जमशेदपुर : जमशेदपुर से भजन सम्राट तक के सफर को लेकर मशहूर गायक लखबीर सिंह लक्खा ने रिपब्लिक भारत को दिए साक्षात्कार में बताया . उन्होंने बताया कि लोह नगरी जमशेदपुर से यहां तक पहुंचने का सफर बहुत संघर्षपूर्ण और मजेदार रहा. लखबीर सिंह लक्खा ने कहा ”कलाकार को हमेशा आजाद रहना चाहिए और ये ईश्वर ने मेरी सुनी। मैंने टाटा स्टील में अपनी सेवा दी। जमशेदपुर की जनता ने उस वक्त मेरा हाथ पकड़ा जब मेरे साथ कोई नहीं था। आज में जहां हूं। इसके लिए मेरे शहर वासियों का बहुत बड़ा योगदान रहा।
जादूगोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता अभय सिंह ने जादूगोड़ा स्थित रंकिनी मंदिर में जरुरतमंदों के बीच 101 कम्बलों का वितरण किया। मौका था जादूगोड़ा के भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता टुन्नू के जन्मदिन का। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह के 10 बजे अभय सिंह जादूगोड़ा स्थित रंकिनी मंदिर पहुंचे। जहाँ उनका स्वागत अंग वस्त्र भेंट करके भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता, आसनबनी मंडल महामंत्री विश्वजीत दास, भाजयुमो आसनबनी मंडल अध्यक्ष नेपाल महतो, बजरंगी गुप्ता, आदि के साथ दुर्गा वाहिनी की महिला सदस्यों ने किया। इसके बाद उन्होंने वर्धमान गुप्ता के साथ मंदिर में पूजा अर्चना करके उन्हें शाल ओढाकर जन्मदिन की शुभकामना दी। (जारी…)
इस दौरान उन्होंने वर्धमान के जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में उपस्थित जरुरतमंदों के बीच 101 कम्बलों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने जादूगोड़ा में सनातन धर्म का प्रचार – प्रसार कर रही दुर्गा वाहिनी की सदस्यों की काफी प्रशंसा करते हुए कहा की नारी शक्ति यदि कोई संकल्प लेकर चले तो उसे पूरा होने से फिर कोई नहीं रोक सकता है। दुर्गा वाहिनी सनातन के प्रचार के साथ – साथ लड़कियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दे रही है। ये इस बात का संकेत है की नारी कभी भी दुर्बल नहीं थी। (जारी…)
उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए 22 जनवरी के राममंदिर स्थापना समारोह में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा। अभय सिंह ने कहा की 500 वर्षों के संघर्ष त्याग और बलिदान के बाद भव्य राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है, ये सनातन के लिए और हर धर्म प्रेमियों के लिए भावपूर्ण गर्व का विषय है। इस अभियान को अभी और आगे लेकर जाना है। (जारी…)
इस मौके पर भाजपा नेता रविन्द्र सिंह रिंकू, मनोज प्रताप सिंह, प्रभात कुमार, संजय सिंह, सागर कर्मकार, हर्ष अग्रवाल, अलय ज्योतिषी, मनीष गुप्ता, रंजन कुमार, हराधन सरदार, राजीव मुखी, सागर डे, तथा दुर्गा वाहिनी से बसंती साहू, दिशा कुमारी, मोइना पात्रो, नीलिमा गिरी, रिद्धि कुमारी, ख़ुशी कुमारी, नंदिनी प्रसाद आदि उपस्थित थी।
पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और भाजपा नेता विकास सिंह ने हर घर में दिपावाली मनाने की बात कही
जमशेदपुर : विश्व विख्यात श्री राम मंदिर के 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमित्त मानगो के शंकोसाई में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने झाल और ढोलक लेकर जय श्री राम नारे के साथ प्रत्येक घर में अयोध्या से आए हुए अक्षत, राम मंदिर के प्रारूप की तस्वीर और निमंत्रण पत्र वितरीत किया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कुणाल सारंगी एवं भाजपा नेता विकास सिंह शामिल होकर सभी लोगों को अपने घर पर आगामी 22 जनवरी को दीपक जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया। शंकोसाई रामनगर के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर सैकड़ों महिलाओं का जत्था रामनगर, श्यामनगर, संजीवनी पथ, शंकोसाईं रोड नंबर 5, जयप्रकाश नगर, जहीरा कॉलोनी होते हुए दुर्गा मंदिर में आरती के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। (जारी…)
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के द्वारा प्रभु श्री राम के जयकारे और मंगलगीत सामूहिक रूप से गाकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा 500 वर्ष बाद हमारे भगवान को अपना पैतृक आवास मिल रहा है, इससे बढ़कर खुशी और क्या हो सकती है। मौके में मौजूद भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूर्वजों का सपना पूरा हुआ हैं। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुणाल सारंगी, विकास सिंह, राजेश साहू, मुन्ना झा, सुशील शर्मा, दुर्गा चरण दत्त, छोटेलाल सिंह, सुशील शर्मा, रीना देवी, सीता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, अरुणा देवी, सुनीता साहू, मीना साव, उर्मिला देवी, बसंती प्रमाणिक, सहित सैकड़ो महिलाएं की मुख्य उपस्थिति थी।
जमशेदपुर : आगामी 11 जनवरी दिन गुरुवार को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बाबूलाल जी मरांडी का 66वाँ जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ ऋषि भवन जुगसलाई में आयोजित किया जाएगा। बैठक में जानकारी देते हुए आलोक बाजपाई ने बताया कि पूरे देश में राम मय माहौल है, श्रीराम के मंदिर में आने की तैयारी चल रही है। (जारी…)
इस भक्तिमय माहौल में सराबोर होकर राम धुन पर आधारित भजनों को सुनते हुए केक काटकर आदरणीय मरांडी जी का जन्मदिन मनाया जाएगा। साथ ही ठंड के मौसम में बिहार का सुप्रसिद्ध व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया जाएगा। शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र द्वारा आमंत्रित किया जा रहा है। (जारी…)
बैठक दिनांक 8 जनवरी दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे वर्ल्डमेकर जिम, वीर कुंवर सिंह चौक, जुगसलाई में रखी गई थी। बैठक में मुख्य रूप से राकेश सिंह, उज्ज्वल कुमार, गोल्डी दूबे, विजय विश्वकर्मा, हेमंत अग्रवाल, पिंटू सैनी, पी के करुवा, अमरदीप भाटिया, विशाल अवस्थी, प्रमोद मालाकार, संतोष तिवारी, गुरमीत सिंह भामरा, अमित कुमार गुप्ता, दिलीप साहू, अमित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन हेमंत अग्रवाल ने दिया।
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा टेल्को k2 के सेक्टर मार्केट से लेकर के प्रत्येक गलियों में कार्यकर्ताओं के द्वारा भी प्रभु राम जन्मभूमि अक्षत प्रत्येक घरों में बांटा गया एवम निमंत्रण दिया गया। साथ ही आगामी 22 जनवरी को प्रत्येक घरों में दीपक जलाने का अपील की गई साथ ही अपने घरों के सामने के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चन करने का भी निमंत्रण दिया गया। अक्षत वितरण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अभय सिंह प्रत्येक घरों के महिलाओं, बुजुर्गों, नौजवानों से मिलकर इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, साथ ही अपील किया गया कि अपने-अपने घरों में पकवान बनाएं, सभी बच्चे के बीच में वितरण हो और अपने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर इस ऐतिहासिक दिन जो आगामी 22 जनवरी को आ रहा है घर के समक्ष 21 दीपक जलाकर वर्षों के स्वाभिमान को पुनर्जागरण करें। (जारी…)
आगे आगे ढोल नगाड़ा, केसरिया झंडा के वातावरण के साथ लोगों में हर्ष व्याप्त था। कार्यकर्ता जय श्री राम का उद्घोष कर रहे थे। महिलाएं, नौजवान सभी आगे आगे चलकर प्रत्येक घरों पर निमंत्रण दे रहे थे। सभी हिंदू भाई बहनों ने इस यात्रा का बढ़ चढ़कर के स्वागत किया। लोगों के अंदर में प्रभु राम के मंदिर के प्रति प्रसन्नता अत्यधिक थी और सबों ने सहर्ष स्वीकार किया। सबों ने एकमत ध्वनि से अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे, दीपावली मनाएंगे, खुशी आपस में बाटेंगे और प्रभु राम का यह कार्यक्रम हम 22 जनवरी को करेंगे यह बाते कही। (जारी…)
आज के इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला के मंत्री पप्पू सिंह, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, बजरंग दल के संयोजक मुन्ना दुबे, भूषण दीक्षित, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सामाजिक संगठन दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 समय 10 बजे से 3 बजे तक जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित कम्यूनिटी सेंटर,सेंट्रल मैदान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया,मरीजों को रक्त जांच और दवा भी संस्था की ओर से मुफ्त उपलब्ध कराई गई। (जारी…)
कैम्प में जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, स्कीन के 26 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी, मेगा हेल्थ कैम्प में स्वर्गीय दुर्गा दास दत्ता को तीसरे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कैम्प में 200 वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। (जारी…)
कैम्प में ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता, डॉ शज़िया परवीन, डॉ शादाब शैफी, डॉ अंशुमन पटनायक, डॉ शिशिर, रीना दत्ता, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ सुशील कुमार, डॉ राजकिरण, डॉ जसीम अहमद, डॉ आकाश, डॉ वरुण, डॉ अंशुम, डॉ राहुल, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ ज़िकरा, डॉ सुनंदा, डॉ मेघा, डॉ शगूफा, शहज़ाद क़ुरैशी एवं सोमेन दत्ता का कैम्प में सराहनीय योगदान रहा।
जमशेदपुर : दिनांक 07.01.2024 को लक्ष्मी नगर मंडल की ओर से एक बैठक रखी गई थी। बैठक में जिला के बूथ प्रभारी राजेश जी उपस्थित थे, जो की बजरंगी बागान हनुमान मंदिर के परिसर में हुई और भारतीय जनतंत्र मोर्चा की बूथ टीम एवं क्षेत्रीय कमेटी का विस्ताकरीकरण को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जुस्को पानी कनेक्शन एवं रुक योजनाओं को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए एवं बूथ स्तरीय बैठक के लिए टीम गठित की गई। बैठक में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष विनोद राय, नवीन, राजू , समारु, करनदीप सिंह, संजय, विनोद यादव , पांडे, सुमित, सुमन ,मुन्नी देवी ,अनिल उपस्थित थे।
जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सोनारी का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह दुमुहानी में संपन्न हुआ। वन भोज सह मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में 60 वर्ष से अधिक महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ लोगों के बीच कुर्सी दौड़, धागा सुई, एवं अंतराक्षरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा खेलकूद में विजयी हुए लोगों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष पूरण वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संघ का गठन मुख्यता तीन चीजों को लेकर किया गया है। सभी बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन दिलवाना, सुख दुख में एक दूसरे का साथ रहना, साथ ही अगर किसी की तबीयत खराब हो तो सूचना मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाने का कार्य संघ के द्वारा किया जाएगा। (जारी…)
वन भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ अध्यक्ष पूरण वर्मा, विकास सिंह, पी .एन चौधरी, केशव सरकार, शंकर साहू, अजीत दै, नानकु यादव, संजय रजक सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।
जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा सीट के लिए भाजपा की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा आम लोगों के बीच इस पर चर्चा जोरों पर है। इसी बीच वर्तमान में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने कहा कि 28 साल से भारतीय जनता पार्टी से मैं जुड़ा हूँ और पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपा हैं, मैं उसे बखूबी निभाया हूँ। यदि भारतीय जनता पार्टी मुझ पर विचार करती है तो पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मैं भी चुनाव लड़ूँगा। अब देखना यह है कि भाजपा के आला कमान आखिर क्या फैसला लेती है।
जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) पार्किंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है। उन्होंने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।
पार्किंग कर्मचारी अनुशासन में रहें
उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि पार्किंग के नाम पर आमलोगों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मचारियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड और पहचान पत्र लागू करने के निर्देश दिए। चिह्नित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने और तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने के निर्देश दिए।
शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा
बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा की, जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर हो, ताकि जांच आसान हो और पार्किंग के नाम पर अनियमितता न हो। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के बाद अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया। उपायुक्त ने पूरे दिन की पार्किंग के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया। वहीं, महत्वपूर्ण और भीड़-भाड़ वाले स्थान जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है, वहां पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश, डीपीआरओ रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।