एक नई सोच, एक नई धारा

महिलाओं ने दिया चुनाव लड़ने के लिए सहयोग राशि, भावुक हुए डा.अजय कुमार
IMG 20241102 WA0046

जमशेदपुर : बिरसानगर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान शनिवार को मजदूरी करने वाली महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद के साथ चुनाव लड़ने के लिए सहयोग राशि प्रदान की. महिलाओं के प्रेम एवं समर्पण के समझ डा. अजय नतमस्तक हो गए. उनकी आंखे भर आई गला रुंध गया. कुछ देर के लिए वातावरण में पूरी तरह सन्नाटा छा गया.

IMG 20240309 WA0028

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि इसबार डा. अजय कुमार की जीत पक्की है. कोई ताकत डा. अजय को पराजित नहीं कर सकता यह मातृशक्ति का आशीर्वाद है.
वहीं मौके पर डा. अजय ने कहा कि मां बहनों से इतना प्यार पाकर मैं अभिभूत हूं. इस प्यार स्नेह को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. मैं आज इन माताओं बहनों का ऋणी हो गया है. यदि मातृशक्ति का आशीर्वाद मेरे साथ है तो इससे बढ़ कर और क्या हो सकता है.

IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे समर्थन दिया तो विश्वास दिलाता हूं कि महिला सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करुंगा यह मेरी प्राथमिकता है. महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त करना मेरा लक्ष्य है. यदि घर की एक महिला आर्थिक एवं सामाजिक रुप से सशक्त होगी तो पूरा परिवार मजबूत होगा. एक सवाल के जवाब में डा. अजय ने कहा कि महिलाओं ने जो सहयोग राशि दिया है वह मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है. उस राशि को मैं अपने भगवान के चरणों में समर्पित कर ईश्वर से जमशेदपुर की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना करुंगा. यह क्षण मेरे लिए जीवन के कुछ महत्वपूर्ण क्षणों में एक यादगार पल है जिसे मैं कभी भुला नहीं सकता हूं.

कल्पना सोरेन एवं पप्पू यादव डॉ अजय कुमार के चुनाव प्रचार के लिए कल करेंगे रोड शो
IMG 20241102 WA0045

जमशेदपुर : पूर्वी से कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में प्रचार के लिए जेएमएम पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन एवं बिहार के फायर ब्रांड नेता सह पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव रविवार को रोड शो करेंगे. कल्पना सोरेन एवं पप्पू यादव संडे मार्केट बिरसानगर से दोपहर 3 बजे रोड शो की शुरुआत करेंगे जो बारीडीह चौक पर आकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो जाएगा. इस दौरान कांग्रेस और जेएमएम के हजारों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल होंगे.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271
रघुवर ने की जनता के साथ वादा खिलाफी, मजदूरों का नहीं दिया साथ – आनंद बिहारी दुबे

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर की जनता के साथ वादा खिलाफी की है. 25 वर्षों तक पूर्वी की जनता को मालिकाना हक दिलाने का वादा किया. लेकिन जनता ने जब अपने सर आंखों पर बिठा कर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया तो रघुवर दास अपने बयान से पलट गए और कहा कि मालिकाना हक दिलाना तो कभी मेरा मुद्दा था ही नहीं. यह मैं नहीं कह रहा हूं भाई यह तो आप लोगों ने ही अपने अखबारों में छापा था.

IMG 20241102 WA0044

इतना ही नहीं अतिक्रमण के नाम पर रघुवर ने लोगों को बेधर किया था. कैसे कोई जनप्रतिनिधि संवैधानिक पद पर पहुंच कर अहंकारी हो जाता है और जनता से किए अपने वादे को भूला देता है. इसका उदाहरण तो सामने है. यही भाजपा का चरित्र है. प्रधानमंत्री ने भी लोगों को 15 लाख रुपये खाते में भेजने का वादा देश की जनता से किया था लेकिन बाद में बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री के बयान को जुमला करार दिया यह तो आप सब जानते ही है. इसलिए मैंने कहा कि यही भाजपा का चरित्र है.

IMG 20240309 WA0028

रघुवर दास अपने को मजदूर कहते नहीं थकते थे लेकिन आप देख लिजिए की रघुवर दास ने 25 वर्षों में मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया. कोई नई कंपनी तो नहीं खुलवाए हां उनके कार्यकाल में कई कंपनी बंद जरुर हो गई. केबुल कंपनी बंद हो गई उसको खुलवाने के लिए रघुवर दास ने कोई प्रयास ही नहीं किया. टाटा हिताची को खड़गपुर जाने से भी नहीं रोक पाए जबकि वो मुख्यमंत्री थे. टाटा हिताची को जमशेदपुर से खड़गपुर जाने से रोकने के लिए मैंने कई बार आंदोलन किया लेकिन रघुवर दास के तरफ से कोई पहल नहीं की गई.

IMG 20240309 WA00271

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मईंया सम्मान योजना से भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है. हेमंत सोरेन प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मईंया सम्मान योजना की शुरुआत की जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपया का सहयोग राशि भेजी जा रही है जो दिसंबर माह से 2500 रुपया हो जाएगा. इससे महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है. वहीं मईंया सम्मान योजना पर रोक लगाने के लिए बीजेपी ने रांची हाईकोर्ट में एक अपने चहेते से जनहित याचिका दायर करवा दिया.

दरअसल बीजेपी महिलाओं का भला नहीं चाहती है.
हेमंत सोरेन ने असंगठित मजदूरों का मानदेय 350 रुपया से बढ़ाकर 700 रुपया कर दिया. प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं की शुरआत की जिसमें सर्वजन पेंशन योजना है. जिसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है. इसबार जनता प्रदेश में भारी बहुमत इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने जा रही है. इस अवसर पर मुख्य रुप से जेएमएम, राजद, आप, जेपीसीसी एवं सीपीएम और सीपीआई के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

निर्दलीय उम्मीदवार सौरव विष्णु ने काशीडीह में चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा 5 साल में जमशेदपुर पूर्वी का नक्शा बदल देंगे
IMG 20241102 WA0031

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय उम्मीदवार सौरभ विष्णु ने काशीडीह में जनसंपर्क अभियान चलाया। वह काशीडीह की गलियों में बाल्टी लेकर घूमे। इस दौरान काशीडीह की जनता ने सौरभ विष्णु को हाथों हाथ लिया। सौरभ विष्णु एक महिला के पास गए तो महिला भावुक हो गई और उसने कहा कि वह सौरभ विष्णु जैसा ही योग्य उम्मीदवार चाहती है। जमशेदपुर पूर्वी में जितने भी उम्मीदवार हैं उनमें सौरभ विष्णु सबसे अधिक पढ़े लिखे हैं। सौरभ विष्णु को युवाओं और बुजुर्गों का भी साथ मिला।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

सौरव विष्णु ने काशीडीह के लोगों को बताया कि उनका प्रमुख मुद्दा जमशेदपुर पूर्वी में रोजगार के साथ ही महिलाओं को सम्मान दिलाना है। वह चाहते हैं कि महिला जब इलाज कराने अस्पताल में जाए तो उनका ट्रीटमेंट महिला डॉक्टर ही करे या फिर उनके साथ एक फीमेल अटेंडेंट साथ रहे। सौरभ विष्णु ने कहा कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य को भी मुख्य मुद्दा बना रहे हैं।

IMG 20241102 WA0025

उनका कहना है कि जमशेदपुर पूर्वी की जनता सिक्के को बदले। सिक्का उछाला जाता है तो कभी हेड आता है कभी टेल आता है। यानी एक बार कांग्रेस और भाजपा से ऊपर उठकर जनता देखे। जनता नए चेहरे को सामने लाए। युवा चेहरा रहेगा तो क्षेत्र का विकास होगा। सौरभ विष्णु ने कहा कि विकास को काफी जटिल शब्द बना दिया गया है। लगता है कि विकास कोई बड़ी उड़ती चिड़िया का नाम है। उनका दावा है कि वह 5 साल के अंदर जमशेदपुर पूर्वी का नक्शा बदल देंगे।

जावेद हबीब सैलून कदमा की टीम ने ओल्ड एज होम में बुजुर्गों संग मनाई दीवाली
IMG 20241102 WA0009

जमशेदपुर : जावेद हबीब सैलून कदमा एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष भी दीवाली के अवसर पर आशीर्वाद भवन साकची में बुजुर्गों को मुफ्त हेयरकट, सेविंग, कलरिंग, फेशियल, नेलकटिंग की सेवाएं दी गई।
हर साल दिवाली के दिन को खास बनाने के लिए सभी बुज़ुर्गों ने जावेद हबीब सैलून एवं दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी।

IMG 20240309 WA0028

ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के इन बुज़ुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान हमारे छोटे से प्रयास से आता है ये हमारे लिए दीवाली का तोहफ़ा है। जावेद हबीब की निदेशक डॉ शाज़िया परवीन ने कहा के हमारा इन बुज़ुर्गों के साथ गहरा नाता बन गया है ये हमारा दीवाली में इंतज़ार करते हैं इनके बिना हमारी दीवाली फिकी है। कार्यक्रम में शहज़ाद कुरैशी, सुजल, प्रिया कुमारी, सुनीता दास, प्रिया प्रामाणिक, राजीव कुमार उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
रोजगार समस्या का बड़ा प्लान तैयार करके मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु
IMG 20241102 WA0006

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी इलाके में इन दिनों रोजगार की विकट समस्या है। लोगों के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगार लोग फुटपाथ दुकान, ठेला खोमचा आदि दुकान लगाते हैं तो उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कभी नगर निगम तो कभी पुलिस उनकी दुकान बंद कर देती है। ऐसे में जमशेदपुर पूर्वी के उम्मीदवार सौरभ विष्णु जमशेदपुर पूर्वी की रोजगार की समस्या हल करने में जुट गए हैं।

IMG 20240309 WA0028

उन्होंने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। इसके तहत वह क्षेत्र में नौ जगह नाइट मार्केट लगवाएंगे। इस मार्केट में बेरोजगार की दुकानें होंगी। लोग इस मार्केट में आएंगे और सामान खरीदेंगे। अभी अक्सर दुकानों को रात 9:00 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। लेकिन, नाइट मार्केट होने से दुकानदार रात तक वहां अपनी दुकान खोल सकेंगे। सौरभ विष्णु का कहना है कि बड़े-बड़े देशों अमेरिका और इंग्लैंड ने तरक्की की है तो वहां नाइट मार्केट हैं।

IMG 20240309 WA00271

इसके अलावा सौरब विष्णु क्षेत्र में चाहेंगे कि फैक्ट्री के लिए राह आसान हो। ताकि उसमें लोगों को रोजगार मिल सके। जमशेदपुर पूर्वी इलाके में रोजगार के साधनों का अभाव होने की वजह से अभी युवाओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अभी तक जमशेदपुर पूर्वी में जो भी विधायक रहे हैं किसी ने लोगों की समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया है। रोजगार के मुद्दे से उन्हें कोई मतलब नहीं है, सिर्फ जनता को लॉलीपॉप दिखाकर जीते रहे हैं। लोगों को मालिकाना हक का मुद्दा बता कर उनके वोट हथियाते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल है, क्योंकि जनता सब कुछ समझ चुकी है।

IMG 20241102 WA0002

इस बार भी कतिपय उम्मीदवार मालिकाना हक का मुद्दा उछाल रहे हैं और कह रहे हैं कि वह मालिकाना हक दिलाएंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि 2019 से अब तक उनकी सरकार रही है। उन्होंने कभी मालिकाना हक के बारे में पहल नहीं की। जबकि, सौरभ विष्णु ऐसे एकमात्र उम्मीदवार हैं जिन्होंने मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस तक कर रखा है।

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह चुनाव आयोग के झारखंड में 2 चरण में चुनाव कराने का किया स्वागत
IMG 20241017 WA0013

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को होगी एवं दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी.

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

चुनाव आयोग के झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने स्वागत किया है और कार्यकर्ताओं से चुनाव तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाने की अपील की। कहा “हेमंत सरकार जनविरोधी है। जनता के 5 साल के दु:ख दर्द से उसका कुछ भी लेना देना नहीं है। इस कुशासन से प्रदेश की जनता अब पूर्णतया ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।देश के लोकप्रिय प्रधानसेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा समेत राज्य की अन्य 81 विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड मतों जीत दर्ज कर एनडीए की बहुमत की सरकार बनाएगी। निश्चित रूप से जनता का जनादेश भाजपा के पक्ष में आएगी। साथ ही, भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने में चुनाव आयोग का सहयोग करने की अपील सभी से की।

IMG 20240309 WA00261
न्याय की मूर्ति का नया स्वरूप का सीजेआई के पहल पर स्वागत:: सुमन
IMG 20240422 WA0006

सरायकेला – खरसांवा : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने न्याय की मूर्ति का नया स्वरूप का स्वागत किया है। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने “न्याय की देवी की मूर्ति” लगी हुई थी, अब इस मूर्ति को CJI डीवाई चंद्रचूड़ जी के पहल पर बदलाव कर दिये जाने का स्वागत सुमन कारूवा ने किया है। पूर्व में न्याय की मूर्ति के हाथ में तलवार थी, आंखों पर पट्टी बंधी थी लेकिन अब उस पट्टी को उतार दिया गया है, हाथों में तलवार की जगह संविधान पकड़ा दिया गया है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

गौरतलब हो कि न्याय की मूर्ति में बदलाव एक प्रतीकात्मक सराहनीय पहल है, जो न्यायिक प्रक्रिया में संविधान की सर्वोच्चता दर्शाता है, हालांकि न्याय व्यवस्था में वास्तविक सुधार प्रणालीगत लागू किए जाने से आने वाले समय तय करेगा कि देश में पीड़ितों, शोषितों, मुख्य धारा से भटके हुए को न्याय दिलाने में कोर्ट के द्वारा विशेष पहल पहले की अपेक्षा कितनी प्रभावी होगी। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

IMG 20240309 WA00261
जमशेदपुर महानगर मे बजरंगदल टोली मे बदलाव चंदन दास बने बजरंगदल महानगर संयोजक
IMG 20241017 WA0010

जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल झारखंड प्रांत की बैठक खूंटी के राजस्थान भवन में प्रारंभ हुई। बैठक का प्रारंभ मंचासिन अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। बैठक के उद्घाटन सत्र को विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मंत्री सह पटना क्षेत्र पालक माननीय अम्बरीष सिंह जी ने संबोधित किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि हमारा संगठन किसी घटना के प्रतिक्रिया में नहीं बना है, बल्कि हम हिन्दू जीवन मूल्यों की पुनर्प्रतिष्ठ एवं विश्व कल्याणार्थ अजेय हिन्दू शक्ति खड़ा करने के लिए अनवरत, अहरनीश, निस्वार्थ भाव से सिंधु नदी से हिन्द महासागर के इस विशाल भू भाग को अपनी माता मानकर उनकी सेवा व उसके संरक्षण व संवर्द्धन के लिए कार्य करने वालों की देशभर के हिन्दू युवाओं की फौज खड़ी करना चाहते हैं और इस कार्य में हमें नित सफलता मिल रही है।
इसी क्रम मे जमशेदपुर के बजरंगदल टोली मे भी बदलाव की घोषणा की गई, चंदन दास जी को बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के पद पर और मुन्ना दूबे जी को विभाग बजरंगदल सह संयोजक का पद दिया गया।

IMG 20240309 WA00261
अभय सिंह ने बन्ना गुप्ता पर साधा निशाना, कहा – बन्ना गुप्ता भयभीत होकर इस तरह का कार्य कर रहे हैं
IMG 20241015 WA0000

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने आज संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से दुर्गा पूजा काशीडीह में हुए उपद्रव को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट की।
उन्होंने कहा कि काशीडीह में धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति जो गोलगप्पा वाले को मार कर लहूलुहान कर दिए थे साथ ही पिंटू दास को उनके लोगों ने जो उस्तरा चला कर के घायल कर दिए थे, वह मंत्री बन्ना गुप्ता के इशारे में किया गया एक रणनीति है। चुनाव के समय नजदीक आते ही मंत्री बन्ना गुप्ता भयभीत होकर सक्रिय हो गए हैं और किसी भी प्रकार पुनः एक बार झूठे केस में अभय सिंह और उनके परिवार को झूठे आरोप में डालकर जेल भेजने की उनकी मंशा है। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है, अभय सिंह के पूरे परिवार- तीनों भाई, तीन भतीजे एक भांजा के नाम पर उन्होंने जानबूझकर के केस दर्ज करवाया है।

IMG 20240309 WA0028

अभय सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी हास्यास्पद बात यह है कि अगर भुक्तभोगी धर्मेंद्र को मार पड़ा तो उसको सरकारी अस्पताल में ना ले जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में मंत्री जी के द्वारा क्यों रिकमेंड किया गया ?
साथ ही गोलगप्पे वाले और जो पिंटू दास है उनको क्यों नहीं टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया ?
जिला प्रशासन इसकी जांच करें कि धर्मेंद्र को कितना चोट आया है। यह जानबूझकर मंत्री के द्वारा ड्रामा रचा गया है की लड़ाई झगड़ा बढ़े और अभय सिंह की लोकप्रियता खत्म हो।

अभय सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि एक मेडिकल बोर्ड का गठन होकर के धर्मेंद्र की बॉडी की जांच की जाए कि उनको कितने चोटे आई है। मंत्री बना गुप्ता इस केस को प्रभावित करना चाहते हैं और प्रशासन को लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि प्रशासन की बातों से यह लगता है कि वह जिस प्रकार विगत दिनों रामनवमी झंडे के मसले पर दबाव में थे कि अभय सिंह को एक झूठे केस मोहम्मद सगीर के द्वारा रंगदारी का केस डलवाया गया था उसी प्रकार इस मारपीट केस में उनको भी अभियुक्त बना दिया जाए जिससे उनकी लोकप्रियता नष्ट हो जाए।

IMG 20240309 WA00271

अभय सिंह ने कहा है की वीडियो फुटेज निकाला जाए, क्योंकि FIR में कहा गया है कि बंदूक राइफल हथियार लेकर के अभय सिंह के आदमी धर्मेंद्र को मारे हैं तो अभय सिंह ने कहा आज सोशल मीडिया की जमाने में या वीडियो फुटेज में कहीं भी अगर अभय सिंह या अभय सिंह के आदमी हथियार लेकर खड़े हो तो अभिलंब उन्हें जेल के सलाखों के पीछे भेजना चाहिए।

दुर्गा पूजा में अगर किसी प्रकार की कोई गलती करता है इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह मेले में आने जाने वालों की सुरक्षा पूजा समिति की पहली प्राथमिकता है अगर कोई बैड एलिमेंट इस प्रकार की हरकत करता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
बन्ना गुप्ता पहले अपने गिरेबान में झाँककर के देखे कि किस प्रकार कदमा, बिष्टुपुर अन्य जगहों पर उनके गुर्गों के द्वारा आज आतंक मचा हुआ है, जमीन लूटी जा रही है, जमीन लुटवाई जा रहे हैं, मकान को जमीनदोष करके अपना बनाया जा रहा है, जबकि कदमा के एक रोड को बंद करके अत्याचार किया गया है, जिसके लिए मंत्री बन्ना गुप्ता का पूर्ण जोर विरोध होगा। मैं जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि अनुसंधान करें और जो दोषी हो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिले

IMG 20240309 WA00261

पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी ने कहा कांग्रेसी होश में आए इस प्रकार की अगर जरूरत हमारे वरिष्ठ नेता अभय सिंह के साथ किया गया तो मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। कदमा मानगो की तरह एक काशीडीह को भी अस्तित्व करना चाहते हैं, सारी भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता उनके पक्ष में खड़े हैं और हम कोई भी आंदोलन का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री हालदार नारायण शाह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, मानगो यादव महासभा के अध्यक्ष श्री जितेंद्र यादव, जिला मंत्री श्री पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री राजीव सिंह जी सहित कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!