एक नई सोच, एक नई धारा

afa4f950e2e04e9defdf2900a8c1c7122bbe180117bd033daadd60e2692f1e53.0
घाटशिला में एनएच पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस कर रही फायरिंग से इंकार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना अंतर्गत कापगोड़ा एनएच 18 स्थित भोलेनाथ ढाबा में गुरुवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में दो अपराधियों के घायल होने की भी सूचना है, वहीं पुलिस ने आठ अपराधियों को हिरासत में भी लिया है। जबकि कुछ अपराधी मौके से भागने में सफल रहे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है और इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों में अनुसार पुलिस जैसे ही ढाबा में पहुंची वैसे ही ढाबा में पार्टी माना रहे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध कार भी बरामद की है जो अपराधियों की बताई जा रही है। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

जानकारी के अनुसार एमजीएम पुलिस को सूचना मिली थी कि आठ से नौ की संख्या में अपराधी जमशेदपुर से घाटशिला की ओर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। अपराधी कार पर सवार होकर घाटशिला के भोलेनाथ ढाबा में पहुंचे थे। सभी लोग मिलकर बर्थडे पार्टी मना रहे थे। अपराधी कार में शराब का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान जिला पुलिस द्वारा गठित टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस को देखते ही सभी पार्टी छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा जबकि एक मौके से भागने में सफल रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस द्वारा इस दौरान एक राउंड फायरिंग भी की गई। इसके बाद पुलिस सभी को पकड़कर जमशेदपुर की ओर ले गई। इस दौरान गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह थाना प्रभारी सोनू कुमार, एमजीएम थाना प्रभारी राजकुमार समेत कई थाना के थाना प्रभारी एवं दर्जनों पुलिस के जवान क्षेत्र भागने वाले अपराधी को खोजने में लगे रहे।

पुलिस कर रही फायरिंग से इंकार

घाटशिला थाना प्रभारी विमल किडो ने बताया कि जिला पुलिस के गठित टीम को कुछ अपराधी तत्व के लोग घाटशिला की ओर जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर वह जांच पड़ताल को आए थे। पुलिस ने कितने अपराधी या किस को पकड़ा है या होटल के समीप फायरिंग हुई है या नहीं उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। अपनी गठित टीम के नेतृत्व कर रहे हैं थाना प्रभारी ने इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

8d3cf746270fe603ecadb8ce7e5cea38bd06148b1dac3c25de3b3baa80e06785.0
हेडमास्टर और शिक्षक की पिटाई से छात्र की टूटी हड्डी, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश

पलामू: प्रिंसिपल और शिक्षक की पिटाई से छठी क्लास के एक छात्र के सीने की हड्डी टूट गई है। मामला तरहसी प्रखंड का है। घटना 24 जुलाई की है। इसकी जानकारी मंगलवार 25 जुलाई को हुई। छात्र को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद मामले का खुलासा हो पाया।

ये है पूरा मामला

IMG 20230625 WA0000 2

छात्र पर घड़ी की चोरी का आरोप लगा था। इसी को लेकर प्रिंसिपल और शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जाता है कि छात्र तरहसी के सेलारी का रहने वाला है। तरहसी प्रखंड के ही सेलारी हाई स्कूल में वह छठी क्लास में पढ़ता है। सोमवार (24 जुलाई) को वह स्कूल गया था। इसी दौरान शिक्षक निरंजन कुमार की घड़ी गायब हो गई। घड़ी चोरी का आरोप छात्र पर लगा। बताया जाता है इसी वजह से शिक्षक ने छात्र की पिटाई की। इसी क्रम में स्कूल के प्रिंसिपल भी वहां पहुंच गए। जानकारी के अनुसार फिर शिक्षक और प्रिंसिपल ने मिलकर छात्र की पिटाई की। पिटाई से छात्र के शरीर में कई जगह चोट के निशान बन गए हैं। जबकि उसके सीने की हड्डी टूट गई है।

परिजनों की शिकायत के बाद पलामू डीसी ए दोड्डे ने पूरे मामले की जानकारी ली। उसके बाद इसमें जांच के निर्देश दिए। डीसी ने जांच के बाद आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। परिजनों ने छात्र को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया था। तरहसी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने बताया कि शिक्षकों ने छात्र की पिटाई की है। अभी तक लिखित रूप से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

52e56ba49a089413f951470c8a17074fecc8d7d160f1b82f0bc7ee1f1ff63fca.0
गोलमुरी : बाइक सवारों ने अधेड़ व्यक्ति से लुटा 13710 रु

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडूंगरी शनि मंदिर के समीप बजरंगनगर निवासी 50 वर्षीय सुरेश दास से बाइक सवार 3 बदमाशों ने मारपीट कर पैसे की छीनताई कर ली। भुक्तभोगी सुरेश दास ने बताया कि वह शाम के करीब 7 बजे टूइलाडूंगरी से बजरंगनगर जा रहे थे। ठीक उसी दौरान टूइलाडूंगरी शनि मंदिर के समीप तीन बदमाशों ने उनको रोककर मारपीट कर उनके पैकेट में रखा 13710 रू छीन लिया। और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे चलते बने। आसपास की सीसीटीवी कैमरा को खंगालने की कोशिश की जा रही है।

IMG 20230625 WA0000 2
94bd2183f5b1e30887c10082d7af6b95248c38cdc880e061650abddd5c0e967e.0
कपाली पुलिस ने मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को भेजा जेल, दोनों के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने मगंलवार को मोबाइल चोरी के दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि बीते 21 जुलाई को इस्लाम नगर निवासी शाहिद अब्बास के घर से दो मोबाइल चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। (जारी…)

IMG 20230625 WA0000 2

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी गए मोबाइल के साथ आरोपी अबू बकर नामक अपराधी को पकड़ा। जो जमशेदपुर के मानगो आजाद नगर का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने कपाली के इस्लामनगर से दूसरे आरोपी शेख शोएब इमाम को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

3c0b93fa00b1eaf2be381ac3bb75c53a4fe71ad5e926c4c88e62f199e451fe5a.0
सीतारामडेरा : आत्महत्या मामले में परिजनों को समझाने में लगी रही प्रशासन, पेरोल पर निकली माँ ने किया बेटी का अंतिम दर्शन

जमशेदपुर : सीतारामडेरा में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से शुक्रवार को 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को लेकर मृतका की बहन के बयान पर बस्ती के ही प्रताप मुखी, रॉकी मुखी, विजय मुखी और बाबू मुखी समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया गया था। इधर, शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया जहां जेल में बंद पूनम मुखी अपनी बेटी के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद उसे वापस ले जाया गया। इधर, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्लैग रोड को जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। सूचना पाकर सीतारामडेरा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के प्रयास में लग गई।

6d70ff358ce1f79be50097861f5530e843110297b3b1ed5dbc85a8e108af61a0.0

जेल से पेरोल पर आई मां पुनम मुखी ने बताया कि प्रताप मुखी उनकी दुकान पर आता था और बेटी के साथ छेड़खानी करता था। इसको लेकर 23 मई को थाने में शिकायत की थी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से भी शिकायक करने पर कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में कोर्ट में मामला दर्ज करावाया। विरोध करने पर प्रताप का पुरा परिवार आकर मारपीट करता था। पुनम ने बताया कि घर के बाहर एक स्कूटी में नशिला पदार्थ पाने के आरोप में पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। पुनम ने कहा कि उसकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए।

IMG 20230625 WA0000 2
Screenshot 2023 0711 132858
खाली क्वाटर में युवती लेकर जाने से मना करने पर गार्ड को युवक ने पीटा

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको एरिया में क्वार्टर में एक युवक एक युवती को लेकर घुसा हुआ था. तभी निर्मल नगर का रहने वाला सिक्योरिटी गार्ड अमित कुमार रजक वहां पहुंच गया. उसने युवक को मना किया कि युवती को लेकर खाली क्वार्टर में नहीं घुसना है. इससे नाराज युवक अमित कुमार रजक से बहस करने लगा. बाद में अमित कुमार रजक उधर से दूसरी तरफ राउंड मारने चला गया और थोड़ी देर बाद फिर उधर गया तो देखा कि युवक अपने एक साथी के साथ खड़ा है और अमित कुमार रजक को दोनों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. घटना की शिकायत से सिदगोड़ा थाना में कर दी गई है. मंगलवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20230625 WA0000 1
2068d90a75f5f24ca4cead8cec7c0837f3388b85d59e32d4829958b5d3174b31.0
सिदगोड़ा पुलिस ने रंगदारी माँगने वाले आरोपी को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना की पुलिस ने व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के आरोपी को 72 घंटे के भीतर कोलकाता से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्त में आये युवक का नाम बंटी गुहा है। पुलिस ने युवक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5 जुलाई को वादी अमित चावला ने एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि मोबाइल नंबर 91556 93181 के जरिये सोनू सिंह के नाम से किसी ने उनसे रंगदारी की मांग की है। बताया कि उनके अन्य पड़ोसी दुकानदार मोहन प्रसाद एवं विवेक झा से भी रंगदारी की मांग की गई है। उनके लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए तफ्तीश शुरू की गई। तफ्तीश के क्रम में पता चला कि उक्त मोबाइल धारक कोलकाता में है, जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को देते हुए एक टीम को कोलकाता भेजा गया। टीम 72 घंटे के भीतर बंटी गुहा नामक युवक को, जो परसुडीह थाना अंतर्गत गोल पहाड़ी का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर शहर लाई।

IMG 20230625 WA0000 1

पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि शहर के करीब 25 दुकानदारों एवं व्यवसायियों को फोन कर सोनू सिंह के नाम से रंगदारी की मांग की गई थी। बताया गया कि आरोपी ने सीतारामडेरा थाना एवं जुगसलाई थाना क्षेत्र के कुछ दुकानदारों से रंगदारी की रकम वसूल भी की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने बंटी गुहा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बंटी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ जमशेदपुर के कदमा, टेल्को, साकची, जुगसलाई, बिष्टुपुर एवं सीतारामडेरा थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापामार दल में थाना प्रभारी रंजीत कुमार, एएसआइ रवि रंजन कुमार, पंकज कुमार तिवारी एवं चालक सुनील कुमार पांडे शामिल थे।

1c888154c322927ccac82ee4708343809c6b82fd8aa8cfd1f6c2ad7183c42c48.0
बिरसानगर : घरों में चोरी करने वाले चड्डी बनियान गैंग के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : आस पास के क्षेत्रों में घरों में घुसकर चोरी करने वाले चड्डी बनियान गैंग के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गैंग की महिला सदस्य भी पुलिस की गिरफ्त में आई हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मध्य प्रदेश के गुणा जिला निवासी लाल सिंह उर्फ काले, भोपाल निवासी फतेह सिंह, ज्वाला मुखी, अशोकनगर निवासी मंजीत पारदी, मंगल उर्फ मांगीलाल पारदी, विदिशा निवासी विक्की बोगिया उर्फ विक्की राम सिंह, कुईया बाई उर्फ गीता बाई और बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी संजय मुखी शामिल है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के कई सामान बरामद किए हैं।

IMG 20230625 WA0000 1

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि 3 जून की रात बागबेड़ा में आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद 15 जून को बिरसानगर गुड़िया मैदान के पास भी चोरी की थी। 30 जून को चाकुलिया के दो घरों में चोरी करने के बाद सभी बर्मामाइंस में चोरी का प्लान बना रहे थे। इसी दौरान सभी को पकड़ लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी चड्डी बनियान गैंग से जुड़े है और गुलगुलिया है। सभी घूम घूम का चोरी करते हैं। गैंग में शामिल महिलाएं गुब्बारे बेचने के बहाने रेकी करती हैं और पुरुष साथियों को इलाके की जानकारी देते हैं। इसके बाद गैंग के अन्य सदस्य घरों में घुसकर चोरी करतें हैं। इसके पकड़ाने से इलाके में चोरी की घटनाओं में कमी आयेगी।

55835b20a1086bd37dc33f6631a2f82f91e0001e103f63e9d7241df25f036b42.0
मानगो चौक फायरिंग मामले में पुलिस ने किया 4 को गिरफ्तार

जमशेदपुर : मानगो चौक पर शुक्रवार की अहले सुबह दो गुटों की फायरिंग के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मानगो पुलिस ने अन्य थाना की पुलिस की मदद से इस कांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए दिन भर शुक्रवार को और शनिवार को छापामारी की। इसकांड में उस युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो मानगो दाइगुट्टू का रहने वाला है और भाजपा का मानगो मंडल मंत्र रहा है। भाजपा मानगो मंडल के मंत्री अंकेश कुमार ने अपराधियों को कदमा तक पहुंचाया था। उसने पुलिस और अपने नेताओं को कहा था कि उसको पिस्तौल सटा दिया गया था। इस कारण वह गाड़ी से छोड़ने के लिए गया था। लेकिन पुलिस ने उसकी गतिविधियों की जानकारी ली।

IMG 20230625 WA0000 1

पुलिस ने पूरे शहर के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने देखा कि वह अपराधियों को जहां ड्राप किया, वहां भी खड़ा होकर हंसते हुए बातचीत कर रहा था। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साकची जेल चौक के पास से तीन पिस्तौल एक घर से बरामद किया गया है, जिसको झोला में रखा गया था। फायरिंग के बाद सारे लोग वहां से भागे थे, जिसको लेकर उनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस को अभी और सफलता मिलने की उम्मीद है।

a00c1eac3536e0c378f39d373e7c45be248ba64cf8f9461b6a96de9a6912869f.0
एनआईए कोर्ट में पेश किया गया पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, 8 दिनों की रिमांड पर

रविवार को गिरफ्तार होने के बाद प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच टेरर फंडिंग मामले में एनआईए टीम ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया। एनआईए ने दिनेश गोप से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी। दिनेश गोप के वकील की ओर से विरोध दर्ज करने के बाद अंत में कोर्ट ने दिनेश गोप को 8 दिनों के लिए एनआईए की रिमांड में सौंप दिया। गौरतलब है कि दिनेश गोप के खिलाफ एनआईए ने नोटबंदी के दौरान रुपये की बरामदगी मामले में चार्जशीट दायर की थी। एनआईए ने आरसी-02/2018/एनआईए/डीएलआई दर्ज किया है। उसके पास से 25.38 लाख बरामद हुए थे।

दिनेश गोप के खिलाफ 102 से ज्यादा आपराधिक मामले

एनआईए रांची शाखा दिनेश गोप से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है। उसके खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और पीएलएफआई के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। झारखंड सरकार ने दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की नाम की घोषणा की थी। एनआईए द्वारा भी 5 लाख के इनाम का ऐलान किया गया था।

error: Content is protected !!