एक नई सोच, एक नई धारा

सीनी: आरपीएफ बैरैक में गूँजे माँ गायत्री के मंत्र, विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ भव्य यज्ञ

1002517687

सीनी/सरायकेला: सीनी स्थित रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बैरैक परिसर में माँ गायत्री यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

1002517687

​यज्ञ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजा की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भोग) का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरपीएफ के ‘सरकार सर’ द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की रही सहभागिता

​इस आध्यात्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न क्षेत्रों से आए सेवादारों और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा:

  • सरायकेला से: राजेश साहू, रेखा साहू, गोप दी, मोनिका मंडल और जयराज दास।
  • चक्रधरपुर से: मनोज महतो।
  • आदित्यपुर से: श्याम जी, दीक्षा बालचंद साहू और संजना मुखी।
1002517700

युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

​यज्ञ के आयोजन में स्थानीय महिलाओं और युवा वर्ग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरपीएफ बैरैक में आयोजित इस शांति पाठ और यज्ञ का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना था। कार्यक्रम के सफल संचालन में आरपीएफ कर्मियों और स्थानीय भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज़ डेस्क