
जमशेदपुर : एम.जी.एम अस्पताल की कुव्यवस्था को देखने के उपरांत भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी ने मन में ठाना की इस व्यवस्था को सुधारने हेतु अपने स्तर से जो भी प्रयास हो सकता है करूंगा।सबसे पहले उन्होंने अस्पताल के प्रशासक एस.डी.एम को प्रतिवेदन देने के बाद निर्णय लिया की अपर मुख्य सचिव सह सचिव स्वस्थ्य विभाग श्री अरूण सिंह जी तक इस बात को पहुंचाई जाए और एमरजेंसी की स्थिति ठीक किया जाए। और साथ ही साथ अतिरिक्त वार्ड डेंगू एवं वायरल की बीमारी को देखते हुए अतिरिक्त मेडिसिन वार्ड बनाने की पहल की जाए।
इस मनसा से श्री सिंह ने जमशेदपुर से रांची जाकर प्रधान सचिव (स्वास्थ्य विभाग) से मिलकर उनके रांची स्थित कार्यालय में समय लेकर ज्ञापन सौंपा एवं विस्तृत जानकारी दिया। (जारी…)

प्रधान स्वास्थ्य सचिव श्री अरूण सिंह द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया

श्री सिंह ने उम्मीद जताई की जल्दी ही व्यवस्था सुधार होगा। एवं जमशेदपुर की जनता से अपेक्षा किए की आने वाले दिनों में अगर अस्पताल की स्थिति में सुधार दिखती है ,तो अपना संदेश जरूरी पहुंचाए,ताकि आगे जनता की सेवा करने में उत्साह बढ़ेगी ।















