एक नई सोच, एक नई धारा

सोनारी आंध्र समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के भजन कार्यक्रम में पहुँचे सुधीर कुमार पप्पू, राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
IMG 20240911 WA0016

जमशेदपुर : सोनारी राम मंदिर प्रांगण में सोनारी आंध्र समिति के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गणेश उत्सव के साथ साथ साई बाबा की पूजा और भजन का आयोजन किया गया था।सोनारी शांति समिति के सदस्य और पूजा कमेटी के सदस्य भाई हर्ष नायडू के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता सह सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी उपस्थित हुए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

अध्यक्ष – के. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष – ई. धर्म राव, पी. बलराम शर्मा महासचिव – के. हनुमंता राव कोषाध्यक्ष, एस.वी. कृष्ण राव महिला समिति सदस्य, के. मणि, के. शैलिका और बाकी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर ढ़ोल नगाड़े के साथ किया। उसके उपरांत सुधीर कुमार पप्पू और राहुल भट्टाचार्जी ने मिलकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की आरती किये और साई बाबा की भी आरती कर समस्त झारखंड वासियों की स्वस्थ-सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना किये। इस पूजा अर्चना के समय हम लोगों के साथ अरविंद पांडे और भाई सर्वेश भी मौजूद थे। अतिथियों ने सोनारी आंध्र समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को खासकर के भाई हर्ष नायडू का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA00261 1
मोदी के जमशेदपुर आगमन से गरीबों पर टूटा कहर : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240507 WA0001

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर जहां तैयारी चल रही है वहीं गरीबों पर कहर टूट पड़ा है। टाटानगर रेलवे के क्षेत्र में झोपड़ी नुमा घर और दुकान को तोड़ दिया गया है। जहां गरीबों का आशियाना उजड़ गया है, वहीं छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी छीन ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक किसी को आशियाना नहीं दे सके और नहीं किसी को रोजगार दे सके। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन गरीबों पर तरस नहीं खाकर उन्हें बेघर करने पर तुली हुई है। समाजवादी चिंतक और शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गरीबों को अपना दुश्मन समझ रही है। यह पार्टी अमीरों और पूंजी पतियों की पार्टी है। भाजपा जितना भी जोर लगा ले झारखंड की सत्ता में नहीं आने वाली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को पता चल जाएगा वह कितना पानी में है। सामाजिक न्याय की सरकार हेमंत सोरेन की सरकार है। हेमंत सरकार को हटाने के लिए भाजपा ईडी और सीबीआई का सहारा ले चुकी है परंतु सफल नहीं हो सकी। आगे भी चुनाव में भाजपा को कोई सफलता नहीं मिलेगी। कोल्हान प्रमंडल के 14 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है आगे भी भाजपा चुनाव जीतने में बिफल रहेगी।

IMG 20240309 WA00261 1
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने किया ब्लीचिंग पाउडर का वितरण
IMG 20240829 WA0011

जमशेदपुर : बरसात के दिनों में पानी के जमा होने और मच्छरों के पनपने से बिमारियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए भाजपा नेता सह कोशिश एक मुस्कान लाने की सामाजिक संस्था के संरक्षक शिव शंकर सिंह द्वारा शहर के अलग अलग जगहों में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को आदिवासी उरांव बस्ती, पुराना सीतारामडेरा में आमजन के बीच ब्लीचिंग पाउडर का निःशुल्क वितरण किया गया और इसका छिड़काव करने की अपील की गई।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इससे पूर्व, बस्ती पहुंचे शिव शंकर सिंह ने महान आदिवासी नेता बाबा कार्तिक उरांव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। और समाजहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर गंगा तिर्की, रामू तिर्की, किशोर लकड़ा, बादल मिंज अन्य कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
कचरे के बीच रहने को मजबूर थे लोग, समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने जेसीबी चलवाकर रास्ते करवाते साफ
IMG 20240829 WA0010

जमशेदपुर : ओल्ड डीएस फ्लैट, केबुल टाउन एवं केबुल बस्ती जाने वाले मार्ग पर फैले गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर थे स्थानीय नागरिक।
फैली गंदगी से गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा था। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता सह सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक शिव शंकर सिंह से सम्पर्क किया और इस नारकीय स्थति से निदान दिलाने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर ने फौरन जेसीबी चलवाकर रास्ते साफ़ करवाइए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

ज्ञात हो कि जनसेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध समाजसेवी शिव शंकर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित साफ सफाई कार्यक्रम, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण एवं छिड़काव तथा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लगातार कराया जा रहा है। साथ उनके कार्यालय में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आमजन प्रतिदिन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर संजय सिंह, मुन्ना सिंह, बिपिन झा, बिट्टू तिवारी, नागेंद्र यादव, पूनम शाह और कई लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261 1
लोड गाड़ी रोके जाने को लेकर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य पहुंचे क्योंझर, यूनियन से हुई बातचीत
IMG 20240829 WA0009

जमशेदपुर : जमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन से 400 की संख्या में पदाधिकारी और सदस्य जोड़ा क्योंझर यूनियन से मिलने के लिए पहुंचे। वहां यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत हुई। उन्होंने विगत तीन दिनों से लोड गाड़ी को रोका हुआ है। इसे लेकर अध्यक्ष, सचिव, सभी पदाधिकारीयों से बात हुई कि हम लोग यह हड़ताल रेलवे रैक और पाइपलाइन से जो माल जा रहा है उसमें 50% ही जाए बाकी रोड से जाए और विगत जो 4 साल से भाड़ा चल रहा है, वही भाड़ा दिया जा रहा है। जिसमें मोटर मालिक को गाड़ी का रेट दुगना पार्ट्स का रेट टायर, डीजल का रेट में काफी बढ़ोतरी हुई है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इसी दरमियान जमशेदपुर ट्रक ट्रैलर एसोसिएशन भी निर्णय लिया की जो भी उड़िसा से गाड़ियां चलियामा, बोकारो, गिरिडीह, चौका, बँगाल एवं चांडिल आयरन ओर लेकर जा रही है। अगर हम लोगो के भी भाड़ा में बढ़ोतरी नहीं किया जाएगा, तो हम लोग भी जिला प्रशासन, झारखंड सरकार, प्लांट के मालिक को यूनियन के माध्यम से पत्र देकर बैनर लेकर आंदोलन का रूप देंगे।

IMG 20240829 WA0008
IMG 20240309 WA00261 1

करीब 5000 गाड़ियां जमशेदपुर की ओड़िसा से चलती है और उनकी रोजी-रोटी के ऊपर दिक्कत आई है। इसलिए यह निर्णय आज के बैठक में लिया गया है। इस दौरान जमशेदपुर से अध्यक्ष जसबीर सिंह शिरे, मनीष कुमार, सतबीर सिंह “सोमू”, सुजीत सिंह, प्रदीप शर्मा, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह सोनी, चरणजीत सिंह, संजय सिंह, शंकर दयाल, संजय पांडेय, मिराज ख़ान, जहांगीर ख़ान, पारसनाथ, प्रदीप सिंह, देवनारायण यादव, अमित कुमार, सुखदेव सिंह, रितेश सिंह, मनवीर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल और काफ़ी सांख्य में मेम्बर्स उपस्थित थे।

एडवोकेट प्रवीण दुबे मौत प्रकरण की गहन अनुसंधान की मांग उठी, जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला
IMG 20240829 WA0004

जमशेदपुर : जमशेदपुर के युवा अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की राजस्थान जयपुर के चित्रकूट थाना क्षेत्र के एक होटल में हादसे में हुई मौत प्रकरण की गहन जांच की मांग पर जमशेदपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से मिला। उनसे मिलकर वकीलों की चिंता से अवगत कराया तथा गहन अनुसंधान पर बल दिया। एसपी से आग्रह किया गया कि वह जयपुर के पुलिस कमिश्नर से व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाकर इस मामले की गहन जांच का अनुरोध करें। बार एसोसिएशन द्वारा दिए गए पत्र में साफ कहा गया है कि प्रवीण दुबे शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं। उनकी अचानक मौत से यह संदेह होना स्वाभाविक है कि यह स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि हत्या किए जाने की सम्भावना है। परिजन भी इसी तरह का अंदेशा जता रहे हैं। ऐसे में गहन जांच की जरूरत है।

IMG 20240309 WA00281 1

एसएसपी ने प्रतिनिधि मंडल में शामिल बार के अध्यक्ष अधिवक्ता रथिन्द्र नाथ दास, महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, अधिवक्ता अर्जुन सिंह, मृतक प्रवीण दुबे के सीनियर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, विनीता मिश्रा को आश्वस्त किया कि वह कमिश्नर से संपर्क बनाकर उनसे गहन जांच का अनुरोध करेंगे।

IMG 20240309 WA00271 1

अधिवक्ता अजय कुमार सिंह राठौड़ ने बताया कि उनकी जूनियर अधिवक्ता सुजाता कुमारी एवं परिजन जयपुर पहुंच गए हैं और चित्रकूट थाना के संपर्क में है। अध्यक्ष आरएन दास के अनुसार इसकी प्रति पुलिस महानिदेशक, झारखंड, चेयरमैन झारखंड बार काउंसिल एवं चेयरमैन राजस्थान बार काउंसिल को भी भेजी गई है।
वही अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि यदि अनुसंधान सही नहीं रहा तो सीबीआई जांच से कम पर वकील समुदाय स्वीकार नहीं करेगा।

IMG 20240309 WA00261 1

इससे पहले अधिवक्ताओं ने कामकाज से खुद को अलग रखा और बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।
संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जेपी भगत, सहायक कोषाध्यक्ष पुष्पा सिंह, आलोक कुमार सिंह, रवि ठाकुर, अभय कुमार सिंह ,गौरव पाठक, लूसी कच्छप आदि कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही अक्षय झा कुलविंदर सिंह बबिता जैन एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने मुख्य मार्ग से हटवाया गंदगी का अंबार, राहगीरों को हो रही थी परेशानी
IMG 20240829 WA0000

जमशेदपुर : शहर की कैलाश नगर एवं आनंद नगर (गोलमुरी) जाने वाले मार्ग में गंदगी के अंबार से लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। गंदगी और बदबू के कारण महामारी की आशंका भी बढ़ गई थी। कूड़े-कचरा का ढेर लगने से शहरवासियों का चलना मुश्किल हो गया है। किसी के द्वारा साफ सफाई की कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी।

IMG 20240309 WA00281 1

इसकी जानकारी स्थानीय निवासी बिनोद झा एवं अन्य लोगों ने समाजसेवी शिव शंकर सिंह को दी और इस नारकीय स्थिति से छुटकारा दिलाने की मांग की।
भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने तत्काल जेसीबी भेजकर फैले कूड़े के अंबार को हटवाया व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।
उक्त पथ में नाला के निकासी नहीं होने अथवा मामूली बारिश पड़ने पर सड़क पर जलजमाव भी हो जाता है। और उससे उठने वाली दुर्गंध से विभिन्न प्रकार के रोगों की संभावना से बचाव के मद्देनजर जेसीबी से सफाई के उपरांत ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

IMG 20240309 WA00271 1

ज्ञात हो कि जनसेवा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध समाजसेवी शिव शंकर द्वारा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नियमित साफ सफाई कार्यक्रम, ब्लीचिंग पाउडर का वितरण एवं छिड़काव तथा क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन लगातार कराया जा रहा है। साथ उनके कार्यालय में संचालित नागरिक सुविधा केंद्र के माध्यम से आमजन प्रतिदिन सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं।

IMG 20240309 WA00261 1

मौके पर, बिनोद झा, अरविंद सिंह, ममता कपूर, गोलु पांडेय, शुभम यादव, अभय सिंह, गोपाल सिंह, दीपक प्रताप सिंह, कन्हैया, राकेश गिरी एवं अन्य कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240426 WA0001 1
अधिवक्ता प्रवीण कुमार दुबे की रहस्यमय तरीके से मृत्यु की जांच को लेकर सुधीर कुमार पप्पू ने बार एसोसिएशन को लिखा पत्र
274d1f2e6812a030c071c72442817f94a74c992104e4229254e0db795a68f143.0

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के वकील प्रवीण कुमार दुबे (41 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थिति में जयपुर के चित्रकुट थाना क्षेत्र में स्थित रॉयल रावल नामक होटल में तड़के करीब तीन बजे मिला। जिसकी जानकारी मिलने के बाद शहर के वकीलों ने इसकी निष्पक्ष जांच को लेकर आवाज़ उठानी शुरू कर दी।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इसी बाबत अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जमशेदपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नाम पत्र लिखते हुए कहा कि “हमारे जमशेदपुर बार एसोसिएशन के युवा साथी अधिवक्ता श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत रहस्यमय तरीके से राजस्थान जयपुर में हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह होटल में ठहरे थे और वहां बालकोनी से गिर गए। मेरा स्पष्ट मानना है कि उनके साथ अनहोनी हुई है और इसकी जांच गहराई से होनी चाहिए।”

IMG 20240309 WA00261 1

उन्होंने अपने पत्र में आगे लिखा कि “अध्यक्ष, महासचिव एवं संपूर्ण कमेटी से मेरा आग्रह है कि एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर के जिला उपायुक्त एवम वरीय पुलिस अधीक्षक से मिले और श्री प्रवीण कुमार दुबे की मौत प्रकरण की गहन जांच की जरुरत पर बल दे।
“जिला प्रशासन से आग्रह किया जाए कि जमशेदपुर के वकील समुदाय की भावना को ध्यान में रखते हुए जयपुर की पुलिस से संपर्क कर उनसे गहन और विधि विज्ञान के अद्यतन तरीके से जांच करने का आग्रह किया जाय। जिससे परिवार एवं वकील समुदाय को पूरी तसल्ली हो। यदि अपराधिक घटना कारित की गई है तो अपराधी को उसके तार्किक परिणाम तक पहुंचाया जाना चाहिए।”

मोहम्मद आसिफ खान बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
IMG 20240827 WA0010

जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात के दिशानिर्देश में कार्यसमिति सदस्यों के लिस्ट जारी की गई। जिसमें मोहम्मद आसिफ खान को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया साथ ही उन्हें पश्चिम सिंहभूम के जिला प्रभारी का भी पदभार सौंपा गया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

मनोनयन होने के बाद मोहम्मद आसिफ खान ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश कमेटी ने मुझे जो दायित्व दिया उसे निर्वाहन करने की पूरी कोशिश करूँगा और पार्टी के दिशानिर्देश के अनुसार कार्य करता रहूँगा।

IMG 20240309 WA00261 1
मुखी समाज के केंद्रीय सदस्य बबलू मुखी का सफर के दौरान हृदय गति रुकने से देहांत, मुखी समाज मे शोक की लहर
IMG 20240828 WA0031

जमशेदपुर : मुखी समाज के केन्द्रीय सदस्य बबलू मुखी धातकीडीह मेडिकल बस्ती जमशेदपुर निवासी का ह्रदय गति रुक जाने से दक्षिण बिहार एक्सप्रेस में सफर दौरान सोमवार को देहांत हो गया। वह टाटानगर से राउरकेला एक विशेष सामाजिक कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान उनका अत्यधिक स्वास्थ्य खराब होने से उन्हें सीनी स्टेशन में उतारा गया, जहाँ सीनी स्टेशन मास्टर श्री पी के सिंह ने उचित जांच पड़ताल के लिए रेल चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर श्री सतीश कुमार को पत्रांक दिया, इस पत्रांक के आधार पर जांच पड़ताल करने के पश्चात मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

बबलू मुखी को सीनी रेल पुलिस सरकारी थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक आलम के अधिन सुपूर्द किया। प्रभारी के अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा लिखित आवेदन पत्र के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के केन्द्रीय सदस्य सह मुखी समाज के केन्द्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा ने बबलू मुखी के देहांत से काफी मर्माहत है। उन्होंने कहा समाज ने एक सच्चा सिपाहसलार खो दिया है इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है, इनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

IMG 20240309 WA00261 1

इस दुःख के समय मे समाज के सचिव पंचू मुखी, रविशंकर मुखी, सुदर्शन मुखी,नबी कारूवा, शंकर मुखी, मधू मुखी, अश्विनी मुखी, श्रीनिवासन कारवा, मनोज मुखी, गणेश मुखी, प्रकाश मुखी, सचिन मुखी, श्याम कारूवा, जगदीश मुखी, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

error: Content is protected !!