एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार की साइकिल दुकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

1002517786

जमशेदपुर: शहर के व्यस्ततम इलाके बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बिस्टुपुर बाजार में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ‘भारत साइकिल कंपनी’ नामक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

1002517786

शॉर्ट सर्किट से भड़की आग

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण दुकान में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी सुरक्षा को देखते हुए दुकानों से बाहर निकल आए।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

​घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते दमकल टीम के पहुँचने से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग बाजार की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

नुकसान का आकलन जारी

​इस अगलगी में दुकान के भीतर रखी साइकिलें और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गए हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल दुकान मालिक और प्रशासन की ओर से हुए कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क