जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इडी की पूछताछ के विरोध में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर रहा है। साकची गोलचक्कर पर इसका आयोजन किया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। झायुमो का आरोप है कि जब से झामुमो नेतृत्व वाली सरकार राज्य में बनी है, तभी से उसे येन-केन प्रकारेण अस्थिर करने के लिए कथित रूप से हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभी धरनार्थियों ने अपने हाथों में केन्द्रीय एजेंसियों व केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे प्ले कार्ड थाम रखे हैं।
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश राममय बना हुआ है. सभी लोग अपने-अपने स्तर से तैयारी में लगे हुए हैं. श्रद्धालु अपना-अपना सहयोग देकर इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं. इसी क्रम में मानगो डिमना रोड निवासी डॉक्टर संतोष गुप्ता द्वारा एक अनोखी पहल की गई है. वे अपने यहां आने वाले मरीजों का इलाज नि:शुल्क कर रहे हैं. 15 से लेकर 21 जनवरी तक डॉक्टर संतोष लोगों का मुफ्त में इलाज करेंगे. इसके साथ ही यहां किसी भी तरह की जांच में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. (जारी…)
क्लीनिक में आने वाले सभी मरीजों का स्वागत जय श्री राम के साथ किया जा रहा है और हनुमान चालीसा के साथ पांच-पांच दीपक भेंट की जा रही है. डॉक्टर सभी से 22 जनवरी को दीये जलाने का आग्रह कर रहे है. पूरे क्लिनिक को भगवान राम के पोस्टरों से पाट दिया गया है. इस संबंध में डॉक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को लेकर पूरा देश काफी उत्साहित है. राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक बनाने में रामभक्त जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि हमारे प्रभु श्री राम को 500 साल के बाद अपना घर मिल रहा है. इतने सालों के संघर्ष के बाद स्थाई जगह मिलने से लोगों में काफी खुशी है. इस खुशी को लोग साझा कर रहे है.
पलामू : पलामू पुलिस को भारी सफलता मिलने की खबर है पांकी थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में लेवी वसूलने पहुंचे जएजएएमपई उग्रवादियों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा। जिनके पास से दो देसी कट्टा लाल रंग से लिखा हुआ एक पर्चा, चार सदा पर्चा, दो मोटरसाइकिल तीन मोबाइल और ₹5000 नकदी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए उग्रवादियों में धर्मेंद्र कुमार भुइयां, सतन उरांव, जगन उरांव और राजू साहू शामिल हैं। (जारी…)
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि पांकी थाना के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास कार्य में लगे ठेकेदारों और आंगनबाड़ी निर्माण में लेवी की वसूली के लिए जेजेएमपी के दस्ते द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। पुलिस को यह भी पता चला था कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर ध्रुव उर्फ राजू राम द्वारा संगठन के सदस्यों के माध्यम से पर्चा सटवाकर लेवी की मांग की जा रही है। (जारी…)
इस सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया। टीम में शामिल पांकी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ बिहरा पहुंचे। जहां एक आंगनबाड़ी केंद्र पर दो मोटरसाइकिल के साथ चार लोग खड़े मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया, तो चारों भागने लगे।पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ा.। पूछताछ में पता चला कि ध्रुव उर्फ राजू राम व उसकी पत्नी अनीता के कहने पर जेजेएमपी संगठन के नाम पर छोटे- बड़े ठेकेदार व राशन डीलर को धमका कर लेवी की मांग की जा रही है।वसूली गयी राशि ध्रुव के पास पहुंचा दी जाती है। उस राशि में उक्त लोगों को भी हिस्सा मिलता था। (जारी…)
छापेमारी में पांकी थाना प्रभारी उपेंद्र नारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कच्छप, ददन गौड़, सहायक अवर निरीक्षक सलीम, भोलाराम व पांकी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
सरायकेला : सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम 2024 के तहत जागरूकता उदेश्य से इंडोर स्टेडियम सरायकेला से भगवान बिरसा स्टेडियम सरायकेला तक “रन फॉर सेफ्टी” (पैदल मार्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर सेफ्टी अभियान का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार तथा उप विकास आयुक्त के द्वारा सामूहिक रुप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान में उत्कृष्ट विद्यालय (नृप राज्य प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला) के छात्र छात्राओं नें भाग लिया। अभियान इनडोर स्टेडियम सरायकेला से प्रारम्भ हो थाना रोड, संजय चौक से होकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में सम्पन्न हुआ। अभियान के तहत पैदल मार्च का आयोजन कर बच्चों के द्वारा “हेलमेट पहने जान बचाएं” “सीट बेल्ट पहने परिवार बचाएं”, “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”, “वन मिस्टेक गेम ओवर”, “स्पीड थ्रील बट किल”, “गाड़ी चलाएं शौक से शोक से नहीं” “ड्रंक एंड ड्राइव जानलेवा है” नारा लगा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के कई वरीय पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। (जारी…)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम नागरिक अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर जागरूक होने का परिचय दें तथा खुद भी यातायात नियमों के पालन करें एवं अपने आसपास अपने परिचित लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। वही पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के अनुपालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बड़े वाहन चलाते समय शीट बेल्ट एवं दु पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरूर करें, साथ ही ओवर स्पीडिंग एवं स्टंटबाजी ना करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न गतिविधिया आयोजित की जा रही है जिसमे अपना सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। (जारी…)
कार्यक्रम में उपरोक्त का अलावा परियोजना निदेशक आईटीडीए संदीप कुमार दौराइबुरु, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शंकरचर्या शामद , प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला श्रीमती यस्मिता सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ सुधा वर्मा, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिति सिंह, एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।
राँची : आज शनिवार को हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी की टीम सीएम आवास पहुंचेगी. ईडी की टीम जोनल ऑफिस से दिन के 12 बजे कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंचेगी. टीम में संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी शामिल होंगे. जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम सीएम से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों से जुड़े सवाल पूछ सकती है. (जारी…)
इस क्रम में संबंधित बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का बयान भी दर्ज किया जायेगा. इस दौरान विधि-व्यवस्था के साथ इडी ऑफिस व अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूरी तैयारी की गयी है. ईडी ऑफिस से लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा में कुल 900 पुलिस अफसर और जवान तैनात किये गये हैं. ईडी ऑफिस और मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैरेकेडिंग की गयी है.
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा प्रदेश कमेटी की घोषणा विगत 17 जनवरी को की गई। जिसके बाद सिख समुदाय बाबूलाल मरांडी की इस कमेटी से नाखुश नज़र आई और इसकी सबसे बड़ी वजह प्रदेश कमेटी में किसी भी सिख प्रतिनिधि को स्थान नहीं देना है। (जारी…)
इस बाबत बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष को मेल करके इस पर पुनर्विचार करने की बात कही। रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद है कि झारखंड प्रदेश कमेटी में किसी भी सिख प्रतिनिधि को जगह नहीं दी गयी। झारखंड में करीब 400000 (चार लाख) सिखों की जनसंख्या है और उनका रुझान भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ है, लेकिन सिखों को पूरी तरह से नजर अंदाज करना उचित नहीं लगा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस पर संज्ञान लेते हुए सिख प्रतिनिधि को जगह देने की माँग की है।
राँची : राँची हवाई अड्डे पर आज हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के कार्यकर्ताओं ने अरूण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का भव्य स्वागत किया। आप सबों को वृदित हो कि हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी कल दिनांक 19/01/24 को सुबह 9 बजे हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती में शामिल होंगे एंव संध्या 5 बजे राजेंद्र विद्यालय सभागार साकची में आयोजित वीर महाराणा के कार्यक्रम में अपनी बातों को रखेंगे। आज रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से दिलजय बोस, अमित सिंह, सोमनाथ सिंह, प्रकाश दुबे एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ।
जमशेदपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास है। इस मौके पर जमशेदपुर की जनता में भी उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा इत्यादि रामभक्तों द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर काशीडीह दुर्गा मंदिर में भी 22 जनवरी को पूजा अर्चना सहित महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। (जारी…)
आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा की आगामी 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लल्ला के प्रतिष्ठापित होने की खुशी में काशीडीह दुर्गा मंदिर में दोपहर समय महापंडीतो के द्वारा अयोध्या धाम के तयशुदा समय लगभग 12 बजे से पूजा अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। मंदिर समिति के माध्यम से सभी को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अंदर हवन भी रामभक्तों के द्वारा किया जायेगा। मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। (जारी…)
श्री सिंह ने बताया कि इन सब के तत्पश्चात शाम 5 बजे से ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। मैदान को भी विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, स्टेज बनाकर आए हुए सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भगवान राम धुन पर आधारित कार्यक्रम किए जायेंगे। गायत्री परिवार के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित करके दीप यज्ञ भी किया जाएगा। (जारी…)
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भगवान प्रभु को भोग लगाकर लगभग 10000 धर्म प्रेमी आगंतुकों के लिए महाप्रसाद भी रखा गया है। पूरे काशीडीह के साथ साथ बाहर के मेहमानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह खुशी के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
जमशेदपुर : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकली विशाल नगर कीर्तन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में माथा टेक कर समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और स्कूली बच्चों और संगत के बीच चार हजार बिस्कुट पैकेट एवं पेयजल की बोतल वितरित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह ने कहा दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह महाराज धर्म और मानवता की रक्षा शौर्य, साहस के प्रतीक थे ।दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार करे और सभी परिवारजनों के मददगार बने। (जारी…)
आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, युवा मोर्चा ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरे राम यादव,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, ज़िला मंत्री राकेश चौबे, ज़िला कोषाध्यक्ष विकास सिंह, ज़िला आईटी सेल प्रभारी नीरज मिश्रा, राकेश कुमार, मंडल महामंत्री अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, रंजीत शर्मा, गोल्डी पाजी, रोशन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा काली मंदिर से गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची। वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। उसके बाद नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह, संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत, विनोद शाही, राजू चौधरी, राजीव कुमार झा, थे।