आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है आज का दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी पुराण के अनुसार, मां दुर्गा का यह स्वरूप शांतिदायक कल्याणकारी माना जाता है। इनके माथे पर घंटे के आकार का आधा चांद है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। जो व्यक्ति इनकी उपासना करता है, उसे सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में मां चंद्रघंटा की पूजा करने के विधि के बारे में बताएंगे, साथ ही इस दिन किस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मां चंद्रघंटा की आरती क्या है।
जानें क्या है पूजा विधि
इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद मां का ध्यान करें पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़के, इसके बाद मां का ध्यान करते हुए पांच घी का दीपक जलाएं। उसके बाद मां को सफेद कमल या फिर पीले गुलाब का फूल चढ़ाएं। मां दुर्गा को रोली चढ़ाएं, सुबह-शाम उनकी आरती करें। आरती करने के दौरान शंख घंटा बजाएं। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है। उनके भोग में केसर की खीर, दूध से बनी मिठाई बनाएं। मां को भोग लगाकर पूजा संपन्न करें।
इस दिन करें इस मंत्र का जाप
पिंडजप्रवरारूढ़ा, चंडकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते मह्यं, चंद्रघंटेति विश्रुता।। अर्थात् श्रेष्ठ सिंह पर सवार चंडकादि अस्त्र शस्त्र से युक्त मां चंद्रघंटा मुझ पर अपनी कृपा करें।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने के बाद मां की आरती करें। इससे आपके सभी दुख दूर हो जाएंगे।
जय मां चंद्रघंटा सुख धाम। पूर्ण कीजो मेरे सभी काम। चंद्र समान तुम शीतल दाती। चंद्र तेज किरणों में समाती। क्रोध को शांत करने वाली। मीठे बोल सिखाने वाली। मन की मालक मन भाती हो। चंद्र घंटा तुम वरदाती हो। सुंदर भाव को लाने वाली। हर संकट मे बचाने वाली। हर बुधवार जो तुझे ध्याये। श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं। मूर्ति चंद्र आकार बनाएं। सन्मुख घी की ज्योत जलाएं। शीश झुका कहे मन की बाता। पूर्ण आस करो जगदाता। कांची पुर स्थान तुम्हारा। करनाटिका में मान तुम्हारा। नाम तेरा रटू महारानी। भक्त की रक्षा करो भवानी।
जमशेदपुर : बर्मामाइंस स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में भगत सिंह फैंस क्लब द्वारा शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित करके नमन किया गया। शहीद ए आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदानों को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के तस्वीर के आगे श्रद्धासुमन अर्पित करके किया गया। उसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा मंच पर मौजूद अतिथिगण को केसरिया अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के धनबाद प्रभारी अभय सिंह ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के बलिदानों को याद करते हुए नौजवानों को देश के प्रति उनके दायित्वों को बताया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश का जो हाल आज़ादी के बाद हुआ वह हाल नहीं होता यदि भगत सिंह आज़ाद भारत के समय जीवित होते और वो आज़ाद भारत के प्रधानमंत्री होते तो आज देश का कायाकल्प ही अलग होता। उहोंने काव्य रूप में बताया कि यदि भगत सिंह प्रधानमंत्री होते तो- “गाँधी का अपमान न होता, दफ़न कोई बलिदान न होता, समझौतों की मेज़ पर सियासत का तूफान न होता, जिन्ना का गुणगान न होता, हिन्दू और मुसलमान न होता, घर घर में रहमान न होता, गलियों में रिज़वान न होता, सड़कों पर सुल्तान न होता, इतना क़त्लेआम न होता, भारत लहूलुहान न होता, बँटवारे का काम न होता और हरगिज़ पाकिस्तान न होता।” उन्होंने अपने वक्तव्य के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया। उन्होंने संगीत मंडली से अनुरोध करते हुए कहा कि कार्यक्रम के बाद किसी भी तरह की फिल्मी गीतों को न बजाया जाए, नहीं तो ये शहादत दिवस का आयोजन निष्फल हो जाएगा।
जमशेदपुर : निलडीह स्थित भगत सिंह पार्क में शहादत दिवस के अवसर पर भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जगतार सिंह के नेतृत्व में “एक शाम, शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के तस्वीरों पर श्रद्धासुमन अर्पित करके और दीप प्रज्वलित करके शहीदों को नमन किया गया। शहीद ए आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदानों को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। उसके बाद संस्था के सदस्यों द्वारा मंच पर मौजूद अतिथिगण का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बी फ़ॉर बर्ड के साथ साथ बी फ़ॉर भगत सिंह के बारे में भी पढ़ाएं
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के धनबाद प्रभारी अभय सिंह ने भगत सिंह की जीवनी को बताते हुए नौजवानों को देश के प्रति समर्पण के भाव को रखने का संदेश दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज हम सब अपने बच्चों को ए फ़ॉर एप्पल, बी फ़ॉर बर्ड सिखाते हैं लेकिन इसके साथ साथ हमें बी फ़ॉर भगत सिंह, सी फ़ॉर चंद्रशेखर आज़ाद, जी फ़ॉर गुरु गोविंद सिंह व गुरु ग्रंथ साहिब, आर फ़ॉर रामचरित मानस भी पढ़ाना चाहिए। जिससे हमारे बच्चे अपने इतिहास, संस्कृति और संस्कार को जाने। 23 वर्ष की उम्र में भगत सिंह के अंदर जो भावना देश और देशवासियों के प्रति थी आज के युवा को इससे सीखना चाहिए।
इस दौरान कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, टाटा वर्कस यूनियन के नेता गुरमीत सिंह तोते, भाजपा नेता सुखबीर सिंह सोमू, टाटा यूनियन नेता अनिल शर्मा, टाटा मोटर्स के पदाधिकारी, इंदरजीत सिंह, सुखबीर कौर बब्बू, भगत सिंह, नरेश अग्रवाल, धर्मेंद्र त्रिपाठी एवं भगत सिंह सेवा दल के सदस्य इत्यादि मौजूद थे।
जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन ने देश के वीर सपूतों भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस पर संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस यात्रा में शहर के प्रबुद्धजनों , बड़ी संख्या मे मातृशक्ति एवं हजारों युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ अपनी विशाल उपस्थिति दर्ज करायी।
सभा स्थल से मां भारती के रथ को तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक परिवार के सभी सदस्यों को शाॅल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिक परिवार ने संभाली। यात्रा में सबसे आगे तीन सफेद घोड़ों पर तिरंगा लहरा रहा था इसके पीछे मां भारती का रथ शोभयमान था। अन्य झांकियों में तीनों वीर शहीदों को फांसी के फंदे को चुमते हुए दर्शाया गया। सारा शहर एक ओर तिरंगे की आन बान और शान के साथ सुशोभित हो रहा था तो दूसरी और भारत माता की जय, वंदे मातरम की जय से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था यात्रा में सम्मलित देशभक्तों के साथ साथ यात्रा के स्वागत हेतु खड़े लोगों में भी उमड़ता जोश देखते ही बन रहा था लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा के दौरान भालूबासा दुकानदार संघ, रजक समाज, जंबू अखाड़ा समिति, मुखी समाज, प्रजापति समाज, विश्वकर्मा समाज, गंडा समाज, रामलीला उत्सव समिति, विक्की फर्नीचर, नीलकंठ सेवा संघ, गौसिया लंगर समिति, सब्जी विक्रेता संघ, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी समाज, साकची दुकानदार संघ, सुहागन, झंडा चौक फुटपाथ एसोसिएशन, टेम्पु स्टैंड एसोसिएशन, नेशनल इलेक्ट्रॉनिक, पैग़ामे अमन , पायल टैक्स , गुरुनानक मार्केट वि गुरुनानक ज्वेलर्स , साहू समाज , पंजाबी समाज , सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, नौजवान सभा, हो समाज, तुरी समाज , मनोकामना मंदिर, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, आल इंडिया सिख स्टुडेंट फेडरेशन, कालीमाटी दुकानदार संघ एसोसिएशन, तेलगू समाज , काशीडीह दुकानदार संघ , छप्पन भोग, गणगौर, गंभीर टायर्स, जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, खजान सिंह सिद्धू, रिफ्यूजी कालोनी गुरुद्वारा प्रधान हरमिंदर सिंह मिंदी, कृष्णा मंदिर रिफ्यूजी कालोनी, बंग भाषी समाज, स्थाई कर्मचारी संघ, बाबा वदभाग सिंह सेवा दल, गोलमुरी चौक बजरंग अखाड़ा समिति एवं अन्य संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर मां भारती की अगवानी की और अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जमशेदपुर की देशभक्ति का ज़ज्बा पूरे देश के लिए अनुकरणीय : सरयू राय
इस मौक़े पर सरयू राय ने कहा कि देशविरोधी विघटनकारी शक्तियों से लड़ने के लिए ऐसे ही पहल से ताकत मिलती है और सचमुच ही शहादत के बाद मिली इस आजादी का मायने समझने के लिए इससे बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता देश के युवा जब तिरंगे की आन, बान और शान के लिए जाति, धर्म, संप्रदाय, ऊंच-नीच और दलों से ऊपर उठकर खड़ा होता है तब राष्ट्रप्रेम की ऐसी सुनामी दिखती है इस दिशा में अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में नमन परिवार का यह प्रयास अतुलनीय और सच में नमन का पात्र है।
नमन परिवार के भाव एवं भावना को नमन : विद्यानंद सरस्वती
महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि भारतवर्ष में शहीदों और अपनी शहादत और सांस्कृतिक विचारों को अक्षुण्ण रखने के लिए आयोजित होने वाला यह सबसे भव्य आयोजन है। राष्ट्र भक्ति के लिए नमन परिवार के जज्बे को नमन।
अनुशासन के साथ गौरवमय यात्रा के लिए शहरवासियों का आभार : काले
इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि 2016 में जब देश विरोधी ताकतें भारत को कमजोर करने में जुटी थी तब लोहनगरी में नमन परिवार ने अखंड तिरंगा यात्रा से उनकी गलतफहमी और भ्रम को तोड़ते हुए उनके इरादों को मुँहतोड़ जवाब दिया था और चेताया था कि जब भी देश विरोधी ताकतें राष्ट्र की अखंडता पर वार कर अंधकार फैलाने का कुत्सित प्रयास करेगा तो उनके नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब नमन परिवार ऐसे ही देशभक्ति की मशाल प्रज्वलित कर एकता और अखंडता की रोशनी से देने के लिए सदैव संकल्पित है।
कार्यक्रम में महंत विद्यानंद सरस्वती, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महामंत्री सरदार इंदरजीत सिंह, इंटक नेता राकेश्वर पांडे, आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह , क्षत्रिय समाज शम्भूनाथ सिंह , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद,, टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर. के. सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, श्री नट्टू झा , वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ भाजपा वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, विजय खाँ , अजय सिंह , समाजसेवी विकास सिंह, साकची गुरुद्वारा प्रधान निशान सिंह, जनतंत्र मोर्चा के सुबोध श्रीवास्तव, रामनारायण शर्मा, मजदूर नेता संजीव श्रीवास्तव, समाजसेवी व आल इंडिया सिख स्टूडेंट फ़ेडरेशंस के सतनाम सिंह गंभीर सहित शहर के दर्जनों धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
धनबाद स्थित बरवाअड्डा हवाई अड्डा के पास एक निजी घर पर ग्लाइडर क्रेश हुआ. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. दोनों घायलों को शहर के एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया.हवाई अड्डा से ग्लाइडर के उड़ान भरते ही उसमें कुछ तकनीकी दिक्कत आई और लगभग 500 मीटर की दूरी पर ग्लाइडर क्रेश हो गया. ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर पर जा गिरी जिससे ग्लाइडर चकनाचूर हो गया.
मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन
इस ग्लाइडर के क्रेश होने कि सूचना जैसे ही स्थानीय प्रशासन को लगी, वैसे ही जिला प्रशासन हरकत में आ गई. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी. इस घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोगों ने ग्लाइडर मे फंसे लोगों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से एशियन जालान अस्पताल भेज दिया.
हवाई सैर कराने के लिए शुरू हुई ग्लाइडर सेवा
धनबाद शहर के लोग हवाई सफर का आनंद ले सकें और अपने शहर का नजारा आसमान से देख सकें, इस उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई. इससे पहले भी दो बार लोगों को ग्लाइडर को जरिए इस तरह की हवाई सैर कराई जा चुकी है. हालांकि इस बार ग्लाइडर क्रेश हो जाने से हवाई सैर कर शहर का नजारा देखना मुनासिब नहीं हो सका. घटना कैसे हुई इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. फिलहाल इस मामले कि जांच एयरपोर्ट ऑथोरिटी करेगी.
बता दें कि हाल ही में बालाघाट में एक चार्टर्ड प्लेन क्रेश हुआ था. किरनापुर क्षेत्र के भक्कुटोला के जंगल में चार्टर्ड प्लेन क्रैश क्रैश हुआ था. इस हादसे में पायलट प्रशिक्षक सहित प्रशिक्षु युवती की मौत हो गई थी. यह चार्टर्ड प्लेन लगभग 15 मिनट पहले बिरसी एयरक्राप्ट से उड़ा था. क्रैश होने के बाद एयरक्राफ्ट धू-धू कर जल गया.
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड में 9400 करोड़ की लागत वाली 21 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया, लेकिन राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन के मंत्रियों-विधायकों और सांसदों ने उनके कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखी।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में कहा कि आज राज्य में केंद्र सरकार की ओर से कार्यक्रम हुआ, लेकिन राज्य सरकार को सूचना तक नहीं दी गई। विज्ञापन में भी राज्य सरकार के लोग सबसे नीचे की लिस्ट में है।
झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक साजिश के तहत मुख्यमंत्री का अपमान करने की कोशिश की गई है। झारखंड में योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है और मुख्यमंत्री को ही आमंत्रित नहीं किया गया। ऐसे में कार्यक्रम में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार का गैर भाजपा शासित राज्य सरकारों के प्रति क्या सोच है, यह साफ जाहिर है।
इस कार्यक्रम के लिए जारी किए गए आमंत्रण पत्र में राज्य सरकार के मंत्रियों मिथिलेश ठाकुर, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, जगरनाथ महतो और सत्यानंद भोक्ता का नाम शामिल था। इनके अलावा राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल पार्टियों के सांसद शिबू सोरेन, धीरज साहु, महुआ माजी, कांग्रेस और झामुमो के विधायकों राजेश कच्छप, विक्सल कोंगाडी, भूषण तिर्की, विकास मुंडा, कुमार जयमंगल, भूषण बाडा, बैद्यनाथ राम का भी नाम आमंत्रण पत्र में था। इनमें से किसी ने भी केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में शिरकत नहीं की। इस मामले में एक अपवाद यह रहा कि जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा भी मंच पर उपस्थित रहीं।
केंद्रीय मंत्री ने जिन परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया, उनमें रांची-वाराणसी और धनबाद एवं रायपुर के बीच बनने वाले दो इकोनॉमिक कॉरिडोर भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड रोड की भी आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि घोषणा की कि साल 2024 के अंत तक झारखंड में सड़क परियोजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। झारखंड में पहले 200 से 250 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग थी, जो अब बढ़कर 4000 किलोमीटर से अधिक हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरनेम को लेकर टिप्पणी करने के मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी.
हालांकि कोर्ट ने उन्हे जमानत भी दे दी. इधर, जमशेदपुर में गुस्साए कांग्रेसियों ने बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय स्थित कार्यालय में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के नेृतृत्व में प्रदर्शन किया. मौके पर कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अलावा सरायकेला-खरसांवा और पश्चिमी सिंहभूम जिले के भी अध्यक्ष मौजूद रहे. मौके पर मौजूद सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि हमलोग हमेशा से सच के साथ ही. आज देश को सिर्फ अडनी और अंबानी चला रहे है. इसी बात को लेकर राहुल गांधी संघर्ष कर रहे है. सच बोलना नरेंद्र मोदी को चुभ गया जिसके बाद राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई. उन्होंने कहा कि वह कोर्ट का आदर करती है पर क्या सच बोलना लोकतंत्र में गलत है.सड़क पर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. सदन पर भी मोदी जी हमारी आवाज नहीं सुनना चाहते है.पुरे देश की कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ है.
कोर्ट के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहते. कोर्ट का आदर किया जाता है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने जो साक्ष्य प्रस्तुत किया गया वह गलत है. एक सोचे समझे षड़यंत्र के तहत राहुल गांधी को निशाना बनाया गया. पहले देश में बदनाम करने की कोशिश की गई. जब देखा गया कि अब बदनाम करके कुछ नहीं हासिल हो रहा तब इस तरह के आरोप लगाकर उनको रोकने की कोशिश की जा रही है. हम जानते है कि जब-जब तानाशाह हुआ है तब-तब जनता ने इसका जवाब दिया है. देश की समस्याओं की बात ही नहीं होती है. इन्ही सब बातों को लेकर आज कांग्रेस सड़क पर है.
झारखंड के जमशेदपुर में प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमिका के घर वालों के बीच एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। आप भी सुनकर चौंक जाएंगे। कदमा के प्रतिमानगर स्थित मेघदूत अपार्टमेंट के चिरंजीवी चिराग पिल्लई का एक लड़की से करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है। युवती अपने प्रेमी के साथ लगभग दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी। अचानक उसके घर वाले आए और प्रेमी के नाक के नीचे से लड़की को ले भागे। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा है।
फोन पर बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का बीच में सम्पर्क टूट गया था। पर दो महीने से फिर दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी तो नजदीकियां बढ़ीं और मालदा से चलकर लड़की ओडिशा पहुंची। उधर युवक भी ओडिशा आया और लड़की को लेकर कदमा प्रतिमानगर स्थित अपने फ्लैट पर आया। उसके बाद लड़की, युवक के साथ दो महीने से उसके फ्लैट पर रह रही थी।
घर वाले कार से लड़की को लेकर हुए फरार
मंगलवार रात को लड़की के घर वाले जमशेदपुर स्थित लड़के के घर पहुंचे। जैसे ही वह लोग लड़के के घर पहुंचे। लड़का अपनी कार से लड़की को लेकर भागने लगा। पर लड़की के घर वालों ने उसे भागने नहीं दिया और उसे चारो तरफ से घेर लिया। इस बीच लड़की के घर वालों ने लड़के से उसके कार की चाभी भी छीननी चाही। पर चिराग उनसे बचने की कोशिश करने लगा। उस दरम्यान उसकी कार पलट गई। वह लोग लड़की को अपनी कार में लेकर फरार हो गए।
किसी पक्ष ने नहीं की लिखित शिकायत
दिलचस्प यह है कि इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। लड़के ने थाने में मौखिक शिकायत की है। उसका कहना है कि लड़की के परिवार वाले उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अपनी संपत्ति लड़की के नाम कर दे। कुछ दिन पहले लड़की के परिवार के लोग आकर यही दबाव बना रहे थे। उसने इसके लिए मना कर दिया तो उन लोगों ने मंगलवार को हमला कर दिया।
पटना: तमिलनाडु के नाम पर फर्जी वीडियो वायरल (Video Viral) करने के मामले में ईओयू (EOU) जांच कर रही है. बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को बुधवार को रिमांड पर लिया गया.
गुरुवार सुबह तक रिमांड की अवधि है. इस बीच मनीष कश्यप (Manish Kashyap) के साथ अब खान सर भी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. यही नहीं बल्कि बीजेपी के एक नेता की संपत्ति और कुछ नेताओं के कॉल डिटेल की जांच की मांग की गई है. बुधवार (22 मार्च) को जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव (JAP Pappu Yadav) ने इस मामले पर खूब बोला.
पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए. कई बीजेपी नेता ऐसे हैं जिनके फोन कॉल डिटेल की जांच होनी चाहिए. तमिलनाडु मामले के मामले पर आगे कहा कि बीजेपी की भूमिका की जांच होनी चाहिए. बिहारियों को तमिलनाडु में मरवाने की तैयारी थी. उन्माद पैदा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है. कुछ यूट्यूबर्स के चलते पत्रकारिता जगत का सम्मान गिरा है.
सरकार के दायरे में आकर काम करने की जरूरत
मनीष कश्यप का नाम लिए बगैर पप्पू यादव ने कहा कि सवाल ये उठता है कि जब पत्रकार दलित, हिन्दू, मुस्लिम हो जाए तो ऐसे पत्रकारों का लाइसेंस रद्द होना चाहिए. ऐसे मामलों में कठोर कानून बनाने की जरूरत है. सोशल मीडिया, यूट्यूबर को सरकार के दायरे में आकर काम करने की जरूरत है. कुछ यूट्यूबर माफिया के पैसे से सोशल मीडिया चला रहे हैं जो समाज के लिए खतरनाक हो गए हैं. पटना के कोचिंग संचालक खान सर के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों की जांच होनी चाहिए. कई कोचिंग संस्थान के लोग भी इसमें शामिल हैं जिनकी जांच जरूरी है.
पप्पू यादव ने कहा कि लोकतंत्र और इंसानियत खतरे में है. नेता भी लगातार जातीय उन्माद फैलाने में जुट गए हैं. मनीष कश्यप के समर्थन में 23 मार्च को बिहार बंद को लेकर कहा कि इसे जातीय रंग देने की कोशिश की जा रही है. तेजस्वी यादव से अपील की है कि ऐसे अपराधी प्रवृति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. फर्जी पत्रकार और अपराधी किस्म के पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.
जामताड़ा के करमाटांड़ थाना क्षेत्र निवासी साइबर अपराधी रामबाबू मंडल ने देश के विभिन्न राज्यों के करीब 24 हजार लोगों से ठगी की है. जांच के दौरान उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतें मिली है.
इनमें से 200 मामलों में केस दर्ज हुआ था. जिसके कारण अब सीआइडी मुख्यालय की ओर से देश के सभी राज्यों की पुलिस को पत्राचार किया गया है.
जिसमें रामबाबू मंडल के द्वारा ठगी में प्रयोग किये जा रहे मोबाइल नंबर सहित अन्य बिंदु पर जानकारी दी गयी है, ताकि उसे संबंधित केस में रिमांड लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकें. उल्लेखनीय है कि राम बाबू मंडल केवाइसी अपडेट करने के नाम पर एचडीएफसी बैंक के खाता धारकों को इंटरनेट बैंकिंग के एंडरॉयड एप्लिकेशन का फेक एप्लिकेशन तैयार कर लिंक और एसएमएस भेजकर ठगी करता था.
इस बात की जानकारी मिलने के बाद सीआइडी और जामताड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करके उसे 22 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उसके खिलाफ जामताड़ा थाना में आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. केस के अनुसंधान के दौरान पूर्व में यह बात सामने आ चुकी है कि उसने करीब 10 हजार बैंक कस्टमर का डाटा हासिल किया था. उसकी योजना सभी कस्टमर को धीरे- धीरे लिंक और एसएमएस भेजकर ठगी करने की थी. लेकिन इससे पहले वह गिरफ्तार हो गया.
राम बाबू मंडल बैंक के फेक एप्लिकेशन से संबंधित एसएमएस और लिंक भेजकर लोगों से ठगी करता था. जिसमें वह लिखता था कि डियर यूजर योर एचडीएफसी एकाउंट हैज बीन ब्लॉक्ड. प्लीज अपडेट योर पैन कार्ड. जब लोग सहायता के लिए उक्त लिंक पर ते थे. तब एचडीएफसी इंटरनेट बैंकिंग का फेक एप्लिकेशन संबंधित व्यक्ति के फोन में इंस्टॉल हो जाता था. जब लोग उस एप को खोलते थे. तब साइबर अपराधी द्वारा एकाउंट धारक का डाटा अपने डैस बोर्ड में सुरक्षित रख लिया जाता था. इसके बाद उनके एकाउंट से रुपये की निकासी कर ली जाती थी.