चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को एक मामले में चेन्नई कोर्ट ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में एक्ट्रेस के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है।
जया प्रदा को 6 महीने की जेल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास चेन्नई में एक मूवी थिएटर था। लेकिन घाटे के कारण कुछ साल पहले उसे बंद कर दिया था। इसके बाद सिनेमाघरों में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स ने अपने वेतन से काटी गई ईएसआई राशि नहीं चुकाने के लिए जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले में चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जया प्रदा, राम कुमार और राजा बाबू के खिलाफ कारावास व जुर्माने का फैसला सुनाया।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जया प्रदा ने मामले को स्वीकार कर लिया है और थिएटर कर्मचारियों को सभी बकाया राशि का भुगतान करने का वादा किया है। उन्होंने अदालत से मामले को खारिज करने का भी अनुरोध किया। हालांकि, अदालत ने उसकी अपील ठुकरा दी और उसे 5,000 रुपये के जुर्माने के साथ 6 महीने जेल की सजा सुनाई।
केंद्र सरकार ने अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए भारतीय आपराधिक कानूनों में संपूर्ण बदलाव के लिए एक विधेयक पेश किया है। भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय न्याय संहिता से बदल दिया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में आज भारतीय दंड संहिता, सीआरपीसी और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन विधेयक पेश किया। इसे पेश करते हुए उन्होंने कहा कि ये तीनों कानून अंग्रेजों के द्वारा बनाए गए थे। हम इसे बदल रहे हैं। इसे बदलते हुए नए कानून ला रहे हैं। अमित शाह ने जिन तीन नए कानूनों की घोषणा की है उनमें भारतीय न्याय संहिता, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 शामिल है।
अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “1860 से 2023 तक देश की आपराधिक न्याय प्रणाली अंग्रेजों के बनाए कानूनों के मुताबिक चलती थी। तीन कानूनों को बदल दिया जाएगा और देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में बड़ा बदलाव आएगा।”
भारतीय न्याय संहिता, 2023: अपराधों से संबंधित प्रावधानों को समेकित और संशोधित करने के लिए और उससे जुड़े या उसके आकस्मिक मामलों के लिए।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023: दंड प्रक्रिया से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए।
भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023: निष्पक्ष सुनवाई के लिए साक्ष्य के सामान्य नियमों और सिद्धांतों को समेकित करने और प्रदान करने के लिए।
पुख्ता होगी जांच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “किसी भी अपराध में जिसमें 7 साल से अधिक की सजा हो उसके लिए फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर होनी चाहिए, जिससे अपराध की जांच करने में सहूलियत हो। लेकिन विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि देश इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन हम 2027 तक देश की सभी अदालतों को कम्प्यूटरीकृत करना चाहते हैं। हमने जीरो-एफआईआर को एक विशेष स्थान दिया है और आजादी के 75 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है। दुष्कर्म के आरोप में वीडियो रिकार्डेड बयान अनिवार्य कर दिया गया है। पहली बार सामुदायिक सेवा शुरू की जा रही है, यह बहुत प्रासंगिक नहीं है लेकिन अब इसे अधिनियमित किया जाएगा।”
नहीं होगी कार्रवाई में देरी गृह मंत्री ने आगे कहा कि पुलिस अधिकारी भी अब जांच में देरी नहीं कर पाएंगे, उन्होंने आगे कहा, “हमने सुनिश्चित किया है कि 90 दिनों में आरोप पत्र दायर किया जाएगा और केवल अदालत उन्हें 90 दिन और बढ़ा सकती है, लेकिन 180 दिनों के भीतर पुलिस ने इन नए कानूनों के तहत जांच करने के लिए बाध्य होंगे। यहां तक कि न्यायाधीश भी किसी भी दोषी के लिए अपनी सुनवाई और आदेश में देरी नहीं कर सकते हैं।”
बर्दाश्त नहीं होगा महिलाओं के खिलाफ अपराध गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इन विधेयकों के तहत, आतंकवाद, मॉब-लिंचिंग और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सख्ती से निपटा जाएगा और आईपीसी पर नया विधेयक राजद्रोह के अपराध को पूरी तरह से निरस्त कर देगा। सामूहिक बलात्कार के लिए 20 साल की सजा की गारंटी है और 18 साल से कम उम्र की किसी भी महिला के साथ बलात्कार के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से मौत की सजा सुनिश्चित की जाएगी।”
अपनी जमा-पूंजी को निवेश करने के लिए हमारे पास कई ऑप्शन हैं। की ऑप्शन में काफी जोखिम भी है। कुछ स्कीम में निवेशकों को मार्केट रिस्क का सामना करना पड़ सकता है।
आज इस रिपोर्ट के जरिये जानते हैं कि आपके लिए कौन-सी स्कीम बेस्ट होती है।
देश में कई लोगों को पोस्ट ऑफिस और बैंक की स्कीम में निवेश करना काफी पसंद आता है। अगर आप भी पोस्ट ऑफिस स्कीम की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार जरूर जान लेना चाहिए कि कहीं बैंक एफडी आपके लिए बेस्ट तो नहीं है।
इंटरेस्ट रेट
देश के सभी बैंक ग्राहक को अलग ब्याज दर ऑफर करते हैं। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक को 7 दिन से 10 साल तक की एफडी पर 3 फीसदी से लेकर 6.50 फीसदी तक का ब्याज ऑफर करता है। एसबीआई के स्पेशल एफडी पर ग्राहक को 7.10 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ग्राहक को 3 प्रतिशत से 7.10 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर इस तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के बीच 7.7 फीसदी का ब्याज दर मिल रहा है। इस स्कीम में आपको कम से कम 1,000 रुपये निवेश करना चाहिए।
बैंक एफडी या एनएससी
आप अगर बैंक के एफडी में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको 7 साल से 10 साल तक निवेश करना चाहिए। वहीं, एनएसई में आपको 5 साल के लिए निवेश करना चाहिए। बैंक एफडी में आपको मासिक या तिमाही पर ब्याज मिलता है। वहीं एनएसई में आपको मैच्योरिटी के बाद ही एकमुश्त ब्याज मिलता है। इसके अलावा इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है। ये बेनिफिट ब्याज दर पर लागू होता है। वहीं, एनएसई पर आयकर अधिनियम के 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स बेनिफिट मिलता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया को हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है. हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है.
वहीं कुवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से हरियाली तीज व्रत और पूजा करती हैं. हरियाली तीज पर इसके नाम की तरह ही हरे रंग का विशेष महत्व होता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि सावन में हरियाली तीज किस दिन पड़ रही है. सावन में हरियाली तीज पर पूजा के लिए सामग्री की लिस्ट भी यहां देख सकते हैं.
हरियाली तीज 2023 डेट हरियाली तीज सावन शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाएगी. इस बार सावन शुक्ल पक्ष तृतीया की शुरुआत 18 अगस्त 2023 को रात 8ः01 से हो रही है जो अगले दिन 19 अगस्त 2023 को रात 08ः19 तक रहेगी. उदयातिथि को महत्व देते हुए हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा. हरियाली तीज पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07ः30 से को 09ः08 तक रहेगा. दोपहर का पूजा मुहूर्त 12ः25 से शाम को 05ः19 तक है.
हरियाली तीज की पूजा सावन का पूरा महीना भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए खास होता है. सावन में हरियाली तीज पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने से महिलाओं की अखंड सौभाग्य की इच्छा पूरी होती है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती है और कुवारी कन्याएं भी यह व्रत अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं. इस दिन मां पार्वती का सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं. तो चलिए आपको हरियाली तीज व्रत की पूजा सामग्री के बारे में बताते हैं.
हरियाली तीज 2023 पूजा सामग्री हरियाली तीज का व्रत भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा के लिए रखा जाता है. हरियाली तीज के दिन मां पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर चौकी पर स्थापित करनी चाहिए. पूजा के लिए चौकी पर पीला कपड़ा, केले के पत्ते और कच्चा सूत भी रखें. इस दिन व्रत के लिए बेलपत्र, धतूरा, शमी के पत्ते, भांग, नारियल, धतूरा, एक कलश, पांच सुपारी, साफ चावल, दूर्वा घास, गाय का दूध, देशी घी, श्रीफल, चंदन, दही, मिश्री, शहद और पंचामृत इन सभी सामग्री को अवश्य एकत्र कर लें. इसके साथ ही मां पार्वती का महावर, कुमकुम, मेहंदी, इत्र, चुनरी, सिंदूर, बिंदी, आदि के साथ सोलह श्रृंगार करें.
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल), धनबाद एरिया बोर्ड के एक हजार से ज्यादा नये उपभोक्ताओं को लगभग एक साल से बिजली का बिल नहीं मिल रहा है. सालभर पहले कनेक्शन के लिए आवेदन करने पर विभाग ने कनेक्शन उपलब्ध कराकर मीटर भी लगा दिया है.
उपभोक्ता के घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली का मीटर भी लग चुका है. इसके बाद से बिलिंग करने कोई नहीं पहुंचा. इतना ही नहीं कई उपभोक्ताओं काे कंज्यूमर नंबर तक नहीं मिला है. अब लोगों को एकमुश्त मोटी रकम के भुगतान की चिंता सताने लगी. इसे लेकर विभाग बेपरवाह है. उपभोक्ता अपने घर-प्रतिष्ठान में बिलिंग कराने को लेकर जेबीवीएनएल के कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें यह कह कर लौटा दिया जाता है कि जल्द ऊर्जा मित्र उनके घर जाकर बिल निकालेंगे.
इस वजहों से नहीं हो रही बिलिंग
बिलिंग एजेंसी व ऊर्जा मित्र में मतभेद : बता दें कि पिछले छह से सात माह से बिलिंग एजेंसी व ऊर्जा मित्र के बीच अनियमित मासिक भुगतान को लेकर विवाद चल रहा है. बकाया की मांग को लेकर ऊर्जा मित्र कुछ लोगों का ही बिजली बिल निकाल रहे थे. नये उपभोक्ताओं के यहां बिल निकालने नहीं पहुंच रहे है. इस समस्या को देखते हुए जेबीवीएनएल ने एजेंसी को कार्य से हटा दिया है. वर्तमान में विभाग अपनी देखरेख में ऊर्जा मित्र से बिलिंग कार्य करा रहा है.
विवाद के बीच कई ऊर्जा मित्रों ने छोड़ा काम
एजेंसी और ऊर्जा मित्रों के बीच बकाया को लेकर उत्पन्न विवाद को देखते हुए कई इलाकों के ऊर्जा मित्रों ने काम छोड़ दिया है. इसके बाद से कई इलाकों में अबतक ऊर्जा मित्र की बहाली नहीं हुई है. दूसरे इलाकों के ऊर्जा मित्र से किसी तरह पुराने उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों में बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है.
कतरास के तिलाटांड़ हॉस्पिटल के पास रहने वाले शंकर पांडेय ने एक वर्ष पहले बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया. कनेक्शन के साथ उनके घर में बिजली का मीटर लगा दिया गया. इसके करीब सात माह के बाद उन्हें कंज्यूमर नंबर मिला. अब एक साल से ज्यादा हो गया है, उनके घर की बिलिंग नहीं हुई है.
कोलाकुसमा के राजदीप धीवर ने 11 माह पूर्व कनेक्शन लिया है. उसके बाद उनके घर में मीटर लगा दिया गया. कंज्यूमर नंबर नहीं मिला है. ऐसे में अबतक उनकी घर की बिलिंग शुरू नहीं हो पायी है.
नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को जल्द बिजली बिल मुहैया कराया जायेगा. सर्वर में उनका डाटा देर से फीड होने के कारण समस्या है. सभी एरिया के कार्यपालक अभियंता को डाटा इंट्री के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. डाटा इंट्री होने के साथ सभी का कंज्यूमर नंबर अलॉट हो जाता है. लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सभी को इंस्टॉलमेंट में बिल भुगतान करने की सहूलियत दी जायेगी.
आकाशवाणी के सामने स्थित मॉल ऑफ रांची की औपचारिक लांचिंग 13 अगस्त की शाम पांच बजे होगी. खास बात यह है कि इस लांचिंग में इंडियन आइडल स्टार पवनदीप राजन और अरुणिता शामिल होंगे. दोनों अपनी सुरीली आवाज का जादू चलायेंगे.
उक्त बातें मॉल ऑफ रांची के निदेशक नीतिश अग्रवाल और ऋषभ लोहिया ने गुरुवार को मॉल परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही.
मॉल में लोगों को अलग अनुभव होगा :
उन्होंने कहा कि मॉल में लोगों को अलग अनुभव होगा. पार्किंग व सुरक्षा से लेकर हर प्रकार की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है. मॉल में देश-विदेश के नामी ब्रांड्स के शोरूम उपलब्ध हैं. मॉल में बड़े ब्रांड के शोरूम के अलावा मॉडर्न गेम जोन, फूड जोन, 4/4 सिनेमा स्क्रीन्स, लाइफस्टाइल, फैशन शॉप आदि उपलब्ध हैं.
यहां ईस्ट इंडिया का सबसे बड़ा और लेटेस्ट गेमिंग जोन है. प्रकाश झा के सिनेमा स्क्रीन्स पीजेपी सिनेमा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे. डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम है. जबकि, फूड कोर्ट में 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. मॉल में 60 प्रतिशत एंटरटेनमेंट और फूड एवं बेवरेज है. जबकि, 40 प्रतिशत रिटेल और शॉपिंग की सुविधा है.
800 से 1000 लोगों को रोजगार :
निदेशक ने बताया कि इस मॉल के खुलने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 800 से 1000 लोगों को रोजगार मिला है. जबकि, लगभग 50 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलेगा. उन्होंने बताया कि इस मॉल में हर चीजें अलग नजर आयेंगी. लाइटिंग से लेकर हर चीजें इस मॉल को यूनिक बनाती है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा के सफाई कर्मी गुरुवार को दो माह की पेमेंट की मांग करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे है। वही सफाई कर्मियों ने बताया कि वे टीएइएनटी के अंदर काम करते है। उन्हें जून और जुलाई का वेतन नहीं गया किया है। वेतन नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होने लगी है। वे बहुत मेहनत से गुजारा कर पा रहे है। वहीं कर्मियों ने अशोक मंडल पर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं सफाई कर्मियों ने उपायुक्त से मांग है कि उन्हें जल्द से बीते दो माह का वेतन उपलब्ध करवाया जाये।
घाटशिला स्थित निर्मल होटल परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 48वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने हेमंत सोरेन की तस्वीर रखकर उनके समक्ष केक काटा, जिसे झामुमो के उपस्थित नेता-कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन एवं झामुमो के अन्य कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता की कामना की। (जारी…)
मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, झारखंड श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष काजल डॉन, झामुमो नेता अपा हेंब्रम, झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी गौरांग माहली, झामुमो संगठन सचिव संदीप परीडा, गणेश टुडू, विकास मजुमदार, निमाई कालिंदी, सतीश शीट, काला सरकार, प्रताप दास, सिप्पू शर्मा, बबलू हुसैन आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर : जुगसलाई के आम लोगों ने गुरुवार को जुगसलाई ट्रॉफिक पुलिस द्वारा नव निर्मित ओवर ब्रिज पर वाहन जांच के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और आम जनता के भयादोहन करने का विरोध किया। ज्ञापन में माध्यम से उपायुक्त से कहा गया कि जुगसलाई ओवर ब्रिज के निर्माण का उद्देश्य जुगसलाई, बागबेड़ा और अन्य क्षेत्र के लोगों को जाम से मुक्त करवाना था। जिससे लोगों का समय। परंतु जुगसलाई यातायात पुलिस की बर्बरतापूर्ण एवं मनमाना कार्यशैली एवं वाहन एवं हेलमेट जांच के नाम पर भयादोहन हो रहा है। (जारी…)
जिसके कारण मजदूरों और आम नागरिकों को काम से अपने घर वापसी के समय संध्या 7 से रात्रि 9 बजे तक काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन पुल में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। चेकिंग से बचने के लिए कई दुर्घटना भी हो चुकी हैं। ज्ञात है कि पुल से कुछ दूरी पर जुगसलाई ट्रॉफिक थाना है, जहां प्रतिदिन वाहन चेकिंग होती है। साथ ही यह भी कहा गया कि जुगसलाई चौक बाजार में हमेशा ट्रॉफिक जाम रहता है। जाम हटाने के लिए ट्रॉफिक पुलिस नहीं रहती। सभी ने उपायुक्त से आग्रह किया कि मामले की जांच करें और पुल पर चेकिंग रोकने की कृपा करें।
जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने उन्हें याद करते हुए उनका शहादत दिवस मनाया। भारतीय मानवाधिकार ऐसोशिएशन के कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह एवं संगठन के सदस्यों द्वारा शहीद निर्मल महतो जी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उनके बलिदान और समाज के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को याद करते उनके बताए राह में चलने का संकल्प लिया गया।