ताजा खबर
जमशेदपुर: ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ से खुद का मजाक बनवाती दिख रही भाजपा, मोदी सरकार के कुशासन को किया साबित – संजीव रंजन•जमशेदपुर: ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के साथ गरजी भाजपा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और रघुवर दास समेत दिग्गजों ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला•जमशेदपुर: गोलमुरी शहीद स्मारक पर गूंजा ‘एक दीप शहीदों के नाम’, शिव शंकर सिंह की पहल पर शहीदों को किया गया नमन•जमशेदपुर: धनतेरस और दीपावली पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक•जमशेदपुर: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आज भाजपा का महा-प्रदर्शन, साकची आमबागान से निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा•जमशेदपुर: सुंदरनगर मंडल की बैठक लोकनाथ भवन परसुडीह में संपन्न, पदयात्रा में 500 कार्यकर्ता होंगे शामिल — सुबोध झा•जमशेदपुर: परसुडीह में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह, JMM के पूर्व पंचायत सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 101 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन•जमशेदपुर: IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बिष्टुपुर शाखा में शुरू हुआ दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन•गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तारजमशेदपुर: ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ से खुद का मजाक बनवाती दिख रही भाजपा, मोदी सरकार के कुशासन को किया साबित – संजीव रंजन•जमशेदपुर: ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के साथ गरजी भाजपा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और रघुवर दास समेत दिग्गजों ने विपक्ष पर बोला तीखा हमला•जमशेदपुर: गोलमुरी शहीद स्मारक पर गूंजा ‘एक दीप शहीदों के नाम’, शिव शंकर सिंह की पहल पर शहीदों को किया गया नमन•जमशेदपुर: धनतेरस और दीपावली पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला, शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक•जमशेदपुर: ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आज भाजपा का महा-प्रदर्शन, साकची आमबागान से निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा•जमशेदपुर: सुंदरनगर मंडल की बैठक लोकनाथ भवन परसुडीह में संपन्न, पदयात्रा में 500 कार्यकर्ता होंगे शामिल — सुबोध झा•जमशेदपुर: परसुडीह में भव्य कार्यकर्ता मिलन समारोह, JMM के पूर्व पंचायत सचिव अभिषेक सिंह के नेतृत्व में 101 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन•जमशेदपुर: IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बिष्टुपुर शाखा में शुरू हुआ दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन•गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार

एक नई सोच, एक नई धारा

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर पंजाब सरकार कर रही मज़ाक, केंद्र ने फंड रोके, दी चेतावनी
WhatsApp Image 2023 02 21 at 8.18.06 PM

केंद्र ने पंजाब सरकार पर आयुष्मान भारत केंद्रों की ब्रांडिंग मोहल्ला क्लीनिक के रूप में करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में बदल रही है।


साथ ही इस मुद्दे पर मंत्रालय ने पंजाब सरकार को योजना के लिए धन रोकने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी का पसंदीदा प्रोजेक्ट है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को छह फरवरी को एक पत्र भी लिखा था। इसमें मंत्रालय ने कहा कि राज्य ने योजना की भावना को खत्म कर दिया है। साथ ही एबी-एचडब्ल्यूसी की ब्रांडिंग आम आदमी क्लीनिक के रूप में करके अपनी प्रतिबद्धता का उल्ंलघन किया है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पंजाब योजना के कार्यान्वयन संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में लगभग 3029 उप-स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मोहला क्लीनिक में बदल दिया गया है।
एनएचएम की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रोली सिंह ने पत्र में कहा कि राज्य ने योजना के एमओयू के खंड 10.3 और 10.10 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। ऐसे में एनएचएम के तहत राज्य को धन जारी करना अधिनियम के खंड 13 के प्रावधानों के अनुसार संभव नहीं लगता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) की योजना केंद्र और राज्य के 60:40 के अनुपात के साथ तैयार की गई है। अगर कोई राज्य कार्यान्वयन के दौरान योजना में बदलाव करता है, तो केंद्र से जारी होने वाली धनराशि रोक दी जाएगी।
इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में दावा किया था कि पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के फंड का दुरुपयोग किया है। पंजाब सरकार ने राज्य के भीतर अलग-अलग नामों से सुविधाएं शुरू की हैं। राज्य में उन्हें मोहल्ला क्लीनिक/आम आदमी क्लीनिक जैसे नाम दिए गए हैं।

मेरे बेटे को सिखाएँ..

अमेरिकी राष्ट्रपति- अब्राहम लिंकन ने यह पत्र अपने बेटे के विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लिखा था, जो एक ऐतिहासिक दस्तावेज है।

Abraham Lincoln
Abraham Lincoln 

सम्माननीय श्रीमान,

मैं जानता हूँ कि इस दुनिया में सारे लोग अच्छे और सच्चे नहीं हैं। यह बात मेरे बेटे को भी सीखनी होगी, पर मैं चाहता हूँ कि आप उसे यह बताएँ कि हर बुरे आदमी के पास भी अच्छा हृदय होता है। हर स्वार्थी नेता के अंदर अच्छा लीडर बनने की क्षमता होती है। मैं चाहता हूँ कि आप उसे सिखाएँ कि हर दुश्मन के अंदर एक दोस्त बनने की संभावना भी होती है। ये बातें सीखने में उसे समय लगेगा, मैं जानता हूँ। पर आप उसे सिखाइए कि मेहनत से कमाया गया एक रुपया, सड़क पर मिलने वाले पाँच रुपए के नोट से ज्यादा कीमती होता है।

आप उसे बताइएगा कि दूसरों से जलन की भावना अपने मन में ना लाएँ। साथ ही यह भी कि खुलकर हँसते हुए भी शालीनता बरतना कितना जरूरी है। मुझे उम्मीद है कि आप उसे बता पाएँगे कि दूसरों को धमकाना और डराना कोई अच्‍छी बात नहीं है। यह काम करने से उसे दूर रहना चाहिए।

आप उसे किताबें पढ़ने के लिए तो कहिएगा ही, पर साथ ही उसे आकाश में उड़ते पक्षियों को, धूप में हरे-भरे मैदानों में खिले-फूलों पर मँडराती तितलियों को निहारने की याद भी दिलाते रहिएगा। मैं समझता हूँ कि ये बातें उसके लिए ज्यादा काम की हैं।

मैं मानता हूँ कि स्कूल के दिनों में ही उसे यह बात भी सीखनी होगी कि नकल करके पास होने से फेल होना अच्‍छा है। किसी बात पर चाहे दूसरे उसे गलत कहें, पर अपनी सच्ची बात पर कायम रहने का हुनर उसमें होना चाहिए। दयालु लोगों के साथ नम्रता से पेश आना और बुरे लोगों के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। दूसरों की सारी बातें सुनने के बाद उसमें से काम की चीजों का चुनाव उसे इन्हीं दिनों में सीखना होगा।

आप उसे बताना मत भूलिएगा कि उदासी को किस तरह प्रसन्नता में बदला जा सकता है। और उसे यह भी बताइएगा कि जब कभी रोने का मन करे तो रोने में शर्म बिल्कुल ना करे। मेरा सोचना है कि उसे खुद पर विश्वास होना चाहिए और दूसरों पर भी। तभी तो वह एक अच्छा इंसान बन पाएगा।

ये बातें बड़ी हैं और लंबी भी। पर आप इनमें से जितना भी उसे बता पाएँ उतना उसके लिए अच्छा होगा। फिर अभी मेरा बेटा बहुत छोटा है और बहुत प्यारा भी।

error: Content is protected !!