आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 13 राममड़ैया बस्ती से सटे शर्मा बस्ती में भाजपा नेता बबलू शर्मा के घर जबरन घुसकर पत्नी और बच्ची से मारपीट करने के आरोपी प्रदीप शर्मा को स्थानीय लोगों के प्रयास से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी प्रदीप शर्मा ने बबलू शर्मा के घर में घुसकर इनकी पत्नी नीतू शर्मा और बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया. घटना की जानकारी पत्नी द्वारा फौरन बबलू शर्मा को दी गई .जिसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता बबलू शर्मा के साथ भी आरोपी प्रदीप शर्मा ने मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया. मामले के फौरन बाद स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रदीप शर्मा को हिरासत में ले लिया है और आगे मामले की जांच कर रही है. इधर घटना को लेकर पीड़िता नीतू शर्मा ने भी मारपीट किए जाने की लिखित शिकायत थाने में की है.
जमशेदपुर: जिला प्रशासन ने साकची कालीमाटी रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया, जिसकी शुरुआत ऑफिस के पास से की गई। इस दौरान सड़क किनारे रखे गए स्टाल, गुमटी एवं जिन दुकानदारों ने सड़क किनारे अपने सामान रखे थे उनको जब्त किया गया। प्रचार के लिए लगाए गए बोर्ड आदि को भी जब्त कर जेएनएसी के कार्यालय ले जाया गया। इसके अलावा जिन दुकानदारों ने सड़क तक अनैतिक निर्माण कर रखा था, उसको भी बुल्डोजर द्वारा तोड़ा गया। अतिक्रमण हटाने के लिए बुल्डोजर लेकर जिला प्रशासन और जेएनएसी के अधिकारी जब कालीमाटी रोड पहुंचे तो वहां हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
अतिक्रमित जगह को तोड़ते बुल्डोजर
उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर यह अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान में एसडीओ पीयुष सिन्हा, प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर, विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा सिटी मैनेजर भी शामिल रहे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शनिवार को सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई। आरडी टाटा गोलचक्कर तक अतिक्रमण हटाया गया है।
बहरागोड़ा: बड़शोल थाना क्षेत्र स्थित सांडरा पंचायत के छोटा धोडांगरी गांव में 17 वर्षीय पुत्र ने अपनी मां बैसागी मुंडा (55 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. सूचना पाकर शुक्रवार की सुबह पुलिस पहुंची और हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने लाश को कब्जे में कर लिया है. हत्या के आरोपी बेटे से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की हत्या कर दी. थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक नाबालिग है. मामले की छानबीन जारी है.
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार देर रात साकची थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंच गये. इससे थाना पदाधिकारियों व पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना में दर्ज मामलों की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान थाना अभिलेखों की गहनता से जांच करते हुए उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा करने के आवश्यक निर्देश थाना प्रभारी संजय कुमार को दिये. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्ती बढ़ाने, बदमाशों पर नजर रखने के टिप्स भी दिये. थाना के निरीक्षण से एसएसपी कुल मिलाकर संतुष्ट दिखाई दिये.
जिला के आर आई टी थाना क्षेत्र के आदित्यपुर बाबाकुटी से गुरुवार की रात तिलक समारोह में शिरकत कर हाईवे पर घूमने निकले ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए. इनमें 22 वर्षीय प्रिंस चौबे की इस दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर ट्रांसपोर्ट कॉलोनी रोड नंबर 26 के पांच युवक बाबा कुटी में एक तिलक समारोह में शामिल होने के बाद मौज मस्ती करने के लिए निकले थे. जिसमें रात करीब 12 बजे तमाड़ थाना के देवड़ी मंदिर आसपास सड़क पर खड़े कंटेनर में कार की टक्कर हो गई, जिससे यह घटना घटी. घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट कॉलोनी में मातम छा गया. प्रिंस चौबे के पिता उमेश चौबे कारोबारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजन एवं कॉलोनीवासी घटनास्थल पहुंचे इधर तमाड़ पुलिस द्वारा मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं पुलिस ने कार और कंटेनर को भी जब्त कर आगे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।
खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने खालिस्तान आंदोलन को रोकने की कोशिश की तो उनका भी वही हश्र होगा, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हुआ था। वहीं, इसके बाद अमृतपाल सिंह ने धमकी वाले बयान पर यू टर्न ले लिया। अमृतपाल ने कहा, मैंने गृह मंत्री को किसी तरह की धमकी नहीं दी। अमित शाह ने मुझे धमकी दी है। एजेंसियां मेरा कत्ल करवाना चाहती हैं। बता दें कि वारिस पंजाब दे कट्टरपंथियों का एक संगठन है जिसकी स्थापना एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने की थी, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
अमृतपाल ने मोगा जिले के बुध सिंह वाला गांव में कहा था कि इंदिरा ने भी हमें दबाने की कोशिश की थी, क्या हश्र हुआ? अब अमित शाह अपनी इच्छा पूरी कर के देख लें। अमृतपाल ने कहा था, अमित शाह को कह दो कि पंजाब का बच्चा-बच्चा खालिस्तान की बात करता है। इंदिरा गांधी ने भी दबाया था, क्या नतीजा निकला सब जानते हैं। अमित शाह भी अपनी इच्छा पूरी कर लें। हम अपना राज मांग रहे हैं, किसी दूसरे का नहीं। गौरतलब है कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने खालिस्तान समर्थकों को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर सरकार की नजर है।
बता दें कि 15 फरवरी को चमकौर साहिब के एक युवक बरिंदर सिंह को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया था। आरोप है कि सोशल मीडिया पर उसने अमृतपाल के खिलाफ टिप्पणी की थी। आरोप है कि बरिंदर को किडनैप करके बुरी तरह पीटा गया था। युवक की शिकायत के बाद अमृतपाल उसके साथी लवप्रीत उर्फ तूफानी समेत 30 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इसी केस में तूफानी को अरेस्ट किया गया है। (साभार)
कदमा थाना में प्रदर्शन करते भाजपा नेता अभय सिंह एवं हिन्दू संगठन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. भाटिया बस्ती की रहने वाली एक छात्रा को शादी करने के लिए धमकी दी जा रही है. धतकीडीह का युवक शब्बीर खान ने अपना नाम समीर कुमार बता कर छात्रा के साथ दोस्ती की. बाद में उसके साथ अनैतिक हरकत की और उसका वीडियो बना लिया. छात्रा ने जब उसका असली नाम शब्बीर खान जानने के बाद शादी से इनकार किया तो अब वीडियो वायरल कर शादी करने की धमकी दे रहा है. शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी छात्रा को मिल रही है. इस मामले में हिंदू संगठन आगे आए हैं. विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता और भाजपा के नेता अभय सिंह परिजनों के साथ बुधवार को कदमा थाने पहुंचे. उनके साथ भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह भी थे. थाना प्रभारी से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. इसके बाद कदमा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है. शब्बीर खान को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है. हिंदू संगठनों ने इस मामले में कदमा थाने में प्रदर्शन भी किया.वहीं इस मामले को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि जब से झारखंड सरकार बनी है तब से लव जिहाद के मामले मे राज्य में काफी बढे है. साथ ही कई मामले में उनकी हत्या की जा रही है और प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है. इस मामले में राज्य सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है. जिसके कारण इन लोगों का मनोबल बढ़ गया है. सरकार को इस मामले में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. इसके बाद भाजपा नेता थाना प्रभारी से मिले और 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार हो और उनके खिलाफ कानून समत कार्रवाई हो.इस अवसर पर अजय गुप्ता,रविंदर सिंह रिंकू, अरुण सिंह, पप्पू सिंह , अजय श्रीवास्तव , ललन चौहान, चितरंजन वर्मा,भूषण दीक्षित, अमरेंद्र मल्लिक, दशरथ चौबे,नीलकमल शेखर, डी विश्वास, विकास जायसवाल, संचित शर्मा , दीपू सिंह, कमल कुमार, रिंकू सरदार, सुमित श्रीवास्तव, सीमा जायसवाल, किशोर ओझा, नितिन त्रिवेदी, अशोक दुबे, गिरधारी सिंह, एस कार्तिक, लोकनाथ त्रिपाठी, पवन सिंह, पहाड़ सिंह, मोंटी अग्रवाल, देव भंडारी, राजू वाजपेयी , नीलकमल शेखर,जितेंद्र पटेल, गुड्डू सिंह, रीना चौधरी सहित सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
आज तीसरी धारा न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। उन्होंने ने न्यूज़ पोर्टल को मोबाइल के माध्यम से खोलकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया का कार्य निर्भीक होकर सच को जनता के सामने प्रस्तुत करने का दायित्व होता है और मैं तीसरी धारा के सम्पादक एवं पूरी टीम से उम्मीद करता हूँ कि वह निर्भीक होकर निष्पक्ष ख़बर को प्रसारित करेंगे और जनता के समक्ष सच को प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, तीसरी धारा के सम्पादक कुमार गौरव एवं तीसरी धारा के सदस्य मौजूद थे।
पैकेजिंग एंड सॉल्यूशन से जुड़ी कंपनी यूफ्लेक्स के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर आज मंगलवार के इंट्रा डे ट्रेड में बीएसई पर 4.4 प्रतिशत गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 466 रुपये पर पहुंच गया था। यूफ्लेक्स के नोएडा कार्यालय में आज आयकर विभाग के छापे की ख़बर मिलते ही कंपनी के शेयर में गिरावट आनी शुरू हुई। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आयकर विभाग नोएडा में यूफ्लेक्स के कार्यालय पर छापा मार रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ने हाल के दिनों में कई फर्जी बिल जारी किए हैं जो जांच के दायरे में थे।
आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 (FY23) की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) में कंपनी ने साल-दर-साल 0.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,496 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की। वित्त वर्ष 2022 की इसी तिमाही में 599 करोड़ रुपये की तुलना में ब्याज, मूल्यह्रास और परिशोधन, कर और विदेशी मुद्रा लाभ से पहले कंपनी की कमाई 429 करोड़ रुपये पर आ गई। तिमाही के दौरान टैक्स के बाद कुल घाटा 85 करोड़ रुपये था। आपको बता दें कि यूफ्लेक्स भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल फ्लेसिबल पैकेजिंग और सॉल्यूशन कंपनी है। इसने पैकेजिंग वैल्यू चेन के सभी वर्टिकल – फ्लेक्सिबल पैकेजिंग, पैकेजिंग फिल्म्स, एसेप्टिक लिक्विड पैकेजिंग, होलोग्राफी, प्रिंटिंग सिलेंडर, इंजीनियरिंग और केमिकल्स में उपस्थिति दर्ज कराई है।