एक नई सोच, एक नई धारा

3142d2b16fbbd2d9fa4396d5f79ad929e7f4608e6e99dbc62fa2d76d97115b7f.0
अमरप्रीत सिंह काले ने रघुवर दास को राज्यपाल बनाये जाने पर दी बधाई, जाने क्या बोले
IMG 20231008 WA0000

जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने के बाद हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिये रघुवर दास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्य मंत्री आदरणीय श्री रघुवर दास जी को ओड़िशा का राज्यपाल बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ व बधाई। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने आगे कहा कि श्री रघुवर दास जी भाजपा के अमूल्य और प्रभावशाली नेता हैं. दल ने उनके राजनीतिक जीवन के अनुभवो का लाभ लेने के लिए एक अत्यंत गरिमापूर्ण संविधानिक पद पर भेजकर जनता और संविधान का गौरव बढ़ाया जिसके लिए मैं परम श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी का आभार व धन्यवाद करता हूँ।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
783fdbb2c2053137aa315c0e4d1e85d5f5dcb9a40bb924a17e4ed34e35ac41f0.0
बिग ब्रेकिंग : रघुवर दास बने उड़ीसा के राज्यपाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बुधवार को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. वह दास गणेशी लाल की जगह लेंगे. इसके साथ ही इंद्र सेना रेड्डी नल्लू की त्रिपुरा को नया राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. बता दें कि रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री और बीजेपी के आला नेता हैं. उन्हें ओडिशा का राज्यपाल
बनाकर नई जिम्मेदारी दी गई है.
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति को ये नियुक्तियां कर के काफी खुशी हो रही है. बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां जिस तारीख से संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे, तब से प्रभारी होगी.

बता दें कि रघुवर दास फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. वह साल 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं और झारखंड के काफी प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं. उसी तरह से इंद्र सेना रेड्डी नल्लू तेलंगाना से हैं और बीजेपी के आला नेता हैं.

n5482066141697573236213512204e9f426a5a4d3de01e2147ea98b8499e2f528c71288af24f492a6cba46b
काशीडीह दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया, हिंदूवादी नेताओं का हुआ सम्मान

जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर के काशीडीह स्थित दुर्गा पूजा मैदान में मनाए जाने वाली श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के पंडाल का उद्घाटन झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने दुर्गा पूजा मैदान के प्रवेश द्वार पर रिबन काट कर और पंडाल के अंदर माँ भगवती के आगे दीप प्रज्वलित करके पंडाल का उद्घाटन किया।

उसके तत्पश्चात स्टेज पर स्व. ठाकुर प्यारा सिंह और स्व. ठाकुर धुरंधर सिंह के तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस मौके पर ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के सदस्यों, कई संस्थाओं, कार्यकर्ताओं और हिंदूवादी नेताओं द्वारा बाबूलाल मरांडी एवं मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र, माला, एवं पुष्पगुच्छ देकर किया गया। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह द्वारा अतिथियों को शॉल एवं माँ दुर्गा की तस्वीर भेंट स्वरूप दी गयी।

दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन में आये बाबुलाल मरांडी ने कदमा हिंसा मामले में कैद हिंदूवादी नेताओं का अंगवस्त्र देकर सम्मान किया और हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की खातिर अपनी आवाज़ को बुलंद करने के लिए उन्हें बधाई दी।
“मिशन मोदी अगेन” की टीम ने बाबूलाल मरांडी को एक बड़ा गुलदस्ता देकर और माला पहना कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया। टीम में मुख्य रूप से भूषण दीक्षित, कन्हैया पुष्टि, अंकित शुक्ला, सत्येंद्र पासवान इत्यादि सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि काशीडीह में यह पूजा 1928 से हो रही है जब अंग्रेजों द्वारा पूजा की इजाजत ली जाती थी। आज यह गौरवान्वित क्षण है कि इतनी पुरानी पूजा स्थल के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कदमा हिंसा मामले में अभय सिंह सहित हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी के विषय पर श्री गोस्वामी ने कहा कि सत्ता का मद क्षणभंगुर होता है किंतु सत्ता एवं अधिकारिक पद पर काबिज लोग यह भूल जाते हैं। जमशेदपुर की जनता ने कल अभय सिंह की रिहाई के वक़्त अपनी उपस्थिति देकर यह बता दिया है कि उन्हें सच और साजिश के बीच फर्क पता है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम सभी आज माँ दुर्गा के उपासना के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं और माँ दुर्गा शक्ति का प्रतीक है। हमे यह समझना होगा कि हम शक्ति की देवी माँ दुर्गा की उपासना आखिर क्यों करते हैं। श्री मरांडी ने कहा कि कमजोरों को न कोई पूजता है और न ही कोई पूछता है। पूजा और पूछा उसी को जाता है जिसके पास शक्ति होती है और हम सभी को अपने अपने जीवन की कठनाइयों से लड़ने के लिए शक्ति की देवी की आराधना करनी चाहिए। श्री मरांडी ने शक्ति के साथ साथ लक्ष्मी और सरस्वती की आराधना और इन सबके बीच के सामंजस्य को भी बताया।

भाजपा नेता अभय सिंह ने इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का स्वागत करते हुए अपने वक्तव्य में पिछले दिनों उनके और कई हिन्दू नेताओं के ऊपर कदमा हिंसा मामले का आरोप लगाकर जेल में बंद किये जाने के विषय पर सत्ता में काबिज मंत्री के इशारों पर प्रशासन द्वारा किये गए कार्यों की निंदा की और कदमा मामले में असल सच्चाई को छुपकर बेगुनाह हिंदुओं को जेल में कैद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह राज्य सरकार से कदमा मामले में निष्पक्ष जांच हेतु सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने अपने समर्थकों, शुभचिंतकों और उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन दिया।

श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बाबूलाल मरांडी जी के साथ दिनेशानंद गोस्वामी, बड़कुंवर गगराई, अभय सिंह, भरत सिंह, निर्भय सिंह, जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, अनंतराम टुडू सहित कई नेतागण, समाजसेवी, कार्यकर्तागण इत्यादि मौजूद थे।

IMG 20231017 WA0010
नवरात्र में निशुल्क फूल और माला का वितरण, अल्पसंख्यक समाज के युवा भी दे रहे अपनी भागीदारी
IMG 20231017 WA0009

जमशेदपुर : मानगो दाईगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर के समीप अमन डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से नवरात्र के पावन दिन पर निशुल्क फूल और माला का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जा रहा है । दर्जनों की संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक भी निशुल्क माला और फूलों के वितरण के कार्य में लगे हुए हैं । माला के वितरण के कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने श्रद्धालुओं के बीच माला वितरण कर किया।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रिंस सिंह ,समीर खान, रेहान खान, वारिस खान,सूरज सिंह,फैयाज ,आसिफ अली मुख्य रूप से आयोजन में शामिल हुए ।

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
Screenshot 2023 1017 021559
हिन्दू हृदय सम्राट भाजपा नेता अभय सिंह के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब, बोले – तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से उन्हें कैद किया गया
IMG 20231016 WA0076

जमशेदपुर : लगभग छः महीने बाद घाघीडीह केंद्रीय कारावास से सोमवार को भाजपा नेता अभय सिंह बाहर आये। हिन्दू हृदय सम्राट भाजपा नेता अभय सिंह का स्वागत किसी महाउत्सव से कम नहीं था। उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। लोग अपने नेता को देखने और उनका स्वागत करने के लिए शाम 4 बजे से ही घाघीडीह जेल के आगे जमा होने लगे और नारेबाजी करने लगे।संध्या 6 बजे अभय सिंह कारावास के अंदर बने पंडाल में माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर बाहर निकले और अपने समर्थकों से मिले। उसके बाद एक खुली जीप में अभय सिंह घाघीडीह से निकले।

IMG 20231016 WA0046

शहर के कई स्थानों पर अभय सिंह का स्वागत ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ की गई। जेल से निकलते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन के चौक के पास उनका स्वागत समर्थकों ने दिल खोलकर किया। इसके बाद बर्मामाइंस में मिशन मोदी पीएम अगेन की टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहाँ से निकलने के बाद गोलमुरी चौक में स्थित शनि हनुमान मंदिर के पास उनके चाहने वालों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किये।

IMG 20231016 WA0085

गोलमुरी से अभय सिंह का काफिला साकची कालीमाटी रोड होते हुए साकची गोलचक्कर पहुंचा। जहाँ आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़ों के बीच उनका अभिवादन किया गया। लोगों में अपने नेता के लिए जोश देखने बन रहा था। वहाँ से निकलते हुए साकची मार्किट के अंदर से होते हुए वह अपने निवास स्थान काशीडीह पहुँचे। इस दौरान साकची से काशीडीह के बीच बुजुर्गों और महिलाओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं युवाओं ने गर्मजोशी के साथ नाचते और आतिशबाजी करते हुए अपने नेता का स्वागत किया।

IMG 20231016 WA0068

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर अभय सिंह ने साधा निशाना

IMG 20231016 WA0073

जेल से निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे 6 महीने कैद करे या 6 साल मेरे विचारधारा को नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कई बेगुनाह हिन्दुओं को जेल में डाला गया। मुझे भी इसी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कैद किया गया।
उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन और राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहता हूँ कि इससे घिनौना और शर्मनाक कार्य जमशेदपुर के इतिहास में कभी नहीं हुआ है। सरकार और जिला प्रशासन अभी तक मामले की जाँच नही कर पाई की आखिर रामनवमी खत्म होकर 8-10 दिन बाद आखिर दंगा कैसे और किसने भड़काया किसने आगजनी की। बेगुनाह हिंदुओ को जेल में बंद कर दिया गया और गुनाहगार खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कट सकते हूँ, मर सकते हूँ पर झुक नहीं सकता। मेरा रोम रोम जय श्री बोलेगा।

फिर से जन मानस के अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे अभय सिंह – गुँजन यादव

IMG 20231017 WA0000

भाजपा नेता अभय सिंह की रिहाई के वक़्त उनके स्वागत हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव भी पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा अभय सिंह जी को जमानत मिल गयी है और वह बाहर आएंगे और फिर से अपने जनमानस के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए संगठन के कार्यों में लगेंगे और अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n54749820416974017735262da21ff469a49486e2fde12121cec14df807ee0b2becfd6ddce0f4a8e4b4d1b9
ड्रीम 11 पर हजारीबाग के आठवीं पास युवक ने जीता 1 करोड़ रुपए

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड का एक युवक ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर करोड़पति बन गया है. हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की भराजो पंचायत अंतर्गत अमनारी के करमाटांड़ के आठवीं पास युवक ने मोबाइल पर ड्रीम इलेवन एप पर टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं. उसकी किस्मत रातोंरात ऐसी चमकी कि युवक करोड़पति बन गया. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

युवक का नाम सोनू कुमार (पिता स्व. जगन्नाथ महतो) है. सोनू काफी समय से ड्रीम इलेवन एप पर अपनी टीम बनाता था, लेकिन कभी भी उसे सफलता नहीं मिलती थी. इस बार उसकी किस्मत ने साथ दिया और वह करोड़पति बन गया. जब सोनू से पूछा गया कि वह इन पैसों का क्या करेगा? तो उसने कहा कि वह अभी कुछ प्लान नहीं किया है. हम कुक हैं तो हमारा फोकस इसी काम में पैसा लगाने का है. सोनू कुमार को 30 प्रतिशत टैक्स की राशि काटकर 70 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं. ड्रीम इलेवन पर एक करोड़ रुपये जीतने पर मुखिया स्वास्तिका कुमारी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पांडेय ने बधाई दी. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

ड्रीम इलेवन विजेता सोनू कुमार ने बताया कि वह पिछले एक साल से ड्रीम इलेवन पर टीम बना रहा था. इस बार किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि गेम टैली बोर्ड पर नम्बर-1 हासिल करते हुए उसने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं. जीती हुई रकम रविवार दोपहर तक खाते में भी ट्रांसफर हो गई है और इससे युवक की माता मोसोमात मंजु, भाई दीपक प्रसाद, करण कुमार सहित परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है. सोनू की एक सात माह की बेटी है. वह 12 वर्षों से दिल्ली में गेस्ट हाउस में कुक का काम कर रहा है. सोनू ने बताया कि पिछले एक साल में वह समय-समय पर मामूली राशि जीत जाता था, लेकिन इस बार तो कमाल ही हो गया है. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

सोनू ने बताया कि जिस वक्त वह ड्रीम इलेवन गेम खेल रहा था. उस दौरान लाखों लोग उस गेम को खेल रहे थे. उसने शनिवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच लगे मैच पर टीम से प्लेयर्स को चुनकर 49 रुपये की टीम बनाकर एक करोड़ रुपये जीते. सोनू ने इस मैच में 49 रुपये की कुल चार टीम ड्रीम इलेवन पर बनायी थी. इसमें तीन टीमों में वह नहीं जीता, वही एक टीम में वह टैली बोर्ड में टॉप पर रहा, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए. (जारी…)

IMG 20230802 WA00752 1

जब सोनू से पूछा गया कि वह इन पैसों का क्या करेगा? तो उसने कहा कि वह अभी कुछ प्लान नहीं किया है. हम कुक हैं तो हमारा फोकस इसी काम में पैसा लगाने का है. सोनू कुमार को 30 प्रतिशत टैक्स की राशि काटकर 70 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं. ड्रीम इलेवन पर एक करोड़ रुपये जीतने पर मुखिया स्वास्तिका कुमारी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पांडेय ने बधाई देते हुए कहा कि हमारी पंचायत के एक युवक ने ड्रीम इलेवन पर एक करोड़ जीतकर ग्राम, पंचायत सहित टाटीझरिया का नाम पूरे जिले में रोशन किया है. गांव वालों ने भी सोनू को बधाई दी. क्षेत्र में उस युवक को जीतते देख कर कई लोगों ने ड्रीम इलेवन ऐप को डाउनलोड कर टीम बनाना शुरू कर दिया है.

IMG 20231015 WA0025
हिन्दू हृदय सम्राट के स्वागत को तैयार शहर, आज निकलेंगे भाजपा नेता अभय सिंह
IMG 20231015 WA0025

जमशेदपुर : भाजपा नेता अभय सिंह की झारखण्ड उच्च न्यायालय से जमानत होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को भाजपा नेता अभय सिंह घाघीडीह कारावास से बाहर आएंगे। उनके स्वागत को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। भाजपा की जिला कमेटी भी पूरी तरह से अभय सिंह के स्वागत के लिए तैयारी कर रही है। (जारी…)

IMG 20231016 WA0010
IMG 20231016 WA0017

जमशेदपुर के हर चौक चौराहे पर अभय सिंह के समर्थकों ने विशाल बैनरों के जरिये शहर भर में हिन्दू हृदय सम्राट के स्वागत की घोषणा कर दी है। वहीं जिला भाजपा भी अपनी पूरी टीम के साथ अभय सिंह के स्वागत करने की पुरजोर तैयारी कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज जिला भाजपा टीम और अभय सिंह को चाहने वालों का एक हुजूम घाघीडीह जेल से उनके निवास स्थान तक उनके साथ रहेंगे। (जारी…)

IMG 20231016 WA0011
IMG 20231016 WA0016

बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर अभय सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया जायेगा। कई समर्थकों ने डीजे और बैंड बाजा के साथ उनके स्वागत की तैयारी कर रखी है। गौरतलब हो कि कदमा हिंसा प्रकरण के बाद अलग अलग मामलों में भाजपा नेता अभय सिंह का नाम जोड़ा गया। जिसकी वजह से उन्हें लगभग 6 महीनों तक कारावास में रहना पड़ा। इस कारण उनके समर्थकों में मायूसी भी देखने को मिली थी, लेकिन जब न्यायालय द्वारा सभी मामलों में अभय सिंह को जमानत दे दी गयी तब से उनके समर्थकों में खुशी, उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा है।

IMG 20231016 WA0025
IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
80e0400b5f701a85953509a5303fd6fd1ca2039ce23f346db2fe8729cd25bc09.0
पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बने बीजेपी विधायक दल के नेता व विधानसभा सचेतक बने जेपी पटेल

राँची : झारखंड के पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी बीजेपी विधायक दल के नेता बनाए गए हैं, जबकि जेपी पटेल को विधानसभा सचेतक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को इसकी घोषणा की. बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर नेता की तलाश की जा रही थी. पिछले ढाई माह से यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन था. बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करेंगे.

चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी विधायक दल के नेता

IMG 20231008 WA0000

चंदनक्यारी के विधायक अमर कुमार बाउरी को बीजेपी विधायक दल का नेता बनाया गया, वहीं मांडू विधायक जेपी पटेल को सचेतक नियुक्त किया गया है. बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाये जाने के बाद से भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर पार्टी के अंदर नेता की तलाश की जा रही थी. इसको लेकर जुलाई में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को पर्यवेक्षक बना कर भेजा था. उन्होंने पार्टी के सभी विधायकों से अलग-अलग बात की थी. भाजपा विधायक दल के लिए इनसे तीन-तीन नाम मांगे गये थे. इसके बाद पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी थी. पिछले ढाई माह से यह मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास विचाराधीन था.

पहले बाबूलाल को चुना गया था बीजेपी विधायक दल का नेता

IMG 20230708 WA00573 1

बीजेपी में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था. इसके बाद विधानसभा में पत्र लिखकर इन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाने का आग्रह किया गया था, लेकिन विधानसभा में दल बदल का मामला विचाराधीन होने की वजह से उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान नहीं की जा रही थी. लगभग दो वर्ष तक विधानसभा में यह मामला विचाराधीन रहने के बाद पांच जुलाई को बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया.

क्या बोले अमर कुमार बाउरी

AddText 09 19 03.49.44 1

बीजेपी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी शिद्दत के साथ पूरा करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित प्रदेश नेतृत्व के प्रति मैं आभारी हूं. मैं सदन के अंदर और बाहर वर्तमान राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ संघर्ष करूंगा.

IMG 20230802 WA00752 1
9d600d07e788120c655a6b2564cb530f0764d7afd81da5629955c9751827a665.0
दलमा में नवरात्रि पूजा करने के बाद शुरू हुई सफारी सेवा, वाइल्ड लाइफ को नजदीक से देखने का मिलेगा सुखद अहसास

जमशेदपुर : नवरात्रि पर दलमा में पूजा कर सफारी सेवा का शुभारंभ किया गया। शुरुआत में चार गाड़ी से सभी को दलमा सफारी की सेवा दी जाएगी, जिसमें चारों गाड़ी में टाइगर, लायन, चीता और पैंथर शामिल हैं। दलमा टॉप चिल्ड्रन पार्क और फोटो शूटिंग एरिया घुमाया जाएगा साथ में एक गाइड भी दिया जाएगा, जो दलमा जंगल के बारे में जानकारी देगा। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

दलमा जंगल में लोग वाइल्ड लाइफ को नजदीक से देखने और सुखद अहसास के लिए आते हैं, उन्हें प्राकृतिक संपदा से भरा तोहफा मिलेगा। दलमा में जंगल सफारी चलाने का टेंडर तीन साल के लिए जेएसआर ऑन व्हील्स को मिला है। वहीं, एक सितंबर से इसकी शुरुआत की जाएगी। वन विभाग की ओर से 90 लाख की लागत से चंडीगढ़ से 6 सफारी वाहनों को खरीदा गया है। वहीं, दलमा हिल जंगल सफारी की जिम्मेदारी जेएसआर ऑन व्हील्स कंपनी को दी गई है। पांच एजेंसियों ने इस सफारी के लिए टेंडर भरा था, जिसमे 1.51 लाख की बोली लगी थी, जिसमें जेएसआर ऑन व्हील्स ने तीन साल के लिए टेंडर हासिल कर लिया।

इतना देना होगा भाड़ा

AddText 09 19 03.49.44 1

जेएसआर ऑन व्हील के संचालक राहुल ने बताया कि यदि आप शेयरिंग और पर्सनल बुकिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए अलग-अलग आपको शुल्क देने होंगे। यदि आप डोर-टू-डोर यानी घर से लेकर दलमा तक के लिए बुकिंग करते हैं तो शेयरिंग 600 से 700 रुपये (दलमा से दूरी पर निर्भर है) और 4500 से 4700 रुपये 10 लोगों का देना पड़ेगा। इसके साथ ही यदि मकुलाकोचा से दलमा टॉप तक के लिए प्रति व्यक्ति शेयर में 300 रुपये लगेंगे। यदि घर से सफारी सेवा लेना चाहते हैं तो इसके लिए 4800 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

IMG 20230802 WA00752 1
n547537680169739535689415e0b784809d02ebb43bc4638979c4b7fe801d9e9a607f782c61e5fbf8efa932
बास्केटबॉल बालक वर्ग में विद्या भारती चिन्मया व बालिका वर्ग में केपीएस, बर्मामाइंस बना विजेता
n5475376801697395361549df94fec3a38649b48b50c90633acd05f16a29c4b9801668b5bc7b70b756912fc

जमशेदपुर : सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के अंतिम दिन अंडर-19 बालक वर्ग में रविवार को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय, टेल्को और संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें विद्या भारती चिन्मया विद्यालय ने संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना उप विजेता बना. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

बालक वर्ग में टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सुमित कुमार (संत माइकल्स हाई स्कूल, पटना) को मिला. वहीं लड़कियों में केपीएस, बर्मामाइंस ने जेवीएम श्यामली रांची को फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया. नंदिनी राज (केपीएस, बर्मामाइन्स) को श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. वहीं जेवीएम श्यामली रांची की टीम उप विजेता रही. बालक में एमजीएम, बोकारो और ब्रिजफोर्ड स्कूल टुपुदाना रांची की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

लड़कियों में द महाबोधि ट्री, गया और आर्मी पब्लिक स्कूल, होटवार रांची ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता में लड़कों में 74 टीम के 888 खिलाड़ियों ने और लड़कियों के 49 टीम के 588 खिलाड़ियों ने भाग लिया. चार दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 का समापन रविवार को हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष संजय सिन्हा, सम्मानित अतिथि सचिव विष्णु चंद्र दीक्षित और मानस कुमार मिश्रा ने विजेता विद्यालय की टीम को पुरस्कृत किया. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

अंत में मुख्य अतिथि संजय सिन्हा ने सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 के औपचारिक समापन की उद्घोषणा की. इस अवसर पर सीबीएसई ऑब्जर्वर संतोष कुमार सिंह एवं तकनीकी समिति अध्यक्ष सुबोध कुमार, प्राचार्य मीना विल्खू सहित विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख व अन्य विशिष्ट जन, बास्केटबॉल एसोसिएशन के आधिकारिक जन, विभिन्न विद्यालयों के रेफरी, कोच, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र समूह उपस्थित थे.

IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!