जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सीतारामडेरा के कम्युनिटी सेंटर के समीप मैदान में खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा इससे खेल प्रतिभाओं को फलने-फूलने का मौका मिलेगा और उनके सपनों को पंख लगेगा। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ी हर्षित और उत्साहित हो उठे। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, अनूप सिंह, बादल एवं स्थानीय कई लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : केपीएस बर्मामाइंस स्कूल के छात्रों को शनिवार को स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं पर क्यों मनाते हैं इसका क्या उद्देश्य है कौन-कौन उसमें स्वतंत्रता सेनानी थे उनका क्या भागीदारी था।
वही स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बताया की बच्चों के द्वारा कविताओं, नाटक , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , पेंटिंग और कोलाज के माध्यम से स्वतंत्रता के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ ने बताया की हम सभी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं लेकिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं जानते, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। मौके पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ , सुमन सरकार , सतनाम कौर, अंगना घोष , रोशेले एंथोनी वह छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सुबह 9.30 बजे प्रतिभागियों का रिपोर्टिंग टाइम, यहां भी भर सकेंगे फार्म, टेंशन नहीं लें, केवल और केवल अकाल तख्त की मर्यादा से संबंधित होंगे आसान से सवाल
जमशेदपुर : सिख युवा पीढ़ी को गुरु के उपदेशों और सिख इतिहास से जोड़े रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में “गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला-2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 जुलाई दिन रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन मुताबले का ऑडिशन एवं सिख इतिहास से संबंधित लिखित परीक्षा ली जाएगी. दोनों ही प्रतियोगिता परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरु हो जाएगी. उससे पहले प्रतिभागियों को 9.30 बजे बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फार्म की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. आयोजनकर्ताओं ने जमशेदपुर की सिख संगत के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से भी अपील की है कि इस आयोजन से अपने क्षेत्र के बच्चों को जोड़ने में भूमिका निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ी में सिख इतिहास का ज्ञान बना रहे.
आयोजनकर्ताओं के मुताबिक लिखित परीक्षा में केवल और केवल अकाल रहित की मर्यादा के अनुसार ही आसान से प्रश्न पूछे जाएंगे. दोनों ही ग्रुप के लिए प्रश्नपत्र 60 मार्कस का रहेगा. इसके साथ ही अगर कोई प्रतिभागी किसी कारण वश फार्म नहीं भर सके हैं तो बिष्टुपुर गुरुद्वारा में समय से पहुंचकर अपना फार्म भर सकते हैं. कीर्तन मुकाबले के लिए 100 रुपये, जबकि लिखित परीक्षा के लिए 50 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है.
इस प्रतियोगिता को सफल करने में बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा प्रधान प्रकाश सिंह एंड टीम अपना बहूमूल्य सहयोग दे रही है. परीक्षा के बाद प्रतिभागियों और उपस्थित संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर चरणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, बलजीत संसोआ, रंजीत सिंह मोनू, हरविंदर सिंह, ज्ञानी मनप्रीत सिंह, बीबी सुरजीत कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर आदि भूमिका निभा रहे हैं.
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के द्वारा आजादनगर मंडल में एम्स इंटरनेशनल स्कूल जवाहर नगर रोड नंबर 9 में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर मुफ्त में इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सेख इस्लाम, रेहान, शाहिद, राजू मुंडा, महबूब, धरमपाल सिंह, माधुरी सिंह, अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुई। इस जांच शिविर में 124 लोगों ने जांच शिविर का लाभ उठाया वहीं 27 लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।
जमशेदपुर : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी के माध्यम से संचालित परियोजानों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक झारसेवा आईडी हेतु प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया गया, साथ ही वैसे प्रज्ञा केंद्र संचालक है जो पंचायत भवन में बैठते है लेकिन उनके पास झारसेवा आईडी नहीं है, उनको चिह्नित करने का निदेश दिया गया।
जिले के राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृरण के संबंध में सीएससी मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक 600 से अधिक राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृत कर दिया गया है जिस पर उपायुक्त द्वारा शेष राशन डीलरों को एक माह के अंदर सीएससी में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया ।
प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आमलोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त द्वारा सीएससी मैनेजर को प्रत्येक माह 60 प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। ई-ऑफिस परियोजना के समीक्षा में उपायुक्त द्वारा एक माह के अंदर ई-ऑफिस का क्रियान्वयन जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों में करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त द्वारा झारनेट परियोजना के समीक्षा में जिला स्तर से सभी प्रखण्ड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग टेस्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया, साथ ही साथ झारनेट में इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने हेतु विभागीय पत्राचार करने, जिला ई-गवर्नेस सोसाईटी द्वारा सभी कार्यालयों एवम आम जनता को कंप्यूटर शिक्षा हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, डीटीओ सह नजारत उप समाहर्ता श्री धनंजय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, ई डिस्ट्रिक मैनेजर, जिला परियोजना पदाधिकारी UIDAI, सीएससी मैनेजर, नेटवर्क इंजीनियर, झारनेट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में घाघीडीह, साक्ची, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार आदि कार्य की समीक्षा की गई। इसके अलावे कैदियों के लिए नये कारा निर्माण के लिए भूमि चयन करने का निदेश दिया गया। घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को नव निर्मित जल मीनार से जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही कारा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निदेश दिया गया। बिजली की समस्या का स्थाई समाधान के लिए जेरेडा को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। स्टेशनरी प्रिंटेड सामग्रीयों की खरीद सरकारी कार्यालयों में कराने का निदेश दिया गया।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4G, 5G जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देशा दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर जेल के औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में कैदियों के लिए पेंटिंग (सोहराई) प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। रेलवे स्टेशन एरिया में अस्थाई कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। सीएसआर के द्वारा घाटशिला कारा में एम्बुलेंस सेवा देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी जिसका संचालन कारा प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।
उत्पाद विभाग को बार, दुकान, डीलरों की जांच, नकली शराब कारोबारी पर रेड, उनके विरूद्ध की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिले में सभी बार की समय सारणी के नियम एवं कायदों की जांच करने का निदेश दिया गया। बार संचालकों का वन टाईम्स लाईसेंस की जांच करने का भी निदेश दिया गया ।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसपी सिटी श्री ऋषभ गर्ग, जेल अधीक्षक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, उत्पाद विभाग के प्रभारी पदाधिकारी श्री डेविड बलिहार, एसडीओ धालभूम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
गम्हारिया : लाल बिल्डिंग चोक शिव पार्वती मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यरूप से मिथलेश महतो, राजू चौधरी, संजय चौरसिया, संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जैसे बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, विहिप के 60वां स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। प्रखण्ड के सभी सदस्यों उपस्थित रहे जिसमें मनीष बाजपाई, प्रिंस राय, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिगुन, कृष्णा मंडल, राजू गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।
जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट रोज़गार सृजन, खेती, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ऊर्जा उत्पादन, घरेलू उद्योगों ख़ासकर एमएसएमई को बढ़ावा और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण देकर स्वरोज़गार सृजन के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि सबसे उल्लेखनीय आदिवासी गाँवों में इंफ़्रास्ट्रक्चर का विकास कर पाँच करोड़ आदिवासी युवाओं का विकास करना है। ग्रामीण क्षेत्र के लिये यह एक क्रांतिकारी कदम होगा, जिसका पूरा देश स्वागत करेगा। विवाद से विश्वास स्किम फिर से आएगी, यह टैक्स संबंधी विवादों को कम करने में बहुत ही सहायक होगी। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स में कई धाराओं को दंडमुक्त किया जाएगा, जिससे आम जनमानस में भय का वातावरण कम होगा।
बजट में मध्यमवर्गीय परिवार, युवा वर्ग ,किसान, के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। विशेष कर आदिवासी एवं गरीब कल्याण की कई योजनाएं शामिल की गई है। पूर्वोदय नाम की योजना से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 3 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है इससे लगभग गरीबों को आवास मिल सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में के चौथे चरण की शुरुआत से यह स्पष्ट हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है । व्यक्तिगत आयकर में मानक कटौती की सीमा को 50000 से बढ़कर 75000 किया गया है। इसके साथ ही साथ टैक्स के स्लैब को भी और युक्ति संगत बनाया गया है। कुल मिलाकर यह बजट एक पूर्णतया संतुलित बजट है जिसमें देश के सर्वांगीण विकास की ललक दिखती है।
जमशेदपुर : श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी के द्वारा मोदी सरकार आम बजट पेश का मैं स्वागत करता हूं। इस बजट से बहुत बड़ी राहत भारत के गरीब लोगों को मिलेगा। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड रुपए का प्रावधान करने से सीधे 1 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा, जिसमें ऋण राशि का 3% ब्याज अनुदान शामिल करने से युवाओं को बहुत बड़ा लाभ होगा। एक करोड़ युवाओं के लिए 500 सिर्फ कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा। पूरे 5 साल में एक करोड़ युवाओं के लिए 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।
श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिए जाने की घोषणा से स्वागत करते हैं एवम पहली बार नौकरी पाने वाले को तोहफा मिलेगा।
कैंसर जैसी दवाएं सस्ती होने से गरीबों के ऊपर में बहुत बड़ा राहत है गरीबों के साथ यह न्याय हुआ है। चमड़े से बनी वस्तुएं सस्ती होने से भारत में आयातित चमड़े की बने चीजों के मुकाबले हमारे यहां बनी चीजों की प्रतिस्पर्धा में हम खड़े रहेंगे। इनमें एग्रीकल्चर सेक्टर के साथ शहरी विकास, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट, कृषि रिसर्च, ऊर्जा सुरक्षा इनोवेशन, रिसर्च और ग्रंथ आने वाले पीडीएफ वीडियो के जरिये इसका लाभ सरकार ने दिया है।
छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख का लोन छात्रों के लिए बहुत बड़ा लोन है जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा इसका हम स्वागत करते हैं। पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए सरकार ने जो पैकेज घोषणा किया है अब जिसमें दो लाख करोड रुपए सरकार खर्च करेगी और यह 4:30 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए सृजन प्राप्त होंगे।
सरकार ने छोटी किस्त लेकर उद्यमी शुरू करने के लिए जो पहले 10 लाख था जिसे 20 लाख किया गया यह बहुत बड़ा राहत नए छोटे उद्यमियों को मिलेगा। सोना, चांदी, मोबाइल सस्ती कर देने से यह जो आम आदमी के लिए जो स्वप्न था, उस स्वप्न को मोदी जी की सरकार पूरा कर रही है। कस्टम ड्यूटी घटने से इलेक्ट्रॉनिक कार्य, चमड़े के समान सस्ता होगा इसका हम स्वागत करते हैं। 1 से ₹300000 तक के ई एम आई के लिए जीरो ब्याज या बहुत बड़ी राहत गरीबों को मिला।
जमशेदपुर : आज बजट 2024 पेश होने के मौके पर भाजपा नेता सह सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने कल्याणकारी एवं विकसित भारत बनने के एक कदम और पहुंचने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किए एवं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दिए।
सभी सेक्टर का जिक्र करते हुए विस्तार से बताएं
आर्थिक विकास: इस बजट में बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और हरित ऊर्जा में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इन पहलों से रोजगार सृजन और उत्पादकता में वृद्धि होने की उम्मीद है।
लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (SMEs) का समर्थन: लघु और मध्यम आकार के उद्यमों को कर प्रोत्साहन और ऋण तक आसान पहुँच के माध्यम से महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। यह समर्थन नवाचार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बढ़ी हुई धनराशि की व्यापक सराहना की जा रही है। बजट में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार और शैक्षिक अवसरों को बढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित किए गए हैं, जो दीर्घकालिक सामाजिक भलाई के लिए आवश्यक हैं।
पर्यावरणीय पहल: स्थिरता पर जोर देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में पर्याप्त निवेश और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। पर्यावरण प्रबंधन के प्रति इस प्रतिबद्धता को जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
सामाजिक कल्याण कार्यक्रम: बजट में विस्तारित सामाजिक कल्याण कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य गरीबी को कम करना और कमजोर आबादी का समर्थन करना है।