जमशेदपुर : उद्योग जगत के रत्न स्व. रतन टाटा जी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। साकची बसंत टॉकीज के सामने स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती जला कर रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि दी।

सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह “सोमू” ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि रतन नवल टाटा जी का इस लोक से जाना न सिर्फ जमशेदपुर या देश के लिए क्षति है अपितु यह पूरे विश्व की क्षति है, जिसे भर पाना असंभव है। उन्होंने बताया कि एक बार उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था और उनसे मिल कर यह पता चला कि वह अत्यंत ही साधारण व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे, जिनकी दूरदर्शिता अद्भुत थी।
सिख भाजपा नेता ने कहा कि 28 दिसम्बर को उनका जन्म दिवस है जिससे पहले हम साकची गोलचक्कर में उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित करेंगे और यह कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा।

इस श्रद्धांजलि सभा मे सिख बीजेपी नेता सतबीर सिंह “सोमू” अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह “रिंकू”, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी जोगिंदर सिंह जोगी, मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, सुखविंदर सिंह शबी, हरविंदर सिंह मंटू, साकची मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, रिकी सिंह, दीपक गिल आदि मौजूद रहे।
