एक नई सोच, एक नई धारा

n4860224521680419699588385ef034ab5d748192f317a627538ff3414bbdc793b5d63b8d71f32d20fbd126
रामनवमी में नेताओं की अपनी रोटी सेंके जाने से प्रशासन का एजेंडा हुआ सफल- भाजमो

भाजमो जमशेदपुर महानगर की एक बैठक विधायक सरयू राय की उपस्थिति में हुई. बैठक में राम नवमी का विसर्जन जुलूस विधि वत नहीं निकालने को भाजमो ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. भाजमो के जिला पदाधिकारियों ने कहा की भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर रामभक्त तो हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे किंतु रामनवमी झंडा नहीं निकलने से लोगो का उत्साह फीका पड़ गया. प्रशासन की जो मंशा थी उसमें वे पुरी तरह से कामयाब हुए और अन्ततः रात्रि 08:00 बजे के बाद निर्णय होने के कारण कोई जुलूस डीजे ट्रेलर के साथ नहीं निकल पाया.

प्रशासन के साथ जो समझौता की बैठक हुई वह दिन के प्रहर में भी हो सकती थी. आनन फानन में निर्णय लेकर पुरे जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों पर थोप दिया गया. प्रशासन के जिस बैठक में निर्णय लिया गया उसमें किसी भी अखाड़ा समिती का प्रतिनिधित्व नहीं था अंतिम फैसला लेते वक्त अखाड़ा समितियों को विश्वास में भी नहीं लिया गया. निहित स्वार्थ से प्रेरित कुछ नेताओं ने अखाड़ा समितियों को मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेकने का कुंठित प्रयास किया और इन सब में प्रशासन ने बड़ी ही चालाकी से अपना एजेंडा को सफल कर लिया.

जमशेदपुर की आम जनमानस की राय है की रामनवमी का जुलूस रमजान, जुम्मा और तरावीह की भेंट चढ़ गया. विगत दिनों रामनवमी के महापर्व को लेकर सिनियर एसपी के साथ हुई बैठक में शामिल केंद्रीय शांति समिति और केंद्रीय अखाड़ा समिती में जो लोग शामिल थे. वे वही लोग है जो शुक्रवार को प्रशासन के साथ समझौते को लेकर हुई बैठक में भी शामिल थे. ऐसे लोगो का दोहरा चरित्र है जिसको जमशेदपुर की जनता ने पहचान लिया है. जनता इनके कृत्य के लिए इनको कभी क्षमा नहीं करेगी.

बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, मुकुल मिश्रा, मंजु सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, चंद्रशेखर राव, भास्कर मुखी, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुधीर सिंह, आकाश शाह, विजय नारायण सिंह, कैलाश झा, वरूण सिंह, विनोद यादव, विनोद राय, जय प्रकाश सिंह, दुर्गा राव सहित अन्य उपस्थित थे.

n485855244168041921432997aaa46ded01865a07d711742efc9f9a92cbf59d2e6a514606d89bb902c902ef
मुस्लिमों की सड़क नहीं है… अगली बार बुलडोजर लेकर निकालेंगे यात्रा…

कोलकाता: हम जहां रहते हैं वहां के संविधान को मानते हैं। हमने रूट पर ही मार्च निकाला। हमने पुलिस और प्रशासन की अनुमति लेकर ही जुलूस निकाला था।

जय श्री राम के नारे लगाने गलत नहीं है। अगली बार हम बुलडोजर पर भगवान राम की प्रतिमा रखकर यात्रा निकालेंगे। यह बात हावड़ा में रामनवमी शोभा यात्रा की मुख्य संयोजक और दुर्गावाहिनी दक्षिण बंग की मुखिया ऋतु सिंह ने कही। वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हुई हिंसा लेकर राज्य में सियासत भी तेज हो गई है। हिंदू संगठनों ने हाई कोर्ट जाने की तैयारी की है। वहीं घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग भी की जा रही है।
ऋतु सिंह ने कहा कि हमने गैर कानूनी कुछ भी नहीं किया। राम नवमी पर जुलूस निकालने के लिए अनुमति मांगी गई थी। दो बार पुलिस और प्रशासन के साथ हम लोगों की बैठक हुई। बैठक में बता दिया गया था कि जुलूस में जय श्री राम के नारे लगेंगे।

10 साल से उसी रास्ते पर निकाल रहे जुलूस’
एक चैनल से बातचीत में हिंदू संगठन की नेता ने कहा, ‘क्या सड़क उनकी (मुस्लिमों) है हमारी नहीं है? वहां हिंदु भी रहते हैं। आठ-दस कॉम्प्लेक्स हैं जहां सिर्फ हिंदु रहते हैं। मुस्लिमों की सड़क नहीं है। दस साल से हम उसी रास्ते से जुलूस निकाल रहे हैं।’
‘बुलडोजर पर ही विराजेंगे भगवान श्री राम’
ऋतु सिंह ने कहा कि हम डीजे लेकर निकले थे। हमार जुलूस में कहीं बुलडोजर नहीं था। उसके बाद भी हम लोगों को कहा गया कि हम यात्रा में बुलडोजर लेकर गए थे, अगर ऐसा आरोप लग रहा है तो हम इस बार ऐलान करते हैं कि अगली बार की यात्रा में बुल़डोर होगा। उन्होंने कहा कि बुलडोजर में ही भगवान श्री राम को विराजमान करके यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हावड़ा हिंसा के मामले में हम सीबीआई और आईएनए की जांच से मांग करेंगे। हाई कोर्ट में याचिका करने जा रहे हैं। वीएचपी की तरफ से राज्यपाल को भी ज्ञापन भी देंगे।

आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
पिछले कुछ वर्षों से, जब भी पश्चिम बंगाल में किसी भी धार्मिक समारोह या जुलूस को लेकर झड़पें होती हैं, तो अगले कुछ दिनों में जो कुछ भी होता है, वह राजनीतिक घमासान और पैसे खर्च करने वाले एपिसोड की एक श्रृंखला होती है। आश्चर्य की बात नहीं है कि हावड़ा जिले में गुरुवार को रामनवमी के जुलूस को लेकर हुई झड़पें, जो शुक्रवार दोपहर तक जारी रहीं, ने भी इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह स्वीकार करते हुए कि स्थिति को गंभीर होने से पहले नियंत्रण में लाने में राज्य पुलिस की ओर से चूक हुई है, जुलूस के आयोजकों को, जो उनके अनुसार भाजपा के समर्थन हैं, हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

n48612630816804190091885aa2b30c96b34288e53e3656704fe7345b98ffb219513802de129a6faa29dade
अमित शाह जाएंगे भाजपा ऑफिस : पटना में बढ़ायी गयी सुरक्षा, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

पटना: बड़ी खबर सामने आ रही है । पटना बीजेपी ऑफिस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के मद्देनजर ये सारी कवायद की जा रही है।

आपको बता दें कि सासाराम के बाद अब पटना में एसएसबी ऑफिस में होने वाला कार्यकम भी रद्द कर दिया गया है। अब अमित शाह बीजेपी ऑफिस में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी संख्या में महिला पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। दिल्ली से भी अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि शाह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स देंगे।बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के पटना फ्रंटियर का आज का दौरार रद्द कर दिया गया है। समारोह में अमित शाह एसएसबी के नौ प्रतिष्ठानों को जनता को समर्पित करने और पटना फ्रंटियर के नए भवन के लिए ‘भूमि पूजन’ करने वाले थे। लेकिन अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम को रद्द किया गया है। अब गृह मंत्री आज दोपहर नवादा जिले के हिसुआ में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।

n48599268216804188402327586fb32bd8ebcc07ac8f468a01ed1462c1981a921512c3f7e9c53ace1b591cc
पीएम मोदी करेंगे 20 से ज्यादा सभाएं और रोड शो, अमित शाह ने बनाई ये योजना, जानिए भाजपा का ‘प्लान कर्नाटक’

कर्नाटक में फिर से चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने मेगा प्रचार का प्लान तैयार किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को पार्टी भुनाने की योजना में है.

इसके तहत लगभग हर तीसरे दिन पीएम मोदी के कर्नाटक प्रवास की योजना बनाई जा रही है. फिलहाल अंतिम निर्णय पीएमओ को लेना है.

इसको जमीन पर उतारने के लिए खुद गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही कर्नाटक में आ रहे हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी के प्लान को धरातल पर उतारने के लिए खुद शाह इसकी मॉनिटरिंग करेंगे. पीएम मोदी का सहयोग करने के लिए अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, बीएस येदियुरप्पा की ज्यादा से ज्यादा रैलियां और रोड शो प्लान किया जा रहा है.

पीएम मोदी कितनी रैली करेंगे?

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में बीजेपी ने हर क्षेत्र में पीएम मोदी के 2 दिन प्रवास की योजना बनाई है. मोदी करीब 20 से ज्यादा सभाएं और रोड शो करेंगे. इसकी शुरुआत वो रविवार (9 अप्रैल) को राज्य के बांदीपुर से करेंगे. पीएम मोदी इसी दिन मैसूर और चामराज नगर जाएंगे.

अमित शाह का क्या प्लान है?

अमित शाह कर्नाटक चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में 10 अप्रैल के बाद डेरा डालेंगे. इस प्रवास के दौरान दिन में शाह रैलियों और रोड शो के जरिए प्रचार करेंगे. माना जा रहा है कि शाह करीब 25 से ज्यादा सभाएं और रोड शो करेंगे. उनके अलावा जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और हिमंता बिस्वा सरमा की भी 25 से ज्यादा सभाएं कराने की योजना है.

बीएस येदियुरप्पा को क्या जिम्मेदारी दी गई?

कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा को बीजेपी ने लिंगायत समुदाय को साधने की जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी यह मान रही है कि अब तक कर्नाटक के 17 फीसदी लिंगायत समुदाय येदुरप्पा के नेतृत्व में पार्टी के साथ रहा है, जो इस चुनाव में भी समर्थन करेगा.

कर्नाटक सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुए लंबे समय से चली आ रही लिंगायत समुदाय की कई मांगों पर मुहर लगाई है. हाल ही में बीजेपी ने अंतिम कैबिनेट बैठक में मुस्लिम ओबीसी के 4 फ़ीसदी आरक्षण को समाप्त कर दो फीसदी लिंगायत समुदाय और दो प्रतिशत वोकालिग्गा में बांट दिया है. बीजेपी मानती है कि इसका सीधा फायदा विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा. यह ही कारण है कि बीजेपी अपने हर मंच में बीएस येदियुरप्पा को पहले की ही तरह तवज्जो दे रही है.

n48607433016804182428549d9a76007939bb4cb5df5c4e09736828e5b6cabd10a5c2c6c800e7be4f752e86
दुनिया में रुपये का और बढ़ा दबदबा, अब यह बड़ा मुस्लिम देश भी डॉलर के बजाय भारतीय करंसी में शुरू करेगा व्यापार

भारत ने इंटरनेशनल करेंसी के रूप में दबदबा जमाए डॉलर को रिप्लेस करने के लिए धीरे-धीरे जो शुरुआत की है, उसके नतीजे अब दिखने लगे हैं. मलेशिया ने भी अब भारत के साथ भारतीय रुपये में व्यापार करने पर सहमति दे दी है.

वह अब भारत के साथ लेन-देन अन्य करेंसी समेत भारतीय रुपये में भी कर सकेगा. वहीं भारत भी मलेशिया से मंगाए गए सामान की कीमत का भुगतान अपने रुपये में दे सकेगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले साल जुलाई में भारतीय मुद्रा में दूसरे देशों से व्यापार करने की मंजूरी दी थी.

मलेशिया ने भारत में खोला वोस्त्रो अकाउंट

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस ताजा पहल की जानकारी देते हुए कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की इस पहल का मकसद वैश्विक व्यापार में भारतीय रुपये का स्तर ऊपर उठाना और दूसरे देशों के साथ कारोबार में बढ़ोतरी करना है. मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए क्वालालंपुर के इंडिया इंटरनेशनल बैंक ऑफ मलेशिया ने भारत में अपना वोस्त्रो अकाउंट शुरू कर दिया है. इंडिय इंटरनेशनल बैंक ऑफ मलेशिया ने यह काम भारत में अपने सहयोगी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जरिए किया है. इस तरह के वोस्त्रो खातों का इस्तेमाल भारतीय रुपये में भुगतान करने के लिए किया जाता है.

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद तेज हुई पहल

बताते चलें कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिमी देशों ने रूस को दबाव में लाने के लिए उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. उनमें रूस को डॉलर की आपूर्ति रोकने की पहल भी शामिल है. चूंकि भारत का सबसे ज्यादा रक्षा व्यापार रूस के साथ ही होता है, इसलिए पश्चिमी देशों की इस पहल से भारत संकट में आ गया है. भारत ने इस प्रतिबंध की काट निकालते हुए खुद की करेंसी को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने का बीड़ा शुरू कर दिया. जिससे दुनिया में भारतीय रुपये को अंतरराष्ट्रीय भुगतान की मान्य करंसी के रूप में स्थापित किया जा सके.

भारतीय रुपये को वैश्विक करंसी बनाने की कोशिश

सरकार के कहने पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जुलाई 2022 में इस संबंध में गाइडलाइंस भी जारी की थी. इस गाइडलाइंस में विदेशी मुद्रा भंडार पर बोझ को घटाने, एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने, डॉलर पर निर्भरता घटाने और ग्लोबल ट्रेड सेटलमेंट बनाने की बात शामिल थी. अब इस गाइडलाइंस के आधार पर ही भारत सरकार दूसरे देशों के साथ कारोबार में रुपये से भुगतान को प्राथमिकता दे रही है. जिसका असर रुपये के वैश्विक करंसी के रूप में उभरने के रूप में दिख रहा है.

n486069776168041805985911bbdb191c20feeea8fe45852dd5524400853d10f05d34da32cc58a1f80f5028
डेटा की सबसे बड़ी डकैती! फरीदाबाद में बैठे लड़के ने बेच डाले 70 करोड़ लोगों के सीक्रेट

तेलंगाना की साइबराबाद पुलिस ने करोड़ों लोगों का निजी डेटा चुराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. आरोपी 104 श्रेणी में रखे गए देश के 24 राज्यों और 8 महानगरों में 66.9 करोड़ लोगों और फर्मों के निजी और गोपनीय डेटा को चुराकर बेच रहा था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास शिक्षा-प्रौद्योगिकी संगठनों बायजूस और वेदांतु के छात्रों का डेटा था. इसके अलावा, उसके पास आठ मेट्रो शहरों के 1.84 लाख कैब यूजर्स का डेटा और छह शहरों व गुजरात के 4.5 लाख वेतनभोगी कर्मचारियों का डेटा भी था.

आरोपी के पास GST, RTO, अमेजन, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, पेटीएम, फोनपे, बिग बास्केट, बुकमाई शो, इंस्टाग्राम, जोमैटो, पॉलिसी बाज़ार, Upstox, आदि जैसी प्रमुख ऑर्गेनाइजेशन्स के ग्राहकों का भी डेटा था.

साइबराबाद पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास मौजूद कुछ महत्वपूर्ण डेटा में रक्षा कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों, पैन कार्ड धारकों, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों का डेटा शामिल है. इनके अलावा उसका उसके पास दिल्ली के बिजली उपभोक्ता, डी-मैट खाताधारक, विभिन्न व्यक्तियों के मोबाइल नंबर, एनईईटी छात्र, उच्च निवल व्यक्ति, बीमा धारक, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों की भी जानकारी थी.

फरीदाबाद में बैठकर डेटा चोरी कर रहा था आरोपी

आरोपी की पहचान विनय भारद्वाज के रूप में की गई है, जो फरीदाबाद (हरियाणा) में एक वेबसाइट “इंस्पायरवेब्ज़” के जरिए काम कर रहा था और क्लाउड ड्राइव लिंक के जरिए लोगों का निजी डेटा बेच रहा था. उसने आमेर सोहेल और मदन गोपाल से डेटाबेस एकत्र किए. इन आरोपियों के पास एनईईटी छात्रों के नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर और उनके घर से संबंधित डेटा भी मिला है. पैन कार्ड डेटाबेस में आय, ईमेल आईडी, फोन नंबर, पता आदि पर संवेदनशील जानकारी भी मिली है.

सरकारी कर्मचारियों की पर्सनल डिटेल भी मिली

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से सरकारी कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर, श्रेणी, जन्म तिथि आदि की जानकारी भी मिली है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और दो लैपटॉप बरामद किए हैं. पुलिस उपायुक्त (अपराध) साइबराबाद पुलिस कलमेश्वर शिंगेनावर ने कहा कि आईटी अधिनियम के उल्लंघन के लिए संबंधित संगठनों को नोटिस दिया जाएगा.

n4861256061680417618878f84b4998869cc6e1bc9f60eaa4982a68ae23500f123dc0a5d316181dbc8aa909
वंदे भारत ट्रेन पर बच्ची ने सुनाई कविता, तो गदगद हुए पीएम मोदी, दिया आशीर्वाद

आखिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्स्प्रेस ने रफ्तार पकड़ ही ली. रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान पीएम मोदी उस वक्त गदगद हो गए, जब एक स्कूली छात्रा ने उन्हें वंदे भारत पर कविता सुनाई. पूरी कविता सुनने के बाद पीएम मोदी ने बच्ची के सिर पर हाथ रख आशीर्वाद भी दिया.

गौरतलब है कि शहर के अलग-अगल स्कूलों के बच्चों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर करने का मौका मिला. उनसे पीएम मोदी ने चर्चा भी की. उन्होंने बच्चों से कई मुद्दों पर बात की. ट्रेन के बारे में भी बच्चों ने उन्हें बताया. बच्चों ने उन्हें कहा कि वंदे भारत ने देश को नई पहचान दी है. इसमें सफर करने वाले को गौरव महसूस हो रहा है. इस तरह की ट्रेन देश में पहले कभी नहीं चली. पीएम मोदी ने बच्चों की बातों को गौर से सुना और उन्हें आशीर्वाद दिया. एक स्कूली बच्ची ने वंदे भारत पर भी कविता भी लिखी है. यह कविता उसने पीएम मोदी को सुनाई तो वे बहुत खुश हुए.

बच्ची ने सुनाई ये कविता

चलने वाला, चलाने वाले सारे करें इस पर अभिमान,

देश की उन्नति में फूंक दी है वंदे भारत ने एक नई जान,

केवल और केवल रेल नहीं, मॉडर्न इंडिया है इसकी पहचान,

देश की उन्नति में फूंक दी है वंदे भारत ने एक नई जान.

हफ्ते में 6 दिन चलेगी वंदे भारत

ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी. वंदे भारत एक्सप्रेस को शनिवार को नहीं चलाया जाएगा. वंदे भारत की खास बात यह है कि यह ट्रेन पूरी तरह स्वदेशी है. इसे बनाने में हर तरह की आधुनिक सुविधा का ख्याल रखा गया है. इसमें 16 कोच हैं. इनमें 1128 यात्रियों के बैठने की सुविधा है. वंदे भारत ट्रेन के भीतर जीपीएस इंफोर्मेशन सिस्टम, सुरक्षा का लिहाज से सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं. इसके अलावा इस एक्सप्रेस में दो ऐसे कोच हैं जिससे पूरी ट्रेन पर नजर रखी जा सकती है. ट्रेन के डिब्बों में गार्ड और लोकोपायलट से बात करने की सुविधा भी है.

west bengal bjp leader raju jha shot dead by unidentified miscreants in purba bardhaman
बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की ह्त्या, कई राउंड फायरिंग कर हमलावर हुए फरार

पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।

पुलिस के मुताबिक, राजू झा दुकान के बाहर अपनी एसयूवी में बैठे थे, तभी एक कार में सवार होकर दो व्यक्ति पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। एक आरोपी ने रॉड से उनकी एसयूवी कार के शीशे तोड़ दिए, जबकि दूसरे ने उनपर तोबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने कई राउंड फायरिंग की। हमले में झा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, वारदात की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि होटल व्यवसाय से जुड़े झा पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें कोयला तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

n4860365981680417261144bb5a60eb556faa79991ec9bd08f6c58419e423d8cffc08e60c526edc2203f0d3
दिल्ली पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया चार्जशीट, 4 पर हत्या का मामला

दिल्ली कंझावला केस के बारे में हम सभी जानते हैं. इस केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. दरअसल नये साल के अवसर पर दिल्ली की अंजलि को कार ने टक्कर मार दी थी. जिस समय यह हादसा हुआ वह अपने स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रही थी. इसी दौरान उसकी स्कूटी को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद भी कार रुकी नहीं थी. कार ने टक्कर मारने के बाद उसे सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक घसीटा. कार से घसीटे जाने की वजह से अंजलि की मौत हो गयी थी इसी केस को लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल 7 आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल कर लिया है.

सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल

दिल्ली पुलिस ने कंझावला मामले में सात आरोपियों के खिलाफ 800 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया. उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी की सुबह सुल्तानपुरी से कंझावला तक एक कार के नीचे फंसकर घिसटने से 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी. चार्जशीट के अनुसार सात आरोपियों में से चार- अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल- पर हत्या का आरोप लगाया गया है. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने चार्जशीट पर विचार करने के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है. पुलिस ने 2 जनवरी को इस मामले में दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल को गिरफ्तार किया था.

दीपक खन्ना की जमानत याचिका खारिज

कोर्ट ने दो अन्य आरोपियों आशुतोष भारद्वाज और अंकुश को पहले जमानत दे दी थी. एक सत्र कोर्ट ने दीपक खन्ना की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. अन्य पांच आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया जिसने उनकी न्यायिक हिरासत 13 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दी. पुलिस के अनुसार, सात लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच पूरी होने के बाद करीब 117 गवाहों के साथ 800 पन्नों का एक चार्जशीट तैयार किया गया. पुलिस ने कहा- जांच के दौरान एकत्रित की गयी सामग्री और सबूतों के आधार पर आरोपियों पर अभियोग चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री है. चार्जशीट के अनुसार, अमित खन्ना, कृष्ण, मिथुन और मनोज मित्तल पर हत्या का आरोप लगाया गया है. आशुतोष और अमित खन्ना पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें कहा गया है कि सभी आरोपियों पर आपराधिक षडयंत्र, सबूत नष्ट करने, अपराधी को पनाह देने, साझा मंशा और झूठी सूचना देने के आरोप लगाए गए हैं

पुलिस को 90 दिन के भीतर दाखिल करना होता है चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने अमित खन्ना पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और दूसरों की जान या निजी सुरक्षा खतरे में डालकर क्षति पहुंचाने के अतिरिक्त आरोप लगाए हैं. दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) के तहत पुलिस को 90 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करना होता है. पुलिस ने इस समय सीमा में चार्जशीट दाखिल किया है. दिल्ली पुलिस ने हाल में मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) लगायी थी. उसने पहले गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया था. गौरतलब है कि अंजलि सिंह (20) की नए साल के दिन तब मौत हो गई थी, जब उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और स्कूटी के कार में फंसने के बाद वह उसके साथ घिसटती चली गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

cyber laws part i how internet has become a crime scene
देवघर: साइबर ठगी के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने कुल 7 अपराधियों को सुनाई सजा; जुर्माना भी लगाया

झारखंड के देवघर में पहली बार साइबर ठगी के मामले में दो अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। हालांकि, इससे पहले अक्टूबर 2022 में महाराष्ट्र में अनीस अंसारी नाम के एक अपराधी को साइबर आतंकवाद की धारा में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।

इन दो को सुनाई गई उम्रकैद की सजा

शनिवार को देवघर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-दो सह विशेष साइबर कोर्ट के जज संजीव भाटिया की अदालत ने साइबर ठगी के मामले में दुमका जिला के सरैया के चोरजोर गांव निवासी कृष्णा यादव व देवघर जिले के मोहनपुर के घोरमारा गांव निवासी विराट कुमार उर्फ लालू मंडल को साइबर ठगी के एक मामले में दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

साथ ही दोनों पर 20-20 लाख जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर इन दोनों को तीन-तीन वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। दोनों को आइपीसी की धारा 467 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

तीन दोषियों को 10-10 साल सश्रम कारावास

ठगी के इस मामले में दोनों आरोपितों के अलावा देवघर जिला के करौं गांव निवासी राजू मंडल, इसी थाना क्षेत्र के जगाडीह गांव निवासी मुकेश मंडल व बिहार के बांका जिले के बौंसी के बगीचा गांव निवासी दिनेश कुमार को 10 वर्ष सश्रम कारावास और पांच लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई है। राशि अदा नहीं करने पर इन्हें तीन वर्ष अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।

दो दोषियों को सश्रम सात-सात साल की सजा

वहीं, जामताड़ा जिला के करमाटांड थाने अंतर्गत देवालबाड़ी गांव निवासी चेतलाल मंडल और करौं के जगाडीह गांव निवासी अतिज मंडल को सात वर्ष सश्रम की सजा और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दो वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

error: Content is protected !!