ताजा खबर
जमशेदपुर: IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बिष्टुपुर शाखा में शुरू हुआ दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन•गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटीजमशेदपुर: IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बिष्टुपुर शाखा में शुरू हुआ दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन•गम्हरिया थाने की घटना के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इंस्पेक्टर राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, एसपी ने संभाली कमान•जमशेदपुर: साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, बर्मामाइंस से सिम विक्रेता गिरफ्तार•सरायकेला: गम्हरिया थाने में परिवारिक विवाद की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, आरोपी हिरासत में•बॉलीवुड को बड़ा झटका: ‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ फेम मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में सिर पर चोट लगने से हुआ हादसा•जमशेदपुर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल: 5 साल के मासूम सात्विक के लिए बनाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, 15 मिनट में एम्बुलेंस को पहुंचाया डिमना चौक•जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर•जमशेदपुर: बर्मामाइंस में बड़ी वारदात की फिराक में था युवक, देसी कट्टा और 5 गोलियों के साथ गिरफ्तार; कुख्यात शाहिद का नाम आया सामने•जमशेदपुर: बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजया मिलन समारोह आयोजित, विधायक सरयू राय व कई गणमान्य रहे मौजूद•झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, बिष्टुपुर शाखा में शुरू हुआ दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन

IMG 20261103 115706 scaled

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

IDBI बैंक के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित IDBI बैंक की मुख्य शाखा के बाहर महिला और पुरुष बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की प्रस्तावित योजना का कड़ा विरोध जताया।IMG 20261103 202825

​रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद निजीकरण का फैसला अनुचित: कर्मचारी

प्रदर्शन कर रहे बैंककर्मियों का कहना है कि आईडीबीआई बैंक को भारी घाटे और बढ़ते गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) जैसी गंभीर चुनौतियों से उबारकर रिकॉर्ड मुनाफे की स्थिति में लाने में बैंक के कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कर्मचारियों का तर्क है कि जब बैंक का वित्तीय प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है, ऐसे समय में इसका नियंत्रण निजी निवेशकों के हाथों में सौंपना पूरी तरह से अनुचित और तर्कहीन है।b 1

​सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने की मांग

कर्मचारियों ने निजीकरण की इस पूरी प्रस्तावित प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और केंद्र सरकार से इस फैसले को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि बैंक का भविष्य केवल व्यावसायिक लाभ कमाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हजारों कर्मचारियों के भविष्य, उनके हितों और देश की मजबूत सार्वजनिक बैंकिंग व्यवस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है। अब देश भर के साथ-साथ जमशेदपुर में भी शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के बाद सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्र सरकार कर्मचारियों की इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है।a 2

​📌 तीसरी धारा न्यूज

बैंक कर्मचारियों का विरोध, आर्थिक अधिकार और जनसरोकार से जुड़ी हर सटीक खबर — तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!