एक नई सोच, एक नई धारा

सरयू राय ने झारखण्ड के सिखों के मताधिकार का मामला विधान सभा में उठाया

झारखण्ड : बुधवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना की 15सदस्यीय समिति में झारखण्ड का स्थान सुरक्षित करने का मामला शून्यकाल के दौरान विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया तथा सभा अध्यक्ष से इस बारे में सरकार को संज्ञान लेने का निर्देश देने का आग्रह किया।

झारखण्ड सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा सीजीपीसी: भगवान सिंह

IMG 20230525 WA0075

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि झारखण्ड के सिख अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना जानते है तथा झारखण्ड सिखों के अधिकार सुरक्षित रखने के लिए सीजीपीसी हरसंभव प्रयास करेगी। झारखण्ड सिखों के अधिकार पक्ष का मुद्दा सदन में उठाने के लिए उन्होंने सरयू राय का धन्यवाद भी किया।

विधान सभा में मामला उठना शुरुआती जीत है, सीजीपीसी विधायक का धन्यवाद करती है: शैलेन्द्र सिंह

IMG 20230619 WA0054

वहीँ झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने इसे शुरुआती जीत करार देते हुए झारखण्ड सिखों के मौलिक और धार्मिक अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखने की बात कही। सरदार भगवान सिंह और सरदार शैलेन्द्र सिंह ने एक सुर में कहा कि तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना की सदस्य समिति में झारखण्ड का स्थान सुरक्षित करने के लिए वे क़ानूनी सहारा भी ले सकते हैं। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

गौरतलब है कि आज शून्यकाल में के दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने झारखण्ड विधान सभा में वक्तव्य रखते हुए कहा कि सिखों के दसवें गुरू, गुरू गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली पटना साहिब में स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी का प्रबंधन 15 सदस्यीय समिति करती है। इसका संचालन 1955 में बने संविधान और नियामवाली के तहत होता है। प्रबंधन समिति में अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली सहित उत्तर एवं दक्षिण बिहार का प्रतिनिधित्व है। बिहार का पुनर्गठन होकर झारखण्ड राज्य बना है।

AddText 08 02 01.40.24

अभी तक दक्षिण बिहार के साथ झारखण्ड था। दक्षिण बिहार और झारखण्ड का संयुक्त प्रतिनिधित्व तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना के प्रबंधन की 15 सदस्यीय समिति में रहता था।
परन्तु किन्ही लोगों द्वारा अब यह साजिश हो रही है कि झारखण्ड को दक्षिण बिहार के प्रतिनिधि से अलग कर दिया जाय और इसके लिए तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना समिति के संविधान में संशोधन किया जाय। जबकि दक्षिण बिहार में केवल 15 गुरूद्वारा है और झारखंड में 120 के करीब गुरूद्वारा है। इस तरह झारखण्ड को प्रतिनिधित्व से वंचित करने की साजिश चल रही है। जब अमृतसर, कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली के सिख प्रतिनिधि तख्त हरमंदिर साहेब की 15सदस्यीय समिति में है तो झारखण्ड को इसमें प्रतिनिधित्व नहीं देना कहीं से भी उचित नहीं है।
इसी प्रकरण पर सरयू राय ने सरकार से मांग की है कि बिहार की सरकार के साथ वार्ता कर तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधन समिति में झारखण्ड का स्थान सुरक्षित कार्यवाया जाये।

झारखंड के सिखों के प्रतिनिधित्व अधिकारों की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ूंगा – सेठी

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी ने हरमंदिर जी, पटना साहिब में सिखों के जनसांख्यिक प्रतिनिधित्व में प्रस्तावित परिवर्तनों पर नाराजगी व्यक्त की है। श्री सेठी ने कहा के तक़त श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब प्रबंधन समिति के संविधान का अस्तित्व 1955-56 से है, और हमारे समुदाय के सदस्य दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में अपना संविधानिक अधिकार व्यय कर रहे हैं।हाल ही में, कुछ नेताओं ने झारखंड राज्य के सिख संगत और गुरुद्वारों के प्रतिनिधित्व को दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र की वोटिंग प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की है, यह दावा करते हुए कि झारखंड बिहार से अलग हो चुका है और इसलिए हमारा वोट देने का अधिकार समाप्त होना चाहिए।

IMG 20230625 WA0000 2

श्री सेठी ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से झारखंड के सिखों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा है, श्री सेठी ने कहा के झारखंड में सिख समुदाय बिहार के तुलना में अधिक है। बिहार पुनर्गठन अधिनियम और तखत श्री हरमंदिर जी, पटना साहिब के बायलॉज की प्रावधानों का उल्लंघन करने वाली इस कदम को रोकने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध किया है जब तक बायलॉज में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

AddText 08 02 01.40.24
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

नई दिल्ली : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास में आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति महादेया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों का अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन चौपट होती जा रही है। राज्य में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हर तरफ अराजकता की स्थिति बन गई है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर रेल, हवाई सेवा के विस्तार और साहेबगंज मल्टीमॉडल हब पर चर्चा की

e192582a49f6d28f1fbbcb0a56b705db47eb35c58de7c3e3acfbf4e7c9a8281f.0

इसके बाद नई दिल्ली में श्री दास ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसमें उन्होंने बताया कि धालभूमगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए वन विभाग की आपत्तियों और अड़चनों को दूर कर लिया गया है। कुछ कानूनी अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू करने का आग्रह किया। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पहले ही बने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। इसपर श्री सिंधिया ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत तैयार दुमका, पलामू के चियांकी और बोकारो एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र विमान सेवा शुरू करने के लिए आश्वस्त किया। (जारी…)

34891cec17fbd90c339a09e6927e33286d7af893367a99fa5a0ad24f17732245.0

इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्होंने टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही रांची- जमशेदपुर भाया कांड्रा होकर नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। इनके साथ ही पूर्वा एक्सप्रेस को रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह मार्ग से चलने, दुमका से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का दुमका तक विस्तार, विक्रमशिला एक्सप्रेस को दुमका से खोलने तथा दुमका-जामताड़ा नई रेल लाइन की मंजूरी का आग्रह किया। रेल मंत्री जी ने जल्द निर्णय का भरोसा दिलाया।

90de97e7bc54080994bd8b4e77cc1774001c9f36051f0efe9491b79e604581e4.0
श्री शिव शक्ति परिवार क़े संरक्षक ए.पी.एस. निम्बाडिया महानिरीक्षक बनें

जमशेदपुर : 1 अगस्त को श्री शिव शक्ति परिवार में खुशियाँ कि लहर दौड़ गई जब संस्था के संरक्षक ए.पी.एस. निम्बाडिया उपमहानिरीक्षक पद से महानिरीक्षक पद पर नियुक्त हुए। 2017 से टाटानगर महाशिवरात्रि महोत्सव से अभी तक मुख्य संरक्षक पद को सुशोभित करते आ रहे हैं। (जारी…)

c6963da5c9379840fef78ebc22da9520b67cecc766cd8f78bc55d5d6663c4fe6.0

श्री आनंद पाल सिंह निम्‍बाडिया भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 1989 बैच के अधिकारी हैं। श्री निम्‍बाडिया 25 अप्रैल 1989 को सहायक सेनानी के पद पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्‍य में शामिल हुए। वे बल में पदस्‍थ होने से लेकर अब तक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल राज्यों के सुदूर व अतिदुर्गम क्षेत्रों में तैनात रहे। वर्तमान में मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पोस्टिंग रही। इनकी विशिष्‍ट सेवाओं के लिए इन्‍हें वर्ष 2000 मे संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक पदक, वर्ष 2011 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

वर्ष 2019 में विश्व प्रसिद्ध ऑपरेशन डेयरडेविल का कुशल मार्गदर्शन इन्‍ही ही के द्वारा किया गया जिसमें 08 विदेशी पर्वतारोहियों के शवों को नंदा देवी पर्वत की 21000 फुट की ऊंचाई के क्षेत्र से सुरक्षित निकाला गया तथा उनके शवों को उनके देशों में भेजा गया । इनके इस अदम्‍य साहसपूर्ण व असाधारण कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष ऑपरेशन पदक से नवाजा गया है। श्री शिव शक्ति परिवार गौरवान्वित हैं कि ऐसे राष्ट्र भक्त व शिव भक्त परिवार क़े मुख्य संरक्षक व मार्गदर्शक हैं,जिनके बतायेँ हुए रास्ते पर चलकर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार व परिवार का नाम रौशन देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी हुआ हैं। (जारी…)

c1863225fdc15201791882afdccfa264e6f20965eb6a2723d983075ecb657a21.0

इस ख़ुशी क़े माहौल में परिवार क़े सदस्यों क़े बीच लड्डू और मिठाइयाँ बांटी गई निम्बाडिया फैन्स क्लब क़े द्वारा शीघ्र ही बड़ा कार्यक्रम का आयोजन करके शिव भक्तों का राष्ट्र-व्यापी आनंदोत्सव मनाया जाएगा और भक्तों क़े बीच राष्ट्र का गौरव और सनातन का वैज्ञानिक सच दोनों जोड़कर एक सूत्र में पिरोकर अध्यात्म राष्ट्र शक्ति प्रार्दुभाव किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने मुलाकात की

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की इस अवसर पर मुख्यमंत्री को पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने अवगत कराया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। (जारी…)

479f903b4800e86a094e65bc7485bdb18f5316ba497e2111115a58da31aa5b8a.0

भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं, वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिजरी विधायक श्री राजेश कच्छप, पैरा थ्रो बॉल एसोसिएशन झारखंड के पदाधिकारी एवं झारखंड से चयनित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

झारखंड जमीन घोटाला: ED ने न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को अरेस्ट किया

झारखंड के बड़े कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी सूत्रों ने बताया की रात 10.30 बजे गिरफ्तारी की गई है. विष्णु अग्रवाल को ईडी ने समन जारी कर सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, पूछताछ के बाद देर रात अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

झारखंड-बंगाल के बड़े जमीन कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से ईडी ने लंबी पूछताछ की. ईडी को अपनी जांच में हैरान करने वाले तथ्य मिले. जांच एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक विष्णु अग्रवाल जमीन घोटाले से लाभांवित होने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं. वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके अफसरों से मनमर्जी का काम लेते थे.

ईडी ने अपनी जांच में पाया है कि जमीन से जुड़े मामलों में विष्णु अग्रवाल ने कई बार आर्डर तक अपने दफ्तर में ही लिखवाया, इसके बाद कॉपी पर अधिकारियों ने हस्ताक्षर कर आदेश निकाले. जांच में पाया गया कि विष्णु अग्रवाल के दफ्तर में टाइप किए गए कुछ आर्डर पर तत्कालीन डीसी छवि रंजन ने भी हस्ताक्षर किए. साक्ष्य मिलने के बाद विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया.

जांच में नहीं किया सहयोग

जमीन घोटाले की जांच में ईडी को विष्णु अग्रवाल का सहयोग नहीं मिल रहा था. ईडी ने 31 जुलाई को दिन के 11 बजे अग्रवाल को रांची में जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन तबीयत खराब होने की बात कहकर विष्णु अग्रवाल उपस्थित नहीं हुए. उन्होंने इसका ई मेल भेज दिया. इसके बाद ईडी ने चौथा समन विष्णु अग्रवाल को भेजा और किसी भी सूरत में 3.30 बजे तक उपस्थित होने के लिए कहा. इसके बाद विष्णु चार बजे ईडी ऑफिस पहुंचे.

नोटिस भेजने पर नहीं आए विष्णु

बता दें कि इससे पहले ईडी ने 17 जुलाई को जमीन घोटाले में उन्हें समन किया था, लेकिन विष्णु तब बीमारी की बात कहकर पेश नहीं हुए थे. उन्होंने तब तीन सप्ताह का वक्त मांगा था. ईडी ने उन्हें तब 26 जुलाई को उपस्थित होने का दूसरा समन भेजा था. 26 जुलाई को घर में पूजा-पाठ होने की बात कह विष्णु अग्रवाल ने आने में असमर्थता जतायी थी, जिसके बाद उन्हें 31 जुलाई का समन भेजा गया था.

चेशायर होम रोड समेत कई फर्जीवाड़े

विष्णु अग्रवाल के खिलाफ जांच में ईडी को काफी तथ्य मिले हैं. ईडी ने पाया है कि चेशायर होम रोड में एक एकड़ जमीन की खरीद फर्जी दस्तावेजों से हुई थी. इसके अलावा सेना की सिरमटोली की जमीन का सौदा भी गलत दस्तावेज के आधार पर हुआ. वहीं पुगडु में 9.3 एकड़ जमीन की खरीद बिक्री में भी गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ. खासमहाल जमीन के लिए पहले जहां जमीन मालिक आशीष कुमार गांगुली ने सरकार को लीज का आवेदन दिया था, वहीं बाद में इस जमीन की रजिस्ट्री फर्जी तरीके से विष्णु अग्रवाल के पक्ष में कर दी गई. इस मामले में तत्कालीन सीओ, जमीन की खरीद बिक्री से जुड़े दो दर्जन से अधिक लोगों से ईडी ने बीते एक सप्ताह में पूछताछ की.

सीजीपीसी के मेगा स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर में उमड़ी संगत, 106 नेत्र जांच, 78 रक्त जांच और 117 ने किया रक्तदान

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर में जमशेदपुर के संगत ने खुले मन से अवसर का लाभ उठाया। रविवार सीजीपीसी कार्यालय में आयोजित शिविर में 106 नेत्र जांच, 78 रक्त जांच और 117 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयु राय और कोल्हान के रिटायर्ड पूर्व आयुक्त विजय सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।

IMG 20230731 WA0007


सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सर्वप्रथम रक्तदान कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया उनके बाद सीजीपीसी के अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान किया। मेगा शिविर में उमड़ी भीड़ में 106 लोगों ने अपने नेत्रों की जांच करवायी जबकि 78 लोगों ने रक्त जांच तथा 117 यूनिट रक्त इकठ्ठा किया गया। रक्तदान करने आये लोगों को सम्मानित भी किया गया। रक्तदान शिविर सिख इतिहास ने महान शहीद भाई मनी सिंह की शहादत को समर्पित किया गया।

जरूरतमंद का जीवन बचाने वाला सबसे बड़ा दान है, रक्तदान: भगवान सिंह

IMG 20230625 WA0000 2

भगवान सिंह ने अपने कथन में कहा कि किसी भी जरूरतमंद की जान बचाने वाला सबसे बड़ा दान है रक्तदान। उन्होंने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप से उन्हें काफी मार्गदर्शन मिला है और वे इस तरह के और लोकोपकारी कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार कर रहें हैं। कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहना है था कि सिख समाज के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी रक्तदान में भाग लेकर उत्साह दिखाते हुए जो शिविर को सफल बनाया है उनका वे तह-ए-दिल से धन्यवाद करते हैं।
शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ निशा चौधरी, डॉ स्तुति केडिया, डॉ मीनल खिरिया सुगन्धि, डॉ सौरव बनर्जी एवं डॉ रोहित कुमार झा प्रमुखरूप से सबके स्वास्थ्य जांच के लिए उपस्थित थे जबकि रक्त जांच के लिए मौसमी सवाई टीम के साथ मुस्तैद थीं। राघव कुमार के नेतृत्व में एमजीएम अस्पताल की मेडिकल टीम आयी थी। सरदार भगवान सिंह ने सभी डॉक्टरों को सम्मानित तथा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के लिए आये लोगों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया। भगवान सिंह ने सभी डॉक्टरों को सम्मानित तथा स्वास्थ्य जांच और रक्तदान के लिए आये लोगों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन किया।

IMG 20230731 WA0005


मेगा हेल्थ कैंप को सफल बनाने में प्रधान भगवान सिंह केअलावा चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, अकाली दल के सुखदेव सिंह, रविंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, मुख्य सलाहकार सुजीत सिंह खुशीपुर, परविंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, जगजीत सिंह गांधी, रविंदर सिंह, लखविंदर सिंह, सुंदरनगर हरिशरण सिंह, कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह बघे, अमरजीत सिंह गांधी, अजब सिंह, महेंद्रपाल सिंह, बलदेव सिंह, अमरीक सिंह, इकबाल सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह दीपी, दमनप्रीत सिंह, अमरिक सिंह, सुखवंत सिंह सुखु, जसवंत सिंह जस्सू, सुरेंद्र सिंह शिंदे, परमजीत सिंह रोशन, रघुवीर सिंह, बलवंत सिंह कुलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, जगतार सिंह नागी, सुखविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, सुखजीत कौर, सुखजीत कौर, संरक्षक दलबीर कौर, वरीय उपाध्यक्ष परविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, बलविंदर कौर, आशा कौर, जसवीर कौर, परविंदर कौर, स्वर्ण कौर, बलजीत कौर ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी।

IMG 20230731 WA0004
एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा नही चलेगा : बलबीर मंडल

जमशेदपुर : हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हेमंत सरकार एक आंख में काजल और एक आंख में सुरमा लगाकर काम कर रही है. श्री मंडल ने कहा कि जहां एक तरफ हिंदुओं के पर्व त्योहार में गाना डीजे पर पाबंदी है वहीं दूसरी तरफ मुहर्रम जैसे त्योहार में किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है आखिर ऐसा क्यों.

IMG 20230625 WA0000 2

सरकार एक तरफ जहां हिंदुओं के पर्व त्योहार पर पाबंदी लगाती है वही दूसरे तरफ मुहर्रम जैसे त्योहार में छूट देकर हिंदुओं के मान सम्मान को ठेस पहुंचा रही है जिसका हम कड़ी शब्दो मे पुरजोर निंदा करते हैं. श्री मंडल ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की झारखंड सरकार इस तरह की ओछी राजनीति करके हिंदू समाज में एक अलग मैसेज दे रही है. आने वाले चुनाव में हिंदू समाज इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

नन्हे बालक की सोच और जज्बे को सलाम, गुल्लक के सारे पैसे भेंट दे दिए शिक्षा विकास के लिए

जमशेदपुर : उम्र छोटी, केवल 12 वर्ष लेकिन सोच किसी परिपक्व बुजुर्ग जैसी, यहाँ बात कर रहें हैं नन्हे मनजोत सिंह की जिसने शनिवार को अपने जन्मदिन के मौके पर जेब खर्च के जमा किये सारे पैसे शिक्षा विकास हेतु ‘सिख विजडम’ के लिए सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह को साकची स्थित कार्यालय में भेंट स्वरुप दे दिए।
केरला समाजम मॉडल स्कूल के 12 वर्षीय छात्र मनजोत सिंह ने “सिख विजडम” के लिए गुल्लक में जमा किये कुल ग्यारह हजार सात सौ पैंतीस रूपए नकद देकर समाज के लिए एक उदहारण पेश किया। 29 जुलाई को अपने जन्मदिन वाले दिन को मनजोत सिंह ने यादगार पल बनाते हुए सिख समाज के अन्य सभी को प्रेरित किया।

IMG 20230625 WA0000 2


सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह ने भी मनजोत सिंह का स्वागत एक सेलिब्रिटी की तरह किया। भगवान सिंह के कहा समाज के अन्य लोगों को इस बच्चे से प्रेरणा लेनी चाहिए। मनीफिट के सोखी कॉलोनी निवासी सरदार गुरपाल सिंह टिक्कू और दविंदर कौर के पुत्र मनजोत सिंह के कहना है कि समाज सेवा करने में उसे ख़ुशी मिलती है और आगे भी वह समाज सेवा करता रहेगा।

IMG 20230729 WA0017


सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह भामरा व त्रिलोचन सिंह तोची ने भी मनजोत सिंह की जमकर तारीफ की।

रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा के प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी की पत्नी का निधन, सिख संस्थाओं ने जताया शोक

रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी को पत्नी शोक हुआ है।
60 वर्षीय पत्नी हरजीत कौर स्वीटी का शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हो गया। किडनी रोग से ग्रसित उनका इलाज पिछले एक महीने से चल रहा था। पार्थिव देह को पंजाब होशियारपुर के तपोवन साहेब तनोली हरखोवाल स्थित डेरा ले जाया जा रहा है। रविवार की सुबह वहां अंतिम संस्कार होगा।

IMG 20230625 WA0000 2

प्रधान हरविंदर सिंह एवं उनके भतीजे राजू ने बताया कि परिजन पंजाब होशियारपुर पहुंच रहे हैं। हरजीत कौर के निधन पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, खालसा क्लब ट्रस्टी सरदार संता सिंह, प्रधान भगवान सिंह रूबी, महासचिव नरेंद्र सिंह, तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंदरजीत सिंह, सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह, संरक्षक गुरमीत सिंह तोते, संरक्षक शैलेंद्र सिंह, बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, गुरु नानक सेवा दल के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, सीजीपीसी के पूर्व कैशियर अजीत सिंह गंभीर, बारीडीह कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह, टीनप्लेट कमेटी के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, सोनारी के प्रधान तारा सिंह, जेम्को के प्रधान जगदीश सिंह जग्गा ने शोक जताते हुए अरदास की है कि वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे।

161582d7bc784bd5573b9aa53c1ddab1987cbee3c7757521e55d13396d11e827.0
error: Content is protected !!