जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मेकेनिकल मेनटेंस के कर्मचारी सरदार कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त पर उन्हें आज विदाई दी गई। उन्होंने कंपनी में अपना 25 वर्षों से अधिक तक अहम योगदान दिया । कम्पनी के अच्छे एवं बुरे वक्त में भी काम कर कम्पनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर इस मौके पर सीआरएम मैकेनिक मेनटेंस के सभी कर्मचारी एवम कमेटी मेंबर जयशंकर सिंह , नवजोत सिंह सोहल मौजूद थे।
जमशेदपुर : झारखंड राज्य में डीएलएड परीक्षा में प्रथम स्थान रखने वाली शहर की बेटी हरप्रीत कौर को नौकरी देने के लिए प्रबंधक कमेटी को आगे आने की अपील की है। गुरुवार को हरप्रीत कौर के आवास में सांझी आवाज के अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, तरवींदर सिंह भाटिया, पिंटू सैनी, हरविंदर सिंह, मलविंदर सिंह भामरा, गुरुचरण सिंह आदि पहुंचे और उसे गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। (जारी…)
पिता गुरबचन सिंह और मां बलविंदर कौर को आश्वस्त किया गया कि अपनी उपलब्धि से हरप्रीत कौर ने शहर और कौम का मान बढ़ाया है। ऐसे में मानगो, साकची, बर्मामाइंस और टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी एवं अन्य कमेटियों के प्रधान से अपील की गई कि वे कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक हाई अथवा प्राइमरी स्कूल में इस बच्ची को रोजगार देने का काम करें। हरप्रीत कौर ने डीएलएड से पहले बी एड भी किया हुआ है, ऐसे में किसी तरह की अड़चन नहीं आने वाली है। हरप्रीत ने 10वीं 12वीं एवं कॉलेज में भी अच्छे स्कोर प्राप्त किए थे।
रांची : डीजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ग्रुप द्वारा मोराबादी एदलहातु रोड स्तिथ जीवन कंपाउंड मे सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा और प्रकाश पर्व के शुभ अवसर डीजी रेसीडेंसी फ्लैट निर्माण कार्य को लेकर भूमि पूजन का आयोजन किया गया। डीजी रेसीडेंसी एदलहातु मोराबादी क्षेत्र का एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस और खूबसूरत फ्लैट बनने जा रहा है।फ्लैट की हाइट जी+4 फ्लोर का होगा। जिसमे सभी फ्लैट्स 3 बीएचके के होंगे। सभी फ्लैट्स का साइज लगभग 1495 स्क्वायर फीट का होगा। (जारी…)
फ्लैट का निर्माण 18 महीने से 24 महीने के बीच कर ग्रहाको को हैंड ओवर कर दिया जायेगा। मौके पर डीजी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स ग्रुप के दोनो पार्टनर धर्मेंद्र राय एवम गौतम राय ने बताया की हमारी कंपनी अपने ग्रहाको को सिर्फ ग्रहाक नही बल्कि अपना परिवार मानता है जिसके लिए फ्लैट के निर्माण मे सभी चीजे उच्च क्वालिटी की लगाई जाती है। यही कारण है की कंपनी लगातार कई वर्षो से रांची के विभिन्न क्षेत्रों मे अपने ग्राहकों के लिए उच्च क्वालिटी के फ्लैट्स बनाता आ रहा है। (जारी…)
वहीं ग्राहकों के लिए बुकिंग शुरू हो चुका है। बुकिंग के लिए दिए गए नंबर 6205727056/7632825152 पर संपर्क कर बुकिंग करवा सकते है। मौके पर ज़मीन मालिक भूषण सिंह, कंपनी के ओनर धर्मेंद्र राय एवम गौतम राय सहित अमित कुमार, आर्किटेक्ट मनोज कुमार, शांति देवी, लवलेश ठाकुर, संजीव पांडे, कमलेश राय आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और भाजपा के सिख नेताओं की पहल पर जुस्को ने आज गुरुद्वारा के आस पास का मुआयना किया और शिकायतों पर ध्यान देते हुए जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। (जारी…)
गौरतलब हो कि प्रकाश पर्व से पहले ही जुस्को में यह शिकायत दी गयी थी कि गुरुद्वारा के आस पास की सड़कों का हाल काफी खस्ता है और रोड पर मिट्टी का जमाव हुआ पड़ा है। साथ ही गुरुद्वारा के समीप कचड़े का अंबार भी देखने को मिलता है। इन वजहों से गुरुद्वारा आने जाने वाले भक्तजनों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। गुरुद्वारे में हर रविवार को हजारों की तादाद पर श्रद्धालुओं का आना होता है और सड़क की ऐसी स्थिति में उन्हें काफी तकलीफें भी होती हैं। शिकायत मिलने के उपरांत आज जुस्को द्वारा यहाँ का निरीक्षण किया गया और सभी मसलों पर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने का आश्वासन भी दिया गया। (जारी…)
इस मुद्दे को लेकर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने जुस्को के आला अधिकारियों से बातें की, जिसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर आज यह निरीक्षण कार्य सम्पन्न हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव अविनाश सिंह, भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, भाजपा नेता चंचल भाटिया, सतिंदर सिंह बंटी, गुरदीप सिंह लाडी, मनमीत सिंह इत्यादि मौजूद रहें।
जमशेदपुर : आज पूरा देश गुरु नानक देव जी के जयंती का प्रकाश पर्व मना रहा है। इस उपलक्ष्य पर प्रकाश पर्व की बधाई देने हेतु झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का बैनर लगाया गया, जिसमें गुरुनानक देव जी की तस्वीर के साथ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की भी तस्वीर लगी हुई है। इस बैनर को देखने के बाद सिखों में रोष देखने को मिल रहा है। (जारी…)
इस बाबत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने भी अपनी नाराज़गी दर्ज करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने प्रकाश पर्व से पहले जब यह घोषणा कर दी थी कि किसी भी व्यक्ति विशेष की तस्वीर बाबा जी की तस्वीर के साथ न लगाई जाए, यदि तस्वीर लगानी है तो बाबा जी की तस्वीर फिर नहीं लगाए। राज्य के मुख्यमंत्री होने के नाते हेमन्त सोरेन जी का यह फ़र्ज़ बनता है कि किसी भी तरह की धार्मिक घोषणा को ध्यान में रखते हुए कोई कार्य करें, जिससे किसी की आस्था को ठेस न पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने सिखों की भावनाओं को आहत किया है और आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। उनके इस कार्य से बाबा जी का अनादर हुआ है जिसके लिए उन्हें पूरे सिख समुदाय से क्षमा मांगनी चाहिए।
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष के भाँति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया गया। जिसमे श्रद्धालुओं के लिए सभी तरह के पूजन सामग्री, दूध, चाय, बिस्कुट एवं पकौड़ी वितरण किया गया। छठ पूजा सेवा समिति विगत 13 वर्षों से सेवा कार्य से जुड़ी हुई है। समिति के लोगों ने भक्तिभाव से छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा की। इस मौके पर समिति के सभी सदस्य उपस्थित हो कर अपना पूर्ण सहयोग दिया।
जमशेदपुर : भारत में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार में तत्पर रहने वाले सनातनी धर्मालंबियों के समूह राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के स्थापना दिवस (20नवंबर) के उपलक्ष्य में संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अगुवाई में जमशेदपुर महानगर स्थित कदमा मंडल की सक्रिय महिला शक्ति द्वारा देश में सनातन धर्म के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर संगठन के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और समस्त देशवासियों के चतुर्दिक कल्याण की कामना की गई।
जमशेदपुर : बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा मानगो डिमना रोड के हीरा होटल के समीप दुर्गा पुजा मैदान में छठ के पावन पर्व के अवसर पर हजारों छठ वर्तधारियों के बीच निशुल्क फल और प्रसाद का वितरण किया गया । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के संस्थापक विकास सिंह ने बताया कि विगत छः वर्षो से संघ के द्वारा छठव्रतियों के बीच निशुल्क प्रसाद और फल का वितरण किया जा रहा है। दो वर्ष कोविड 19 के कारण प्रसाद आपके द्वारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
छठ वर्तधारियों से आशीर्वाद प्राप्त हो इसलिए करता हूं सेवा – विकास सिंह
विकास सिंह ने कहा छठ व्रतधारीयों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वे लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें सेवा करने का शुभ अवसर छठ मां प्रदान करती है । बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के द्वारा कपड़े के थैले में छठ व्रतधारीयों के बीच सूप, नारियल, गागल, सेब, संतरा, केला, गन्ना,कच्चा गाजर, कच्चा हल्दी,एवं आंवले का वितरण पूरी तरह निशुल्क किया गया। संघ के सदस्यों के द्वारा पूरे क्षेत्र में पूर्व में कूपन का वितरण किया गया था। कूपन के साथ-साथ बिना कूपन के आए छठवर्त धारियों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भक्ति में संगीत का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था जिसमें महिलाएं झूमते गाते नजर आई । छठ कर रही महिलाओं के द्वारा सामूहिक छठ का गीत गाकर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, दिनेशानंद गोस्वामी, शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, गुंजन यादव, अमित अग्रवाल, के.के बिल्डर विकास सिंह, भाजपा नेता अभय सिंह, विनोद सिंह, राजेश शुक्ला, कुसुम पूर्ति, प्रशांत पोद्दार, राजेश सिंह ,संजय तिवारी, अमरिंदर पासवान, प्यारेलाल शाह, शंकर रेड्डी, पप्पु सिंह, शंकर पोद्दार, सुखदेव गिरी, प्रो. यू.पी.सिंह, जटाशंकर पांडे, डॉ अनिल सिंह, डॉ जयशंकर सिंह, राम अवधेश चौबे, विपिन झा, जयराम मिश्रा, सोनू ठाकुर, योगेश्वर ठाकुर, अरविंद महतो, नीरू सिंह, सुशीला शर्मा, चितरंजन वर्मा, विजय तिवारी, शंभू त्रिवेदी, रेनू शर्मा, नवनीत तिवारी, मनोज सिंह, संतोष चौहान, संजय सिंह, छोटे लाल सिंह, मनोज ओझा, राम सिंह कुशवाहा, दुर्गा दत्त, किशोर बर्मन, संदीप शर्मा, राकेश लोधी, शिव साव, राजेश साव, चुन्नु पांडे, संजीव पांडा, अतानु हजारे, संजु देवी, विनय कुमार, अशोक गौड़, बबलु सिंह, बबलु महाराज, सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।
जमशेदपुर : समर्थ भारत छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति खरना के दिन सुबह 10 बजे से कदमा बाजार मे सैकड़ो छठव्रतियों के बीच निशुल्क सूप व फल वितरण किया गया , उत्तर भारत मे प्रसिद्ध ये लोक और आस्था का पवित्र छठ पूजा का पर्व ज्यादातर क्षेत्रों मे घर घर मे मनाया जाता है यूपी व बिहारी संस्कृति के ज्यादातर लोग भारत के हर भाग मे यह पर्व मनाते है , कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सधांशू ओझा, भाजपा कदमा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत पंडित, वीरेंद्र सिंह, राजू सिंह, शर्मा नंद दुबे जी, रविकांत पांडे, पवन कुमार, अजीत सिंह, कृष्ण कांत राय, महेंद्र तिवारी, मनजीत सिंह, मुकेश मिश्रा, आनंद शाह, राजू रजक, राजू महतो व सपन महतो शामिल रहे।
जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच, बारीडीह बस्ती के सक्रिय सनातनी धर्मालंबियों द्वारा छठ महापर्व के उपलक्ष्य में निःशुल्क सूप,फल आदि का वितरण किया गया। बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक स्थित जगदम्बा मेडिकल के सामने ब्रह्मर्षि विकास मंच के राजेश चौधरी, राजेश कुमार उर्फ़ पिंटू सिंह की अगुवाई में यह पुण्यदायक आयोजन विगत 08 वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया। जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक जो ब्रह्मर्षि विकास मंच से जुडें हैं सक्रिय रूप से उपस्थित हुए।