एक नई सोच, एक नई धारा

6f152408126c23d05bef033e65584c8a original
EPFO से अब आसानी से निकाल सकते हैं शादी के लिए पैसे, बस इन बातों का रखे ध्यान

पीएफ अकाउंट (PF Account) की देखरेख करने वाली संस्था EPFO की ओर से कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर पैसा निकालने की सुविधा दी जाती है. आप इससे शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए पैसे निकाल सकते हैं।

आपके पीएफ खाते में हर महीने नियोक्ता और आपका हिस्सा जमा होता है. सरकार ने आपातकालीन स्थिति में इस फंड का एक हिस्सा खाताधारक को निकालने की अनुमति दी है. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. हालांकि नियम के मुताबिक आप सिर्फ आंशिक राशि को ही निकाल सकते हैं।

ईपीएफओ की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि कोई भी सदस्य अपनी, पुत्र/ पुत्री या फिर भाई/बहन की शादी के लिए आसानी से पैसा निकाल सकता है. निकासी की राशि ब्याज सहित कुल अंशदान से 50 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती है. हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं, जिनका पालन राशि निकालने वाले सदस्यों को करना जरूरी है. ईपीएफओ में कम से कम आपकी 7 साल की सदस्यता होनी चाहिए. इससे पहले आपने विवाह और शिक्षा के लिए तीन से अधिक निकासी नहीं की होनी चाहिए।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

1. सबसे पहले https://unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं.

2. लॉगइन के लिए अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालें.

3. लॉगिन के बाद ऑनलाइन सर्विस के ऑप्शन पर क्लिक करें.

4. यहां आपको क्लेम सेलेक्ट करना होगा.

5. इसके बाद एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां अपने बैंक खाते के आखिरी 4 डिजिट डालकर यस पर क्लिक करें.

6. इसके बाद आपसे सर्टिफिकेट साइन करने को कहा जाएगा.

7. साइन करने के बाद प्रोसिड टू ऑनलाइन क्लेम पर जाएं.

8. ड्रॉप डाउन मेन्यू में कुछ विकल्प दिखेंगे.

9. अब जितनी राशि आपको निकालनी है, उसे एंटर करें और चेक की स्कैन्ड कॉपी लगाएं.

10. इसके बाद अपना पता डालें और गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करें.

11. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा इसे एंटर कर क्लेम पर क्लिक करें.

12. आपके नियोक्ता की ओर से रिक्वेस्ट को मंजूरी मिलने के बाद आपके खाते में पैसा आ जाएगा.

पढ़ाई के लिए क्या है नियम

ईपीएफ (EPF) पढ़ाई के खर्च के लिए आंशिक या समय से पहले पैसे निकालने की अनुमति देता है. आपने नौकरी के समय जितना पैसा जमा किया है, उसका 50 फीसदी हिस्सा आप पढ़ाई के लिए निकाल सकते हैं. इसमें भी नौकरी की बाध्यता 7 साल है.

WhatsApp Image 2023 03 01 at 15.30.13
जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में गवाही देने आई महिला से गाली गलौज कर मारपीट का प्रयास

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में मुख्य दंडाधिकारी सीजेएम की कोर्ट में गवाही देने आई एक महिला दीपा कुमारी के साथ गाली गलौज की गई. उसके साथ मारपीट का प्रयास किया गया. धक्का-मुक्की की गई. महिला दीपा कुमारी जीआर केस नंबर 255/2018 में गवाही देने आई थी। तभी सोनारी के रहने वाले रंजन जघेल वहां पहुंचे और महिला के साथ भिड़ गए और उसे गाली गलौज करने लगेरंजन का कहना है कि महिला मुकदमा खत्म कराए. केस उठा ले, वरना उसे जान से हाथ धोना पड़ेगा। घटना के बाद कोर्ट में मौजूद अधिवक्ता अमित कुमार, अक्षय झा और अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर महिला की जान बचाई. घटना की जानकारी मुख्य दंडाधिकारी को भी दे दी गई। जिला बार एसोसिएशन की तदर्थ समिति के अध्यक्ष लाला अजीत अंबस्ट को भी घटना की सूचना दी गई है. अधिवक्ताओं का कहना है कि घटना काफी निंदनीय है. इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए. इस मामले में दीपा कुमारी ने सीतारामडेरा थाने में रंजन जघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

n4815905121679152373758120982ee18da697101612c162d61ec275a3856a97c10026a5074ea19e7f44ffd
“केसरिया” गाने को 5 भाषा मे गाने वाले गायक का वीडियो प्रधानमंत्री मोदी ने किया शेयर

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट-स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र से पांच भाषाओं में पॉप्युलर बॉलीवुड सांग ‘केसरिया’ गाते हुए एक सिंगर का वीडियो शेयर किया है। वहीं इससे पहले 16 मार्च को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने सिंगर स्नेहदीप सिंह कलसी को शाबासी देते हुए उनका वीडियो शेयर किया था।

n4815905121679152373758120982ee18da697101612c162d61ec275a3856a97c10026a5074ea19e7f44ffd

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्वीट किया वीडियो

अपने ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, “प्रतिभाशाली स्नेहदीप सिंह कलसी द्वारा इस अद्भुत गायन को देखा । माधुर्य के अलावा, यह ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का एक महान अभिव्यक्ति है। शानदार !
पीएम द्वारा शेयर किए गए एक मिनट के वीडियो में मुंबई के सिंगर सबसे पहले मलयालम में केसरिया गाने की शुरुआत करती दिखी । इसके बाद सिंगर तेलुगु, कन्नड़, तमिल में भी इस सांग को पेश करता है ।

Screenshot 2023 0318 204044

बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा पहले ही शेयर कर चुके थे वीडियो

इससे पहले, बिजनेसमेन आनंद महिंद्रा ने भी यह वीडियो शेयर किया था । आनंद महिंदा ने युवा पंजाबी सिंगर की तारीफ करते हुए लिखा था, “बस सुंदर। यह एक अटूट, संयुक्त भारत जैसा लगता है.”

स्नेहदीप सिंह कलसी ने बताया बड़ी उपलब्धि

पीएम मोदी से तारीफ मिलने के तत्काल बाद, सिंगर ने लिखा, “सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद सर। आपकी ये शाबासी बहुत मायने रखती है। बहुत खुशी हुई कि यह आप तक पहुंचा और आपने इसका आनंद लिया।

Screenshot 2023 0318 204243

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान को आगे बढ़ाने वाला वीडियो

भारत सरकार ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ नाम का एक अभियान भी चलाया हुआ है। जिसका उद्देश्य “राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की जोड़ी की अवधारणा के जरिए से विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच बातचीत को बढ़ाना और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।”

n481604840167915165860383f18f7a23e6c629ebfec2c5ad6438f7ba3088937fe0760d43f9125377c668b7
झारखंड : राँची के आनन्द और अंजनी ने रचा इतिहास, एवरेस्ट बेस कैम्प पर लहराया तिरंगा

रांची के रहने वाले आनंद व अंजनी ने एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा लहराने के बाद सकुशल वापसी कर ली है। अंजनी कुमारी ने अपने पति आनंद गौतम के साथ 13 मार्च को तिरंगा झंडा एवरेस्ट बेस कैंप पर लहराया। अंजनी कुमारी पेशे से डाटा साइंटिस है और शेल नाम के एमएनसी में कार्यरत हैं। उनके पिता का नाम डॉ. वीरेंद्र प्रसाद है और माता का नाम रंजू प्रसाद है। अंजनी के पिता रांची यूनिवर्सिटी के इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। वहीं आनंद गौतम पेशे से कंसलटेंट हैं और केपीएमजी नामक एमएनसी में कार्यरत हैं। इनके पिता विजय कुमार केशरी और माता डॉ सबिता केशरी हैं।

गौरतलब हो कि एवरेस्ट बेस कैंप की ऊंचाई समुंद्री तल से 17598 फीट (5364 मी) है और उस ऊंचाई पर ऑक्सीजन की मात्रा 50 फीसदी होती है। मार्च के महीने में वहां का तापमान लगभग शून्य से 20 डिग्री नीचे होता है। अंजनी और आनंद ने इस ट्रेक की तैयारी 4 महीने से कर रही थी। दोनों ने इस ट्रेक की शुरुआत 6 मार्च को लुक्ला नामक स्थान से की थी जो कि नेपाल में स्थित है। गौरतलब है कि लुक्ला एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में माना जाता है। दोनों ने इस ट्रेक की शुरुआत लुक्ला से की और 7 किलोमटर तय करने के बाद दोनों अगले दिन फकडिंग पहुंचे, फकडिंग की ऊंचाई 2610 मी है। यहाँ रात गुजारने के बाद दूसरे दिन 7 मार्च को नामचे बाजार के लिए निकल पड़े। नामचे बाजार 3440 मी पर स्थित है, जिसकी दूरी फकड़िंग से 10 किलोमीटर है।

n481604840167915165860383f18f7a23e6c629ebfec2c5ad6438f7ba3088937fe0760d43f9125377c668b7

अगले दिन दोनो देबुचे के लिए निकल पड़े, जिसकी ऊंचाई 3860 मी है और नामचे से 9 किलोमीटर दूर है और वहां खुखू छेत्र का सबसे विशाल बौद्ध मठ स्थित है। उसके अगले दिन 11 किलोमीटर की दूरी तय करके दोनो डिंगबोचे पहुंचे, जिसके ऊंचाई 4360 मी है। अब तक ऑक्सीजन का स्तर 75 फीसदी हो चुका था। अगले दिन 18 किलोमीटर की दूरी तय करके दोनों लोबुचे पहुंचे जो कि 4940 मी की ऊंचाई पर है। अगले दिन लोबूचे से गोरक्षेप होते हुए दोनो एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे और वहां भारत का झंडा लहराया। इस तरह से 80 किलोमीटर की दूरी एवं 2900 मी की ऊंचाई की पैदल यात्रा तय करके 5364 मीटर की ऊंचाई पर माउंट एवरेस्ट के दक्षिणी बेस कैंप पर भारत का झंडा फहराया।

जानकारी के लिए बता दें कि 13 मार्च को वहाँ का तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे था और बर्फीली हवा के साथ बर्फबारी भी हो रही थी। यह रास्ता बेहद कठिन है और इन सभी कठिनाईयों को लांघते हुए दोनों ने एक मानसिक एवं शारीरिक साहस का कीर्तिमान स्थापित किया। दोनों ने बताया कि यह एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक एक जीवन भर का एक अनोखा अनुभव बन गया और यह उन्हें जिंदगी की दूसरी मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने का भी जज्बा देती है। यह चढ़ाई कई तरह से बहुत ही कठिन मानी जाती है। उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू करने से पहले ही ट्रेकर्स पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। इस यात्रा के लिए कई महीनों कि तैयारी करनी पड़ती है। यहां यह भी ध्यातव्य है कि आनंद का नानी घर पिठोरिया है। आनंद और अंजनी की सफलता पर दोनों के माता-पिता और परिजन खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

1679150407314
भाई के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, पुलिस ने गिरफ़्तार कर भेजा जेल

चाईबासा : भूतपूर्व सैनिक जसपियर गुड़िया की हत्या के मामले में मुफस्सिल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी ने 70,000 रुपए देकर योजनाबद्ध तरीके से करवाई अपने ही पति की हत्या करवा दी थी।

1679150407314

जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि तांतनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटा कोईता के जंगल पहाड़ी के तलहटी में एक अज्ञात पुरुष का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध तांतनगर ओपी मंझारी थाना में 04.05.22 को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद मुफ्फसिल थाना में 26.05.2022 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संकोसाई के रहने वाले मनमसीह गुड़िया के द्वारा उनके भाई जसपीयर गुड़िया का अपहरण कर हत्या करने के आरोप में उसकी पत्नी शुरु सामड उर्फ प्रिति सामड, साला मनीष सामड एवं किशोर सामढ एवं अन्य अज्ञात आपराधकर्मियों के विरुद्ध मुफ्फसिल में मामला दर्ज कराया गया था।

6eeddcf84eb7bc17a77936f9463639d7d287195837b6169d54fdaa816ee32046.0
झारखंड : सदन में उठा पूर्ण शराबबंदी करने का मामला, विधायक ने कहा- शराब की वजह से परिवार नष्ट हो रहे हैं

झारखंड : विधानसभा में चल रहे सत्र के शून्यकाल के दौरान शनिवार को गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू करने का मामला सदन उठाया। उन्होंने कहा कि शराब के सेवन की आदत के कारण बड़ी संख्या में परिवार नष्ट हो रहे हैं। प्रदेश के हज़ारों लोग गम्भीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। लोग लिवर कैंसर, लिवर सिरोसिस जैसी गम्भीर बीमारियों से पीड़ित होकर काल के गाल में समा जा रहे हैं। झारखंड में ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण भी काफी लोगों की मृत्यु हो रही है।

6eeddcf84eb7bc17a77936f9463639d7d287195837b6169d54fdaa816ee32046.0

विधायक ने कहा कि सरकार को पड़ोसी राज्य बिहार से सीख लेनी चाहिए। जहां नीतीश सरकार ने शराब से होने वाले वित्तीय लाभ की परवाह न कर राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया। ऐसा कदम झारखंड में भी उठाया जाना चाहिए।

Screenshot 2023 0318 192347
3D तकनीक से झारखंड – बिहार में पहली बार हुआ कैंसर मरीज़ के पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण

झारखंड-बिहार में पहली बार रांची में एक मरीज के पूरे जबड़े का सफल प्रत्यारोपण किया गया है। पहले कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद 3D तकनीक से मेडिका के डॉक्टरों की टीम ने पूरे जबड़े का सफल प्रत्यारोपण किया है। आपको बता दें कि कैंसर की वजह से उस मरीज का जबड़ा पहले निकाल दिया गया था। मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ये सर्जरी की गयी है। सर्जिकल टीम में ओंकोसर्जन डॉ मदन गुप्ता, मैक्सिलोफेसियल सर्जन डॉ अनुज कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ नांगसे लामा और मेडिका के ओटी स्टाफ मौजूद थे।

Screenshot 2023 0318 192347

3D तकनीक से पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण

राजधानी रांची के मेडिका अस्पताल में आज शनिवार को 3D तकनीक से पहली बार पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण किया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पहली बार पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की है। ये ऑपरेशन 3D तकनीक द्वारा संभव हो पाया है। इसकी मदद से मरीज का कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद उसका प्रत्यारोपण किया गया।

झारखंड-बिहार में पहली सर्जरी

रांची के निजी अस्पताल मेडिका के मैक्सिलोफेसियल सर्जन डॉ अनुज कुमार ने जानकारी दी कि ये पूरे बिहार-झारखंड में पहली सर्जरी है, जहां मरीज के पूरे जबड़े का प्रत्यारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि ये ऑपरेशन 3D तकनीक द्वारा संभव हो पाया है। इसकी मदद से मरीज का कृत्रिम जबड़ा बनाया गया। इसके बाद उसका प्रत्यारोपण किया गया।

Screenshot 2023 0318 192322

कैंसर के कारण निकाल दिया गया था मरीज का जबड़ा

मेडिका के ओंकोसर्जन डॉ मदन गुप्ता ने जानकारी दी कि कैंसर की वजह से एक मरीज का जबड़ा पूरी तरह से निकाल दिया गया था। फिर मरीज के सीटी स्कैन और 3D तकनीक की मदद से बिल्कुल मरीज के आकार का जबड़ा बनाया गया और उसका सफल प्रत्यारोपण किया गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत ये सर्जरी की गयी है।

IMG 20230318 WA0021
थाना प्रभारी ने किया माताओं से आग्रह, यातायात नियमों का पालन करने को चलाया अभियान

जमशेदपुर:-जुगसलाई यातायात की महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने को लेकर अभियान चला रही है। उन्होंने सभी मां से आग्रह किया है कि वे अपने बेटों को बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलने दें।

उन्हें हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने को कहें।

इसे लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन के समक्ष यातायात से संबंधित नुक्कड़ नाटक कर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें राहगीरों को बताया गया कि यातायात नियम नहीं मानने से मौत भी हो सकती है। यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी, आरपीएफ थाना प्रभारी संजय कुमार तिवारी, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश महामंत्री शशि आचार्या, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के समक्ष लोगों ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।

बिना हेलमेट वालों को पहनाया फूलों का माला

यातायात थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बगैर हेलमेट पहने लोगों को फूलों का माला पहनाया। उन्हें चेतावनी दी कि दुबारा पकड़ाने पर जुर्माना वसूला जाएगा। इतना ही नहीं यातायात संबंधित सवालों के सही जवाब देने पर दर्जनों लोगों को निःशुल्क हेलमेट भी दिया गया। वहीं, आरपीएफ थाना प्रभारी विजय कुमार तिवारी एवं जिला रोड सुरक्षा के मैनेजर प्रकाश कुमार गिरी ने यातायात से संबंधित कई टिप्स दिए।

Bhagwa Flag
हिन्दू नववर्ष पर सनातनियों का जनसैलाब देखना है:- डॉ: सुमन

जमशेदपुर। आरएसएस के प्रचारक हिन्दू जागरण मंच, झारखंड-बिहार के संगठन मंत्री डॉ सुमन ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या नववर्ष यात्रा पर 21 मार्च को डिमना से सुभाष मैदान के सड़कों पर भगवा ध्वज के साथ मुझे जमशेदपुर की लौहनगरी मे सनातनियों का जनसैलाब देखना है।यह जनसैलाब अखंड भारत का निर्माण करेंगे। उन्होंने हिंदू नववर्ष यात्रा के नगर सज्जा कर रहे बजरंगियों का उत्साह बढ़ाया।वे शुक्रवार को बर्मामाइंस में हिंदू नववर्ष यात्रा डिमना से नेताजी सुभाष मैदान के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि डिमना रोड भगवामय हो चुका है। सभी हिन्दू भगवा स्नान के लिए अधिक से अधिक संख्या में डिमना रोड आएं। यात्रा के अध्यक्ष राम बाबू तिवारी ने कहा कि नववर्ष यात्रा में संख्या की बात किलोमीटर से होगी। शोभा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर रहने वाले है। यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन से निरंतर वार्ता भी चल रही है। यात्रा के प्रवक्ता सरबजीत ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम मे भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा महानगर युवा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, विक्रम शर्मा, दशरथ चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

n481559508167914508571561d0d52865533cea14c07d18ba6b54f2b2e3a3c81e50002f5c67bf84e33e9e36
जमशेदपुर : एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क को धोखाधड़ी मामले में चार साल की सजा

जमशेदपुर : सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जमशेदपुर कोर्ट ने एसडीओ कार्यालय के सेवानिवृत क्लर्क प्रेम शर्मा को चार साल की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम पवन कुमार की अदालत ने दोषी को सजा सुनाई। इसके अलावा 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि नहीं देने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त सजा भी भुगतना होगा। इस मामले में जयदीप कुमार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

n481559508167914508571561d0d52865533cea14c07d18ba6b54f2b2e3a3c81e50002f5c67bf84e33e9e36

जयदीप की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक ने बहस की थी। अधिवक्ता गौरव पाठक ने बताया कि साल 2019 में प्रेम शर्मा के बेटे सुमित ने जयदीप कुमार को सात लाख रुपये में एक जमीन बेची थी। बाद में जयदीप को जमीन फर्जी होने की जानकारी होने पर उन्होंने सुमित कुमार पर केस दर्ज करवा दिया। इस दौरान प्रेम शर्मा ने एक लाख रुपये तत्काल और बाकी के रुपये बाद में देने की बात कही थी पर बाद में वह रुपये देने से मुकर गए थे। बता दें कि इस मामले में प्रेम शर्मा तीन साल से जेल में बंद है।

error: Content is protected !!