप विजेता रही. बालक में एमजीएम, बोकारो और ब्रिजफोर्ड स्कूल टुपुदाना रांची की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. (जारी…)
लड़कियों में द महाबोधि ट्री, गया और आर्मी पब्लिक स्कूल, होटवार रांची ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में लड़कों में 74 टीम के 888 खिलाड़ियों ने और लड़कियों के 49 टीम के 588 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 का समापन रविवार को हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, सम्मानित अतिथि सचिव विष्णु चंद्र दीक्षित और मानस कुमार मिश्रा ने विजेता विद्यालय की टीम को पुरस्कृत किया. (जारी…)
अंत में मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के औपचारिक समापन की उद्घोषणा की. इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर संतोष कुमार सिंह एवं तकनीकी समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार, प्राचार्य मीना विल्खू सहित विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख व अन्य विशिष्ट जन, बास्केटबॉल एसोसिएशन के आधिकारिक जन, विभिन्न विद्यालयों के रेफरी, कोच, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र समूह उपस्थित थे.
जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में टाटा मोटर्स अस्पताल में एक शिक्षिका की मौत के बाद उसके परिजन ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर परिजन रविवार को टेल्को थाना भी पहुंचे, लेकिन लिखित शिकायत नहीं की है।
जानकारी के मुताबिक, टेल्को खड़ंगाझाड़ निवासी बबीता राय (42 साल) को पेट दर्द की शिकायत पर सात अक्टूबर को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान ओवरी में सिस्ट का पता चला। परिजन ने कहा कि मरीज का इलाज डॉ. सोमनाथ घोष और डॉ. शिप्रा सरकार कर रहे थे। (जारी…)
नौ अक्टूबर को मरीज का ऑपरेशन हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने ऑपरेशन सफल बताया, लेकिन उसके बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने लगी तो चिकित्सकों ने कहा कि आंत में छेद हो गया है। इससे इंफेक्शन बढ़ने लगी और मरीज को आनन-फानन में आईसीयू ले जाया गया। जहां 13 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
यूएस में रहते हैं मृतक के परिजन
इसके बाद परिजन ने इलाज कर रहे चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन यूएस में रहते हैं। सोमवार को वे आएंगे। उसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक के पति का नाम रजनीश कुमार है। वे टाटा कमिंस में काम करते हैं। वहीं, मृतक महिला बिरसानगर स्थित तपरिया मध्य स्कूल की शिक्षिका है।
‘डॉक्टरों की लापरवाही से पत्नी की मौत’
मृतक के पति रजनीश कुमार का आरोप है कि पत्नी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से हुई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन हार्ट अटैक से मौत बता रहा है, जबकि मरीज को ओवरी में परेशानी थी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से इलाज से संबंधित सभी कागजात देने की मांग की है ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
अस्पताल प्रबंधन ने मामले में क्या कहा
वहीं, टाटा मोटर्स अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कहा है कि बबीता राय को फरवरी महीने से ही यूटेरस से संबंधित समस्या थी। वह सात अक्टूबर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई। 9 अक्टूबर को ऑपरेशन हुआ। 11 अक्टूबर को उल्टी और पेटदर्द की शिकायत मरीज ने की।
12 अक्टूबर को सुबह मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी। अत्यधिक पेट दर्द और बीपी कम होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान मरीज का समुचित इलाज किया गया, लेकिन 13 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे बबीता राय को कार्डियक अरेस्ट हुआ। इस दौरान उन्हें सीपीआर समेत जरूरी इलाज किया गया पर बचाया नहीं जा सका। इसका अस्पताल प्रबंधन को अफसोस है।
जमशेदपुर : टाटा स्टील के संवेदक मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा लगभग 25-30 कर्मचारियों की छटनी कर दी गई थी. साथ ही उन्हें फुल एंड फाइनल सेटलमेंट (नोटिस पे, छटनी मुआवजा) का भी भुगतान नहीं किया गया था. इस मामले को लेकर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने उप श्रमायुक्त और उप मुख्य कारखाना निरीक्षक (कोल्हान) को एक पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी. (जारी…)
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उप मुख्य कारखाना निरीक्षक ने संवेदक को हटाये गए मजदूरों का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट दिए जाने का आदेश जारी किया है. इस सम्बन्ध में 11 अक्टूबर को एक पत्र जारी करते हुए मेसर्स अजय एसोसिएट को सात दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया है. जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ ने बताया था कि मेसर्स अजय एसोसिएट द्वारा टाटा स्टील के सीएलएम पोर्टल द्वारा आधारित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में 8 हजार से 10 हजार रुपये कटौती की है. कंपनी नोटिस पेमेंट, छटनी मुआवजा और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कर रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए इन सभी मजदूरों को उचित फुल एंड फाइनल सेटलमेंट का भुगतान कराने की मांग की गई थी.
जमशेदपुर : मानगो उलीडीह के पंडित लाईन स्थिति जय प्रकाश सरकारी राशन स्टोर से विगत तीन महीनों से लाभुकों को राशन नहीं देने की शिकायतें मिली। दर्जनों की संख्या में राशन कार्ड लेकर दुकान पहुंचे लाभुकों जब राशन नहीं दिया गया तो उन लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीन महीना से राशन कार्डधारियों का बायोमेट्रिक सिस्टम में अंगूठा लगवाने के साथ कॉपी में एंट्री करा कर लाभुकों का हस्ताक्षर ले लिया जाता है लेकिन बदले में राशन नहीं दिया जाता। (जारी….)
राशन स्टोर के मालिक के द्वारा आश्वासन देते हुए बताया जाता है कि राज्य सरकार ने राशन आवंटित नहीं किया है। लाभुक अगर हस्ताक्षर कर देंगे तो हमें राशन आवंटित कर दिया जाएगा, तब जाकर लाभुकों के बीच राशन वितरण किया जायेगा। राशन मिलने की लालच में गरीब लाभुक अंगूठा लगाकर हस्ताक्षर कर देते हैं लेकिन राशन नहीं दिया जाता। हल्ला हंगामा करने वाले लाभुकों को मुंह बंद करने के एवज में मात्र दो से चार किलो राशन देकर अगले महीने पुरा राशन देने की बात कह कर कार्डधारी से हस्ताक्षर करवा कर उन्हें अपने घर भेजने का कार्य स्टोर मालिक के द्वारा किया जाता रहा हैं। (जारी…)
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को लाभुकों ने बताया की नियमानुसार प्रतिदिन मंगलवार को छोड़कर प्रातः 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक राशन स्टोर खुला रहना चाहिए लेकिन महीने में मात्र दो चार दिन स्टोर कुछ घंटे के लिए ही कार्ड धारीयों के लिए खुलता है। तीन महीना बीत जाने के बाद जब कार्डधारियों को खाने के लाले पड़ने लगे तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया और कार्ड धारी ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर उनका राशन दिलवाने की बात कही। (जारी…)
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने मार्केटिंग ऑफिसर संतोष कुमार को दूरभाष में मामले की जानकारी देते हुए कहा कि लाभुकों को अगर राशन नहीं दिया जाएगा तो विकास सिंह अपना डेरा डंडा लाभुकों के साथ डाल देंगे। मार्केटिंग ऑफिसर के आदेश पर लोगों को इस महीना का राशन उपलब्ध कराया जाने लगा साथ ही मार्केटिंग अफसर ने भाजपा नेता विकास सिंह को भरोसा दिलाया बकाया राशन हर हाल में लाभुकों को दिलवाने का कार्य किया जाएगा। (जारी…)
मौके में भाजपा नेता विकास सिंह ने मार्केटिंग ऑफिसर को कहा कि अगर लाभुकों को पीछे का बकाया राशन नहीं मिलेगा तो इसकी शिकायत उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से की जाएगी। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, कालीचरण डे, निर्मल श्रेष्ठ, तापस कुमार, अर्चना महतो,सोना कामिला, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार मालाकार, नेपाल कुमार, गोराचंद मार्डी, लखी कर्मकार मुख्य रूप से मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जमशेदपुर : “मिशन मोदी अगेन” टीम से जुड़ीं समाजसेवी, देशभक्त, मानवता प्रेमी महिलाओं की टीम ने प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे, अल्पसंख्यक मोर्चा की संयोजक बॉबी परवीन की अगुआई में एक निःशक्त महिला को व्हील चेयर प्रदान करने का पुण्यदायक कार्य किया गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह भाजपा झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, समाजसेवी, दिनेश कुमार की अनुशंसा पर उस गरीब, जरूरतमंद अशक्त महिला को व्हील चेयर देने के लिए “होटल रमाडा” में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मिशन मोदी अगेन टीम की सक्रिय महिला सदस्यों की भागीदारी रही और इस उल्लेखनीय अवसर पर पुनीत कार्य करने की खुशी सभी के चेहरों पर दिखी।
जमशेदपुर : साकची स्थित धालभूम क्लब में “भारतीय गोवंश रक्षण, संवर्धन परिषद”, विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्षा विभाग) के विधि प्रकोष्ठ के द्वारा गौ हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 तथा पशु क्रूरता अधिनियम पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजू गिरी, स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णन, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत अम्बसटा, गौ रक्षा विभाग, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत साहू तथा गौ रक्षा विधि प्रकोष्ठ के प्रमुख दीपक शर्मा सहित विधि प्रकोष्ठ के विभाग प्रमुख सुशील शर्मा सह प्रमुख लालटु चंद्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद झा, विभाग गोरक्षा प्रमुख अवतार सिंह परमार, सह प्रमुख सुधीर प्रसाद ,महानगर अध्यक्ष गब्बू लाल जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। (जारी…)
इस अवसर पर कानून पर चर्चा करते हुए झारखंड प्रदेश में बड़े पैमाने पर हत्या के उद्देश्य से हो रही पशु तस्करी तथा गोकशी पर गंभीर चिंता प्रकट की गई। इस अवसर पड़ोसी राज्यों सीमाओं पर विशेष निगरानी व सूचना तंत्र को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विहिप सिंहभूम विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विहिप जमशेदपुर महानगर मंत्री चंद्रिका भगत, महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव व मनीष सिंह, महानगर गौरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरि, महानगर धर्मप्रसार सहप्रमुख विवेक सिंह, सामाजिक समरसता प्रमुख चंदन दास शामिल हुये।
जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत मिल गयी है। राँची उच्च न्यायालय के अनूप चौधरी की अदालत ने मानगो मामले में अभय सिंह को जमानत दी गयी। उम्मीद की जा रही है सोमवार को अभय सिंह जेल से बाहर आ जाएंगे। जिसके बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी देखने को मिली।
ज्ञात हो कि विगत 6 महीने से अभय सिंह को अलग अलग मामलों में केस दर्ज करके जेल में बंद रखा गया था। रामनवमी के दौरान कदमा हिंसा मामले में अभय सिंह की उपस्थिति दिखाते हुए प्रशासन ने उन्हें 10 अप्रैल को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसमें उन्हें हाइकोर्ट से 21 जुलाई को जमानत मिली लेकिन प्रशासन द्वारा जुगसलाई हिंसा मामले में प्रोडक्शन लगा कर उन्हें रिहा नहीं होने दिया, किन्तु अगले 4 दिन बाद 24 जुलाई को उन्हें फिर से जमानत मिली लेकिन भाजपा नेता अभय सिंह को मानगो थाना में एक बिल्डर मो. सगीर द्वारा रंगदारी और मारपीट का केस दर्ज कराकर उनपर फिर से प्रोडक्शन लगाया गया। जिसमें निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। जिसके बाद राँची उच्च न्यायालय में जमानत याचिका डाली गई और अंततः उन्हें आज जमानत मिल गयी।
“शेर तो शेर है, भले आज जेल में बंद है” – बाबुलाल मरांडी
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले अपने जनसभा अभियान के दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी घाघीडीह जेल में अभय सिंह से मिलने पहुंचे थे। वो भी बिना किसी कार्यकर्ताओं के साथ और मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था “शेर तो शेर है, भले आज जेल में बंद है” लेकिन शेर जल्द जंगल में आएगा और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने कार्यों को पुनः करेगा। बाबूलाल मरांडी की कही यह बात बहुत जल्द साबित हो गयी।
न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा था और आज उसकी जीत हुई – रविंदर सिंह रिंकू
भाजपा नेता अभय सिंह के जमानत की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों ने अपार खुशी जाहिर की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज सच की जीत हुई है। आज भोर 2 बजे शीशगंज गुरुद्वारा साहिब में अभय सिंह के हक़ में फैसला आये इसके लिए माथा टेक कर अरदास किये और गुरु ने अरदास स्वीकार की। उन्होंने कहा कि शेर को ज्यादा दिन तक कोई कैद नहीं कर सकता है। न्यायिक प्रक्रिया पर हमें भरोसा था और आज यह भरोसा जीत गया है। अभय सिंह की जमानत से आज हर हिन्दू का दिल हर्षोल्लास में झूम रहा है। नवरात्रि के सुअवसर पर इससे बढ़कर कोई चीज़ नहीं हो सकती कि माता रानी के भक्त हम सबों के साथ होंगे।
अभय सिंह की जमानत हिंदुत्व की जीत – आलोक वाजपेयी
भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक वाजपेयी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हर हिंदूवादी दिलों में उत्साह भरने वाली खबर है। अभय सिंह जी हिदुत्व के लिए खड़े होने वाले नेता हैं और अभय सिंह जी की जमानत हिंदुत्व की जीत है। दुर्गा पूजा जैसी विशाल पूजा वो अपने यहाँ करवाते हैं और माँ दुर्गा का आशीर्वाद उनपर सदा बना रहता है, यही कारण है कि पूजा से पहले वह सबों के बीच होंगे।
सत्य की हुई जीत -भूषण दीक्षित
भाजपा नेता भूषण दीक्षित ने जमानत की खबर मिलने के बाद पूरे जमशेदपुर को बधाई देते हुए कहा कि आज सत्य की जीत हुई है और षडयंत्र करने वालों की मिट्टी पलित हो गयी है। माँ दुर्गा का पाठ करने वाले अभय सिंह जी पर माँ की कृपादृष्टि है और माँ दुर्गा उनके न्याय के लिए सदा साथ हैं। आज का दिन हम सबों के लिए एक उत्साह का दिन है और आज हर हिन्दू दिल से खुश है।
षड्यंत्रकारियों के मंसूबों पर जीत हुई है – लोकनाथ त्रिपाठी
अभय सिंह के समर्थक लोकनाथ त्रिपाठी ने न्यायालय के फैसले जे बाद खुशी जताते हुए पूरे जमशेदपुर को बधाई दिए और कहा कि हिन्दू हृदय सम्राट अभय सिंह की जमानत उन सभी षड्यंत्रकारियों के मंसूबों पर जीत हुई है जो अभय सिंह को जेल से निकलने देने के लिए अपनी नापाक कोशिशें कर रहे थे। आज उच्च न्यायालय द्वारा सत्य की जीत हुई है और यह एक उत्सव जैसा है।
सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं – कन्हैया पुष्टि
अभय सिंह के समर्थक कन्हैया पुष्टि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एक लंबे समय के बाद शेर वापस आ रहे हैं और हम सब शेर के स्वागत को तैयार हैं। उनके खिलाफ साजिश करने वालों ने उन्हें झुकाने की बहुत कोशिश की लेकिन अभय सिंह जी सत्य के साथ थे और आज न्यायालय के फैसले के बाद सत्य की जीत हुई है। कुछ दिनों तक सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं और यह अभय सिंह ने दिखा दिया।
जमशेदपुर : दुर्गा पूजा, दीपावाली व छठ पर्व को देखते हुए झारखंड में अभी तीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गयी है. टाटा एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच साप्ताहिक चलायी जायेगी. यह टाटानगर स्टेशन से हर रविवार को खुलेगी. वहीं, हटिया मैंगलोर ट्रेन 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी. हटिया पुणे हटिया ट्रेन का परिचालन 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक होगा. तीनों ट्रेनें साप्ताहिक होगी. (जारी…)
टाटा-एर्नाकुलम पूजा स्पेशल ट्रेन की रूट और टाइमिंग
दशहरा, दीपावली व छठ पूजा को लेकर टाटानगर से एर्नाकुलम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे बोर्ड ने पूजा स्पेशल ट्रेन को मंजूरी दे दी है. यह ट्रेन 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक छह ट्रिप टाटानगर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जबकि 27 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक एर्नाकुलम से प्रत्येक शुक्रवार को छह ट्रिप चलेगी. पूजा स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक प्रत्येक मंगलवार को 5.15 बजे टाटानगर से खुलेगी और गुरुवार को रात 1.55 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी. वहीं एर्नाकुलम से प्रत्येक शुक्रवार को 7.15 बजे खुलेगी और रविवार सुबह 4.20 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव झारसुगुड़ा समेत 5 स्टेशनों में होगा. यह ट्रेन राउरकेला-एर्नाकुलम रुट पर चलेगी. इसके अलावे 23 अक्तूबर से 27 नवंबर तक हटिया-एमएक्यू व 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हटिया -पुणे के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी. (जारी…)
जमशेदपुर : वेतन नहीं मिलने से नाराज सदर अस्पताल में तैनात होमगार्ड जवान सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। जवानों ने सिविल सर्जन ऑफिस के समक्ष अनशन भी शुरू कर दिया था। मंगलवार को सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद जवानों का अनशन खत्म हो गया। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने जूस पिलाकर जवानों का अनशन खत्म कराया। (जारी…)
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच माह के बकाए वेतन की मांग को लेकर जवान हड़ताल पर थे। सिविल सर्जन ने दो माह का वेतन देने पर सहमति जताई है और चार माह का बकाया वेतन कालीपूजा के बाद देने की बात कही है। हड़ताल खत्म करने की घोषणा के बाद सदर अस्पताल में तैनात 42 होमगार्ड जवानों को ड्यूटी पर वापस बुलाए जाने की मांग रखी, जिस पर सिविल सर्जन ने सहमति दी है।