एक नई सोच, एक नई धारा

बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य लोगों से मिलने घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे

जमशेदपुर : बिहार के आरा के विधायक और पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के दौरे पर पहुंचे। आपको बता दें कि अमरेंद्र प्रताप सिंह जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं और उनका परिवार भी यही रहता है। यहां आने के बाद में जमशेदपुर के घाघीडीह डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह समेत अन्य नेताओं से भी मिलने पहुंचे। भाजपा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस तरह की कार्रवाई का विरोध किया और कहा कि जमशेदपुर पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। झारखंड सरकार के इशारे पर पुलिस कार्रवाई कर रही है और मुस्लिम तुष्टिकरण को बल दे रही है।

Screenshot 2023 0505 224341

उन्होंने बताया कि ऐसे ही वारदात पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ भी हुई थी जिसके बाद बिहार विधानसभा से आंदोलन का बिगुल फूंका गया था। ऐसे ही आंदोलन होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 1990 में भी एक ऐसी घटना हुई थी तब हमने बिहार विधानसभा से आकर आंदोलन किया था और 32 विधायक साथ थे। जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल में आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ भाजपा महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बागबेड़ा संजय सिंह, संदीप शर्मा, हन्नू जैन, धननंजय उपाध्यय, अमर सिंह, कमलेश पांडे, दिलीप पाठक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खालसा फतेह मार्च की तैयारियां जोरों पर, जत्थों की सूची जारी

भगवान सिंह ने समूह संगत से फतेह मार्च में शामिल होने की अपील की

आगामी सात मई को खालसा फतेह मार्च के सफल आयोजन को लेकर सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में बैठक कर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में शुक्रवार को फतेह मार्च में शामिल होने वाले जत्थेबंदियों की सूची भी जारी की गयी।
सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत से सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी को समर्पित 7 मई (रविवार) को टिनप्लेट गुरुद्वारा से शाम 4:00 बजे निकलनेवाले खालसा फतेह मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
भगवान सिंह, सरदार इंदरजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह पप्पू,
गुरचरण सिंह बिल्ला, गुरनाम सिंह बेदी की उपस्थिति में फतेह मार्च में शामिल होने वाले जत्थों की सूची भी जारी की गयी जिसके तहत फ़तेह मार्च में सबसे आगे गतका पार्टी चलेगी जबकि क्रमशः निशान साहिब, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, मोटरसाइकिल (जोड़ी राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा, श्री पालकी साहिब, साध संगत, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, मोटरसाइकिल (संगत) व कार (संगत) सूची अनुसार चलेंगे।
भगवान सिंह, इंदरजीत सिंह और शैलेन्द्र सिंह ने संगत और शामिल होने वाले जत्थों के सदस्यों से विनम्र अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान शालीनता दिखाते हए अनुशासन का पालन कर फ़तेह मार्च को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें।
गौरतलब है कि 7 मई को आयोजित होने वाले खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा शाम 4:00 बजे शुरू होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज होते हुए शाम 7:00 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगा। इस अवसर पर साकची गुरुद्वारा मैदान में गुरु का अटूट लंगर का प्रबंध भी किया गया है।
कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, जगजीत सिंह गांधी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह व अन्य बैठक में उपस्थित रहे।

IMG 20230430 WA0012

फतेह मार्च में शामिल होने वाले जत्थों की सूची

  1. गतका पार्टी
  2. निशान साहिब
  3. घुड़सवार
  4. दस्तार सिखलाई
  5. गुरमुखी सिखलाई
  6. मोटरसाइकिल (जोड़ी राइडर)
  7. निहंग सिंह जत्थेबंदी
  8. सीजीपीसी सदस्य
  9. पुष्पवर्षा
  10. श्री पालकी साहिब
  11. साध संगत
  12. स्त्री सत्संग सभा
  13. कीर्तनी जत्थे
  14. मोटरसाइकिल (संगत)
  15. कार सवार (संगत)
सीजीपीसी ने जारी किया कमिटी का प्रतिक चिन्ह, प्रतिक चिन्ह सीजीपीसी की नयी पहचान बनेगा: भगवान सिंह

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने शुक्रवार को अपना ‘लोगो’ (प्रतीक चिन्ह) को जारी किया। प्रतिक चिन्ह का लोकार्पण सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, संरक्षक एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, चेयरमैन एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक सरदार गुरदीप सिंह पप्पू व ‘लोगो’ डिजाइनर जगतार सिंह नागी द्वारा संयुक्त रूप कार्यालय में किया गया।
सुनहरे व गहरे नीले रंग के लोगो में निशान साहिब दर्शाया गया है जबकि सिख धर्म का पर्याय ‘एकओंकार’ अर्थात एक परमेश्वर है भी प्रतिक चिन्ह में प्रलक्षित है। इसके साथ ही खंडा, ढाल और कृपाण को भी सम्मानित रूप से लोगो में स्थान दिया गया है।
सरदार भगवान सिंह ने कहा की यह प्रतिक चिन्ह सीजीपीसी की नयी पहचान बनेगा और संस्था के सभी आधिकारिक कार्यों में इसका उपयोग किया जायेगा। सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरदीप सिंह पप्पू के अनुसार 80 साल से ज्यादा पुरानी यह संस्था है और एक पहचान रूपी प्रतिक चिन्ह की अत्यंत आवश्यकता महसूस हो रही थी।

IMG 20230505 WA0013


‘लोगो’ के डिजाइनर जगतार सिंह नागी का कहना है कि किसी भी संस्था का एक अपना प्रतीक चिन्ह होता है इसी विचार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सेंट्रल कमिटी का लोगो डिजाईन किया है।
सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, बारीडीह के प्रधान कुलविंदर सिंह, मानगो के प्रधान हरजिंदर सिंह, कीताडीह के प्रधान जगजीत सिंह गांधी, मानगो के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंदर सिंह शिंदे सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, सुखवंत सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह व अन्य लोगो लोकार्पण कार्यक्रम के उपस्थित रहे।

भाजपा नेता के बेटे समेत 5 आरोपियों को बाइक चोरी मामले में भेजा गया जेल

धनबाद : झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में आये दिन होने वाली मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस ने चोरी की 8 मोटरसाइकिल जब्त कर 5 आरोपियों को कांड संख्या 92/23 के तहत गुरुवार 4 मई को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी विनोद उरांव ने बताया कि नुनुकडीह जीतपुर निवासी सपन बावरी के बंद आवास से तीन चोरी का मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा के पीछे से चार मोटरसाइकिल बरामद की। धनबाद हाउसिंग कॉलोनी में बिजय महतो के घर से एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पूछताछ में पांच आरोपियों की संलिप्तता उजागर हुई है, जिसमें राहुल कुमार, नेहाल वर्मा, विजय महतो, अभिषेक पासवान, गौरव सिंह शामिल हैं। विजय को छोड़ कर सभी आरोपी जामाडोबा क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिसमें एक भाजपा नेता सुजीत सिंह का पुत्र गौरव सिंह भी शामिल है। थाना प्रभारी ने बताया कि जोड़ापोखर क्षेत्र के जेलगोड़ा स्टेडियम के पास से चार मोटरसाइकिल चोरी हुई है, वहीं भागा क्षेत्र से दो, भौंरा से एक मोटरसाइकिल की चोरी हुई हैं। चोरी की मोटरसाइकिल के मालिक को बुलाया गया है, ताकि चेचिस नम्बर से मिलान किया जा सके।

15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर इंदल गंझू ने किया सरेंडर

झारखंड में पुलिस सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 15 लाख के इनामी रीजनल कमांडर इंदल गंझू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से उसने आत्मसमर्पण किया है। इस दौरान आईजी ऐवी होमकर अन्य पुलिस अधिकारियों ने इंदल को मुख्य धारा में शामिल किया। आपको बता दें कि झारखंड में माओवादियों के खात्मे के लिए पुलिस सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इस दौरान आईजी अमोल होमकर ने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

15 लाख रुपये का इनाम घोषित था

आपको बता दें कि इंदल का नाम झारखंड का कुख्यात उग्रवादियों में शामिल है। सरकार ने इंदल के खिलाफ 15 लाख के इनाम की भी घोषणा की हुई थी। इसके खिलाफ 147 से अधिक मामले दर्ज हैं। इंदल 20 सालों से माओवादी संगठनों से जुड़ा हुआ था कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। माना जा रहा है कि इंदल के आत्मसमर्पण से माओवादी संगठन पर बड़ा हमला है।

आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति का असर

इंदल के आत्मसर्पण के बाद आईजी अमोल होमकर ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में नक्सलियों के खात्मे को लेकर जंगलों में अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सुरक्षा बलों को कई बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही सरकार की आत्म समर्पण पुर्नवास नीति के तहत नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं। इस आत्म समर्पण नीति के तहत कई बड़े नक्सलियों ने हथियार डाला है। नक्सली पलायन करने को मजबूर हैं। झारखंड में चल रही अभियान के वजह के चतरा के सभी माओवादी संगठन के सदस्य बिहार की ओर बढ़ गए हैं। हम लगातार नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान चला रहे हैं।

काशीडीह भोग वितरण मामले में कोर्ट ने दी अभय सिंह को जमानत

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्री नगर में विगत दिनों हुए हिंसा के बाद 10 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह को जिला प्रशासन ने काशीडीह स्थित उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रशासन द्वारा अभय सिंह के ऊपर कदमा हिंसा मामले को लेकर कई धाराएं लगाई थी। इन्हीं धाराओं में एक धारा 2021 के दुर्गा पूजा भोग वितरण का भी था। उस समय के जिला उपायुक्त सूरज कुमार के साथ भोग वितरण को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह का मतभेद हो गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन ने उनके ऊपर मामला भी दर्ज किया था और कदमा मामले में अभियुक्त बनाये जाने के बाद पुराने मामले को भी साथ में जोड़ दिया गया था।

FB IMG 1683199899653

अभय सिंह की गिरफ्तारी के 25 दिन बाद आज जमशेदपुर कोर्ट ने उन्हें काशीडीह भोग वितरण मामले में जमानत दे दी है। उनके समर्थकों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कदमा हिंसा मामले में बेबुनियाद धाराओं को भी जल्द ही झूठा साबित किया जाएगा, उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

कांग्रेस नवनियुक्त जिला पदाधिकारी की बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में नवनियुक्त जिला पदाधिकारी का बैठक जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में सुबह 10 बजे आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम परिचय सत्र के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के साथ अपना परिचय साझा किया। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिले भर में हर हाल में संगठनात्मक सशक्तिकरण के कार्य सभी पदाधिकारियों को सम्पादित करना है। जिम्मेवारी का निर्वहन में जिला उपाध्यक्षों को एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदत्त सभी कार्यक्रम को सफल बनाना है, विधान सभावार एवं प्रखण्डवार आंदोलन और संगठनात्मक कार्यक्रम को सफल बनाना है।

सभी जिला महामंत्रियों को प्रखण्ड स्तर पर बड़ी जिम्मेवारियों को निर्वहन करना है। सभी जिला सचिव को जल्द ही मण्डल स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेवारी सौंप दी जाएगी, जिसके तहत पंचायत कमिटी, बुथ स्तर पर कमिटी को सशक्त बनाना है। उपरोक्त सभी पदाधिकारी को प्रखण्ड, मण्डल, पंचायत, बुथ स्तर पर नये लोगों को जोड़कर सदस्य बनाएंगे, साथ ही प्रशिक्षण प्रदान करने की जिम्मेवारी होगी, पंचायत स्तर पर प्रभारी के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता को जिम्मेदारी सौंपें।

जिला पदाधिकारी किसी भी परिस्थिति में अनुशासन के गरिमा का पालन करें अन्यथा कठोरतम कार्यवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी जिला पदाधिकारीगण वर्तमान जन विरोधी केंद्र सरकार के विरुद्ध जोरदार ढंग से आंदोलन में आगे आए, सभी पदाधिकारी चौक चौराहे, हाट बाजार में नुक्कड सभा का आयोजन करें। तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारी अपने घर पर कांग्रेस पार्टी का झण्डा लगाए तथा नेमप्लेट लगाए। पदाधिकारीगण आम जनता के समस्याओं का समाधान करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही विभागवार पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर जिम्मेदारी को प्रदान किया जाएगा। कार्यकारी अध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर ने कहा कि सभी कांग्रेसजन मिल जुल कर पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने सम्पादित किया। नव नियुक्त पदाधिकारी की प्रथम बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव खगेनचन्द्र महतो, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, आनन्द मय पात्रा, सुबोध सिंह सरदार, मौलाना अंसार खान, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, योगेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह आजाद, सतीश तिर्की, नवीन चन्द्र सिंह, शशी सिन्हा, रामलाल पासवान, सैलेन्द्र सिंह चंदेल, मंजीत आनन्द, रेयाज खान, शफीअहमद खान, अंसार खान, जसवंत सिंह जस्सी, रजनीश सिंह, मनोज झा, संजय तिवारी, रहमत सईद हन्ने, बबलू झा, बुद्धदेव गिरी, जिला कोषाध्यक्ष मो सलीम खान, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता, जिला महामंत्री में शाहनवाज अहमद, परविंदर सिंह सोहल, श्याम सुंदर प्रसाद, सैलेन्द्र सिंह, मोहन बनर्जी, किशन लाल महतो, प्रमोद मिश्र, ज्योति मिश्र, सनातन भकत, बिरेंद्र पाण्डेय, वृन्दा प्रसाद, अपर्णा गुहा, अविनाश सिंह, सोमेन मंडल, नागेंद्र कुमार, संजय तिवारी, अजय मिश्र, गुरदीप सिंह, कामेश्वर तिवारी, पप्पू शुक्ल, अरविंद रजक, बबन शुक्ल, अनिल सिंह, संजय प्रसाद, हरिहर प्रसाद, फातू हाँसदा, राहुल गोस्वामी, सिदामचंद्र हेंब्रम, राज किशोर प्रसाद, उदय कुमार सिंह, राजू वर्मा, इंतिखाब वास्ती, राजा ओझा, शैलेश कुमार, अशोक सिंह क्रांतिकारी, मो सगीर, शशि भूषण प्रसाद, रंजीत झा, अजय मंडल, अमित दुबे, मनोज कुमार, गोपाल यादव, रणजीत सिंह, राजीव मिश्रा, जिला सचिव में अजीत कुमार सिंह, पारस मुखी, संजय मिश्रा, सनत कुमार भोल, रंजीत सिंह कल्लू, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, इंदु भूषण यादव, वापी साहू, रईस रिजवी छब्बन, एसआरके कमलेश, अंकुश बनर्जी, मोहम्मद सलीम, शाहिद इकबाल, रविंद्र मौर्य, निरंजन महापात्रा, अनवारूल हक, रवि दुबे, उमेश शर्मा, रमन खान, सोमवारी सोरेन, त्रिलोक सिंह बिट्टू, लक्ष्मण हेंब्रम, कैलाश ऐ आर, चेतन लियांगी, सूरज दास, डोमन पूर्ति, लालमोहन जमुदा, सुनील सहाय, गीता सिंह, सुशीला पांडे, रानी राव, दीपक गुप्ता, रमाकांत करुआ, कमर रजा खान, राखाल, बसंत टोपनो, रघुनाथ देवगम, एसएस बांद्रा, पीके सतपति, अमृत गुप्ता राजकुमार वर्मा, जयराम हंसदा, सुल्तान अहमद, इंद्रदेव प्रसाद, सुशील घोष, राजा कुमार साहू, रोहित सिंह, सरोज सिंह, सुशील भगत, विकास मुखी, प्रदीप कुमार सिंह, अभय पांडे, शाहनवाज आलम, कृष्णदेव पातर, संतोष पांडे, अखिलेश मुखी, गोपाल कुमार राय, धीरज कुमार, शिल्पी चक्रवर्ती, चंदन यादव, आजम सफी, संध्या दास, सचिन कुमार सिंह, प्रवक्ता गण में सूर्या राव, राजीव मिश्र, मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन गन मन गाकर किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में सुरूची भोज का आयोजन भी की गई।

लोयोला स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मना
विद्यार्थियों ने श्रम की गरिमा एवं महत्व को दर्शाया

जमशेदपुर : स्थानीय प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल में श्रम की महत्ता एवम गरिमा को दर्शाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के सुचारू रूप से संचालन में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों यथा दीदी एवं भैया की सराहना करते हुए इनके महत्व एवं योगदान को सलाम किया गया। इसके सार को दर्शाने को मजदूरों के विभिन्न किरदारों को बारहवीं के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुति की।
इसकी शुरुआत ऐतिहासिक दिन को निरूपित करते हुए विद्यार्थी ने अपने विचार दिया। इसमें बताया कि श्रम के बिना कुछ भी फलता फूलता नहीं है और कोई भी काम छोटा नहीं होता है। मानवता का उत्थान ही श्रम की गरिमा को सामने रखा।
भावपूर्ण कविता का भी पाठ हुआ।
प्रिंसिपल फादर विनोद ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और विद्यालय परिवार की ओर से भेंट दी और मजदूर दिवस की बधाई दी। उनके शब्दों में श्रम की गरिमा को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।

प्रधानगी सेवा मिलने पर सीजीपीसी ने तारा सिंह का किया सम्मान

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को सेवा मिलने पर सम्मानित किया।
मंगलवार को सीजीपीसी के अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी व चंचल सिंह सरदार भगवान सिंह की अगुवाई में सोनारी गुरुद्वारा पहुंचकर नवनियुक्त प्रधान तारा सिंह को अगले तीन वर्ष की सेवा मिलने पर शॉल ओढ़ाकर और सिरोपा देकर सम्मानित किया।
सेवा मिलने के बधाई देते हुए सरदार भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे। महासचिव अमरजीत सिंह और सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला ने भी तारा सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की

भगवान सिंह ने दी तारा सिंह को जीत की बधाई

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सोनारी गुरुद्वारा के चुने गए नए प्रधान सरदार तारा सिंह को जीत की बधाई प्रेषित की।
रविवार को सरदार भगवान सिंह ने तारा सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सरदार तारा सिंह के सिखों की साख को और ऊपर बुलंदियों तक ले जाएंगे।

IMG 20230430 WA0012 1
error: Content is protected !!