मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है.
हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 89 के पास हुआ. यहां डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई. 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(साभार: ANI)
जमशेदपुर : सोमवार की सुबह करीब 7:45 में कदमा बाजार के एक दुकान में आग लग गया स्थानीय लोगों के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई और वहां आग धीरे-धीरे 15 से 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ फिलहाल वहां पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है स्थानीय दुकानदार के साथ-साथ अग्निशमन के लोग भी वहां पर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग लगी ही हुई है।
पटना: बिहार के गया में बम डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो जाने से 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इनमें एक जवान का हाथ उड़ गया है। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है। मौके पर कोतवाली थाना के साथ ही वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरानी घाट स्थित फल्गु नदी के पास पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बम होने की जानकारी मिली थी। उसी बम को डिफ्यूज करने के दौरान यह हादसा हुआ है। बम को डिफ्यूज करने से करने से कोई किसी प्रकार कोई भी सुरक्षा के कदम नहीं उठाया गया था। इस कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है।
इस संबंध में सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के किरानी घाट मोहल्ला के समीप नदी किनारे बम रखा गया है। इसके बाद बीएमपी के बम स्क्वायड के जवान एवं कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यहां कुल 6 बम रखा हुआ पाया गया। उक्त बमों को डिफ्यूज करने के दौरान विस्फोट हो गया। इस कारण 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड के अर्जुन कुमार पंडित एवं शिव प्रसाद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा कोतवाली थाना के विद्या प्रसाद, यादव प्रमोद कुमार एवं दिलीप कुमार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
मामूली रूप से घायल पुलिसकर्मियों का इलाज शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कराया गया। उन्होंने कहा कि उक्त स्थल पर बम किसके द्वारा रखा गया और इसके पीछे क्या मंशा थी? इसकी पूरी छानबीन की जा रही है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर सीबीआई का कहना है कि पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे थे। बता दें कि सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया से लगातार 8 घंटे चले पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई थी कि सिसोदिया की गिरफ्तारी हो सकती है। इस कारण सुबह से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली की सड़कों पर हंगामा किया गया।
साभार: ANI
सवाल-जवाब के बाद गिरफ्तारी
बता दें कि मनीष सिसोदियों को सबूतों को नष्ट करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इसमें सिसोदिया की मिलीभगत है। सीबीआई ने इस मामले में इससे संबंधित अधिकारी के बयान को भी मद्देनजर रखा जिसमें अधिकारी ने सीबीआई को दिए अपने बयान में कहा था कि एक्साइज पॉलिसी तैयार करने में मनीष सिसोदिया ने अहम भूमिका निभाई थी।
पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र नारे
आज सुबह पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर जाते वक्त मनीष सिसोदिया अपने साथ जुलूस लेकर गए थे। इस दौरान उनके साथ इस जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया था। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा इस दौरान जमकर प्रदर्शन भी किया गया। इस मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना कहना है कि भाजपा केजरीवाल से डरती है। इसलिए उन्हें डराया जा रहा है। इस जुलूस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र नारे भी लगाए गए थे। इस दौरान सारी मर्यादाओं को लांघते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदर्शनकारियों में “मोदी मर गया” के नारे लगाए। अब जब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हो गई है तो यह आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली की राजनीति एक बार फिर से गर्माने वाली है।
बाबा दीप सिंह की शहीदी को समर्पित समागम के अंतिम दिन कुल 32 सिखों ने अमृतपान कर संपूर्ण सिख बने। रविवार को जेम्को गुरुद्वारा साहिब में अमृतपान कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जेम्को गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अमृत संचार कार्यक्रम में सिखों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
अकाली दल जमशेदपुर के जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह खालसा, ज्ञानी रविन्द्र सिंह, भाई भूपिन्दर सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह, भाई जसबीर सिंह एवं भाई प्रीतपाल सिंह ने अरदास उपरांत सभी को अमृत पान कराया। इस अवसर पर अकाली दल के सभी सदस्यों ने सभी नव अमृतधारियों को गुरु का सिख बनने की बधाई देते हुए कहा कि आज गुरूवाले बनने के बाद इनका सिख जीवन सफल हो गया। अमृत संचार कार्यक्रम को सफल बनाने में चरणजीत सिंह व अमृतपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।
जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधक मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल का आज उद्धघाटन किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने श्री बन्ना गुप्ता को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। श्री बन्ना गुप्ता ने कहा के मोती महल का ब्रांच कदमा में खुलने से लोगों को ब्रांडेड रेस्टोरेंट का खाना करीब में मिलने से काफी सुविधा होगी। श्री बन्ना गुप्ता ने संस्थान की संचालिका को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
मोती महल की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के मोती महल डिलक्स अपने खाने के स्वाद के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है. कदमा में मोती महल खुलने से लोगों को घर के पास ही उच्च स्तरीय खाना उपलब्ध रहेगा। मोती महल कदमा में लोगों को छोटी पार्टी,कॉन्फ्रेंस करने के लिए विशेष रूप से जगह रखी गई है। 20 लोगों की पार्टी/बैठक हो सकती है. इसमें प्रोजेक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है। उद्धघाटन समारोह में संजय तिवारी, राजेश गांधी, चंचल भाटिया, रविन्द्र सिंह रिंकू,सौरभ दत्ता, फ़ज़ल खान,डॉ शाहनवाज क़ुरैशी,डॉ पूनम प्रजापति, डॉ शगुफ़ा, डॉ शाज़िया परवीन,मोती महल डिलक्स के कॉरपोरेट शेफ विकेश चौबे, कॉरपोरेट मैनेजर कमल रावत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मोती महल का इतिहास
मोती महल आधुनिक भारतीय पाक इतिहास में एक प्रतिष्ठित नाम है। यह 1920 में अविभाजित भारत में पेशावर में एक छोटे से भोजनालय के रूप में शुरू हुआ, उपमहाद्वीप के विभाजन के बाद 1947 में दिल्ली में फिर से खोला गया। इसके बेजोड़ सिग्नेचर रेसिपी और स्मोकी फ्रंटियर फ्लेवर ने जल्द ही इसे प्रामाणिक उत्तर भारतीय व्यंजनों का पर्याय बना दिया। रेस्तरां ने जल्द ही शानदार आगंतुकों के साथ ऐतिहासिक स्थिति हासिल कर ली – राज्यों के प्रमुखों, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और हॉलीवुड सितारों ने राजधानी का दौरा करते समय इसे अपने यात्रा कार्यक्रम में उच्च स्थान दिया।
दुनिया में केवल कुछ मुट्ठी भर रसोइया हैं जिन्हें एक ही व्यंजन बनाने का श्रेय दिया जा सकता है, अकेले पूरे व्यंजन को बनाने का। श्री कुंदन लाल गुजराल जिन्होंने मोती महल की स्थापना की थी, वह दुर्लभ रसोइया है जिसने कल्पना की, बनाया और दुनिया को अपने सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक – तंदूरी भोजन दिया। आज भारत के हर बड़े शहर में एक मोती महल है और ब्रांड ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बनाना शुरू कर दिया है।
रांची: एस.आर.डी.ए.वी.पुंदाग, विद्यालय, रांची की 12वीं कक्षा की छात्रा चेतना को हिंदी साहित्य में प्रकाशित काव्य संग्रह हेतु “साहित्य सेवा भारती रत्न ” 2023 से सम्मानित किया गया है।
चेतना की तीन काव्य -“बस कुछ सवाल ” “एक थी कोई ” तथा “ए मुसाफिर “के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।उनकी ये तीनों काव्य, काव्य संग्रह “चिरइयन की चहक माटी की महक” नामक पुस्तक में प्रकाशित हुई है। इन्होंने अपने काव्य में नारी के स्थिति का चित्रण की है।
विदित हो कि 17वर्षीय चेतना क्राउन पब्लिक स्कूल, रांची से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है।विज्ञान गणित की छात्रा होने के बाद भी इनकी रुचि साहित्य की तरफ है। चेतना के पिता समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर तथा समाजशास्त्र विषय के लेखक हैं एवं माता शिक्षिका है।
दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 2 कट्टरपंथी युवकों को गिरफ़्तार किया है। इनमें से एक दक्षिण भारत के तमिलनाडु और दूसरा महाराष्ट्र का रहने वाला है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि खालिद और अब्दुल्ला कश्मीर के रास्ते पाकिस्तान जाने की फ़िराक़ में थे। इससे पहले ये पहुंच पाते सटीक सूचना मिलने पर इन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया है। इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि खालिद मुबारक खान (21) पुत्र मुबारक अली खान महाराष्ट्र के ठाणे का रहने वाला है। वहीं अब्दुल्ला उर्फ अब्दुर रहमान (26) पुत्र नूरजम्मन तमिलनाडु के कालियाकुल्ला का रहने वाला है। इनके पास से दस कारतूस के साथ दो पिस्टल, एक चाकू और एक तार कटर बरामद किया गया है।
गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलाडूंगरी में सनातन उत्सव समिति के सदस्य अमनदीप सिंह को कुछ अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में अब्दुला नामक व्यक्ति ने आठ दस लोगों के साथ मिलकर हमला किया। अमन के सर पर लाठी एवं पत्थर से भी वार किया गया। फिलहाल अमन का इलाज टीएमएच में हो रहा है, पीठ में गोली फंस जाने की वजह से उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।